The post 5,100 एमएएच बैटरी वाले इस धाकड़ फोन में हुई 3,500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो ने साल की शुरूआत में पी2 मॉडल भारत में लॉन्च किया था। इस फोन के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 4जीबी रैम वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। लेकिन यदि आप 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इससे ज्यादा शानदार मौका आपको नहीं मिलेगा। आज लेनोवो का यह फोन 3,500 रुपये की कटौती के साथ उपलब्ध है।
कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लेनोवो पी2 का 3जीबी रैम वेरिएंट जहां 3,500 रुपये की कटौती के साथ महज़ 13,499 रुपये में उपलब्ध है वहीं इसके 4जीबी रैम वेरिएंट को 2,500 रुपये की कमी के साथ 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन शेपेंन गोल्ड और ग्रेफाइट ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

लेनोवो पी2 स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 5.5-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है तथा फोन के दोनों वेरिएंट्स में 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
ये हैं विश्व के पांच सबसे ताकतवर स्मार्टफोन
फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जो कंपनी के दावेनुसार 32 दिन का स्टैंडबाय टाइम और 78.69 घंटे टॉकटाइम देने में सक्षम है।
The post 5,100 एमएएच बैटरी वाले इस धाकड़ फोन में हुई 3,500 रुपये की कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लेनोवो पी2 और मोटो एम में जानें कौन है दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो ने आज पी2 मॉडल को भारतीय बाजार में पेश किया है। वहीं कुछ दिन पहले कंपनी ने मोटो एम को लॉन्च किया था। दोनों फोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस हैं और लगभग समान बजट में उपलब्ध हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए बड़ा सवाल है कि इस कौन सा फोन उनके लिए बेहतर है। भले ही लेनोवो और मोटो एक ही कंपनी से ताल्लुक रखते हों लेकिन उपभोक्ता उन्हें अलग-अलग ब्रांड की तरह ही जानते हैं और खुद कंपनी भी अब तक अलग ही रखती है। तो आइये देखते हैं लेनोवो पी2 और मोटो एम में कौन सा फोन बेहतर है।
4जीबी रैम और 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो पी2, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
डिजाइन
मोटो एम कंपनी का पहला मैटल डिजाइन वाला फोन है। फोन की बॉडी पीछे से थोड़ी कर्व है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाती है। वहीं इसका लुक दूसरे एंडरॉयड फोन से थोड़ा अलग है जो इसमें नयापन लाता है। मोटो एम की बॉडी पी2आई नैनो कोटिंग की गई है जो इसे कुछ हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रखने में सक्षम है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है और इस कारण काफी स्लिम दिखाई देता है।
लेनोवो पी2 को भी कंपनी ने फुल मैटल बॉडी के साथ पेश किया है। हालांकि फोन का होम बटन बहुत हद तक सैमसंग के डिवाइस की तरह है। इस फोन के कोने भी थोड़े कर्व हैं और इस वजह से यह भी पकड़ने में आरादायक है। हालांकि कंपनी ने इसे नया लुक देने की कोशिश की है लेकिन फिर भी यह लेनोवो ब्रांड की छाप छोड़ता है। लुक अच्छा है लेकिन हमें मोटो ज्यादा पसंद आया। इसमें नैनो कोटिंग नहीं है ऐसे में यह थोड़ा पीछे कहा जा सकता है।

डिसप्ले
मोटोरोला मोटो एम में 5.5-इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले ही दिया गया है।
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। वहीं कंपनी ने सुपर एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया गया है जो मोटो से कहीं बेहतर कहा जा सकता है। ऐसे में डिसप्ले के लिए आप कह सकते हैें कि पी2 ज्यादा बेहतर है।

प्रोसेसर
मोटो एम को मीडियाटेक के हेलियो पी15 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.2गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली-टी860 जीपीयू देखने को मिलेगा।
लेनोवो पी2 कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फोन में एड्रीनो 506 जीपीयू है। हालांकि क्लॉक स्पीड के मामले में मोटो आगे नजर आता है लेकिन क्वालकॉम चिपसेट ज्यादा भरोसेमंद कहा जाता है। ऐसे में मेरे हिसाब से लेनोवो ही बेहतर कहा जाएगा।

रैम व रोम
मोटोरोला मोटो एम को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। 3जीबी रैम वाले मॉडल के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमारी दी गई है। दोनों मॉडल में कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड उपयोग कर सकते हैं।
लेनोवो पी2 को भी 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरियंट में पेश किया गया है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि यहां किसी को आगे या पीछे नहीं कहा जा सकता।

कैमरा
मोटो एम में भी 16-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे के साथ आपको डुअल टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ जैसे फ़ीचर देखने को मिलेंगे। इसमें फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट है।
लेनोवो पी2 एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पीडीएएफ जैसे फ़ीचर मिलेंगे लेकिन इसमें एचडी वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट है फुल एचडी नहीं।
कैमरे के मामले में लेनोवो पी2 मोटो एम की अपेक्षा पीछे है। न सिर्फ मेगापिक्सल कम है बल्कि फंक्शनेलिटी भी मामूली हैं।

आॅपरेटिंग सिस्टम
लेनोवो पी2 और मोटोरोला मोटो एम दोनों फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करते हैं। हालांकि यूआई में थोड़ा अंतर मिल सकता है लेनोवो में प्योर यूआई है तो मोटो में स्टॉक एंडरॉयड। परंतु दोनों फोन लगभग समान हैं।
पावर बैकअप
मोटो एम में 3,050 एमएएच की बैटरी है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
पावर बैकअप के लिए लेनोवो पी2 में 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने 32 दिन स्टैंडबाय टाइम और 78.69 घंटे टॉक टाइम का दावा किया है। वहीं यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में भी सक्षम है। यहां पी2 मोटो एम की अपेक्षा बहुत आगे है।

कनेक्टिविटी
दोनों फोन में दोहरा सिम सपोर्ट हैं और आप 3जी, वाईफाई के सााथ 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। हलांकि मोटो में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले पैनल में है जबकि लेनोवो में होम पैनल पर।
सैमसंग अपनी ‘सी’ सीरीज़ में पेश करेगा तीन नए स्मार्टफोन
कीमत
मोटो एम 3जीबी रैम वाले फोन कीमत 15,999 रुपये है। जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 17,999 रुपये में उपलब्ध है।
लेनोवो पी2 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं कंपनी ने 4जीबी रैम वाला मॉडल 17,999 रुपये में उपलब्ध है।
परफेक्ट सेल्फी फोन की खरीदारी से पहले इन 8 बातों का रखें ख्याल
निष्कर्ष
सभी सेग्मेंट पर नजर डालते हैं तो पाएंगे कि डिजाइन और कैमरा में मोटो एम अच्छा है। वहीं बैटरी, डिसप्ले और प्रोसेसर के मामले में हम लेनोवो पी2 को बेहतर कहेंगे। कुल मिलाकर देखें तो दोनों फोन लगभग बराबर हैं लेकिन मेरा मत लेनोवो को जाता है। क्वालकॉम प्रोसेसर और सुपर एमोलेड डिसप्ले फोन को खास बनाते हैं।
The post लेनोवो पी2 और मोटो एम में जानें कौन है दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4जीबी रैम और 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो पी2, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाजार में पी2 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। पिछले कई दिनों से इस फोन को लेकर चर्चा हो रही थी। लेनोवो पी2 एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलप्ध हो गया है जहां 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये तथा 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन को कंपनी ने बेहद ही खास फीचर से लैस कियाा है। फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। वहीं खास बात कही जा सकती है कि इसमें सुपर एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया गया है जो आपको बेहतरीन डिसप्ले का भरोसा दिलाता है और यह 10 प्वाइंट मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है।

लेनोवो पी2 कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरियंट में पेश किया गया है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
7,000 रुपये के बजट में 7 फोन जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित लेनोवो पी2 में आपको प्योर यूआई देखने को मिलेगा जो उपयोग में बहुत हद तक स्टॉक एंडरॉयड की तरह है। इसके साथ ही फोन में लेनोवो ट्रेडमार्क एप्लिकेशन थियेटर मैक्स उपलब्ध है। वहीं म्यूजिक के लिए आपको डॉल्बी एटमॉस इंटीग्रेशन भी मिलेगा जो आपको बेहतरीन साउंड क्वालिटी का भरोसा देता है।
परफेक्ट सेल्फी फोन की खरीदारी से पहले इन 8 बातों का रखें ख्याल
फोटोग्रीफी की बात करें तो लेनोवो पी2 एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें फुल एचडी और 4के वीडियो रिकॉर्ड सपोर्ट नहीं है।

डाटा व कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो पी2 में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम पर 4जी का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही वोएलटीई सपोर्ट भी है। दोनों स्लॉट मेंं नैनो सिम का प्रयोग होता है। वहीं इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस बार कंपनी ने होम बटन पर ही इसे पेश किया है।
स्कूल और कॉलेजों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ेगा रिलायंस जियो
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने 32 दिन स्टैंडबाय टाइम और 78.69 घंटे टॉक टाइम का दावा किया है। वहीं यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में भी सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 15 मिनट की चर्जिंग में 10 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है।
The post 4जीबी रैम और 5,100 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो पी2, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 11 जनवरी को लॉन्च होगा लेनोवो का 5,100 एमएएच बैटरी वाला फोन पी2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले कई दिनों से लोनोवो पी2 स्मार्टफोन की जानकारी आ रही थी। हालांकि यह जानकारी किसी लीक से नहीं बल्कि खुद कंपनी द्वारा दी जा रही थी। वहीं अब कंपनी ने इसके लॉन्च तिथि की भी जानकारी दे दी है। कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से बताया है कि भारत में यह फोन 11 जनवरी को लॉन्च होगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन का प्रदर्शन कंपनी ने सबसे पहले वर्ष 2016 में बर्लिन में आयोजित आईएफए ट्रेड शो के दौरान किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया और अब यह भारत में दस्तक देने वाला है।
4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया का पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन
लेनोवो पी2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन पहले से जारी हैं। इस फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं खबर है कि इस फोन का एक 64जीबी वेरियंट भी कंपनी पेश कर सकती है।
सैमसंग ने लॉन्च किया कम बजट का 4जी फोन जे1
फोटोग्रीफी के लिए लेनोवो पी2 में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट होगा। वहीं आपको 4जी वोएलटीई भी मिलेगा। जहां तक कीमत की बात है तो कंपनी ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है।
The post 11 जनवरी को लॉन्च होगा लेनोवो का 5,100 एमएएच बैटरी वाला फोन पी2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लेनोवो लॉन्च करेगा 5,100 एमएएच बैटरी वाला पी2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो का पी सीरीज़ विशेष रूप से बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है। इसी सीरीज़ में कंपनी एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही यह फोन भारत में भी दस्तक दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी लेनोवो पी2 को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये जानकारी भी दी है। हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन अपने ट्वीट में हैशटेग के साथ पॉवर हाउस लिख कर यह साफ कर दिया है कि यह फोन दमदार बैटरी से लैस होगा।
लेनोवो इंडिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘फोन की लो बैटरी से आप कैसे जूझते हैं, अब बिना डर के यात्रा करें क्योकि लेनोवो का पॉवरहाउस लेनोवो पी2 जल्द आ रहा है।’ उम्मीद की जा रही है कि लेनोवो अपना यह फोन सीईएस 2017 के दौरान ही भारत में लॉन्च कर सकती है।
How often do you your way because of low phone battery? Travel fearlessly with the longest lasting battery #LenovoP2 #Powerhouse coming soon pic.twitter.com/d4LZ3Thfut
— Lenovo India (@Lenovo_in) January 2, 2017
91 मोबाईल्स के अनुसार लेनोवो पी2 5,100 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा तथा यह फोन एंडरॉयड वी6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा। अन्य फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो इस फोन में 5.5 इंच की फुलएचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी।
जानें क्यों लाखों फोन पर बंद हुई व्हाट्सऐप की सर्विस
पी2 2गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन आॅक्टा कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा जो 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोटोग्रीफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5 जनवरी को लॉन्च होगा ज़ोलो ईरा 2एक्स
इस 4जी फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कंपनी की ओर से हालांकि अब तक लेनोवो पी2 की कीमत को कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जैसा की माना जा रहा है कि यह फोन पी1 का ही उन्नत वर्ज़न है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन तकरीबन 18,900 रुपये तक का हो सकता है।
The post लेनोवो लॉन्च करेगा 5,100 एमएएच बैटरी वाला पी2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>