lenovo vibe | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 20 Feb 2017 13:05:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लेनोवो वाइब के5 नोट का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कीमत 13,499 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-vibe-k5-note-64gb-varient-launched-in-hindi/ Mon, 20 Feb 2017 12:56:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5138 कंपनी ने इसका 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है। हालांकि इसमें रैम आपको 4जीबी ही मिलेगा जो पहले 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध था। इस मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

The post लेनोवो वाइब के5 नोट का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कीमत 13,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो के सर्वाधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में शुमार वाइब के5 नोट का एक और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसका 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है। हालांकि इसमें रैम आपको 4जीबी ही मिलेगा जो पहले 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध था। इस मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

लेनोवो दे रहा है मोटो फोन पर 20,000 रुपये तक की छूट

इस नए वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने का मिलेगी तथा यह फोन 21 फरवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिस्ट हो जाएगा।

lenovo-smartphone-vibe-k6-power-fingerprint-reader-2

लेनोवो वाइब के5 नोट के ​फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में मेटल बॉडी के साथ 5.5-इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर पर कार्य करता है। प्योर यूआई के साथ इस फोन में ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू मौजूद है।

lenovo-vibe-k5-plus-3gb-ram

कंपनी की ओर यह फोन 3जीबी त​था 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के इसमें पीडीएएफ व ऑटोफोकस फ़ीचर्स के साथ डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल रियर कैमर तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

7,000 रुपये के बजट में 10 फोन ​जिनमें है 13-मेगापिक्सल का कैमरा

डुअल सिम आधारित इस 4जी फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ वाईफाई, जीपीआरएस, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी व एफएम रेडियो शामिल हैं। तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। नए वेरिएंट के लॉन्च के बाद वाइब के5 नोट के 32जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये कर दी गई है।

The post लेनोवो वाइब के5 नोट का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कीमत 13,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो के नए फोन की फोटोज़ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/lenovos-upcoming-phones-photos-leak-in-hindi/ Thu, 02 Feb 2017 13:20:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4411 चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो भी अपनी 'ए' सीरीज़ के फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में लेनोवो के नए फोन की लीक हुई फोटोज़ ने इस बात को और भी प्रबल कर दिया है।

The post लेनोवो के नए फोन की फोटोज़ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के ​लिए सभी टेक कं​पनियों ने कमर कस ली है। यह आयोजन कई बड़े फोन और नई तकनीक का साक्षी बनेगा। इसी कड़ी में चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेनोवो भी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के फोन एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में लेनोवो के नए फोन की लीक हुई फोटोज़ ने इस बात को और भी प्रबल कर दिया है।

प्राइसराजा पर एक ताजा लीक में लेनोवो के फोन की फोटोज़ सामने आई है, जिसे लेनोवो वाईब एक्स2 का अपग्रेडिड वर्ज़न बताया जा रहा है। फोटोज़ में फोन का बैक पैनल तथा साईड पैनल नज़र आ रहा है। इनके अनुसार यह फोन थ्री लेअर डिजाईन वाला हो सकता है, जो प्लास्टिक बॉडी से निर्मित होगा तथा इसपर मेटालिक फिनिशिंग दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं तरफ फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर स्पीकर मौजूद है। फोटोज़ के दी गई अन्य जानकारी के अनुसार लेनोवो का यह फोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस हो सकता है। यह फोन एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

lenovo-mwc-1

लेनोवो के इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। खबरों के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

इंटेक्स एक्वा यंग 4जी लॉन्च, कीमत महज़ 5,549 रुपये

इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से अब तक कोई भी सूचना नहीं दी गई है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह लेनोवो ‘ए’ सीरीज़ का ही आगामी स्मार्टफोन है जिसे कंपनी द्वारा फरवरी में आयोजित हो रही मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में पेश किया जा सकता है।

The post लेनोवो के नए फोन की फोटोज़ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो ने दी जानकारी, जल्द लॉन्च होगा वाइब के6 पावर, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-vibe-k6-to-launch-in-india-soon-in-hindi/ Tue, 22 Nov 2016 10:22:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1638 के6 पॉवर को दो संस्करणों में पेश किया जा सकता है। एक वेरिऐंट 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी मैमोरी में होगा जबकि दूसरे संस्करण में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी।

The post लेनोवो ने दी जानकारी, जल्द लॉन्च होगा वाइब के6 पावर, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

के सीरीज में लेनोवो अब तक कई फोन लॉन्च कर चुका है। वहीं कंपनी अब एक नए फोन की तैयारी कर रही है। इस फोन के बारे में लेनोवो ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ जानकारी भी शेयर की है। हालांकि ट्विटर में कंपनी ने किसी फोन का नाम नहीं लिया है लेकिन आशा है कि कंपनी लेनोवो वाइब के6 पावर मॉडल को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस फोन का नाम और रिलीज़ की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि इसी साल आईएफए के दौरान लेनोवो ने के6 पॉवर स्मार्टफोन प्रदर्शन किया था। इस फोन को दो संस्करणों में पेश किया जा सकता है। एक वेरिऐंट 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी मैमोरी में होगा जबकि दूसरे संस्करण में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी।

इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले ही उजागर हो चुके हैं। लेनोवो वाइब के6 पॉवर मैटल यूनिबॉडी में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फोन में 1920X1080 पिक्सल रेजल्यूशन की 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। इस फोन में एड्रीनो 505 जीपीयू के साथ 64बिट वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।

5 ऐप्लिकेशन जो करते हैं सबसे ज्यादा बैटरी की खपथ

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो वाइब के6 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है आप समझ सकते हैं कि फोन में बड़ी बैटरी है। के6 पावर में आपको 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट है इसके अलावा 4जी एलटीई, वाईफाई, 4.1 ब्लूटू​थ और जीपीएस जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं। लेनोवो वाइब के6 पॉवर डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में होगा। जिसे दिसंबर में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post लेनोवो ने दी जानकारी, जल्द लॉन्च होगा वाइब के6 पावर, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>