Lenovo K8 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 29 Aug 2017 07:14:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-to-launch-two-k8-variant-in-india-on-mid-september-in-hindi/ Tue, 29 Aug 2017 07:14:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11196 91मोबाइल को मिली सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार लेनोवो जल्द ही के8 सीरीज में दो वेरियंट के8 प्लस और के8 लाइट को पेश कर सकता है। इन फोंस को कंपनी सितंबर दूसरे सप्ताह में ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीना लेनोवो ने अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन लेनोवो के8 नोट को लॉन्च किया था। 13,999 रुपये का यह फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में बेहद ही खास माना जा रहा है। वहीं कंपनी इसी सीरीज में दो अन्य मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल को मिली सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार लेनोवो जल्द ही के8 सीरीज में दो वेरियंट के8 प्लस और के8 को पेश कर सकता है। इन फोंस को कंपनी सितंबर दूसरे सप्ताह में ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार स्पेसिफिकेशन के मामले में ये फोन लेनोवो के8 नोट से थोड़े कम होंगे। प्रोसेसर और मैमोरी का अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि इससे पहले लेनोवो के8 प्लस को ​चीनी सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था। जिसके अनुसार लेनोवो के8 प्लस मीडियाटेक एमटी6757सीडी हेलियो पी25 चिपसेट पर आधारित था। यही मॉडल पर हो सकता है।

एक्सक्लूसिव: देखें जियो फोन का रिटेल बॉक्स

फोन में आपको 1.69गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल कसता है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी होने की उम्मीद है। पहले दी गई खबर के अनुसार इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 7.1 नुगट पर पेश किया जा सकता है। फोन के स्पेसि​फिकेशन को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी इन्हें 10,000 रुपये से कम के बजट में पेश कर सकती है। ​ये फोन लेनोवो के5 प्लस और के5 लाइट के अपग्रेड संस्करण हो हो सकते हैं।

सैमसंग ला डुअल कैमरे वाल सस्ता फोन, मिलेगी चीनी कंपनियों को टक्कर

जहां तक लेनोवो के8 नोट की बात है तो इसी माह 9 अगस्त को कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च किया था। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और इसे मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश किया गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

The post एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>