Lenovo Vibe B | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 07:54:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799 https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-vibe-b-launched-at-rs-5799-in-hindi/ Fri, 10 Mar 2017 09:04:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5882 लेनोवो ने अपनी वाइब सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन वाइव बी (सूमो) लॉन्च कर दिया है। लेनोवो द्वारा यह फोन 5,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो ने अपनी वाइब सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन वाइव बी (सूमो) लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है बल्कि मुंबई के एक रिटेलर द्वारा इस जानकारी को ट्विट किया गया है। साथ ही उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं। लेनोवो द्वारा यह फोन 5,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

महेश टेलीकॉम द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार वाइव बी (सूमो) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बा​त करें तो इस फोन में (480×854) पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो 64-बिट एमटीके 6735एम 1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। अच्छे ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी720 जीपीयू भी मौजूद है।

lenovo-vibe-b-1

कंपनी द्वारा इस फोन को 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के सा​थ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

रिलायंस होली आॅफर: 49 रुपये में 1जीबी 4जी और अनलिमिटेड 3जी, 2जी डाटा

ग्रेविटी सेंसर के साथ ही एक ओर यह फोन 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीस जैसे फीचर्स से लैस है वहीं दूसरी ओर पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावेनुसार 7.3 दिन का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है। लेनोवो के इस फोन को मैट ब्लैक कलर में 5,799 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

The post लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>