Lenovo K8 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Apr 2018 06:15:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-plus-price-cut-by-3000-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 04 Apr 2018 06:15:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18702 लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना डुअल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस लॉन्च किया था। कम कीमत और बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के चलते इंडियन यूजर्स ने इस फोन को काफी पसंद किया था। लेनोवो की ओर से इस फोन को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस दमदार फोन की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस बड़े प्राइस कट के बाद लेनोवो के8 प्लस को सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

लेनोवो के8 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर बना है और इसमें 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड नुगट आधारित है जो कंपनी के दावेनुसार जून महीने में लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो से अपडेट हो जाएगा। लेनोवो के8 प्लस 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है।

lenovo-k8-3

कंपनी की ओर से लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिहाज़ से लेनोवो के8 प्लस के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

लेनोवो के8 प्लस के बाएं पैनल पर स्पेशल ‘की’ दी गई है, जिसे यूजर्स अपनी पंसदीदा ऐप की शार्टकट की बना सकते हैं। रियल डुअल सिम के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह फोन 7,999 रुपये की कीमत पर ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये में हुआ उपलब्ध, 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ रेडमी नोट को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000 एमएएच बैटरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो के8, आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-launch-in-india-via-offline-store-with-4000-mah-battery/ Tue, 26 Sep 2017 10:33:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12131 लेनोवो के8 एक बजट फोन है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं। प्रीमियम मैटल बॉडी वाले इस फोन के नीचले पैनल में आपको फिंगर​प्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो के8, आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह की शुरुआत में ही हमने खबर दी थी कि लेनोवो भारतीय बाजार में दो फोन लॉन्च करने वाला है और कंपनी ने कुछ दिन बाद ही लेनोवो के8 प्लस और के8 से पर्दा उठा दिया था। हालांकि उस वक्त लेनोवो के8 प्लस सेल के लिए तो उपलब्ध हो गया लेकिन के8 को कंपनी ने आज उतारा है। कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के ​लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 10,499 रुपये है। लेनोवो के8 भारतीय बाजार में ह्यूज वेनमॉन ब्लैक और फाइन गोल्ड सहित दो रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लेनोवो के8 एक बजट फोन है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन अच्छे हैं। प्रीमियम मैटल बॉडी वाले इस फोन के नीचले पैनल में आपको फिंगर​प्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। इस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है और इस स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। फोन में आपको 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास पैनल देखने को मिलेगा।

ओपो एफ3 का दिवाली एडिशन हुआ लॉन्च, सेल्फी के साथ के बेहतर स्टाइल का संगम

लेनोवो का यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8, प्रोसेसर भी है बेहद ताकतवर

हालांकि जहां लेनोवो के8 प्लस में आपको ​डुअल रियर कैमरा देखने को मिला था। वहीं इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी की बात की जाए तो डिवाइस में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है।

इस बजट में लेनोवो के8 को कड़ी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 4 जैसे डिवाइस से मिलेगी। ये दोनों मॉडल अब आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं और बजट भी लगभग समान है।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो के8, आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-and-k8-plus-launched-in-india-in-hindi/ Wed, 06 Sep 2017 06:48:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11465 लेनोवो के इन फोन्स की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

The post लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में के8 नोट के सफल लॉन्च के बाद आज लेनोवो कंपनी ने अपनी ‘के’ सीरीज़ में दो और स्मार्टफोन जोड़ दिए हैं। कंपनी की ओर से लेनोवो के8 और के8 प्लस वेरिएंट आज भारत में लॉन्च किए गए हैं। जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेनोवो के8 प्लस की मुख्य यूएसपी फोन का डुअल रियर कैमरा तथा इसका स्टॉक एंडरॉयड पर आधारित होना है।

शाओमी रेडमी 4 की टक्कर देने आया यह नया चीनी स्मार्टफोन

लेनोवो के8 और के8 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने के8 वेरिएंट को जहां 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है वहीं के8 प्लस में मैटल बॉडी के साथ 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचो से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

lenovo-k8-1

जैसा की हमनें पहले ही बताया लेनोवो के8 प्लस को स्टॉक एंडरॉयड के साथ नुगट वर्ज़न पर पेश किया गया है। स्टॉक एंडरॉयड होने की बदौलत यह न सिर्फ एंडरॉयड ओरियो के लेनोवो फोन्स पर रोलआउट होते ही उससे अपडेट हो जाएगा बल्कि साथ ही एंडरॉयड के हर लेटेस्ट वर्ज़न से लैस रहेगा। लेनोवो के8 जहां 2.3गीगाहर्ट्ज़ हेलियो पी20 चिपसेट पर पेश किया गया है वहीं के8 प्लस 2.6गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करेगा।

lenovo-k8-2

कंपनी की ओर से लेनोवो के8 प्लस को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है वहीं के8 की रैम व स्टोरेज से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। एक्सट्रनल स्टोरेजे के लिए के8 प्लस में डेडिकेटेड एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिहाज़ से लेनोवो के8 में आपको 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा वहीं के8 प्लस को डुअल रियर कैमरे से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

lenovo-k8-3

लेनोवो के8 के दोनो वेरिएंट फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो फोन के रियर पैनल पर स्थित है। लेनोवो के8 प्लस फोन के बाएं पैनल पर स्पेशल ‘की’ दी गई है, जिसे यूजर्स अपनी पंसदीदा ऐप की शार्टकट की बना सकते हैं। रियल डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिले हैं तथा पावर बैकअप के लिए दोनों की वेरिएंट्स में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

बीएसएनएल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, फ्री वॉयस कॉल के साथ 90जीबी डाटा

लेनोवो के8 प्लस जहां 10,999 रुपये की कीमत पर ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट पर कल से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं लेनोवो के8 के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

The post लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के7 के लॉन्च से पहले के8 नोट जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k8-note-leak-in-hindi/ Thu, 27 Jul 2017 11:51:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10064 लेनोवो के8 नोट को लेकर भी लीक सामनें आया है जिसमें इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके प्रोसेसर का जिक्र किया गया है।

The post लेनोवो के7 के लॉन्च से पहले के8 नोट जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी लेनोवो के हाल ही में भारत में अपने आगामी स्मार्टफोन के7 नोट का टीज़र जारी किया है, जिसमें फोन के जल्द लॉन्च की बात कही गई है। वहीं अभी से लेनोवो के8 नोट को लेकर भी लीक सामनें आया है जिसमें इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके प्रोसेसर का जिक्र किया गया है।

आप नहीं हैं जियो के प्राइम मेंबर तो नहीं मिलेगा कोई प्लान

बेंचमार्किंग साइट ​गीकबेंच पर लेनोवो के8 नोट को लिस्ट किया गया है। हालां​कि इस लिस्टिंग में फोन की समस्त जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन फोन की कोर स्कोरिंग के सा​थ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग में लेनोवो के इस डिवाईस को सिंगल-कोर में जहां 1659 प्वाइंट मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इसने 4844 प्वाइंट पाये हैं।

lenovo-k8-note-geekbench

​इस लिस्टिंग के अनुसार लेनोवो के8 नोट को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 7.1.1 नुगट के साथ पेश किया जाएगा तथा यह डिवाईस 1.39गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स20 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार लेनोवो के8 नोट में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी।

शटरशिल्ड डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ मोटो ज़ेड 2 फोर्स, नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन

बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी जाती के8 नोट की स्पेसिफिकेशन्स को महज़ एक लीक के तौर पर ही लिया जा रहा है। वहीं लेनोवो द्वारा अब तक भारत में पेश किए जाने वाले के7 नोट के लॉन्च की तारीख भी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है अगस्त के पहले सप्ताह में यह फोन बाजार में उतारा जा सकता है।

The post लेनोवो के7 के लॉन्च से पहले के8 नोट जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>