LG G8 ThinQ | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 07 Aug 2019 06:00:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/#respond Tue, 06 Aug 2019 12:29:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34064 LG फोन IFA 2019 के मंच से लॉन्च होगा।

The post 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थी कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप डिवाईस पर काम कर रही है जो फोल्डेबल होगा तथा फोन में ट्रिपल डिसप्ले यानि 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं आज LG ने आधिकारिक तौर पर अपने फोल्डेबल डुअल डिसप्ले वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। LG ने इस हाईएंड डिवाईस का खुलासा करते हुए एक वीडियो शेयर की है जिसमें फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी गई है। यह फोन अगले महीने टेक जगत के सामने पेश कर दिया जाएगा।

LG ने अपने ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल के जरिये ब्रांड के ट्रिपल डिसप्ले वाले फोल्डेबल फोन की जानकारी दे दी है। कंपनी ने बताया है कि LG अगले महीने बर्लिन में आयोजित होने वाले IFA का हिस्सा बनेगा और आने वाली 6 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी। इसी ईवेंट के मंच से LG का पहला ट्रिपल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन टेक जगत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक ट्रिपल डिसप्ले वाले फोल्डेबल फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन LG द्वारा शेयर की गई वीडियो की बात करें तो यह वीडियो 19 सेकेंड की है। इस वीडियो में फोन में चलता हुआ वीडियो गेम को दिखाया है ​जिस पर से एक अन्य स्क्रीन भी बाहर की ओर खुल जाती है। टीज़र में यह फोन किसी डायरी की तरह खुलता दिखाया गया है। टीज़र में IFA 2019 के साथ ही लॉन्च डेट 6 सिंतबर भी लिखी गई है।

ऐसा होगा एलजी फोल्डेबल

गौरतलब है कि LG का एक डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस पर एक पेंटेंट में भी देखा गया था। USPTO की वेबसाइट पर सामने आया था कि डिवाइस में सिंगल रियर कैमरा होगा। वहीं, रियर पर नीचे की ओर सर्कुलर पोर्ट है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए उपयोग किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार एलजी फोल्डेबल फोन में बाहर की ओर स्क्रीन होगी, लेकिन, एलजी के फोल्डेबल फोन में सैमसंग फोल्ड से छोटी स्क्रीन होगी। पेटेंट में 3.5एमएम हेडफोन सॉकेट दिखाई दे रहा है। वहीं, वाल्यूम रॉकर बटन राइट साइड और पावर बटन टॉप पर प्लेस्ड होगा। इसके अलावा एलजी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कोई ओर जानकारी सामने नहीं आई है।

LG G8 ThinQ

91मोबाइल्स को LG India Business Head – Mobile Computing ​अद्वित वैद्य ने बताया था कि कंपनी इंडिया में अपनी हाईएंड थिंक सीरीज़ का भी विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी इस सीरीज़ के तहत अगस्त महीने में LG G8 ThinQ स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। कंपनी अधिकारी की ओर से हालांकि फोन लॉन्च की तारीख और इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अद्वित ने इतना जरूर पुख्ता कर दिया है कि इंडिया में भी यह फोन फ्लैगशिप सेग्मेंट में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : LG W10, LG W30 और LG W30 Pro, अब बिकेंगे ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी

LG G8 ThinQ कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के सबसे नए और सर्वाधिक पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1,440 x 3,120 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1-इंच की फुलविज़प ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG G8 ThinQ को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया ​था जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

lg-foldable-dual-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed

एलजी थिंक सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG G8 ThinQ के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेंसर ​दिया गया है जहां 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह एलजी जी8 थिंक डुअल सेल्फी कैमरा भी सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक टीओएफ सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T Pro की तस्वीरें हुईं लीक, सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

LG G8 ThinQ को कंपनी ने DTS:X 3D Surround Sound, Hi-Fi Quad DAC और Boombox speaker जैसे दमदार फीचर्स से लैस किया है। वहीं फोन की मजबूती के लिए इसे MIL-STD810G सर्टिफाइड भी ​किया गया है। LG G8 ThinQ में पावर बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-foldable-three-screen-flagship-v60-thinq-5g-7-september-ifa-2019-launch-confirmed/feed/ 0
एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-lg-g8-renders-and-video-show-smartphone-design-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-lg-g8-renders-and-video-show-smartphone-design-in-hindi/#comments Fri, 18 Jan 2019 06:58:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26341 यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए जी7 प्लस थिंकक्यू स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

The post एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलजी जल्द ही अपने वी40 थिंकक्यू स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसे कंपनी अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए 20 जनवरी को पेश करेगी। वहीं, इस बीच साउथ कोरियन कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस को लेकर जनाकारी सामने आ रही है। कपनी द्वारा उम्मीद की जा ही है कि वह एलजी जी8 को अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्लूसी) 2019 में पेश करसकती है जो कि बर्सिलोना में आयोजित होगा। यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए जी7 प्लस थिंकक्यू स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

वहीं, अब 91मोबाइल्स ने ऑनलीक्स के साथ साझेदार कर एलजी जी8 की एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरों को जारी किया है। इन तस्वीरों और वीडियो से आप स्मार्टफोन के डिजाइन का अंदाजा लगा सकते हैं। आप नीचे दी गई 5के रेंडर गैलरी में एलजी जी8 को देख सकते हैं।


तस्वीरों के अनुसार एलजी जी8 का डिजाइन पुराने वर्जन से ज्यादा अलग नहीं होगा। इसमें भी आपको ग्लास-सेंडविच डिजाइन दिखाई देगा। हालांकि, आप ध्यान से देखेंगे तो इस बार कैमरा मॉड्यूल बैक में हॉरिज़ोंटल प्लेस्ड होगा। इस बार इमें लेज़र ऑटोफोक्स मिस होगा। इसके अलावा रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।

एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी

कैमरा की बात करें एलजी जी8 में डुअल कैमरा मौजूद होगा। यह चौंका सकता है कि आज के समय में कई दूसरी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा पेश कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन में 6.1-इंच डिसप्ले होगा जो कि नॉच के साथ आएगा। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 होगा।

इंडिया में लॉन्च हो रहा है 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर होगी सेल


हम तस्वीरों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो सॉकेट को बॉटम में देख सकते हैं। वहीं, दाईं ओर पावर बटन और सिम ट्रे मौजूद है। वहीं, लेफ्ट की ओर फोन में वॉल्यूम बटन के साथ गूगल असिस्टेंट बटन होगा। साथ ही फोन के बाईं ओर एक होल होगा जो कि वॉल्यूम बटन के ऊपर होगा।

एलजी जी8 की संभावित स्पेससिफिकेशन्स
एलजी जी8 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। लीक्स के अनुसार स्मार्टफोन को 5जी सैल्यूलर कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा एक लीक में सामने आया था कि इसमें साउंड ऑन डिसप्ले स्पीकर्स होंगे। वहीं, हमारे सूत्र ऑनलीक्स ने इस बात को कंफर्म भी किया है। जी8 में क्वॉलकॉम का प्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस डिवाइस को एमडब्लूसी 2019 में पेश किया जा सकता है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post एक्सक्लूसिव: हम लेकर आए हैं एलजी जी8 का 360 वीडियो और इमेज, देखें इस स्टाइलिश फोन को first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-lg-g8-renders-and-video-show-smartphone-design-in-hindi/feed/ 4
एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/#comments Thu, 17 Jan 2019 11:06:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26309 अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी द्वारा एलजी जी8 थिंकक्यू फ्लैगशिप फोन को पेश किया जा सकता है।

The post एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस महीने हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दुनिया के पहले मुड़नेवाला वाले ओएलईडी टीवी से परदा हटाया था। लेकिन इसकी स्क्रीन को उस समय एक बक्से में मोड़कर रखा जा सकता है, जब उसका इस्तेमाल न किया जाता हो। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की योजना बना रही है। अगले महीने होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एलजी द्वारा एलजी जी8 थिंकक्यू फ्लैगशिप फोन को पेश किया जा सकता है।

इस बात की जानकारी साउथ कोरियन पब्लिकेशन नेवर द्वारा सामने आई है कि कंपनी जी8 थिंकक्यू में दो डिसप्ले होंगी। हालांकि, यह एक फोल्डेबल फोन नहीं होगा। लेकिन, इसमें आपको दो डिसप्ले मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इसमें आपको एक सेकंड स्क्रीन अटैचमेंट के तौर पर मिलेगी। यह दूसरी सक्रीन एक केस में लगी होगी, जिसे आप अपने फोन में अटैच कर सकेंगे।

4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ एलजी क्यू9, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

एलजी जी8 थिंकक्यू को लेकर कहा जा रहा है यह देखने में ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन की तरह होगा जो कि डुअल डिसप्ले वाला था। जी8 थिंकक्यू में आपको एक ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आप दूसरी स्क्रीन को अटैच कर सकेंगे। एलजी जी8 थिंकक्यू में दी गई दूसरी स्क्रीन में साइड के बेजल काफी स्लिम होंगे। दोनो स्क्रीन के बीच में एक जगह होगी। दोनो स्क्रीन को एक साथ लगाने पर डिवाइस की डिसप्ले बड़ी हो जाएगी। बता दें कि एलजी जी8 थिंकक्यू को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अफवाह है कि कंपनी एमडब्लूसी 2019 में इस डिवाइस को पेश कर सकती है।

इंडिया में लॉन्च हो रहा है 5 कैमरे वाला एलजी वी40 थिंक, अमेज़न पर होगी सेल

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी वी सीरीज़ में फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी40 थिंक को लॉन्च किया था। एलजी की ओर यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था जो अब भारत आने वाला है। अनमेजन इंडिया पर इस स्मार्टफोन को सेल के लिए 20 जनवरी को पेश किया जाएगा। एलजी कंपनी अपने हाईएंड फोन वी40 थिंक की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post एक नहीं दो स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा एलजी जी8 थिंकक्यू स्मार्टफोन, सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की हो सकती है छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-g8-thinq-may-come-with-second-display-attachme/feed/ 2