Lenovo Tab P11 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 13 Oct 2022 09:52:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8,200mAh Battery वाला Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) इंडिया में हुआ लॉन्च, पावरफुल हैं फीचर्स! https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-2nd-gen-launched-in-india-check-price-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-2nd-gen-launched-in-india-check-price-specifications-sale-details/#respond Thu, 13 Oct 2022 09:52:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90306 Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) Price 39,999 रुपये है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।

The post 8,200mAh Battery वाला Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) इंडिया में हुआ लॉन्च, पावरफुल हैं फीचर्स! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट डिवाईस Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen) लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा पहले ही मार्केट में उतारे जा चुके Lenovo Tab P11 और Lenovo Tab P11 Plus के बाद यह इस सीरीज़ का सबसे पावरफुल टैबलेट है जो पिछले साल लॉन्च हुए Lenovo Tab P11 Pro का अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आया है। इस नए लेनोवो टैब पी11 प्रो का प्राइस 39,999 रुपये है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।

Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen)

Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) को 2के पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.2 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले पर लॉन्च​ किया गया है। इस टैबलेट की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 600निट्स ब्राइटनेस, एचडीआर10+ और डॉल्बी विज़न एचडीआर जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। इस टैबलेट डिवाईस का डायमेंशन 263.66 x 166.67 x 6.8एमएम और वज़न 480ग्राम है।

lenovo tab p11 pro 2nd gen launched in india Check price specifications sale details

लेनोवो टैब पी11 प्रो (2 जेनरेशन) एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो MediaTek Kompanio 1300T चिपसेट पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस टैबलेट डिवाईस में एआरएम माली-जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। यह टैबलेट डिवाईस 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

lenovo tab p11 pro 2nd gen launched in india Check price specifications sale details

Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइरमी रियर कैमरा सेंसर लगा है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पवार बैकअप के लिए इस लेनोवो टैब में 8,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 14 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है।

lenovo tab p11 pro 2nd gen launched in india Check price specifications sale details

यह लेनोवो टैबलेट Pen 3 stylus के साथ आता है जिसे टैब के रियर पैनल पर रखकर ही वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) में क्वॉड स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई6 और ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। आने वाली 17 अक्टूबर से Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) को 39,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post 8,200mAh Battery वाला Lenovo Tab P11 Pro (2nd gen) इंडिया में हुआ लॉन्च, पावरफुल हैं फीचर्स! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-2nd-gen-launched-in-india-check-price-specifications-sale-details/feed/ 0
8,600एमएएच बैटरी और 11.5 इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Lenovo Tab P11 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-launched-with-8600mah-battery-feature-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-launched-with-8600mah-battery-feature-specs-price-sale/#respond Sat, 13 Feb 2021 08:36:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53992 लेनोवो ने इसे डॉल्बी विज़न तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है

The post 8,600एमएएच बैटरी और 11.5 इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Lenovo Tab P11 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया टैबलेट डिवाईस पेश किया है जिसे Lenovo Tab P11 Pro नाम के साथ बाजार में उतारा गया है। यह एक फ्लैगशिप डिवाईस है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। 11.5 इंच डिसप्ले और 8,600एमएएच बैटरी के साथ ही यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम चिपसेट पर रन करता है। लेनोवो टैब पी11 प्रो में एलटीई और वाईफाई दोनों तरह की सर्विसेज का एक्सेस किया जा सकता है तथा साथ ही यह डिवाईस कीबोर्ड से भी अटैच हो सकता है।

Lenovo Tab P11 Pro

लेनोवो टैब पी11 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 2560 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11.5 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2के ओएलईडी पैनल पर बनी है। कंपनी ने अपने फोन को डॉल्बी विज़न तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है तथा इसकी स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Lenovo Tab P11 Pro launched with 8600mah battery feature specs price sale

Lenovo Tab P11 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो एंडरॉयड 11 रेडी टू अपडेट के साथ आया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A12 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, बजट होगा 15,000 से कम

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लेनोवो टैब पी11 प्रो डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी आईआर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

Lenovo Tab P11 Pro launched with 8600mah battery feature specs price sale

Lenovo Tab P11 Pro 4जी एलटीई के साथ ही वाईफाई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 8,600एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3.0 ​तकनीक से लैस है।

कीमत व सेल

Lenovo Tab P11 Pro को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो लेनोवो टैब पी11 प्रो को 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो Slate Grey कलर में 14 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 8,600एमएएच बैटरी और 11.5 इंच डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Lenovo Tab P11 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-tab-p11-pro-launched-with-8600mah-battery-feature-specs-price-sale/feed/ 0