LG K92 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Oct 2020 09:22:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 64MP कैमरा और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ नॉन-चाइनीज LG K92 5G, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-debuts-with-snapdragon-690-soc-64mp-quad-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-debuts-with-snapdragon-690-soc-64mp-quad-rear-camera/#respond Fri, 30 Oct 2020 09:22:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50633 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है।

The post 64MP कैमरा और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ नॉन-चाइनीज LG K92 5G, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी LG काफी समय से मोबाइल मार्केट में एक के बाद एक नए स्मार्टफोंस को लॉन्च कर रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी ‘K’ सीरीज के अंदर LG K62 और LG K52 को लॉन्च किया था। वहीं, अब इन दोनों फोन के बाद कंपनी के-सीरीज के अंदर एक नया फोन LG K92 5G को पेश किया है। एलजी के92 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं, एलजी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आइए आगे जानते हैंं इसे फोन के बारे में सबकुछ।

धांसू कैमरा

फोटोग्राफी के लिए एलजी के92 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि स्वायर शेप में है। इस मॉड्यूल में f/1.78 लेंस और 81 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा f/2.2 लेंस और 115 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 5 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए एलजी के इस फोन में f/2.0 लेंस और 77 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसे भी पढ़ें: रोटेटिंग स्क्रीन और अनोखे डिजाइन वाला नॉन चीनी फोन LG Wing हुआ लॉन्च, जानें क्या है खूबियां

lg-k92-5g

स्पेसिफिकेशन्स

सभी स्पेसिफिकेशन के अनुसार, एलजी के92 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरज 128 जीबी के साथ लिस्ट है, जिसमें 2 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, एलजी 3डी साउंड इंज़न सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: LG Velvet इंडिया में लॉन्च, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ इतना दमदार डिजाईन कि गिरने पर भी नहीं टूटेगी स्क्रीन

lg-k92-5g-new

कीमत

एलजी के92 5जी फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $359 (ललगभग 26,600 रुपए) है। वहीं, इस फोन को कंपनी ने टाइटन ग्रे रिफ्लेक्टिड एक्सेंट्स में पेश किया है। वहीं, उपलब्धता की बात करें तो यह हैंडसेट AT&T, Cricket Wireless और US Cellular के माध्यम से उपलब्ध होगा। AT&T की सेल जहां 6 नवंबर को शुरू होगी, वहीं US Cellular की सेल कथित रूप से 19 नवंबर से शुरू होने वाली है।

The post 64MP कैमरा और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ नॉन-चाइनीज LG K92 5G, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-debuts-with-snapdragon-690-soc-64mp-quad-rear-camera/feed/ 0
LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-listed-on-google-play-console-with-snapdragon-690-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-listed-on-google-play-console-with-snapdragon-690-soc/#respond Thu, 15 Oct 2020 04:50:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50026 कुछ दिनों पहले ही टेक कंपनी LG का एक मोबाइल फोन लीक में सामने आया था जिसका नाम LG K92 5G बताया गया था। इस लीक में फोन की रेंडर ईमेज शेयर की गई थी, जिससे लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ था। वहीं अब एलजी का यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट […]

The post LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही टेक कंपनी LG का एक मोबाइल फोन लीक में सामने आया था जिसका नाम LG K92 5G बताया गया था। इस लीक में फोन की रेंडर ईमेज शेयर की गई थी, जिससे लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ था। वहीं अब एलजी का यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट हुआ है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को शेयर किया गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि LG K92 जल्द ही टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

LG K92 को गूगल प्ले कंसोल पर acexlm कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन के नाम 92 के साथ ही इसकी न सिर्फ इसकी स्पेसिफिकेशन्स बल्कि साथ ही फोन की फोटो भी मौजूद है। एलजी के92 की इस लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया गया है। सबसे पहले फोटो की बात करें तो प्ले कंसोल पर फोन का फ्रंट पैनल पर दिखाया गया है जिसमें बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले दिखाई गई है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है।

lg-k92-5g-listed-on-google-play-console-with-snapdragon-690-soc

एलजी के92 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। लिस्टिंग में फोन का स्क्रीन साईज तो शेयर नहीं किया गया है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि एलजी के92 की डिसप्ले 420DPI सपोर्ट करेगी। फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलजी अपने इस फोन को बड़ी यानि 6.5 इंच के करीब साईज वाली डिसप्ले पर लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट

LG K92 को गूगल प्ले कंसोल पर 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर बना है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 690 एक 5जी चिपसेट है, जिससे साफ होता है कि एलजी के92 स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं उम्मीद है कि 6 जीबी रैम के अलावा फोन के अन्य वेरिएंट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

LG Velvet

लगे हाथ आपको बता दें कि एलजी भारतीय बाजार में अपना पावरफुल फोन LG Velvet भी लॉच करने की तैयारी में है। यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। इसी हफ्ते LG Velvet से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि यह स्मार्टफोन इंडिया में 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन की लॉन्च डेट से अभी पर्दा उठना बाकी है। LG Velvet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-k92-5g-listed-on-google-play-console-with-snapdragon-690-soc/feed/ 0