The post डुअल डिसप्ले वाला LG G8X ThinQ इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें इस शानदार स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए तथा तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक दिग्गज़ कंपनी LG ने नया डिवाईस G8X ThinQ लॉन्च किया है। एलजी जी सीरीज़ में आया यह डिवाईस एक डुअल सिम फोन है जिसमें फ्लैगशिप सेग्मेंट में एंट्री ली है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस LG G8X ThinQ को कंपनी की ओर से 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो कल से ही भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइये जानते हैं इस शानदार फोन से जुड़ी अनूठी तकनीक के बारे में।
LG G8X ThinQ को लेकर सबसे पहले तो यह साफ कर दें कि यह स्मार्टफोन दो डिसप्ले वाला नहीं है बल्कि इस फोन के साथ सेकेंडरी डिसप्ले को अलग से अटेच किया जाता है। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन के साथ एक अलग से डिसप्ले पैनल दिया जाता है जिसे फोन के साथ जोड़कर एक साथ दो स्क्रीन पर काम किया जा सकता है। वहीं यूजर अपने यूज़ के अनुसार फोन की एक्स्ट्रनल डिसप्ले को हटाकर एक स्क्रीन पर भी काम कर सकते हैं। इस सेकेंडरी डिसप्ले को यूएसबी टाईप सी के जरिये जोड़ा जाता है जो बाहर से दिखाई नहीं देती है।
LG G8X ThinQ
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो LG G8X ThinQ को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्क्रीन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। बता दें कि फोन के साथ आने वाली सेकेंडरी डिसप्ले भी 6.4 इंच की ही है। य

LG G8X ThinQ को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LG G8X ThinQ एफ/1.9 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए LG G8X ThinQ में 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
The post डुअल डिसप्ले वाला LG G8X ThinQ इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें इस शानदार स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल स्क्रीन के साथ आया LG G8X ThinQ, 32-मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने काफी समय से अपन डिटेचेबल सेकेंडरी डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को टीज कर रही थी। वहीं, अब इसे बर्लिन में चल रहे IFA 2019 में ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया गया है। LG G8X ThinQ नाम से पेश किए गए इस फोन में डुअल डिसप्ले सेटअप देखने को मिलेगा। इससे पहले एलजी ने अपने एलजी वी50 हैंडसेट के साथ सेकेंडरी स्नैप-ऑन केस पेश किया था।
LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिसप्ले के साथ आता है जो कि यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिसप्ले का साइज़ प्राइमरी डिसप्ले वाला है। यानी दोनों में आपको 6.4-इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। LG का कहना है ‘’लेटेस्ट जी सीरीज़ फोन और बेहतर हो चुकी एलजी डुअल स्क्रीन से यूज़र्स को मल्टीटास्क करने में बेहतर अनुभव मिलेगा।’’ इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ LG Q70 लॉन्च
एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।
LG G8X ThinQ की स्पेसिफिकेशन्स
LG G8X ThinQ में आपको दो 6.4-इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन मिलेगी। वहीं, फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरा और 4000एमएएच बैटरी के साथ पेश हुआ LG K50s, साथ में आया LG K40s
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। साथ ही इसमें एक सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए कई सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए LG G8X ThinQ में 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एलजी जी8एक्स थिंक और एलजी डुअल स्क्रीन को इस साल के अंत तक मार्केट में उतारा जाएगा। एलजी ने फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
The post डुअल स्क्रीन के साथ आया LG G8X ThinQ, 32-मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post LG G8X ThinQ हो सकता है IFA 2019 में लॉन्च, जानें क्या होगा इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने हाल ही में अपना अपकमिंग डिवाइस को टीज किया था, जिसमें एक नहीं बल्कि तीन स्क्रीन दिखाई दीं थीं। यह फोन IFA 2019 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया जाएगा। वहीं, इस इवेंट में कंपनी LG V60 ThinQ को भी पेश कर सकती है। इसके अलावा अब सामने आई जानकारी के अनुसार एलजी इस टेक इवेंट में LG G8X ThinQ नाम के फोन को भी पेश कर सकती है।
IFA 2019 का आयोजन इस साल सिंतबर में बर्लिन में किया जाएगा। एलजी ने यहां अपने इवेंट को आयोजित करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इवेंट 6 सितंबर को होगा। हालांकि, कंपनी द्वारा इस इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसे भी पढ़ें: LG भी लाया K20 स्मार्टफोन, जानें Redmi K20 से कितना है अलग
डच वेबसाइट एंडरॉयड वर्ल्ड के अनुसार एलजी अगले महीने G8X ThinQ को पेश करने वाली है। इस फोन को कंपनी कम से कम तीन यूरोपियन मार्केट में पेश कर सकती है। LG G8X ThinQ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी पहली बार अपने फोन के ‘X’ वर्जन को पेश करेगी।
बता दें कि हाल ही में एलजी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने नए फोन LG K20 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन उपलब्ध कराता है। एलजी के20 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 480 x 960 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG K20 एंडरॉयड 9 पाई के साथ एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है जो इसे कम रैम होने के बावजूद ही स्मूथ व लैग फ्री प्रोसेसिंग में मदद करता है। यह फोन 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो
LG K20 को कंपनी द्वारा 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG K20 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
The post LG G8X ThinQ हो सकता है IFA 2019 में लॉन्च, जानें क्या होगा इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>