Lenovo Z6 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Jun 2019 09:08:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और 4,050एमएएच बैटरी के ​साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Lenovo K10 Note https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-certified-nbtc-specifications-leaked-z6-lite/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-certified-nbtc-specifications-leaked-z6-lite/#respond Mon, 10 Jun 2019 09:08:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31865 Lenovo K10 Note ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 6जीबी रैम और 4,050एमएएच बैटरी के ​साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Lenovo K10 Note first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन्स की खेप बढ़ाने की तैयारी में है। ताजा लीक में सामने आया है कि लेनोवो अपनी ‘के सीरीज़’ पर काम कर रही है और जल्द ही इस सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ देगी। कंपनी की ओर से इस फोन को Lenovo K10 Note नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेनोवो का यह आगामी डिवाईस थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है।

Lenovo K10 Note को थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर लि​स्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर लेनोवो फोन को L38111 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। एनबीटीसी की लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि लेनोवो बेहद जल्द इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाते हुए इसे ग्लोबल टेक मंच पर पेश कर सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Lenovo Z6 Lite को भी इसी मॉडल नंबर के साथ पेश किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि लेनोवो के10 नोट इसी फोन का ग्लोबल वर्ज़न होगा जो इंडिया में भी लॉन्च हो सकता है।

lenovo-k10-note-certified-nbtc-specifications-leaked-z6-lite

स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Z6 Lite / Lenovo K10 Note को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.39-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को चीन में एंडरॉयड 9 पाई आधारित ज़ेडयूआई 11 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। य​ह भी पढ़ें : 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6जीबी रैम, डुअल सेल्फी कैमरा और 4,000एमएमएच बैटरी वाला Infinix Hot 7 Pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। Lenovo Z6 Lite यानि Lenovo K10 Note के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का ​तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। य​ह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 12जीबी रैम वाला पावरफुल फोन Red Magic 3, 17 जून को इंडिया में होगा लॉन्च

चीन में Lenovo Z6 Lite दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इनमें 4जीबी रैम और 6जीबी रैम दी गई थी जो 64जीबी मैमोरी और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Lenovo Z6 Lite / Lenovo K10 Note डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंरस के साथ ही इस फोन में 4050एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6जीबी रैम और 4,050एमएएच बैटरी के ​साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Lenovo K10 Note first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-k10-note-certified-nbtc-specifications-leaked-z6-lite/feed/ 0