Lenovo Z2 plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 19 Jun 2017 08:26:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 19,999 रुपये वाला दमदार स्मार्टफोन अब सिर्फ 10,999 रुपये में https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-india-offers-9000rs-discount-on-lenovo-smartphone-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 08:24:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8641 स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन तोहफा देते हुए कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत में 9,000 रुपये की भारी कमी कर दी है।

The post 19,999 रुपये वाला दमदार स्मार्टफोन अब सिर्फ 10,999 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल ही लेनोवो ने अपने ब्रांड के त​हत ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। लेनोवो ने अपने इस फोन को दो स्टोरेज़ वेरिएंट में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने अपने इस फोन की अधिकतम 19,999 रुपये रखी थी। लेकिन आज स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतरीन तोहफा देते हुए कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत में 9,000 रुपये की भारी कमी कर दी है।

4,000एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो सी प्लस, फीचर्स भी है दमदार

लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 9,000 रुपये की कमी के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर ज़ेड2 प्लस के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज़ पर जहां पूरे 9 हजार की छूट दी जा रही है वहीं इसके 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज़ वेरिएंट को 8,000 रुपये की कमी के साथ लिस्ट किया गया है। इस ग्रेट डील के बाद 19,999 रुपये वाला वेरिएंट 10,999 रुपये तथा 17,999 रुपये वाला वेरिएंट महज़ 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

lenovo-z2-plus-1

इस फोन पर नज़र डाले तो कंपनी ने इसे 5-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कल लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3, जिसमें है 6,000 एमएएच की बैटरी

डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस की सेल पर अमेज़न इंडिया की ओर से ईएमआई सुविधा भी दी जा रही है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस फोन को इतने बड़े डिस्काउंट पर पाने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 19,999 रुपये वाला दमदार स्मार्टफोन अब सिर्फ 10,999 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो जेड2 प्लस पर कंपनी दे रही है भारी छूट, इस बजट में है सबसे दमदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-z2-plus-price-slashed-rs-3000-now-also-available-on-flipkart-at-a-starting-of-rs-14999/ Mon, 16 Jan 2017 06:14:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3838 साथ ही साथ कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि लेनोवो जे2 प्लस के 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरियंट आॅनलाइन के अलावा आॅलाइन रिटेल से भी लिया जा सकता है।

The post लेनोवो जेड2 प्लस पर कंपनी दे रही है भारी छूट, इस बजट में है सबसे दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी मोबाइल फोन कंपनी लेनोवो ने सितंबर माह में जेड 2 प्ल्स स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था उस वक्त यह क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर लान्च होने वाला सबसे कम कीमत का फोन था। यह चिपसेट वर्ष 2016 का सबसे ताकतवर प्रोसेसर में एक है। ऐसे में इस फोन बेहद ही दमदार माना जा रहा था। वहीं आज कंपनी ने इस फोन को लेकर कई नई घोषणाएं की हैं जिसे सुनकर आप जरूर खुश हो जाएंगे।

लेनोवो ने जे2 प्ल्स की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। लेनोवो जेड2 प्लस 2 मॉडल में उपलब्ध है। एक मॉडल 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है जबकि दूसरा मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी में है। 3जीबी रैम वाले मॉडल को 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं पहले जहां इस फोन को सिर्फ आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता था। वहीं अब इसे फ्लिकार्ट से भी खरीद सकते हैं।

भारत में स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये होनी चाहिए : सुंदर पिचाई

साथ ही साथ कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि लेनोवो जे2 प्लस के 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरियंट आॅनलाइन के अलावा आॅलाइन रिटेल से भी लिया जा सकता है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में 2.15गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 8 में नहीं होगा होम बटन

लेनोवो जेड2 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल रियर तथा 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में क्वीक चार्जिंग स्पोर्ट 3.0 सपोर्ट के साथ 3,500 एमएच की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप और तेजी से चार्ज होने सक्षम है।

The post लेनोवो जेड2 प्लस पर कंपनी दे रही है भारी छूट, इस बजट में है सबसे दमदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लेनोवो जेड2 प्लस पर अमेजन दे रहा है 5,000 रुपये तक का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-z2-plus-amazon-offer-worth-rs-5000-in-hindi/ Mon, 07 Nov 2016 11:09:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1149 अमेजन और लेनोवो के इस धमाकेदार आॅफर के बाद लेनोवो जेड2 प्लस फिलहाल सबसे कम कीमत का फोन बन गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर आधारित है।

The post लेनोवो जेड2 प्लस पर अमेजन दे रहा है 5,000 रुपये तक का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सिंतबर माह में लेनोवो ने जे2 प्लस स्मार्टफोन को पेश किया था। कंपनी का यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 17,999 रुपए है। पंरतु फिलहाल अमेजन इंडिया पर इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 5,000 रुपये का आॅफर दे रही है। हालांकि इस आॅफर को आपको थोड़ी समझने की जरूरत है। लेनोवो जेड2 प्लस के सभी आॅफर्स का लाभ आप तभी ले सकेंगे जब आप इसे एक्सचेंज आॅफर में खरीदते हैं।

लेनोवो जेड2 प्लस को जब आप एक्सचेंज आॅफर में खरीदेंगे तो 2,000 रुपए का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इसके बाद आपको 3,000 रुपए का एक गिफ्ट कार्ड मिलेगा जिसे आप एक साल के अंदर उपयोग कर सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि एक्सचेंज आॅफर के तहत किसी फोन पर आप 15,300 रुपए की छूट पा सकते हैं।


ब्लैकबेरी ने लॉन्च किए दो नए एंडरॉयड फोन डीटीईके50 और डीटीईके60, जानें इन फोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

अमेजन और लेनोवो के इस धमाकेदार आॅफर के बाद लेनोवो जेड2 प्लस फिलहाल सबसे कम कीमत का फोन बन गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर आधारित है। इस चिपसेट के साथ कोई भी फोन इतने कम पैसे में उपलब्ध नहीं है।

आपको बता दें कि लेनोवो जेड2 प्लस 3-जीबी रैम के साथ 32-जीबी स्टोरेज़ तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज़ में उपलब्ध है, जिनका मूल्य क्रमश: 17,999 तथा 19,999 है। इसमें 5-इंच फुल एचएडी स्क्रीन के साथ ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गाय है। इसके साथ ही फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी है।


9 नवंबर को लॉन्च होगा असूस जेनफोन 3 मैक्स, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

लेनोवो जेड2 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल रियर तथा 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में क्वीक चार्जिंग स्पोर्ट 3.0 सपोर्ट के साथ 3,500 एमएच की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप और तेजी से चार्ज होने सक्षम है।

The post लेनोवो जेड2 प्लस पर अमेजन दे रहा है 5,000 रुपये तक का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>