LG K51S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 18 Feb 2020 08:00:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 LG ने लॉन्च किए तीन नए फोन, सभी में है 4000एमएएच बैटरी, पंच-हो​ल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k61-k51s-k41s-announced-with-punch-hole-display-quad-camera-4000mah-battery-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k61-k51s-k41s-announced-with-punch-hole-display-quad-camera-4000mah-battery-specifications-price/#respond Tue, 18 Feb 2020 08:00:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40946 ये तीनों ही स्मार्टफोन MIL-STD-810G सर्टिफाइड है।

The post LG ने लॉन्च किए तीन नए फोन, सभी में है 4000एमएएच बैटरी, पंच-हो​ल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी LG ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से LG K61, LG K51S और LG K41S स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो MIL-STD-810G सर्टिफाइड है। ये डिवाईस अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग चिपसेट के साथ दस्तक देंगे। LG के ये फोन इंडियन मार्केट में कब तक एंट्री लेंगे यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है ले​किन यह तय है कि कंपनी अपने इन तीनों स्मार्टफोंस मीड बजट में ही उतारेगी।

LG K61

एलजी के61 की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.5 इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG K61 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर 48एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 8 एमपी सुपर वाइड लेंस, 2 एमपी मैक्रो लेंस और 5 एमपी डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

LG K61 K51S K41S announced with punch hole display quad camera 4000mah battery specifications price

LG K61 के फ्रंट पैनल पर 16एमपी का सेल्फी कैमरा मौजूद है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। एलजी के61 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। LG K61 को टाइटेनियम, व्हाईट और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

LG K51S

एलजी के51एस को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की फुलविज़न एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन भी 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 Lite और OnePlus 8 शॉपिंग साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा

फोटोग्राफी के लिए LG K51S भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 32 एमपी प्राइमरी सेंसर + 5एमपी सुपर वाइड लेंस + 2एमपी मैक्रो लेंस + 2एमपी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 13एमपी का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG K51S के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को टाइटेनियम, पिंक और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

LG K41S

एलजी के41एस को भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ फुलविज़न पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। एलजी ने इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

LG K61 K51S K41S announced with punch hole display quad camera 4000mah battery specifications price

LG K41S फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 एमपी प्राइमरी सेंसर + 5एमपी सुपर वाइड लेंस + 2एमपी मैक्रो लेंस + 2एमपी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8एमपी का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG K41S के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन भी यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को टाइटेनियम, व्हाईट और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

The post LG ने लॉन्च किए तीन नए फोन, सभी में है 4000एमएएच बैटरी, पंच-हो​ल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k61-k51s-k41s-announced-with-punch-hole-display-quad-camera-4000mah-battery-specifications-price/feed/ 0