LG G6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 22 Jun 2017 07:00:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-v30-leak-with-6gb-ram-in-hindi/ Wed, 21 Jun 2017 09:05:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8770 खबर है कि सितंबर के पहले सप्ताह में ​​बर्लिन में आयो​जित होने वाले आईएफए 2017 में कंपनी एलजी वी30 को पहली बार टेक जगत के समक्ष पेश करेगी।

The post सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलजी के ताकतवर फोन वी30 के बारे में पिछले कई माह से खबरें आ रही हैं। वहीं इस बारे में अब नई जानकारी आई है। खबर है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बर्लिन में आयोजित होने वाले आईएफए 2017 में कंपनी एलजी वी30 को पहली बार टेक जगत के समक्ष पेश करेगी। लीक के अनुसार एलजी अपने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में प्रस्तुत करेगी।

6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च

लीक के अनुसार एलजी वी30 बेज़ल-फ्री ओएलडीई डिस्पले पर पेश किया जाएगा तथा यह क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर रन करेगा। इस फोन में जहां 6जीबी की रैम दी जा सकती है वहीं स्टोरेज आॅप्शन्स के तौर पर इसे 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस किया जा सकता है।

lg-v20-launch

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए एलजी वी30 में 3,200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि अभी इस फोन को लेकर मिली कोई भी जानकारी आॅफिशियल नहीं है लेकिन लीक में कहा गया है कि इस फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 45,000 रुपये हो सकती है।

The post सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
गूगल पिक्सल 2 में होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/google-pixel-design-and-display-leak-in-hindi/ Mon, 12 Jun 2017 07:06:16 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8422 आज गूगल पिक्सल को लेकर सामनें आई ताजा जानकारी आपकी उत्सुकता और भी बढ़ा सकती है।

The post गूगल पिक्सल 2 में होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल 2017 अभी आधा भी नहीं गुज़रा है कि सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां मोबाईल जगत में अपने गैलेक्सी एस8 और जी6 जैसे स्मार्टफोन के साथ तकनीक को नये मुकाम पर ले जा चुकी है। इसी तरह स्मार्टफोन यूजर्स सहित टेक जगत को बहुप्रतीक्षित डिवाईस एप्पल आईफोन 8 और गूगल पिक्सल 2 का बेसब्री से इंतजार है लेकिन आज गूगल पिक्सल को लेकर सामनें आई ताजा जानकारी आपकी उत्सुकता और भी बढ़ा सकती है।

फेसबुक की तरह अब व्हाट्सऐप में भी कर सकेंगे रिपोर्ट और स्पैम

दरअसल चीनी बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्सबेंच ने गूगल के आगामी डिवाइस पिक्सल 2 को फोटो के साथ वेब पर लिस्ट किया है तथा साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का ​भी खुलासा किया है। लीक हुई फोटोज़ को देखकर साफ हो रहा है कि इस बार गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन की डिसप्ले और डिजाईन में बदलाव करने वाली है। लीक के अनुसार पिक्सल 2 को 18:9 बॉडी टू स्क्रीन रेशियो पर पेश किया जा सकता है।

google-pixel-xl-1

लीक के अनुसार ​गूगल पिक्सल 2 में 2560 x 1312​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.6-इंच की ​स्क्रीन देखने का मिल सकती है। इसके अलावा इस फ्लैगशिप फोन को 4जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनों 540 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है।

जियो को मिली जीत और एयरटेल को लगा झटका, जारी रहेगा जियो का सस्ता आॅफर

इसके अलावा फोन की स्टोरेज जहां 100जीबी तक हो सकती है वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि ये सभी जानकारी भी लीक के आधार पर दी गई है, ऐसें में कंपनी की ओर से खबर पुख्ता किए जाने का इंतजार है।

The post गूगल पिक्सल 2 में होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी लॉन्च करेगा जी6 प्लस और जी6 प्रो, 128जीबी स्टोरेज के साथ होगा डुअल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-plus-and-pro-to-be-launch-in-hindi/ Mon, 05 Jun 2017 05:17:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8173 कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर ली है, वहीं अब खबर सामनें आ रही है कि एलजी जी6 दो के दो नए वेरिएंट जी6 प्लस और जी9 प्रो भी सामनें आ सकते हैं।

The post एलजी लॉन्च करेगा जी6 प्लस और जी6 प्रो, 128जीबी स्टोरेज के साथ होगा डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह ही टेक कंपनी एलजी ने विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में लॉन्च किया था। अपनी दामदार स्पेसिफिकेशन्स के चलते इस फोन ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आईफोन7 को कड़ी टक्कर दी थी। बाजार में इस फोन की बढ़ती डिमांड के चलते जहां कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर ली है, वहीं अब खबर सामनें आ रही है कि एलजी जी6 दो के दो नए वेरिएंट जी6 प्लस और जी9 प्रो भी सामनें आ सकते हैं।

13 जून को भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के तीनों एंडरॉयड फोन

ईटीन्यूज साउथ कोरियन वेबसाइट के हवाले से जानकारी सामनें आई है कि जल्द ही एलजी जी6 प्रो और एलजी जी6 प्लस भी लॉन्च किए जा सकते हैं। एलजी जी6 के इन दोनों वेरिएंट को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से काई सूचना नहीं दी गई है लेकिन वेबसाइट ने इन दोनों फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और अनुमानित कीमत का खुलासा किया है।

lg-g6

रिपोर्ट के मुताबिक एलजी जी6 प्लस फीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स के मामले में पुराने वेरिएंट जैसा ही होगी लेकिन कंपनी की ओर से 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ इसे मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं इस फोन में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। ​कीमत की बात की जाए तो उम्मीद की जा रही है कि इसका मूल्य भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 57,400 हो सकता है।

रिव्यू जाबरा टॉक 2: स्टाइलिश लुक के साथ क्रिस्टल क्लियर साउंड

वहीं एलजी जी6 प्रो को ओरिजनल एलजी6 का छोटा वर्जन कहा जा रहा है। इस फोन की मैमोरी 32जीबी रखी जा सकती है तथा इसके अलावा हो सकता है कि फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जी6 जैसे ही हो। कंपनी द्वारा इस फोन को भारतीय कंरसी अनुसार तकरीबन 45,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। आशा है कि ये दोनों फोन जून माह के अंत तक अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किए जाएगे।

The post एलजी लॉन्च करेगा जी6 प्लस और जी6 प्रो, 128जीबी स्टोरेज के साथ होगा डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी जी6 के बाद कंपनी कर रही है जी6 मिनी की तैयारी, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-mini-details-leaked-to-launched-with-5-4-inch-screen-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 04:11:52 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7229 कंपनी ने अब तक अधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन एक लीक में इस बात का खुलासा हुआ है कि एलजी जी6 मिनी को लाने की तैयारी कर रहा है।

The post एलजी जी6 के बाद कंपनी कर रही है जी6 मिनी की तैयारी, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अभी हाल में ही एलजी ने अपने फ्लैगशिप फोन जी6 को भारतीय बाजार में पेश किया है। वहीं खबर है कि कंपनी अब इसका छोटा संस्करण लाने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अब तक अधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन एक लीक में इस बात का खुलासा हुआ है कि एलजी जी6 मिनी को लाने की तैयारी कर रहा है।

टेक्नोबफलो वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विश्ववसनिय सूत्रों से एक इंटरनल डॉक्यूमेंट प्राप्त हुआ है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कंपनी एलजी जी6 को लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बारे में वेबसाइट का कहना है कि संवेदनशील डॉक्यूमेंट होने की वजह से इसे वेबसाइट पर पब्लिश नहीं किया जा सकता।

सैमसंग का नया फोन आया सामने जो चलता है लेटेस्ट एंडॉयड पर

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी बहुत कुछ जानकरी नहीं दी गई है लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार एलजी जी6 मिनी को 5.4-इंच की स्क्रीन के साथ पेशा किया जा सकता है जबकि एलजी जी6 में 5.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि जी6 मिनी का स्क्रीन आसपेक्ट भी 18:9 होग जो कि जी6 का है। वहीं स्क्रीन और बॉडी रेशियो 80 फीसदी तक का हो सकता है।

>एक्सक्लूसिव: 9 मई को लॉन्च होगा नुबिया एम2 लाइट, और भी कई फोन लॉन्च करेगी कंपनी

रैम प्रोसेसर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि एलजी जी6 की तरह इस फोन को भी डुअल कैमरे से लैस किया जा सकताा है। हालांकि अब ऐसा देखा गया है कि एलजी ने मिनी संस्करण को कमतर स्पेसिफिकेशन से ही लैस किया है। ऐसे में एलजी जी6 मिनी भी जी6 के मुकाबले थोड़ा पीछे होगा। वहीं कीमत में भी काफी कमी देखी जा सकती है।

The post एलजी जी6 के बाद कंपनी कर रही है जी6 मिनी की तैयारी, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में हुआ लॉन्च, 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-launched-in-india-with-features-and-specifications-in-hindi/ Mon, 24 Apr 2017 07:50:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7004 एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 को आज भारत में लॉन्च ​कर दिया गया है। भारत में इस फोन की कीमत 51,990 रुपये रखी गई है।

The post विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में हुआ लॉन्च, 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 को आज भारत में लॉन्च ​कर दिया गया है। एलजी इंडिया ने राजधानी में ईवेंट के माध्यम से इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा है। भारत में इस फोन की कीमत 51,990 रुपये रखी गई है जो कल से ही सेल के ​लिए उपलब्ध हो जाएगा। रिलायंस जियो यूजर्स को खास तोहफा देते हुए एलजी जी6 के साथ 100 जीबी का 4जी डाटा फ्री दिया जा रहा है जो मार्च 2018 तक वैध होगा।

सेकेंडहैंड फोन की खरीदारी से पहले इन 7 बातों का जरूर रखें ख्याल

एलजी जी6 अबतक पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन आॅफलाईन रिटेल स्टोर के साथ ही आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए लिस्ट किया है। चलिए नज़र डालते हैं एलजी के इस हाईएंड डिवाईस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर :

lg-g6-launch

एलजी जी6 की बॉडी फुल मैटल की बनी है और यह देखने में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन में 5.7-इंच की क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न स्क्रीन दी गई है। इस डिसप्ले का रेशियो 18:9 है तथा इसकी पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है। साथ ही स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

पांच बातें जो बनाती है सैमसंग गैलेक्सी एस8 को सबसे बेस्ट

एलजी का यह फोन एलजी यूएक्स 6.0 तकनीक से लैस एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है। जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ कोरयो प्रोसेसर ​के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है तथा इंटरनल स्टोरेज के हिसाब से यह 32जीबी और 64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेहरतर ग्राफिक्स के लिए जहां इसमें एड्रीनो 530जीपीयू दिया गया है वहीं जी6 में मौजूद एलजी असिस्टेंट फीचर इसे खास बनाता है।

lg-g6

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं जो आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का वाईड एंगल कैमरा सेंसर मौजूद है।

जानें क्यों होता है मोबाइल फोन के पीछे एक छोटा सा छेद

4जी वोएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एलजी जी6 में एचडीआर 10 आॅडियो सपोर्ट भी दिया गया है जोे डॉल्बी विज़न तकनीक के साथ फोन की आॅडियो क्वॉलिटी को बेहतरीन बनाता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है। 51,990 रुपये की कीमत पर यह फोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम और मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

The post विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में हुआ लॉन्च, 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एलजी जी6 जो है विश्व का पहला क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-to-be-launched-on-24th-april-in-hindi/ Thu, 20 Apr 2017 12:58:51 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6953 एलजी ने घोषणा कर दी है कि कंपनी इस 24 तारीख को अपना लेटेस्ट हाईएंड डिवाईस जी6 भारत में लॉन्च करने जा रही है।

The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एलजी जी6 जो है विश्व का पहला क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी सप्ताह सैमसंग गैलेक्सी एस8 को भारत में लॉन्च किया था। फ्लैगशिप फोन के रूप में सैमसंग की धमाकेदार एंट्री के बाद अब एलजी भी अपनी बाज़ी चलने को तैयार है। एलजी ने घोषणा कर दी है कि कंपनी इस 24 तारीख को अपना लेटेस्ट हाईएंड डिवाईस जी6 भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं।

ओपो एफ3 4 मई को होगा लॉन्च

गौरतलब है कि एलजी ने जी6 को सबसे पहले स्पेन में मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान प्रदर्शित किया था,और इसके बाद से ही भारतीय टेकप्रेमी इस फोन का इंतज़ार कर रहे थे। कंपनी की ओर से हालांकि फोन की कीमत और इसकी पहली सेल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि एलजी जी6 तकरीबन 55,000 रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है।

lg-g6

एलजी जी6 के फीचर्स और स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन फुल मैटल बॉडी पर बना है तथा इसमें 5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न स्क्रीन दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। जी6 की डिसप्ले को लेकर कंपनी का दावा है​ कि यह विश्व का पहला फोन है जो 2880×1440 पिक्सल रेजल्यूशन सपोर्ट करती है।

16 मई को होगा लॉन्च एचटीसी यू, जिसमें होगी 128जीबी मैमोरी

फोन को एलजी यूएक्स 6.0 के साथ एंडरॉयड नुगट पर पेश किया है तथा यह 2.5गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 530जीपीयू दिया गया है। इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

The post 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एलजी जी6 जो है विश्व का पहला क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-एमपी डुअल कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी जी6, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-launched-with-13mp-dual-rear-camera-and-dolby-vision-specification-and-features/ Sun, 26 Feb 2017 13:06:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5386 फोटोग्राफी के मामले में भी एलजी जी6 कम नहीं आंका जा सकता। इस फोन में 13+13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइहजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

The post 13-एमपी डुअल कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी जी6, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर एलजी ने अपने फ्लैगशिप फोन जी6 का प्रदर्शन कर ही दिया। इस बारे में एलजी द्वारा पहले ही कुछ जानकारियां शेयर की गई थीं। यह फोन पिछले साल लॉन्च एलजी जी5 का ही अपग्रेड संस्करण है लेकिन इसमें मॉड्यूलर फीचर को कंपनी ने नहीं रखा है जैसा कि जी5 में देखने को मिला था। बावजूद इसके एलजी जी6 एक बेहद ही दमदार फोन कहा जा सकता है।

एलजी जी6 की बॉडी फुल मैटल की बनी है और यह देखन में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन में 5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2880×1440 पिक्सल है। कंपनी का दावा है​ कि यह विश्व का पहला फोन है जो इतना ज्यादा पिक्सल सपोर्ट करती है। इस क्वाडएचडी प्लस डिसप्ले का रेशियो 18:9 है तथा इसकी पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है। वहीं स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है जो इसे खरोंच से बचाती है और मजबूती भी प्रदान करती है।

जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप

फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 2.5गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला कोरयो प्रोसेसर देखने को मिलेग। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार विज़बिलिटी के साथ ही ग्रा​फिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें एड्रीनो 530जीपीयू दिया गया है।
lg-g6-camera
एलजी जी6 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें आपको एलजी यूएक्स 6.0 तकनीक से लैस है। इस फोन में पहली बार कंपनी ने एलजी असिस्टेंट फीचर्स से लैस कियाा है।

रिलायंस जियो शुरू करेगी कैब सर्विस, ओला और उबर के छूटेंगे पसीने

फोटोग्राफी के मामले में भी एलजी जी6 कम नहीं आंका जा सकता। इस फोन में 13+13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइहजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं एलजी ट्रेडमार्क लेजर आॅटोफोकस भी दिया गाय है जो तेजी से फोकस करने के लिए जाना जाता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए एलजी जी6 में आपको यूएसबी टाइप सी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं म्यूजिक के लिए भी यह फोन खास है। यह विश्व का पहला फोन है जो डॉ​ल्बी वीजन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही इसमें एचडीआर 10 (हाई डायनेमिक रेंंज) सपोर्ट है। यह आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है।

पावरप बैकअप के लिउ इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन के साथ लगभग 200 डॉलर का ऐप बंडल मिलेगा। हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इस बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है लेकिन आशा है​ कि अप्रैल अंत या मई में दस्तक दे सकता है।

The post 13-एमपी डुअल कैमरा और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी जी6, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस https://www.91mobiles.com/hindi/list-of-smartphone-which-could-be-launch-in-mwc-2017-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 11:00:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5300 बड़ी और नामी गिरामी स्मार्टफोन कंपनियां मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च करेगी अपने यह बेहतरीन स्मार्टफोन।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियोनी ए1 और ए1 प्लस
gionee-a1-price-and-specs-0001421
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में जियोनी ए1 और ए1 प्लस पेश करने वाली है। इस फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन, 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी हो सकती है। यह 16-एमपी सेल्फी और 13-एमपी रियर कैमरे के साथ 4,010 एमएएच बैटरी से लैस होगा और मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करेगा।

आॅनर 8 प्रो
honor-8-pro
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में आॅनर दमदार डिवाइस आॅनर 8 प्रो उतार सकती है। इसमें 5.7-इंच स्क्रीन के साथ 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी होगी। इसमें 12-एमपी व 2-एमपी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 8-एमपी को फ्रंट कैमरा होगा तथा यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर किरीन 960 चिपसेट पर कार्य करेगा।

मोटो जी5 और जी5 प्लस
moto-g5-plus-feature
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार मोटोरोला मोटो जी5 5-इंच और जी5 प्लस 5.2-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है। इनमें मोटो जी5 क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 430 चिपसेट व जी5 प्लस स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश होगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी5 में 13-एमपी रियर व 5-एमपी फ्रंट कैमरा होगा तथा मोटो जी5 प्लस में 12-एमपी रियर व 5-एमपी का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।

हुआवई पी10 और पी10 प्लस
huawei-p10-plus
हुआवई मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 5.2-इंच डिसप्ले वाला पी10 और 5.5-इंच डिसप्ले वाला पी10 प्लस लॉन्च कर सकती है। पी10 को हाईसिलिकॉन किरीन 960 चिपसेट के साथ 4/6जीबी रैम और 64/128जीबी मैमोरी तथा पी10 प्लस को हाईसिलिकॉन किरीन 965 चिपसेट के साथ 6/8जीबी रैम व 128/256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

एलजी जी6
lg-g6
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एलजी 5.7-इंच क्यूएचडी प्लस डिसप्ले वाले जी6 मॉडल को पेश कर सकती है जो स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा। एलजी जी6 में फिंगिरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी जैसे आॅप्शन्स के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप व एलजी असिस्टेंट देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3
samsung-galaxy-tab-s3-1
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को स्नैपड्रैगन 820 एक्सनोस 7420 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसमें 9.6-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ 4जीबी रैम व 32जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

नोकिया 3310, नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 अंर्तराष्ट्रीय संस्करण
nokia-p1-1
इस बार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया भी भाग ले रहा है ​जिस दौरान कंपनी चार नए फोन के साथ नोकिया 3310 को फिर से लॉन्च करने वाली है। हालांकि इस बार इसका स्टाइल और लुक अलग होगा।

नोकिया 5 में 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ 2जीबी रैम व 12-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

इस ईवेंट के जरिये नोकिया 6 का ग्लोबल वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है, जो 5.5-इंच स्क्रीन, 4जीबी रैम व 16-एमपी कैमरे के साथ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का कार्य करेगा।

The post मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस में लॉन्च होंगे ये बेहतरीन डिवाईस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लॉन्च से पहले ही सामने आई एलजी जी6 की वास्तविक तस्वीर https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-real-images-leaked-in-hindi/ Thu, 23 Feb 2017 06:26:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5276 विख्यात टेक टिप्सटर इवान ब्लॉस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एलजी जी6 की फोटोज़ शेयर की है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एलजी जी6 की वास्तविक तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलजी के दमदार डिवाईस जी6 को लेकर चर्चा है कि कंपनी द्वारा इस फोन को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कुछ दिनों पहले जहां जी6 की कुछ प्रोटाईप फोटोज़ सामने आई ​थी वहीं आज​ विख्यात टेक टिप्सटर इवान ब्लॉस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस स्मार्टफोन की फोटोज़ शेयर की है।

ईवी लिक्स ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से एलजी जी6 की वास्तविक फोटो शेयर हैं जिनमें आप फोन लुक को स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं। फोटोज़ में फोन के फ्रंट व बैक पैनल के साथ दोनों साइट पैनल भी दिखाए गए है। चर्चा है कि एलजी अपने इस फोन को एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान 26फरवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही सामने आई ये फोटोज़ काफी हद तक जी6 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करती है।

lg-g6-1

फोन का बैक पैनल शाईनी ब्लैक फिनिशिंग के साथ जेट ब्लैक कलर में है जिसपर ‘जी6’ लिखा हुआ है। इसके रियर पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है तथा कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। ​बैक पैनल पर मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर में पावर बटन इंटिग्रेटिट हो सकता है।

1 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जी रैम वाला मेट ब्लैक मॉडल

एलजी का यह फोन बेज़ल्स कॉर्नर के साथ मैटल बॉडी से निर्मित है तथा इसका फ्रंट पैनल पूरी तरह से बटन लेस है। इसके उपरी बाएं कोने पर बिना फ्लैश के सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर दिया गया है। फोन के नीचले पैनल पर जहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट व स्पीकर मौजूद है वहीं ऊपरी पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस के बारे में हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

एलजी जी6 को लेकर पहले सामने आए लीक्स पर गौर करें तो इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्यूएचडी प्लस डिसप्ले हो सकती है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 18:9 का होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है तथा साथ ही एलजी अपने इस फोन को असिस्टेंट के साथ पेश कर सकती है।

The post लॉन्च से पहले ही सामने आई एलजी जी6 की वास्तविक तस्वीर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g6-will-launched-with-5-7-inch-qhd-display-in-hindi/ Thu, 16 Feb 2017 07:02:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4955 एलजी ने आपने आगामी स्मार्टफोन जी6 के डिजाईन व डिसप्ले के साथ ही कुछ फ़ीचर्स की अहम जानकारी साझा की है। यह फोन यूएक्स 6.0 तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार विज़बिलिटी के साथ ही ग्रा​फिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

The post एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पहले से ही जानकारी दी जा रही थी कि 26 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एलजी जी6 को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी है। कंपनी ने जी6 के स्क्रीन और यूआई के बारे में बताया है।

मोटोरोला मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में पूरी जानकारी हुई उजाकर

एलजी ने आपने आगामी स्मार्टफोन जी6 के डिजाईन व डिसप्ले के साथ ही कुछ फ़ीचर्स की अहम जानकारी साझा की है। यह फोन यूएक्स 6.0 तकनीक से लैस है जो स्मार्टफोन यूजर्स को शानदार विज़बिलिटी के साथ ही ग्रा​फिक्स का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। एलजी ने जी6 को कंपनी की आधुनिक और लेटेस्ट डिसप्ले पर पेश किया है।

एलजी जी6 में 2,880×1,440 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5.7-इंच की क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न डिसप्ले दी गई है। जी6 में मौजूद यह​ डिसप्ले दुनिया का पहली ऐसी डिसप्ले है जो इतना पिक्सल सपोर्ट करती है। इस क्वाडएचडी प्लस डिसप्ले का रेशियो 18:9 है तथा इसकी पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है।

3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुुआ मीज़ु एम5एस

इस फोन को लेकर सामने आए लीक्स के अनुसार जी6 को स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है वहीं हो सकता है कि एलजी इस फोन को असिस्टेंट के साथ पेश कर सकती है।

The post एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>