Lenovo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 May 2026 04:10:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K 144Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-smartphone-legion-y70-launched-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-16gb-ram-and-2k-144hz-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-smartphone-legion-y70-launched-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-16gb-ram-and-2k-144hz-screen/#respond Wed, 20 May 2026 04:10:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196600 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लेनोवो का स्मार्टफोन आ रहा है। यह खबर जब से सामने आई है, तब से ही मोबाइल यूजर और टेक लवर इस नए मोबाइल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज इस इंतजार को खत्म करते हुए लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo ने Legion Y70 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन 16GB RAM, […]

The post Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K 144Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो का स्मार्टफोन आ रहा है। यह खबर जब से सामने आई है, तब से ही मोबाइल यूजर और टेक लवर इस नए मोबाइल का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज इस इंतजार को खत्म करते हुए लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Lenovo ने Legion Y70 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन 16GB RAM, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी 8000mAh battery के साथ चाइना में पेश हुआ है जिसका प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

लेनोवो स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स

Lenovo Legion Y70 (2026) एक गेमिंग फोन है जिसे पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ब्रांड के ही Tianxi AI 4.0 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.80गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,500mm² vapor chamber लगाया गया है जो कंपनी के अनुसार सीपीयू टेम्परेचर को 7 डिग्री तक कम कर सकता है। वहीं स्मार्टफोन में मौजूद LPDDR5x Ultra RAM मल्टीटॉस्किंग को स्मूथ बनाए रखती है। फोन में 500Hz gyroscope लगा है जो शानदार गेम प्ले एक्सपीरियंद देता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मौजूद है।

डिस्प्ले की बात करें तो यह लेनोवो का फोन 6.82-इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह BOE Q10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। Lenovo Legion Y70 की स्क्रीन के साथ यूजर्स को HDR10+, 510ppi, DC Dimming और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी प्राप्त होंगे। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।

पावर बैकअप के लिए लेनोवो लीजन वाई 70 स्मार्टफोन 8000एमएएच सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 1200 बार चार्ज करने के बाद भी फोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से उपर रहेगी। यूजर्स को इसमें bypass charging का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Lenovo Legion Y70 5G फोन को 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा दिया गया है जो Sony LYT710 सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Legion Y70 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

लेनोवो लीजन वाई60 को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। कनेक्टि​विटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। अंत में बताते चलें कि Legion Y70 से पहले लेनोवो का गेमिंग फोन साल 2022 में लॉन्च हुआ था जो मार्केट में Legion Y90 नाम के साथ आया था।

Lenovo Legion Y70 प्राइस

लेनोवो लीजन वाई70 चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 2599 युआन यानी 36,800 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB+512GB वेरिएंट 3199 युआन (तकरीबन 45,400 रुपये) में आया है। 16GB RAM वाला फोन 512GB और 1TB स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिनका प्राइस 3599 युआन और 4399 युआन है। यह कीमत 51 हजार और 62 हजार रुपये के करीब है।

The post Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K 144Hz OLED स्क्रीन और 16GB RAM के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-smartphone-legion-y70-launched-with-8000mah-battery-snapdragon-8-gen-5-chip-16gb-ram-and-2k-144hz-screen/feed/ 0
Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 19 मई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-specifications-and-phone-launch-date-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-specifications-and-phone-launch-date-revealed/#respond Wed, 13 May 2026 11:10:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196208 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

नया लैपटॉप खरीदने की बात होती है जो बहुत से लोग Lenovo पर भरोसा जताते हैं। लैपटॉप सेग्मेंट में फेमस होने के बाद अब यह टेक कंपनी मोबाइल मार्केट में भी अपना लक आज़माने जा रही है। लेनोवो ने अनांउस कर दिया है कि वह अपना खुद का स्मार्टफोन बना रही है। यह लेनोवो का […]

The post Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 19 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया लैपटॉप खरीदने की बात होती है जो बहुत से लोग Lenovo पर भरोसा जताते हैं। लैपटॉप सेग्मेंट में फेमस होने के बाद अब यह टेक कंपनी मोबाइल मार्केट में भी अपना लक आज़माने जा रही है। लेनोवो ने अनांउस कर दिया है कि वह अपना खुद का स्मार्टफोन बना रही है। यह लेनोवो का फोन 19 मई को लॉन्च होगा जिसे Lenovo Legion Y70 नाम के साथ लाया जाएगा। लेनोवो मोबाइल बाजार में आने से पहले ही कंपनी ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Lenovo Legion Y70 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लेनोवो ने बताया है कि उसे नए फोन में 5,500mm² vapor chamber दिया जाएगा जो मोबाइल को हीट होने से रोकेगा।

अपकमिंग लेनोवो स्मार्टफोन लीजन वाई70 5जी फोन को कंपनी LPDDR5X Ultra RAM पर लेकर आएगी जो मल्टी टास्किंग को फास्ट बनाएगी और स्नेपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिलकर परफॉर्मेंस स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं इस स्मार्टफोन को UFS 4.1 storage पर लाया जाएगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह लेनोवो का फोन Carbon Black और Ice Soul White कलर में चाइना में बेचा जाएगा।

Lenovo Legion Y70 को Q10 LTPO टेक्नोलॉजी वाली AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल डिस्प्ले साइज तो नहीं बताया गया है लेकिन कंपनी ने यह जरूर कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं फोन डिस्प्ले पर 7000nits पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, Dolby Vision और DC dimming जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो लीजन वाई70 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। ब्रांड के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS मेन सेंसर दिया जाएगा जो 8 मेगापिक्सल ultrawide लेंस और 2-इन-1 auxiliary sensor के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लेनोवो स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

इस Lenovo स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि पावर बैकअप के लिए Legion Y70 को 8000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। यानी यह मोबाइल बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में पूरी तरह से फिट बैठेगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग भी दी जाएगी। यह लेनोवो स्मार्टफोन reverse charging तकनीक भी सपोर्ट करेगा।

Lenovo Legion Y70 को कंपनी IP66, IP68, IP69 रेटिंग के साथ लेकर आ रही है ​जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगी। चीन में यह अपकमिंग लेनोवो स्मार्टफोन प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध हो गया है। लेनोवो लीजन वाई70 कितने रुपये का फोन है, इसकी जानकारी 19 मई को प्राप्त होगी।

The post Lenovo का फोन 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 19 मई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-specifications-and-phone-launch-date-revealed/feed/ 0
8000mAh बैटरी, 144Hz 2K डिस्प्ले और दमदार कूलिंग फीचर्स के साथ चीन में आ रहा Lenovo Legion Y70 https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-china-launch-8000mah-battery-144hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-china-launch-8000mah-battery-144hz-display/#respond Mon, 04 May 2026 09:07:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195545 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी करने वाला है। कंपनी का अगला डिवाइस Lenovo Legion Y70 होगा। इसे आधिकारिक तौर पर 19 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फिलहाल लॉन्च डेट के साथ इसके कई स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग फीचर्स सामने आए हैं। उम्मीद है यह हर मामले में आगे रह सकता है। आइए, […]

The post 8000mAh बैटरी, 144Hz 2K डिस्प्ले और दमदार कूलिंग फीचर्स के साथ चीन में आ रहा Lenovo Legion Y70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी करने वाला है। कंपनी का अगला डिवाइस Lenovo Legion Y70 होगा। इसे आधिकारिक तौर पर 19 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फिलहाल लॉन्च डेट के साथ इसके कई स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग फीचर्स सामने आए हैं। उम्मीद है यह हर मामले में आगे रह सकता है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo Legion Y70 में गेमिंग स्मार्टफोन वाला सिग्नेचर लुक देखने को मिल सकता है, जिसमें टेक्सचर्ड ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम शामिल होगा। यह फोन ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार, Lenovo Legion Y70 में 6.8-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस हाई-रिजॉल्यूशन पैनल को भी एनर्जी-एफिशिएंट बनाने पर फोकस कर सकती है। जिससे यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Lenovo Legion Y70 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे इस साल के टॉप-एंड गेमिंग स्मार्टफोंस में शामिल कर सकता है। यह प्रोसेसर हाई-ग्राफिक्स गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए दमदार अनुभव देने में सक्षम माना जा रहा है।

गेमिंग फोंस में कूलिंग बेहद अहम होता है, इसलिए Lenovo इस बार इसे अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Legion Y70 में ट्रिपल-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जिसमें वेपर चैंबर, लिक्विड मेटल कूलिंग और थर्मल जेल का कॉम्बिनेशन होगा। इसमें 5,500mm² का बड़ा VC प्लेट भी शामिल हो सकता है, जो लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद कर सकता है।

बैटरी में भी Lenovo Legion Y70 फोन तगड़ा हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ ही Lenovo बैटरी की लॉन्ग-टर्म हेल्थ पर भी फोकस कर रहा है और दावा है कि कई साल के इस्तेमाल के बाद भी यह बैटरी 80% से ज्यादा कैपेसिटी बनाए रख सकती है।

बताते चलें कि Lenovo ब्रांड 19 मई के इवेंट में और भी कई प्रोडक्ट्स पेश कर सकता है, जिनमें नए टैबलेट्स, लैपटॉप्स और फोल्डेबल डिवाइसेज़ शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में यह इवेंट कंपनी के लिए अहम साबित हो सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post 8000mAh बैटरी, 144Hz 2K डिस्प्ले और दमदार कूलिंग फीचर्स के साथ चीन में आ रहा Lenovo Legion Y70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y70-china-launch-8000mah-battery-144hz-display/feed/ 0
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-pro-gen-2-launch-india-price-specs-snapdragon-8s-gen-4/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-pro-gen-2-launch-india-price-specs-snapdragon-8s-gen-4/#respond Tue, 28 Apr 2026 08:19:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195144 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया AI-पावर्ड टैबलेट Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो टैबलेट की पोर्टेबिलिटी के साथ लैपटॉप जैसी परफॉरमेंस चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स सहित हर वर्ग के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता […]

The post Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया AI-पावर्ड टैबलेट Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो टैबलेट की पोर्टेबिलिटी के साथ लैपटॉप जैसी परफॉरमेंस चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स सहित हर वर्ग के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट में 13-इंच का बड़ा 3.5K PureSight Pro डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन और स्मूथ रिफ्रेश रेट की वजह से यह डिवाइस पढ़ने, कंटेंट देखने और क्रिएटिव काम करने के लिए बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI कैपेबिलिटी के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी यूज आसानी से किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live Transcript जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूजर्स को कंटेंट बनाने और मैनेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा Circle to Search और Google Gemini जैसे फीचर्स भी हैं।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 डिवाइस को प्रोडक्टिविटी के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसे कीबोर्ड और टचपैड एक्सेसरी के साथ कनेक्ट कर लैपटॉप जैसा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही बॉक्स में मिलने वाला Lenovo Tab Pen Plus यूजर्स को नोट्स लेने, स्केचिंग और एडिटिंग की सुविधा देता है। इसका प्रीमियम मेटल बॉडी डिजाइन और 598 ग्राम वजन इसे पोर्टेबल और उपयोग में बढ़िया बनाता है।

एंटरटेनमेंट के लिए Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में JBL के क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं और बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें फ्यूचर अपडेट्स का भी भरोसा दिया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत भारत में 39,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 1 मई 2026 से Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 ऐसा टैबलेट है जो AI फीचर्स, पावरफुल परफॉरमेंस और बड़े डिस्प्ले के साथ अच्छा ऑप्शन बनकर आया है। यदि आप नया टैब लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। जबकि अन्य ब्रांड चाहें तो OnePlus Pad 2 और Xiaomi Pad 8 जैसे विकल्प भी ले सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-pro-gen-2-launch-india-price-specs-snapdragon-8s-gen-4/feed/ 0
Lenovo Xiaoxin Pro 13, Pro GT 13 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 12000mAh बैटरी के साथ चीन में हुई एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-xiaoxin-pro-13-pro-gt-13-launch-snapdragon-8-elite-12000mah-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-xiaoxin-pro-13-pro-gt-13-launch-snapdragon-8-elite-12000mah-china/#respond Sun, 22 Mar 2026 04:00:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192584 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo ने नए प्रीमियम टैबलेट्स Xiaoxin Pro 13 और Xiaoxin Pro GT 13 को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। ये दोनों टैबलेट्स हाई-परफॉरमेंस चिपसेट, शानदार डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं। Lenovo Xiaoxin Pro 13 और Pro […]

The post Lenovo Xiaoxin Pro 13, Pro GT 13 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 12000mAh बैटरी के साथ चीन में हुई एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने नए प्रीमियम टैबलेट्स Xiaoxin Pro 13 और Xiaoxin Pro GT 13 को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। ये दोनों टैबलेट्स हाई-परफॉरमेंस चिपसेट, शानदार डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Lenovo Xiaoxin Pro 13 और Pro GT 13 में 13 इंच का बड़ा 3.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3504 x 2190 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, 99% DCI-P3 कलर गैमट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे विजुअल एक्सपीरियंस बढ़िया मिल जाएगा। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के चलते यह डिस्प्ले फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सपोर्ट करता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में आंखों पर कम असर पड़ता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaoxin Pro 13 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो करीब 26 लाख AnTuTu स्कोर हासिल करता है। वहीं, Pro GT 13 में और भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर बना है और 34 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देता है। दोनों टैबलेट्स LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव अच्छा मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों टैबलेट Android 16 पर रन करते हैं और इनमें Lenovo का AI-पावर्ड Tianxi AI असिस्टेंट दिया गया है। इसके साथ नोट-टेकिंग, लाइव ट्रांसलेशन और डॉक्यूमेंट समरी जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

खास बात यह है कि ये टैबलेट PC-लेवल ऐप्स जैसे WPS Office को सपोर्ट करते हैं साथ ही डेस्कटॉप-स्टाइल इंटरफेस के साथ आते हैं, जिसमें आप विंडोज को रिसाइज भी कर सकते हैं। Super Interconnect 3.0 फीचर की मदद से Android और iOS डिवाइस के बीच फाइल ट्रांसफर, नोटिफिकेशन सिंक और मल्टी-डिवाइस वर्कफ्लो आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

कैमरा और ऑडियो की बात करें तो दोनों टैबलेट्स में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, JBL क्वाड स्पीकर सेटअप Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस मर्सिव मिल जाएगा। बैटरी के मामले में Xiaoxin Pro 13 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। वहीं, Pro GT 13 में बड़ी 12,000mAh बैटरी मिलती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है यह करीब 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक ऑफर करती है। स्टैंडबाय टाइम भी दोनों में लंबा मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो दोनों टैबलेट्स प्रीमियम मेटल यूनिबॉडी के साथ आते हैं और Wi-Fi 7 व Bluetooth 6.0 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा मैग्नेटिक कीबोर्ड, स्टायलस पेन और प्रोटेक्टिव केस जैसे एक्सेसरीज का भी सपोर्ट मिल जाता है।

कीमत की बात करें तो Lenovo Xiaoxin Pro 13 की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (लगभग 33,930 रुपये) रखी गई है, जबकि Pro GT 13 की शुरुआती कीमत 2,799 युआन (लगभग 38,003) है। दोनों टैबलेट्स अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में चीन में उपलब्ध होंगे।

Lenovo के ये नए टैबलेट्स उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकते हैं जो पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ा डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ प्रीमियम टैबलेट तलाश रहें हैं।

The post Lenovo Xiaoxin Pro 13, Pro GT 13 लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 12000mAh बैटरी के साथ चीन में हुई एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-xiaoxin-pro-13-pro-gt-13-launch-snapdragon-8-elite-12000mah-china/feed/ 0
Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ Lenovo Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट चीन में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y700-5th-gen-ai-tablet-launch-specs-price-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y700-5th-gen-ai-tablet-launch-specs-price-china/#respond Thu, 19 Mar 2026 05:29:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192554 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo ने होम मार्केट चीन में नया Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन, दमदार AI फीचर्स और 24GB तक RAM के साथ पेश किया गया है। जिससे यह प्रीमियम एंड्राइड टैबलेट सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से […]

The post Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ Lenovo Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने होम मार्केट चीन में नया Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशन, दमदार AI फीचर्स और 24GB तक RAM के साथ पेश किया गया है। जिससे यह प्रीमियम एंड्राइड टैबलेट सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में 8.8 इंच का LCD गेमिंग डिस्प्ले मिलता है, जो 3K रिजॉल्यूशन (3040 x 1904 पिक्सल), 165Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही 12-बिट कलर डेप्थ, 2640Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग और 480Hz मल्टी-टच सैंपलिंग दी गई है, जिससे गेमिंग और स्टाइलस यूज स्मूद हो जाता है। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के चलते यह डिस्प्ले आंखों पर कम असर डालता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग करना आसान हो सकता है।

lenovo-legion-y700-5th-gen-ai-tablet-launch-specs-price-china

परफॉरमेंस के लिए Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर काम करता है। इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 45 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट  की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस AI सिस्टम है। इसमें Tianxi Personal Super Intelligent Agent दिया गया है, जो एक सिस्टम-लेवल AI असिस्टेंट है यह ग्राहक की जरूरतों के हिसाब से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके अलावा Tianxi AI PadClaw फीचर भी मौजूद है, जिसे एक क्लिक में एक्टिव किया जा सकता है। यह बिना इंटरनेट के भी लोकली काम करता है। यह फीचर ग्राहक के उपयोग के अनुसार डजस्ट करता है।

मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 24GB तक LPDDR5T RAM और 1TB तक UFS 4.1 Pro स्टोरेज दी गई है, जिसे TF कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3rd Gen Qiankun कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 17,353 mm² का बड़ा VC एरिया दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें LEGION HALO लाइटिंग रिंग दी गई है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। जो 68W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग, AI नेटवर्क एक्सेलेरेशन, AI साउंड डिटेक्शन 2.0 (फुटस्टेप डिटेक्शन) और AI एमिंग असिस्ट 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार बना सकते हैं।

कीमत की बात करें तो Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट का 12GB + 256GB वैरियंट 4,299 युआन (लगभग 58,000 रुपये), 16GB + 512GB वैरियंट 5,099 युआन (लगभग 69,215 रुपये) और टॉप 24GB + 1TB वैरियंट 6,399 युआन (लगभग 86,862 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में चीन में उपलब्ध है।

The post Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ Lenovo Legion Y700 5th Gen AI टैबलेट चीन में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-legion-y700-5th-gen-ai-tablet-launch-specs-price-china/feed/ 0
12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10200mAh बैटरी के साथ Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-plus-india-launched-price-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-plus-india-launched-price-features/#respond Thu, 18 Dec 2025 13:19:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187348 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Lenovo Idea Tab Plus लॉन्च कर दिया है। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह टैबलेट दो स्टोरेज वैरियंट और दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन, बड़े 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ उतारा है। यह अमेजन और […]

The post 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10200mAh बैटरी के साथ Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट Lenovo Idea Tab Plus लॉन्च कर दिया है। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह टैबलेट दो स्टोरेज वैरियंट और दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन, बड़े 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ उतारा है। यह अमेजन और ब्रांड की वेबसाइट पर लिस्टेड है। आइए, आगे कीमत और खूबियां विस्तार से जानते हैं।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Lenovo Idea Tab Plus स्लिम और हल्के डिजाइन के साथ आया है। इसकी मोटाई सिर्फ 6.29mm रखी गई है और वजन करीब 530 ग्राम है। जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल में अच्छा लग सकता है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 96% DCI-P3 कलर गैमट और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफाइड है, जो लो ब्लू लाइट और आई-सेफ विजुअल्स प्रदान करता है।

परफॉरमेंस के मामले में Lenovo Idea Tab Plus में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह टैबलेट 8GB और 12GB LPDDR4X रैम ऑप्शंस के साथ 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज में पेश हुआ है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी है। जिससे 2TB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट Android 15 पर रन करता है। कंपनी इसके साथ दो साल के Android OS अपडेट्स भी देगी।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए Lenovo Idea Tab Plus में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 13 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग प्रदान कर सकता है।

अन्य फीचर्स के रूप में क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट है, जो बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, WiFi 5 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट मिलता है। टैब में Lenovo Notepad, Squid, Nebo और MyScript Calculator जैसे ऐप्स भी मिलते हैं। खास बात यह है कि Lenovo Tab Pen बॉक्स में ही दिया जा रहा है। जो स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Lenovo Idea Tab Plus टैबलेट में Lenovo Smart Connect फीचर भी है। जिससे यूजर्स आसानी से फाइल शेयरिंग, क्रॉस कंट्रोल, Windows पर Android ऐप्स स्ट्रीम करना और इंस्टेंट कॉपी-पेस्ट जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Circle to Search, Google Gemini इंटीग्रेशन, ऐप स्विच किए बिना ट्रांसलेट करने की सुविधा और Lenovo AI Notes जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत की बात करें तो Lenovo Idea Tab Plus के 8GB रैम +256GB स्टोरेज मेमोरी वैरियंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज 30,999 रुपये का है। इसकी प्री-बुकिंग Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है और Amazon लिस्टिंग से इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की भी पुष्टि हुई है। वहीं, कलर्स के मामले में यह टैबलेट Cloud Grey और Luna Grey कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Lenovo Idea Tab Plus उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बड़े डिस्प्ले पर कंटेंट देखने, ऑनलाइन क्लासेस, नोट्स बनाने और मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और हर वर्ग के लोगों के काम आ सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Tab A11 Plus, Xiaomi Pad 7 और Moto Pad 60 Pro जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

अगर आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं, जिसमें बढ़िया डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, बॉक्स में पेन भी मिल जाए तो Lenovo Idea Tab Plus अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं। वहीं, 91मोबाइल्स पर ऐसी तरह की खबरों के लिए जुड़े रहें।

The post 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10200mAh बैटरी के साथ Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-idea-tab-plus-india-launched-price-features/feed/ 0
अल्ट्रा-स्लिम फोन Moto X70 Air की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/moto-x70-air-china-launch-date-snapdragon-7-gen4-12-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-x70-air-china-launch-date-snapdragon-7-gen4-12-ram/#respond Tue, 14 Oct 2025 08:49:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184265 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo ने आखिरकार अपने नए और अल्ट्रा स्लिम फोन Moto X70 Air की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने फोन को अपनी Lenovo China वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जहां इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि हुई है। यह डिवाइस आने वाले 31 अक्टूबर 2025 को चीन में आधिकारिक तौर पर […]

The post अल्ट्रा-स्लिम फोन Moto X70 Air की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo ने आखिरकार अपने नए और अल्ट्रा स्लिम फोन Moto X70 Air की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने फोन को अपनी Lenovo China वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जहां इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि हुई है। यह डिवाइस आने वाले 31 अक्टूबर 2025 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे आपको साइट पर सामने आई जानकारी विस्तार से देते हैं।

Moto X70 Air में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इस पर ग्राहकों को 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस की सुविधा मिलेगी। यह डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट और लो स्मीयर डुअल सर्टिफिकेशन तथा Pantone Professional Color Certification के साथ आएगा। जो इसे प्रोफेशनल-ग्रेड कलर एक्यूरेसी और आई प्रोटेक्शन प्रदान कर सकता है। खास बात यह है कि फोन का डिजाइन अल्ट्रा-स्लिम रखा गया है इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm और वजन मात्र 159 ग्राम है। यानी यूजर्स को शानदार फील मिल सकता है।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि आगामी Lenovo Moto X70 Air स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक होगी। यह डिवाइस Android 16 OS पर रन करेगा। इसे दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB RAM+256GB और 12GB RAM+ 512GB मेमोरी शामिल होगी।

Moto X70 Air में फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी।

फोन में 3D VC वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम, डुअल स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल Nano SIM स्लॉट, WiFi, Bluetooth, डुअल इंजन NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा Lenovo Moto X70 Air IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के आएगा। इसमें Wet Touch 2.0 तकनीक भी होगी। जिससे यह गीली सतह पर भी स्मूद टच रेस्पॉन्स दे सकता है।

Moto X70 Air को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके डिजाइन और फीचर्स से साफ है कि यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 के रूप में ग्लोबली आ सकता है। इसकी एंट्री 5 नवंबर 2025 को ग्लोबल मार्केट में होने वाली है।

Moto X70 Air अपने पतले डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। यह Realme GT 7, iQOO Neo 10 और Redmi Note 14 Pro Plus जैसे मॉडल्स के साथ मुकाबला कर सकता है। हालांकि अपने पतले लुक की वजह से X70 Air आगे रह सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो हल्के, पतले और आकर्षक डिजाइन के साथ प्रीमियम डिस्प्ले और परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 31 अक्टूबर को इसके लॉन्च पर फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post अल्ट्रा-स्लिम फोन Moto X70 Air की चाइना लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-x70-air-china-launch-date-snapdragon-7-gen4-12-ram/feed/ 0
16GB RAM, 10200mAh बैटरी और 12-इंच से भी बड़ी स्क्रीन के साथ लेनोवो का टैबलेट हुआ इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-wala-lenovo-ka-tablet-yoga-tab-plus-launched-in-india-with-12-inch-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-wala-lenovo-ka-tablet-yoga-tab-plus-launched-in-india-with-12-inch-screen/#respond Tue, 15 Jul 2025 08:57:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178213 Lenovo Tab Pen Plus और Lenovo Tab Pen Pro स्टायलस के साथ पेश किया है।

The post 16GB RAM, 10200mAh बैटरी और 12-इंच से भी बड़ी स्क्रीन के साथ लेनोवो का टैबलेट हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इसके साथ Tab Pen Plus और Pen Pro स्टायलस आता है।
  • इसमें Dolby Atmos वाले 6 Harman Kardon स्पीकर लगे हैं।
  • यह टैबलेट Smart Key वाले 2-इन-1 कीबोर्ड के साथ पेश हुआ है।

लैपटॉप बनाने के लिए मशहूर कंपनी Lenovo ने इंडिया में अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी की ओर Yoga Tab Plus बाजार में उतारा गया है जिसमें 12.7-इंच की 3के डिस्प्ले और तगड़ी 10,200एमएएच बैटरी मिलती है। वहीं पावरफुल प्रोसेसिंग के लिए लेनोवो का नया टैबलेट 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। लेनोवो योगा टैब प्लस की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lenovo Yoga Tab Plus प्राइस

यह लेनोवो का टैबलेट इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 256जीबी मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है जिसमें Pen + Keyboard साथ मिलता है। इसी तरह Lenovo Yoga Tab Plus 512GB स्टोरेज के साथ 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lenovo Yoga Tab Plus स्पेसिफिकेशन्स

  • 12.7″ 3K 144Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 13MP + 2MP Camera
  • 13MP Front camera
  • 10,200mAh Battery
  • 45W fast charging

डिस्प्ले

लेनोवो योगा टैब प्लस में 2944 x 1840 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.7-इंच की बड़ी 3के डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग की गई है जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है और यह Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। साथ ही, आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस

यह टैबलेट 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर पर लॉन्च हुआ है जो 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए जहां इस टैबलेट में Adreno 750 GPU लगा है वहीं साथ ही Hexagon NPU जैसे AI-सपोर्टेड कंपोनेंट भी दिए गए हैं। यह डिवाइस एंडरॉयड आधारित ZUI 16 के साथ आया है जिसके साथ 3 साल की ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है।

मेमोरी

Lenovo Yoga Tab Plus भारतीय बाजार में 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। यह LPDDR5X RAM तकनीक है जो टैबलेट में मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाती है। वहीं डाटा स्टोरेज के लिए इसमें 256जीबी और 512जीबी मेमोरी के ऑप्शन मिलते हैं। यह UFS 4.0 storage है जो फास्ट डेटा एक्सेस के साथ ही ऐप इंस्टॉलेशन स्पीड भी बढ़ाती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह लेनोवो का टैबलेट डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके पीछे की तरफ एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिोक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो ऑटोफोकस तकनीक से लैस है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी लगाया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लासेज के लिए इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी

टैबलेट को लंबे समय तक चलाए रखने के लिए इसे पावरफुल 10,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस लेनोवो टैबलेट में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है। यह बैटरी लंबे समय तक स्टैंडबाय और लगातार वीडियो प्लेबैक में शानदार बैकअप देने की क्षमता रखती है।

खास फीचर्स

धांसू ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos वाले 6 Harman Kardon स्पीकर लगाए गए हैं। इसके साथ ही साथ ही USB Type-C ऑडियो पोर्ट भी लगा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C 3.2 Gen 1 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। Lenovo Smart Connect फीचर के ज़रिए फोन, टैबलेट और कम्प्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग, ऐप स्ट्रीमिंग और स्मार्ट क्लिपबोर्ड भी मिलता है।

स्मार्ट एक्सेसरीज़

लेनोवो योगा टैब प्लस को कंपनी ने Lenovo Tab Pen Plus और Lenovo Tab Pen Pro स्टायलस के साथ पेश किया है। इसके साथ एक 2-in-1 कीबोर्ड भी आता है जिसमें AI टूल्स को इंस्टेंट एक्सेस देने वाली डेडेकेटिड Smart Key भी मौजूद है। बताते चलें कि इस लेनोवो के टैबलेट के साथ Lenovo AI Now, AI Note, AI Transcript और Circle to Search जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

The post 16GB RAM, 10200mAh बैटरी और 12-इंच से भी बड़ी स्क्रीन के साथ लेनोवो का टैबलेट हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/16gb-ram-wala-lenovo-ka-tablet-yoga-tab-plus-launched-in-india-with-12-inch-screen/feed/ 0
10200mAh बैटरी, 16GB रैम, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस Lenovo Yoga Tab Plus की माइक्रोसाइट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-yoga-tab-plus-india-launch-amazon-listing-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-yoga-tab-plus-india-launch-amazon-listing-specifications/#respond Mon, 30 Jun 2025 09:02:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176974 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lenovo Yoga Tab Plus को Amazon India पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां अब ‘Notify Me’ बटन भी लाइव है। यह टैबलेट ब्रांड का पहला ऑन-डिवाइस AI टैबलेट बताया जा रहा है, जिसमें Lenovo AI Now और इन-बिल्ट Large Language Models (LLMs) की मदद से पर्सनलाइज्ड AI असिस्टेंस दी गई है। यह टैबलेट काम […]

The post 10200mAh बैटरी, 16GB रैम, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस Lenovo Yoga Tab Plus की माइक्रोसाइट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lenovo Yoga Tab Plus में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 3K डिस्प्ले दिया जाएगा।
  • बॉक्स पैकेज में Lenovo Tab Pen Pro और Yoga Tab Plus Keyboard Pack शामिल होंगे।
  • भारत में Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

Lenovo Yoga Tab Plus को Amazon India पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां अब ‘Notify Me’ बटन भी लाइव है। यह टैबलेट ब्रांड का पहला ऑन-डिवाइस AI टैबलेट बताया जा रहा है, जिसमें Lenovo AI Now और इन-बिल्ट Large Language Models (LLMs) की मदद से पर्सनलाइज्ड AI असिस्टेंस दी गई है। यह टैबलेट काम और आर्ट क्रिएशन के लिए कई AI टूल्स के साथ आता है। Yoga Tab Plus में Harman Kardon द्वारा ट्यून किए गए स्पीकर्स भी दिए गए हैं और यह टैब Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। यहां जानिए इस नए टैबलेट से जुड़ी सभी खास बातें:

Lenovo Yoga Tab Plus अमेजन लिस्टिंग डिटेल्स

  • Lenovo Yoga Plus को सबसे पहले साल 2025 की शुरुआत में पेश किया गया था और अब यह भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
  • यह टैबलेट कई AI फीचर्स के साथ आएगा, जिनमें AI Note, Live Transcript, और AI Now+ Smart Connect शामिल हैं।
  • कंपनी इस टैबलेट के साथ Lenovo Tab Pen Pro और Yoga Tab Plus Keyboard Pack भी बंडल करेगी।

Lenovo-Yoga-Tab-Plus

  • डिस्प्ले: Amazon लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo Yoga Tab Plus में 12.7 इंच का 3K Lenovo PureSight Pro डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2944 x 1840 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग, और TÜV सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां शामिल हैं।
  • प्रोसेसर: यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट 20 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा, यह पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 20% अधिक पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।
  • मेमोरी: इस चिपसेट के साथ टैबलेट में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों में बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Lenovo Yoga Tab Plus Android 14 OS पर काम करता है। कंपनी ने इसमें तीन बड़े OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।
  • कैमरा: टैबलेट में पीछे की तरफ 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। फ्रंट में 13MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो 101 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।
  • ऑडियो: इस टैबलेट में 6-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2 ट्वीटर और 4 SLS वूफर शामिल हैं। साउंड को Harman Kardon द्वारा ट्यून किया गया है और इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है।
  • कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
  • बैटरी: Lenovo Yoga Tab Plus में 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कंपनी Adobe Express Premium और Adobe Lightroom का दो महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करेगी।

Amazon लिस्टिंग में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि Lenovo Yoga Tab Plus कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा लेकिन अगर आप एक प्रीमियम मॉडल की तलाश में हैं जिसमें हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस मिलते हों, तो यह डिवाइस इंतजार करने लायक हो सकता है।


Best Competitors

See All Competitors

The post 10200mAh बैटरी, 16GB रैम, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस Lenovo Yoga Tab Plus की माइक्रोसाइट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lenovo-yoga-tab-plus-india-launch-amazon-listing-specifications/feed/ 0