Lenovo S5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 01 Oct 2018 07:48:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो ला रही है एस5 प्रो, कम बजट वाला यह फोन देगा रेडमी फोंस को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-s5-pro-teased-on-weibo-by-company-vp-in-hindi/ Mon, 01 Oct 2018 07:48:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=23271 लेनोवो एस5 प्रो से जुड़ी यह जानकारी कंपनी वाइस प्रेज़िडेंट की ओर आई है

The post लेनोवो ला रही है एस5 प्रो, कम बजट वाला यह फोन देगा रेडमी फोंस को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ने मार्च के महीने में कम बजट वाला बेजल लेस स्मार्टफोन एस5 लॉन्च किया था जिसने तीन वेरिएंट्स में बाजार में दस्तक दी थी। लो बजट सेग्मेंट में यह फोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर बेहद पंसद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि लेनोवो जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन का एक और नया वर्ज़न लेकर आने वाली है और इस नए वर्ज़न को लेनोवो एस5 प्रो नाम के साथ टेक जगत के समक्ष पेश किया जाएगा।

लेनोवो एस5 प्रो से जुड़ी यह जानकारी स्वयं कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट चैंग चेंग की ओर आई है। लेनोवो वीपी ने एस5 प्रो को लेकर सूचना या खबर नहीं दी है बल्कि उनके द्वारा की गई एक सोशल पोस्ट से एस5 प्रो की जानकारी मिली है। वाक्या कुछ ऐसा है कि चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर चैंग ने कंपनी के एक आने वाले स्मार्टफोन को लेकर टीज़र पोस्ट किया था। वेईबो पर अगर कोई भी यूजर कुछ पोस्ट करता है तो वह पोस्ट किस फोन से की गई है यह जानकारी भी पोस्ट के टाईम के साथ अपडेट होती है। और चैंग द्वारा लिखी गई पोस्ट के साथ ही यह भी सामने आ गया कि उन्होंने अपनी पोस्ट लेनोवो एस5 प्रो स्मार्टफोन से की थी।

lenovo-s5-pro

कंपनी की ओर से अभी तक लेनोवो एस5 प्रो से जुड़ी कोई भी जानकारी आॅफिशियल नहीं की गई है। लेकिन वेईबो पर हुए इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी एस5 प्रो पर काम कर रही है और आने वाले समय में इस टेक बाजार के सामने पेश कर देगी। उम्मीद है कि यह फोन की लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च होगा। जिस तरह से लेनोवो एस5 को शाओमी नोट 5 का प्रतिद्वंदी माना जा रहा था वैसे ही एस5 प्रो भी शाओमी रेडमी 6 प्रो की प्रतिस्पर्धा में उतरेगा।

ओपो-वीवो को टक्कर देने आ रहा है नोकिया का नॉच वाला फोन, 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा नोकिया 7.1 प्लस

लेनोवो एस5 की बात करें तो इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.7-इंच की फुल एचडी+ बेजल लेस डिसप्ले दी गई है। यह फोन 2गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है कंपनी ने इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेनोवो एस5 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post लेनोवो ला रही है एस5 प्रो, कम बजट वाला यह फोन देगा रेडमी फोंस को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी को टक्कर देने लेनोवो ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार फोन, लेनोवो के5 और के5 प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k5-lenovo-k5-play-launched-features-specifications-in-hindi/ Tue, 20 Mar 2018 12:53:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18198 लेनोवो के ये दोनों फोन बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं।

The post शाओमी को टक्कर देने लेनोवो ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार फोन, लेनोवो के5 और के5 प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ने आज अपनी स्मार्टफोन रेंज में तीन नए स्मार्टफोन पेश किये है। कंपनी की ओर से लेनोवो एस5, लेनोवो के5 और लेनोवो के5 प्ले लॉन्च किए गए हैं। ये तीनों ही फोन फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च हुए हैं जहां एस5 की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 9,990 रुपये रखी गई है। इसी तरह के5 को 899 युआन यानि तकरीबन 9,300 रुपये तथा के5 प्ले को 699 युआन अर्थात् तकरीबन 7,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

लेनोवो के5
कंपनी की ओर से के5 स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करने वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का प्रयोग किया गया है। यह फोन ज़ेडयूआई 3.1 लाइट आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जिसके साथ मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है।

6जीबी रैम और नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो एक्स21

लेनोवो के5 को कंपनी ने 3 वेरिएंट में लॉन्च किया है जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के सा​थ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।

lenovo-k5-play

लेनोवो के5 प्ले
यह फोन के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन ज़ेडयूआई 3.7 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जिसके साथ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

आईटेल ने लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किए 3 बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एस42, ए44 प्रो और ए44

लेनोवो के5 प्ले 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। लेनोवो के5 की ही तरह इस फोन में भी 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है तथा ये दोनों ही मॉडल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

The post शाओमी को टक्कर देने लेनोवो ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार फोन, लेनोवो के5 और के5 प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो एस5, रेडमी नोट 5 प्रो को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-s5-launched-feature-specifications-in-hindi/ Tue, 20 Mar 2018 11:05:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18192 लेनोवो एस5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

The post 4जीबी रैम, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो एस5, रेडमी नोट 5 प्रो को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ने कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही नया स्मार्टफोन एस5 पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस नए फोन के पर्दा उठा दिया है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन के बाज़ार में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही भारत आने की भी उम्मीद है। लेनोवो एस5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 999 युआन रखी गई है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत तकरीबन 9,990 रुपये है।

डिजाईन
लेनोवो एस5 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है और कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। यह फोन को मीडनाईट ब्लैक और फ्लैम रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

lenovo-s5-2

हार्डवेयर
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 14एनएम आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
लेनोवो एस5 को ज़ेडयूआई 3.7 पर पेश किया गाय है जो आधारित एंडरॉयड 8.0 ओरियो से लैस है तथा कंपनी के यू-टच गेस्चर बेस्ड नेविगेशन सिस्टम पर कार्य करता है।

आईटेल ने लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किए 3 बेज़ल लेस स्मार्टफोन, एस42, ए44 प्रो और ए44

रैम व स्टोरेज
लेनोवो ने अपने इस नए स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। कंपनी ने 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी आॅप्शन दिया है।

lenovo-s5-1

कैमरा
लेनोवो एस5 के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। एक सेंसर जहां आरजीबी सपोर्ट करता है वहीं दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एआई तकनीक वाले कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो रियल टाईम ब्यूटी मोड के साथ ही आर्टिफि​शयल इंटेलिजेंस पर बेहतरीन सेल्फी कैप्चर करने में मदद करता है।

6जीबी रैम और नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ वीवो एक्स21

कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी
लेनोवो एस5 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के तौर पर इसमें 4जी वोएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

बैटरी
लेनोवो एस5 में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4जीबी रैम, डुअल कैमरा और बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो एस5, रेडमी नोट 5 प्रो को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
20 मार्च को लॉन्च होगा लेनोवो एस5, 6,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-s5-with-6000mah-battery-to-be-announced-on-20th-march-in-hindi/ Thu, 08 Mar 2018 06:08:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17748 यह फोन जितना ज्यादा दमदार होगा डिजाईन व लुक में उतना ही हल्का और पतला होगा।

The post 20 मार्च को लॉन्च होगा लेनोवो एस5, 6,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेस 2018 के मंच से कई बड़ी टेक कंपनियों ने अपने डिवाईस पेश किए थे। मोबाईल का यह महाकुंभ खत्म होने के बाद अब टेक कंपनी लेनोवो भी अपना दमदार स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लाने वाली है। कंपनी की ओर से ले​नोवो एस5 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है जो 20 मार्च को दस्तक देगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन की बैटरी होगी। खबर मिली है कि इस फोन में 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी।

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर लेनोवो अधिकारी चैंग चेंग ने एक फोटो शेयर की है जिसमें लेनोवो द्वारा 20 मार्च को आयोजित किए जाने वाले लॉन्च ईवेंट का जिक्र किया गया है। हालांकि इस ईवेंट में लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन के नाम का जिक्र इस ईमेंज़ में नहीं किया गया है लेकिन पोस्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फोन लेनोवो एस5 होगा। इस ईमेज़ टीज़र में फोन को बैटरी सेंट्रिक स्मार्टफोन बताया गया है जिसमें 6,000एमएएच की दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

lenovo-s5-teaser

वेईबो की इस पोस्ट में लेनोवो एस5 के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टीज़र को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन ग्लॉसी फिनिश के साथ कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर पेश होगा। टीज़र में एक बॉक्सिंग ग्लव्ज़ दिखाया गया है जो किसी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ रहा है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन जितना ज्यादा दमदार होगा डिजाईन व लुक में उतना ही हल्का और पतला हो सकता है।

14 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 5, ​टिज़र आया सामने

लेनोवो के नए फोन को लेकर कुछ समय पहले जानकारी आई थी कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को ज़ूक के ज़ेडयूआई एंडरॉयड स्कीन पर पेश करेगी। हो सकता है कि एस5 भी इसी ओएस पर रन करे। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फिलहाल 20 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

The post 20 मार्च को लॉन्च होगा लेनोवो एस5, 6,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>