Lenovo K8 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Apr 2018 06:15:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-plus-price-cut-by-3000-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 04 Apr 2018 06:15:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18702 लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना डुअल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च किया था। कम कीमत और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के चलते इंडियन यूजर्स ने इस फोन को काफी पसंद किया था। लेनोवो की ओर से इस फोन को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस दमदार फोन की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस बड़े प्राइस कट के बाद लेनोवो के8 प्लस को सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

लेनोवो के8 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर बना है और इसमें 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड नुगट आधारित है जो कंपनी के दावेनुसार जून महीने में लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो से अपडेट हो जाएगा। लेनोवो के8 प्लस 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है।

lenovo-k8-3

कंपनी की ओर से लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिहाज़ से लेनोवो के8 प्लस के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लेनोवो के8 प्लस के बाएं पैनल पर स्पेशल ‘की’ दी गई है, जिसे यूजर्स अपनी पंसदीदा ऐप की शार्टकट की बना सकते हैं। रियल डुअल सिम के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह फोन 7,999 रुपये की कीमत पर ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के8 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-plus-price-specification-and-features-in-india/ Thu, 30 Nov 2017 05:43:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14223 भारत में यह फोन दो अलग-अलग रैम वेरियंट के साथ उपलब्ध है जहां फोन का प्राइस 9,999 रुपये से शुरू है। लेनोवो के8 प्लस को आप आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

The post लेनोवो के8 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो के8 प्लस प्राइस इन इंडिया
लेनोवो के8 प्लस, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये
लेनोवो के8 प्लस, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में सबसे पहले के8 नोट को पेश किया था। डुअल कैमरे वाला यह फोन काफी लोकप्रिय हुआ। इस फोन की लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने इसका एक और सस्ता संस्करण लेनोवो के8 प्लस को भी उतारा है। सपेसिफिकेशन के मामले में दोनों फोन में थोड़ा बहुत का अंतर है लेकिन अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में भी आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। भारत में यह फोन दो अलग—अलग रैम वेरियंट के साथ उपलब्ध है जहां फोन का प्राइस 9,999 रुपये से शुरू है। लेनोवो के8 प्लस को आप आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। लेनोवो के8 प्लस की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

डिजाइन
लेनोवो के8 प्लस की बॉडी मैटल की बनी है। फोन की बिल्ट क्वालिटी शानदार है और अपने आकार की वजह से आसानी से हथेली में समा जाता है। दाएं पैनल में आपको वॉल्यूम और पावर बटन मिलेगा जबकि बाएं पैनल में कंपनी ने हॉट म्यूजिक की दिया है। आप चाहें तो इस पर दूसरे ऐप्स भी सेट कर सकते हैं। फोन के पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा।

डिसप्ले
लेनोवो के8 प्लस में आपको 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1,920 पिक्सल है। इस रेंज में यह रेजल्यूशन बहुत अच्छा कहा जाएगा। वहीं स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन प्राप्त है जो इसे छोटे मोटे खंरोंच से बचाते हैं और मजबूती प्रदान करते हैं।

हार्डवेयर
हार्डवेयर के मामले में यह फोन शानदार है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक एमटी6757 हेलियो पी25 चिपसेट पर पेश किया है। लेनोवो के8 प्लस में 2.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे दो रैम वेरियंट में लॉन्च किया है। हालांकि दोनों के साथ आपको मैमारी वही मिलेगी। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का का उपयोग कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
जैसा की हमनें पहले ही बताया लेनोवो के8 प्लस को स्टॉक एंडरॉयड के साथ नुगट वर्ज़न पर पेश किया गया है। इसमें आपको प्यारे एंडरॉयड मिलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जल्द ही इसे ओरियो अपडेट मिलेगा और आगे भी कंपनी ने इसे अपडेट कर सकती है।

कैमरा
फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ आपको बोके इफेक्ट और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इस रेंज में बहुत कम ही फोन डुअल कैमरे में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी
लेनोवो के8 प्लस रियल डुअल सिम फोन है। अर्थात आप डुअल सिम के साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलेंगे

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

लेनोवो के8 प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल लेनोवो के8 प्लस
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.2 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल मीडियाटेक एमटी6757 हेलियो पी25
प्रोसेसर 2.5गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली- टी880 एमपी2
मैमोरी
रैम 3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा, 13-मेगापिक्सल+5-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1(नुगट)
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 4,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई नहीं/नहीं
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
जायरोस्कोप हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 147.9 X 73.7 X 9एमएम
वज़न 165ग्राम
कलर फाइन गोल्ड, वेनोम ब्लैक

The post लेनोवो के8 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-and-k8-plus-launched-in-india-in-hindi/ Wed, 06 Sep 2017 06:48:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11465 लेनोवो के इन फोन्स की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

The post लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में के8 नोट के सफल लॉन्च के बाद आज लेनोवो कंपनी ने अपनी ‘के’ सीरीज़ में दो और स्मार्टफोन जोड़ दिए हैं। कंपनी की ओर से लेनोवो के8 और के8 प्लस वेरिएंट आज भारत में लॉन्च किए गए हैं। जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेनोवो के8 प्लस की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

शाओमी रेडमी 4 की टक्कर देने आया यह नया चीनी स्मार्टफोन

लेनोवो के8 और के8 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने के8 वेरिएंट को जहां 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है वहीं के8 प्लस में मैटल बॉडी के साथ 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचो से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

lenovo-k8-1

जैसा की हमनें पहले ही बताया लेनोवो के8 प्लस को स्टॉक एंडरॉयड के साथ नुगट वर्ज़न पर पेश किया गया है। स्टॉक एंडरॉयड होने की बदौलत यह न सिर्फ एंडरॉयड ओरियो के लेनोवो फोन्स पर रोलआउट होते ही उससे अपडेट हो जाएगा बल्कि साथ ही एंडरॉयड के हर लेटेस्ट वर्ज़न से लैस रहेगा। लेनोवो के8 जहां 2.3गीगाहर्ट्ज़ हेलियो पी20 चिपसेट पर पेश किया गया है वहीं के8 प्लस 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करेगा।

lenovo-k8-2

कंपनी की ओर से लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है वहीं के8 की रैम व स्टोरेज से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। एक्सट्रनल स्टोरेजे के लिए के8 प्लस में डेडिकेटेड एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिहाज़ से लेनोवो के8 में आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा वहीं के8 प्लस को डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

lenovo-k8-3

लेनोवो के8 के दोनो वेरिएंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो फोन के रियर पैनल पर स्थित है। लेनोवो के8 प्लस फोन के बाएं पैनल पर स्पेशल ‘की’ दी गई है, जिसे यूजर्स अपनी पंसदीदा ऐप की शार्टकट की बना सकते हैं। रियल डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिले हैं तथा पावर बैकअप के लिए दोनों की वेरिएंट्स में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा

लेनोवो के8 प्लस जहां 10,999 रुपये की कीमत पर ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर कल से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं लेनोवो के8 के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

The post लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-to-launch-two-k8-variant-in-india-on-mid-september-in-hindi/ Tue, 29 Aug 2017 07:14:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11196 91मोबाइल को मिली सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार लेनोवो जल्द ही के8 सीरीज में दो वेरियंट के8 प्लस और के8 लाइट को पेश कर सकता है। इन फोंस को कंपनी सितंबर दूसरे सप्ताह में ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीना लेनोवो ने अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन लेनोवो के8 नोट को लॉन्च किया था। 13,999 रुपये का यह फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में बेहद ही खास माना जा रहा है। वहीं कंपनी इसी सीरीज में दो अन्य मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल को मिली सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार लेनोवो जल्द ही के8 सीरीज में दो वेरियंट के8 प्लस और के8 को पेश कर सकता है। इन फोंस को कंपनी सितंबर दूसरे सप्ताह में ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

हालांकि फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार स्पेसिफिकेशन के मामले में ये फोन लेनोवो के8 नोट से थोड़े कम होंगे। प्रोसेसर और मैमोरी का अंतर देखने को मिल सकता है। हालांकि इससे पहले लेनोवो के8 प्लस को ​चीनी सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था। जिसके अनुसार लेनोवो के8 प्लस मीडियाटेक एमटी6757सीडी हेलियो पी25 चिपसेट पर आधारित था। यही मॉडल पर हो सकता है।

एक्सक्लूसिव: देखें जियो फोन का रिटेल बॉक्स

फोन में आपको 1.69गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल कसता है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी होने की उम्मीद है। पहले दी गई खबर के अनुसार इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 7.1 नुगट पर पेश किया जा सकता है। फोन के स्पेसि​फिकेशन को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी इन्हें 10,000 रुपये से कम के बजट में पेश कर सकती है। ​ये फोन लेनोवो के5 प्लस और के5 लाइट के अपग्रेड संस्करण हो हो सकते हैं।

सैमसंग ला डुअल कैमरे वाल सस्ता फोन, मिलेगी चीनी कंपनियों को टक्कर

जहां तक लेनोवो के8 नोट की बात है तो इसी माह 9 अगस्त को कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च किया था। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिसप्ले है और इसे मीडियाटेक एक्स23 एमटी6797डी चिपसेट पर पेश किया गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए 13+5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

The post एक्सक्लूसिव: के8 सीरीज में लेनोवो ला रहा दो फोन, सितंबर में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>