Lenovo A6 Note | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 05 Sep 2019 11:58:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शानदार फीचर्स के साथ धूम मचाने आए Lenovo K10 Note और A6 Note स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-a6-note-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-a6-note-launch-in-india/#respond Thu, 05 Sep 2019 07:12:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35298 दोनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

The post शानदार फीचर्स के साथ धूम मचाने आए Lenovo K10 Note और A6 Note स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने आज भारतीय बाजार में अपने Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो पहले से ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट नए डिवाइस है। आइए आगे जानते हैं इन दोनों फोन्स के बारे में सबकुछ।

lenovo

Lenovo K10 Note की स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो के इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 19:5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी/6जीबी रैम और 64जीबी/128जीबी की स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए Lenovo K10 Note में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। सेटअप की बात करें तो इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इसके अलावा तीसरा सेंसर सुपरर बोके इफेक्ट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 4,040एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।

Lenovo A6 Note की स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo A6 Note में 6.09-इंच के एचडी+ डिसप्ले दी गई है। जो कि 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। वहीं, डिसप्ले K10 Note की तरह वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया है। डिवाइस में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
lenovo-a6-note
इसके अलावा लेनोवो के6 नोट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही यह फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ यह एक डुअल कैमरा फोन है। इसके रियर पर दो 13-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत

Lenovo के नए नोट डिवाईसेज़ की कीमत की बात करें तो Lenovo K10 Note के 4जीबी रैम वेरिएंट को जहां 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये में बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन 16 सितंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इसी तरह Lenovo A6 Note को कंपनी की ओर से 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Lenovo A6 Note देश में 11 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post शानदार फीचर्स के साथ धूम मचाने आए Lenovo K10 Note और A6 Note स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-a6-note-launch-in-india/feed/ 0
5 सितंबर को इंडिया आएगा Lenovo का पावरफुल फोन, Lenovo A6 Note हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-to-launch-in-india-on-5tgh-september-killer-note/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-to-launch-in-india-on-5tgh-september-killer-note/#respond Sat, 24 Aug 2019 07:46:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34808 Lenovo A6 Note में डुअल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी।

The post 5 सितंबर को इंडिया आएगा Lenovo का पावरफुल फोन, Lenovo A6 Note हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही Lenovo से जुड़ी खबर सामने आई थी जिसमें कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट Chang Cheng ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Lenovo के आगामी डिवाईस की फोटोज़ को शेयर किया था। यें Lenovo A6 Note की रियल फोटोज़ थी जिनमें फोन की पूरी लुक और डिजाईन सामने आया है। पिछले दिनों यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा भी सर्टिफाइड किया गया था, जिसके बाद माना जा रहा है था कि Lenovo A6 Note जल्द ही इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। वहीं अब कंपनी ने Lenovo A6 Note की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Lenovo A6 Note भारत में आने वाली 5 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।

Lenovo Mobiles ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 5 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसमें कंपनी का नया प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। Lenovo की ओर से हालांकि लॉन्च किए जाने वाले डिवाईस का नाम नहीं बताया गया है लेकिन इस इन्वाईट में #KillerNote हैशटैग का यूज़ किया गया है। इस टैग से यह तो साफ हो गया है कि 5 सितंबर को कंपनी नोट डिवाईस ही लॉन्च करेगी। वहीं BIS की लिस्टिंग और Cheng द्वारा फोटो शेयर किए जाने के बाद यह लगभग पुख्ता माना जा सकता है कि 5 सितंबर को इंडिया में Lenovo A6 Note ही लॉन्च किया जाएगा।

ऐसा होगा डिजाईन

Lenovo के वाइस प्रेज़िडेंट द्वारा शेयर की गई फोटोज़ में A6 Note को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन डिसप्ले के उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। इसी तरह Lenovo A6 Note के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा दिया गया है।

Lenovo A6 Note to launch in india on 5tgh september killer note

इस कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर्स और एक फ्लैश लाईट नज़र आ रही है। बैक पैनल पर ही बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Lenovo A6 Note के रियर पैनल पर नीचे बाईं ओर Lenovo की ब्रांडिंग लगी है। इस डिवाईस के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Lenovo A6 Note के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है और नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है और इसके दोनों साईड स्पीकर लगे हुए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo A6 Note की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन पिछले दिनों यह फोन Lenovo L19041 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स पता चली थी। गीकबेंच के अनुसार Lenovo A6 Note एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

Lenovo A6 Note to launch in india on 5tgh september killer note

गीकबेंच पर Lenovo A6 Note को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस डिवाईस को सिंगल-कोर में जहां 760 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में Lenovo A6 Note को 3499 स्कोर दिया गया है। बहरहाल अभी Lenovo A6 Note की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं कंपनी द्वारा #KillerNote टैग यूज़ किए जाने पर उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाईस बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस हो सकता है।

The post 5 सितंबर को इंडिया आएगा Lenovo का पावरफुल फोन, Lenovo A6 Note हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-to-launch-in-india-on-5tgh-september-killer-note/feed/ 0
Lenovo A6 Note की फोटो हुई ऑफिशियल, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-company-vp-chang-cheng-post-real-image-weibo/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-company-vp-chang-cheng-post-real-image-weibo/#respond Fri, 23 Aug 2019 13:41:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34793 Lenovo कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट ने इन फोटोज़ को शेयर किया गया है।

The post Lenovo A6 Note की फोटो हुई ऑफिशियल, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले Lenovo से जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने ‘नोट’ प्रोडक्ट्स को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में और बढ़ाने के लिए एक नए डिवाईस Lenovo A6 Note पर काम कर रही है। यह डिवाईस चीनी बेंचमार्किग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जिसे इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ ​था। वहीं कुछ दिनों पहले ही Lenovo A6 Note को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा भी सर्टिफाइड किया गया था, जिसके बाद यह पुष्टि हो गई थी कि Lenovo A6 Note भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा। इन तमाम खबरों के बीच आज Lenovo A6 Note की रियल फोटो भी सामने आ गई है।

Lenovo A6 Note की फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर देखा गया है। ये फोटोज़ किसी लीक में सामने नहीं आई है बल्कि Lenovo कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट Chang Cheng ने अपनी प्रोफइल पर इन्हें शेयर किया गया है। Lenovo A6 Note की फोटोज़ के सामने आने से एक ओर जहां इस डिवाईस की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं दूसरी ओर यह भी पुख्ता हो गया है कि Lenovo जल्द ही अपने इस डिवाईस को ग्लोबल टेक बाजार समेत इंडिया में भी उतारेगी।

ऐसा होगा डिजाईन

Lenovo A6 Note को इन फोटोज़ में बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। ​फोन डिसप्ले के उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है। इसी तरह Lenovo A6 Note के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा दिया गया है।

इस कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर्स और एक फ्लैश लाईट नज़र आ रही है। बैक पैनल पर ही बीच में ​रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Lenovo A6 Note के रियर पैनल पर नीचे बाईं ओर Lenovo की ब्रांडिंग लगी है। इस डिवाईस के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Lenovo A6 Note के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है और नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है और इसके दोनों साईड स्पीकर लगे हुए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo A6 Note की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन पिछले दिनों यह फोन Lenovo L19041 मॉडल नंबर के साथ ​गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स पता चली थी। गीकबेंच के अनुसार Lenovo A6 Note एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

Lenovo A6 Note company vp Chang Cheng post real image weibo

गीकबेंच पर Lenovo A6 Note को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस डिवाईस को सिंगल-कोर में जहां 760 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में Lenovo A6 Note को 3499 स्कोर दिया गया है। बहरहाल अभी Lenovo A6 Note की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में Lenovo A6 Note से पर्दा उठा देगी।

The post Lenovo A6 Note की फोटो हुई ऑफिशियल, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-a6-note-company-vp-chang-cheng-post-real-image-weibo/feed/ 0