Lenovo 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Nov 2018 07:13:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग और हुआवई के बाद अब लेनोवो ला रहा है 3 रियर कैमरे वाला फोन, होगा 5जी सपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tripal-camera-phone-listed-on-teena-with-6-2-inch-screen-in-hindi/ Fri, 23 Nov 2018 07:11:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24548 लेनोवो के इस फोन में 3 कैमरे के साथ 5जी सपोर्ट हो सकता है। हाल में फोन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी।

The post सैमसंग और हुआवई के बाद अब लेनोवो ला रहा है 3 रियर कैमरे वाला फोन, होगा 5जी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हुआवई ने पिछले साल तीन कैमरे वाला फोन पेश किया था। वहीं इस साल सैमसंग ने भी इसकी शुरूआत की है। कंपनी ने गैलेक्सी एस7 2018 को पेश किया है जिसमें यह 3 कैमरे उपलब्ध हैं। वहीं इस कड़ी में अब नया नाम लेनोवो का जुड़ने वाला है। कंपनी जल्द ही तीन कैमरे वाला धाकड़ फोन पेश कर सकती है। यह फोन आज चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हुआ है। यहां से फोन के लुक और स्पेसिफिकेशन की कुछ जानकारियां आपको मिल जाएंगी। फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को देखकर आशा की जा रही है कि यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन हो सकता है।

टेना पर यह फोन लेनोवो एल78071 नाम से लिस्ट किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 156.7×74.5×7.8(mm) होगा। इसके वहीं कंपनी इसे बड़ी स्क्रीन और नॉच के साथ पेश कर सकती है। फोन में 6.2 इंच का डिसप्ले है। हालांकि रेजल्यूशन की जानकारी नहीं है लेकिन छोटे से वाटर ड्रॉप नॉच को आसानी से देखा जा सकता है। वहीं नॉच के अंदर एक सेल्फी कैमरा है और उपर की ओर लाउडस्पीकर है। फोन में फूल व्यू डिसप्ले दिया गया है। सैमसंग लाएगा वी और ओ शेप नॉच वाला फोन, गैलेक्सी एम2 होगा पहला डिवाइस
lenovo-tripal-camera-phone-listed-on-teena-with-6-2-inch-screen-in-hindi
जहां तक अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो लेनोवो एल78071 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है और इसमें 3210 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने स्टपष्ट रूप से डुअल स्टैंडबाई का जिक्र किया है जिससे आप समझ सकते हैं कि फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा 3जी और 4जी सपोर्ट भी है। शाओमी का धमाका : रेडमी नोट 6 प्रो इंडिया में लॉन्च, इसमें है 6जीबी रैम, 4,000एमएएच बैटरी और 4 कैमरा सेंसर

फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हाल में खबर आई थी कि लेनोवो अपना फ्लैगशिप फोन पेश करने वाला है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रन 8150 जिसे सनैपड्रैगन 855 नाम से भी जाना जाता है पर आधारित होगा। हाल में इस बात का दावा किया गया था कि यह फोन विश्व का पहला 5जी फोन हो सकता है।

ऐसे में हम आशा कर सकते हैैं कि लेनोवो का यह फ्लैगशिप फोन और भी कई बेहतर फीचर्स से लैस होगा।

The post सैमसंग और हुआवई के बाद अब लेनोवो ला रहा है 3 रियर कैमरे वाला फोन, होगा 5जी सपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>