leeco le x850 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Mar 2017 07:32:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850 https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le-x850-with-6gb-ram-annd-dual-rer-camera-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le-x850-with-6gb-ram-annd-dual-rer-camera-in-hindi/#comments Wed, 15 Mar 2017 07:32:25 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5931 एक लीकस्टर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लेईको ले एक्स850 की लॉन्च डेट 11 अप्रैल बताई गई है।

The post 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाईट टेना पर लिस्टिंग के बाद से ही ज​​हां लेईको के नए डिवाईस ले एक्स850 की चर्चा थी वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन जल्द ही सेल के ​बाजार में उपलब्ध हो सकता है। ताजा लीक में इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने के साथ ही इस फोन की लॉन्च डेट 11 अप्रैल बताई गई है।

प्लेफुलडरॉड ने एक लीकस्टर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लेईको ले एक्स850 की लॉन्च डेट 11 अप्रैल बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से ले एक्स850 हाईएंड डिवाईस के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा जिसकी शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 17 हजार रुपये तथा टॉप मॉडल की कीमत तकरीबन 24,000 रुपये तक हो सकती है।

leeco-le-x850

लेईको के इस डिवाईस को ले प्रो3 का अपग्रेड संस्करण बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो डुअल कैमरे से लैस होगा। सबसे पहले कैमरे की ही बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे तथा फोन का फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5.7-इंच की आईपीएस क्वॉडएचडी डिसप्ले दी जा सकती है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड होगी।

20 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का सबसे सस्ता फोन रेडमी 4ए

लीक के अनुसार ले एक्स850 को 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ 32, 64 और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 821 क्वॉडकोर प्रोसेसर पर आधारित होगा। यह फोन 5.8ओएस पर आधारित एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर रन करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें क्वीक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

एयरटेल के बाद अब आ​इडिया ने की रोमिंग फ्री, 1 अप्रैल से नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज

हालांकि कंपनी की ओर से अबतक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नही दी गई है लेकिन रिपोर्ट की माने तो यह फोन ब्लैक, सफेद, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में चीनी बाजार से सेल की शुरूआत करेगा।

The post 6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/leeco-le-x850-with-6gb-ram-annd-dual-rer-camera-in-hindi/feed/ 1