leaked | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Feb 2017 08:30:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-s8-dimensions-released-in-hindi/ Thu, 02 Feb 2017 08:27:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4386 एक ताजा लीक में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस के डिजाईन और डायमेंशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग का भावी हाईएंड डिवाइस गैलेक्सी एस8 लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में फोन के दो वेरिएंट होने तथा दोनों मॉडल की रैम और स्टोरेज़ को लेकर लीक सामने आए थे। अब एक ताजा लीक में इस फोन के डिजाईन और डायमेंशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

गिज़मोचाईना द्वारा प्रकाशित खबर में सैमसंग के दोनों मॉडल गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस से होम बटन नदारद है तथा इसकी बॉडी पर हल्के बेज़ल्स मौजूद है। गैलेक्सी एस8 में 5.8-इंच की डिसप्ले हो सकती है तथा इसका डायमेंशन 131.58एमएम लॉन्ग और 68.05एमएम वाइड हो सकता है।

samsung-galaxy-s8-plus-mm 91Mobiles

दूसरी ओर गैलेक्सी एस8 प्लस में 6.08-इंच फ्लैट सर्फेस पर 6.2-इंच की डिसप्ले होने की उम्मीद है जिसका डायमेंशन 159.53एमएम लॉन्ग होने के साथ ही 73.37एमएम वाइड हो सकता है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के दोनों मॉडल्स का रेशियो 18.5:9 का हो सकता है।

samsung-galaxy-s8-mm 91Mobiles

कंपनी की ओर से हालांकि गैलेक्सी एस8 को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नए लीक के अनुसार सैमसंग अपना यह डिवाईस मार्च माह में अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में अनांउस कर सकती है जो अप्रैल के महीने मे कुछ देशों मे सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

The post सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/lrnovo-tab3-8plus-leaked-with-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 31 Jan 2017 08:13:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4304 नोवो जल्द ही अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और टैबलेट पेश कर सकती है। लेनोवो के का यह नया टैबलेट टैब3 8 प्लस बताया जा रहा है जिसे चीनी बेंचमार्क साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।

The post लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

विश्व का सबसे स्लिम और कम वजन वाला टू-इन-वन टैबलेट लॉन्च करने वाली कंपनी लेनोवो जल्द ही अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और टैबलेट पेश कर सकती है। लेनोवो का यह नया टैबलेट टैब3 8 प्लस बताया जा रहा है जिसे चीनी बेंचमार्क साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।

मोटो जी5 हुआ लीक, एंडरॉयड नुगट पर हो सकता है लॉन्च

गीकबेंच पर लेनोवो के इस आगामी डिवाइस के लिस्ट होने से इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना भी बढ़ गई है। बेंचमार्क साइट पर लेनोवो टैब8 8 प्लस को मॉडल नंबर टीबी-8703एफ के साथ दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार लेनोवो का यह टैबलेट एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित होगा जो स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।

lenovo-tab3-8-plus-1

वेबसाइट पर टैब8 8 प्लस को 3जीबी रैम से लैस बताया गया है तथा इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी या 64जीबी की हो सकती है। फिलहाल इस टैबलेट की स्क्रीन के साईज़ को लेकर कनफ्यूज़न की स्थिति है लेकिन इतना तय है ​कि कंपनी की ओर से इसमें फुलएचडी डिसप्ले दी जाएगी।

8जीबी रैम से लैस हो सकता है टाइटेनियम बॉडी वाला मीज़ू प्रो 7

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि लेनोवो अपने इस डिवाइस को फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में लॉन्च कर सकती है और यह टैबलेट मीड रेंज में सेल के लिए आ सकता है।

The post लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी नोट 5 हुआ लीक, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-5-leaked-with-features-specifications-and-prices-in-hindi/ Fri, 13 Jan 2017 10:03:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3803 शाओमी के नए प्रोडक्ट को हाल की में यूएस एफसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है जिसके बाद कहा जा रहा है कि या शाओमी रेडमी नोट 5 हो सकता है।

The post शाओमी रेडमी नोट 5 हुआ लीक, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल ही चीन में रेडमी नोट 4 को लॉन्च किया गया था। वहीं खबर है कि जल्द ही भारत में कंपनी इस फोन को लॉन्च करने वाली है। परंतु आज नोट 4 के अपग्रेड संस्करण की जानकारी भी लीक हुई है। शाओमी के नए प्रोडक्ट को हाल की में यूएस एफसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है जिसके बाद कहा जा रहा है कि या शाओमी रेडमी नोट 5 हो सकता है।

सिम के साथ बैंकिंग सुविधा भी देगा एयरटेल, जानें कैसे महज़ 3 मिनट में खुलेगा खाता

द लीकर वेब पर पब्लिश हुई रिपोर्ट में रेडमी नोट 5 के सर्टिफिकेशन के अलावा फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की फोटोज़ तथा विश्व की बड़ी मोबाईल मार्केट में जारी की जाने वाली अनुमानित कीमत की भी जानकारी दी गई है।

redmi-note-5-leak-2 91Mobiles

लीक के अनुसार रेडमी नोट 5 में 5.5-इंच की फुल एचडी ​डिसप्ले दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 सोसी या फिर मीडियाटेक हेलियो एक्स25 प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

redmi-note-5-leak-1 91Mobiles

रेडमी नोट 5 को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

इंडस ओएस और फ्रीचार्ज के शुरू किया रिचार्ज 2.0

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई तथा यूएसबी टाईप-सी पोर्ट उपलब्ध होगा तथा पॉवर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक के अनुसार भारती में शाओमी रेडमी नोट 5 के 32जीबी वाले वेरिएंट को 10,999 तथा 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post शाओमी रेडमी नोट 5 हुआ लीक, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/htc-c10-leaked-with-16mp-rear-camera-and-other-features-in-hindi/ Thu, 05 Jan 2017 06:40:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3394 एचटीसी एक्स10 में 1080x1920 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.5-इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के सा​​थ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है।

The post एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एचटीसी एक्स सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन एचटीसी एक्स10 को लेकर पिछले दिनों जहां ब्लूटुथ स्पेशल इंटरस्ट ग्रुप द्वारा ब्लूटुथ प्रमाणित किया गया था वहीं एक ताजा लीक में एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर और स्पोसिफिकेशन्स सामने आए है। इस लीक में इस बात की पुष्टि भी की गई है कि यह फोन इस साल मार्च से पहले लॉन्च किया जा सकता है।

सबसे कम कीमत के 5 बेहतरीन डुअल कैमरे वाले फोन

सबसे पहले आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही एचटीसी की ओर से एक ट्विट भी किया था जिसमें कंपनी ने 12 जनवरी को कुछ खास करने का अंदेशा दिया था। इस ट्वीट के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एचटीसी इस दिन अपने आगामी फोन एचटीसी एक्स10 से पर्दा हटा सकती है।

htc-x10 91Mobiles

वेंचरबीट पर छपी खबर पर एचटीसी एक्स10 को एचटीसी एक्स9 का ही अपग्रेड वर्ज़न बताया गया है तथा साथ ही इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक किए गए है। वेब के अनुसार एचटीसी का यह फोन हेलियो एक्स10 चिपसेट पर उपलब्ध होगा और फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही माली टी860 ग्राफिक प्रोसेसर होगा।

8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ ज़ेनफोन एआर

लीक के अनुसार एचटीसी एक्स10 में 1080×1920 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.5-इंच स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन में 3जीबी रैम के सा​​थ 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16.3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 7.9-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ​दिए जाने की की उम्मीद है।

नोकिया का दावा, गज़ब के फोन करेगा लॉन्च

फोन की लॉन्चिंग डेट तथा कीमत को लेकर अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है लेकिन कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एचटीसी साल 2017 की पहली तिमाही में अपने 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिनमें से एक फोन एचटीसी एक्स10 भी हो सकता है। तथा अन्य दो फोन में से एक ओसियन नोट तथा दूसरा फोन कोई हाई-एंड फेबलेट होगा जिसे कर्व्ड ​स्क्रीन के साथ ताकतवर कैमरे से लैस किया जा सकता है।

The post एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-note-8-will-support-ai-support-in-hindi/ Wed, 04 Jan 2017 06:15:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3333 सैमसंग अपने नोट8 पर काम शुरू कर चु​की है और इस बार सैमसंग का यह डिवाईस वॉयस-एक्टिवेटिड एआई सिस्टम के साथ ही यूएचडी 4के रेज्यूलेशन डिसप्ले से लैस होगा।

The post नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलक्सी नोट7 में हुई चूक के चलते जहां विश्व मोबाईल बाज़ार में सैमसंग ​की खूब किरकरी हुई थी, वहीं कंपनी को भारी वित्तिय नुकसान भी उठाना पड़ा था। अपनी नोट सीरीज़ के लिए विख्यात सैमसंग के लिए यह बेहद गंभीर मसला था और यह कंपनी अब नहीं चाहती कि उसके आगामी डिवाईस की वजह से ऐसी कोई समस्या उत्पन्न हो। इसी के चलते सैमसंग अपनी गैलेक्सी नोट8 के निर्माण में विशेष सावधानी बरतते हुए आर्कषक फ़ीचर्स से लैस कर रही है।

बिजनेस कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने नोट8 पर काम शुरू कर चु​की है और इस बार सैमसंग का यह डिवाईस वॉयस-एक्टिवेटिड एआई सिस्टम से लैस होगा जिसका
नाम होगा ‘Bixby’. ऐलेक्सा, र्कोटाना और सिरी के बाद यह अपनी तरह का विशिष्ट एआई सिस्टम होगा जिसमें मेल वॉयस के जरिये कमांड ली जाऐगी।

samsung-galaxy-note-7 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 एआई सिस्टम के साथ ही यूएचडी 4के रेज्यूलेशन डिसप्ले से लैस हो सकता है जो अब तक लॉन्च हुए किसी भी स्मार्ट ​डिवाईस के व्यूजुअल रियालिटी एक्सी​पीरियंस की नई परिभाषा रचेगा। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के साथ वीआर सेट भी दिए जाने की उम्मीद है।

जानें एयरटेल के फ्री 3जीबी डाटा प्लान के बारे में सबकुछ

गौरतलब है कि इस बात का अंदेशा पहले से ही था कि कोरियन कंपनी सैमसंग नोट7 की खामियों को भुलाने के लिए अपने नोट 8 को विशिष्ट फ़ीचर्स से लैस एक दमदार डिवाईस के रूप में प्रस्तुत करेगी तथा इसके निर्माण में कोई कोताई नहीं बरतना चाहेगी।

क्या रिलायंस जियो के फ्री 4जी सर्विस से बेहतर है एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल फ्री कॉलिंग प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग मार्च-अप्रैल में जहां अपनी एस सीरीज़ का नया फोन एस8 लॉन्च करने वाली है वहीं साल की दूसरी छमाही में कंपनी की ओर से नोट8 को लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना यह है कि सैमसंग की ओर से इन दोनों महंगे तथा बड़े स्मार्टफोन्स के जरिये किस तरह की तकनीक टेक प्रेमियों को परोसती है।

The post नोट 7 बैन से नहीं हताश हुआ सैमसंग, गैलेक्सी नोट 8 की तैयारी में अभी से जुटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le2s-dual-will-launch-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Tue, 03 Jan 2017 12:50:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3311 गीज़मोचाईना पर लेईको से इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस फोन की फोटोज़ शेयर ​की गई है जिसके अनुसार लेईको ले2 एस डुअल डुअल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।

The post अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेईको ले 1एस और ले 2 की सफलता के बाद अब कंपनी इस सीरीज़ में नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। हाल में आये एक लीक के मुताबिक लेईको ले2 का ही उन्नत वर्ज़न लेईको ले2 एस डुअल लॉन्च किया जा सकता है जिसमें डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

गीज़मोचाईना पर लेईको से इस नए स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस फोन की फोटोज़ शेयर ​की गई है जिसमें इस फोन की पैकेजिंग तथा वेरिएंट के कलर को साफ देखा जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन मीडियाटेक हेलिया एक्स25 प्रोसेसर आधारित होगा।

leeco-le-2s-dual-2 91Mobiles

लीक हुई फोटोज़ पर गौर किया जाए तो इस फोन में 5.5—इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी कि लिहाज से लेईको का यह फोन खास माना जा रहा है। इसमें 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

जियो इफेक्ट: एयरटेल दे रहा है हर माह 3जीबी फ्री डाटा

लेईको ले2 एस डुअल को शेपेंन गोल्ड कोटिंग के साथ बेज़ल डिजाईन में दिखाया गया है। इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है तथा साथ ही यह यूएसबी टाईप-सी सपोर्टिड हो सकता है।

यह क्या किया क्वालकॉम ने, असूस की सारी सीक्रेट कर दी लीक

​फिलहाल कंपनी की ओर से न तो इस फोन के फ़ीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खुलासा किया गया है और न ही इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी दी गई है पंरतु लीक की मानें तो लेईको ले2 एस डुअल 999 युआन यादि तकरीबन 9,800 रुपये तक हो सकती है।

The post अब लेईको ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी रेडमी नोट 4एक्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-4x-leaked-with-features-and-specifications-in-hindi/ Wed, 28 Dec 2016 07:26:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3068 शाओमी अगले साल रेडमी नोट4 का ही अपग्रेडिड वेरिएंट रेडमी नोट 4एक्स पेश कर सकती है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी रेडमी नोट 4एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने स्मार्टफोन रोडमी नोट4 को लॉन्च करने के लिए ‘मी एक्सप्लोरर’ प्रोग्राम की शुरूआत की है। जिसके तहत कंपनी रेडमी यूजर्स से इंटरेक्ट कर अपने डिवाईस पेश करेगी। वहीं दूसरी ओर शाओमी से जुड़ी एक और खबर से मोबाईल बाज़ार गर्म है। एक ताजा लीक में यह बात सामने आई है कि शाओमी अगले साल रेडमी नोट4 का ही अपग्रेडिड वेरिएंट रेडमी नोट 4एक्स पेश कर सकती है।

6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमी का सबसे ताकतवर फोन मी6

टेकअपडेट3 साइट पर छपी खबर के बाद यह बात सामने आई है कि शाओमी अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 4एक्स के रूप में प्रदर्शित कर सकती है। यह फोन रेडमी नोट 4 का ही उन्नत वर्ज़न होगा। वेबसाईट पर नोट 4एक्स की स्पेसिफिकेशन्स भी साझा की गई हैं जिसके अनुसार शाओमी का यह आगामी डिवाईस स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम पर उपलब्ध होगा।

xiaomi-redmi-4-launch 91Mobiles

शाओमी नोट4 एक्स में 4जीबी की फास्ट रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। अगर शाओमी नोट4 के स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह फोन 2जीबी तथा 3जीबी रैम के दो वेरिएंट अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए गए थे जो हेलीया एक्स20 प्रोसेसर पर आधारित थे।

13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ वाटर 3, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट4 एक्स के बेशक अभी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने नहीं आए हैं लेकिन इस स्मार्टफोन को नोट4 से बेहतर माना जा रहा है।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी रेडमी नोट 4एक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमी का सबसे ताकतवर फोन मी6 https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi6-could-be-launched-on-february-2017-in-hindi/ Wed, 28 Dec 2016 07:12:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3062 एक ताजा लीक में यह बात सामने आई है कि शाओमी मी6 को 6 फरवरी को ही लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमी का सबसे ताकतवर फोन मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी द्वारा इसी साल लॉन्च किए गए मी5 के बाद से ही कंपनी के अगले स्मार्टफोन मी6 को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आती रही हैं। पिछले दिनों जहां यह बात सामने आई थी कि शाओमी सैमसंग के गैलेक्सी एस8 को टक्कर देते हुए अपने स्मार्टफोन को मार्च में उतारेगी वहीं अब एक ताजा लीक में यह बात सामने आई है कि शाओमी मी6 को 6 फरवरी को ही लॉन्च किया जा सकता है।

xiaomi-mi6 91Mobiles

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट गिज़मोचाईना पर पब्लिश हुई खबर ने एक बार फिर से स्मार्टफोन वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। गिज़मोचाईना ने सूत्रों के हवाले से यह बात सामने रखी है कि शाओमी आपने स्मार्टफोन मी6 को ​स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ फरवरी 2017 की 6 तारीख को लॉन्च करेगी और वैलेंटाइंस डे के दिन से यह फोन सेल के लिए जा सकता है। आपकों बता दें कि शाओमी मी 6 का पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा।

13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ वाटर 3, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

वीबो पर भी केविन किंग्स डायरी की प्रोफाईल से दावा किया गया है कि सैमसंग अपने डिवाइस में 835 प्रोसेसर बिल्ट करना चाहती है लेकिन कंपनी के प्रोडक्शन में थोड़ी देरी हो रही है। क्योंकि सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 को इस चिपसेट लॉन्च करना चाहता है और जैसा कि मालूम है सैमसंग अपने फ्लैगशिप फोन को दो चिपसेट पर लॉन्च करता एक क्वालकॉम का और दूसरा खुद के एक्सनोस चिपसेट पर। वहीं खबर है कि एक्सनोस चिपसेट में कंपनी 10एनएम तकनीक को तैयार नहीं कर पा रही है जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 में है। ऐसे में गैलेक्सी एस8 लॉन्च अप्रैल तक टाल दिया गया है।

xiaomi-mi6- 91Mobiles

ऐसे में जाहिर है​ कि इस बार फ्लैगशिप फोन की लिस्ट में शाओमी सैमसंग से बाजी मारता नजर आ रहा है। कंपनी के मी 6 फोन की चर्चाएं अभी से शुरू हो चुकी हैं।

The post 6 फरवरी को लॉन्च हो सकता है शाओमी का सबसे ताकतवर फोन मी6 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a7-2017-price-reveal-with-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 07:56:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2994 एक ताजा लीक में सैमसंग ‘ए’ सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आई है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन मोबाईल निर्माता कंपनी सैमसंग आने वाले साल में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए3, ए5 और ए5 के 2017 वाले वेरिएंट उतारने वाली है। इन तीनों फोन्स को लेकर लगातार तरह-तरह के लीक सामने आते रहे हैं वहीं एक ताजा लीक में सैमसंग ‘ए’ सीरीज़ के स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत भी सामने आई है।

जियो की मुफ्त सर्विस पर लग सकता है ग्रहण

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ए5 (2017) को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साईट पर लिस्ट करने के साथ साथ उनसे रेंडर भी सामने आए थे। वहीं अब इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने पर यह प्रतीत हो रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना यह स्मार्टफोल मोबाईल वर्ल्ड में पेश कर सकती है।

samsung-a5-1 91Mobiles

वेबसाईट स्लैश लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) 1.9 गीगाहर्ट्ज़ एक्सनोस 7880 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले होगी तथा फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर इसमें रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जो यूजर्स को बेहरतीन ईमेज़ ऐक्सपीरियंस देगा।

128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च

ए5 (2017) में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। इस फोन का डायमेन्शन 145 x 71 x 7.8 एमएम का होगा तथा कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी जा रही है।

4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

स्लैश लीक पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ फोन को चार अलग-अलग रंगों में दिखाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) पिंक, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में लॉन्च हो सकता है। वेब पर इस फोन की कीमत 2699 युआन बताई जा रही है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 26,390 रुपये हो सकती है।

The post सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5s-leaked-on-teena-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 06:13:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2984 चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी मीज़ु के पिछले महीने ही एम5नोट उतारा था। इस डिवाइस के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी अपने एम सीरीज़ के तहत एक ओर स्मार्टफोन जल्द ही लाने को तैयार है। ताजा लीक में साफ हुआ है​ कि मीज़ु का नया डिवाइस चीनी वेबसाइट टेना पर लिस्ट हुआ है आशा है कि यह मीज़ु एम5 एस हो।

चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले हुए लीक के बाद सामने आई मीज़ु के नए फोन की फोटोज़ भी काफी हद तक टेना पर लिस्ट हुए डिवाइस से मेल खाती है।

meizu-m5s-tenaa 91Mobiles

टेना पर लिस्टिंग के हिसाब से मीज़ु एम5 एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो स​कता है। मीज़ु एम5 एस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी या 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज़ या फिर 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ हो सकती है।

4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

लिस्टिंग के अनुसार इस डिवाइस में 5.2 इंच की एचडी स्क्रीन हो सकती है तथा यह एंडरायड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1

लीक हुई फोटोज़ के अनुसार मीज़ु एम5 एस काफी हद तक मीज़ु एम5 नोट जैसा ही प्रतीत होता है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंस्टीग्रेटिड हो सकता है तथा बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर कैमरा लैंस के साथ एलईडी फ्लैश भी लगाई गई है। मीज़ु एम5 एस 148.2×72.53×8.4एमएम डायमेंशन के साथ 138 ग्राम तक का हो सकता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 2,930 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>