LG Q70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 Aug 2019 06:41:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ LG Q70 लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q70-launch-punch-hole-display-triple-rear-camera-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q70-launch-punch-hole-display-triple-rear-camera-specifications/#respond Fri, 30 Aug 2019 06:41:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=35048 LG Q70 6 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ LG Q70 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG ने इस साल आयोजित हुई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपनी ‘क्यू सीरीज़’ के तहत LG Q60 लॉन्च किया था। ट्रिपल रियर कैमरे और पावरफुल प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में काफी पसंद किया गया था। वहीं अब इस कोरियन कंपनी ने अपनी होम मार्केट में इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस LG Q70 भी पेश कर दिया है। LG Q70 को कोरिया में भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 32,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो वहां 6 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LG Q70 लुक

LG Q70 को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के दोनों साईड किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे व उपर की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट ​दिया गया है। LG Q70 की डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा होल मौजूद है और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है। LG Q70 की बैक लुक काफी हद तक LG Q60 के जैसी ही है। यहां कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया है जो हॉरिजोन्टल शेप में है।

LG Q70 launch punch hole display triple rear camera specifications

रियर कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है तथा नीचे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर LG की ब्रांडिंग लगी है। फोन के बाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं दाईं ओर गूगल असिस्टेंट बटन मौजूद है। LG Q70 के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है।

LG Q70 स्पेसिफिकेशन्स

क्यू सीरीज़ के इस नए फोन को कंपनी द्वारा 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2310 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG Q70 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : Honor 20S रेंडर्स आए सामने, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा पेश

LG Q70 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG Q70 एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

LG Q70 launch punch hole display triple rear camera specifications

इसके साथ ही LG Q70 में 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG Q70 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कंपनी ने LG Q70 को मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810G सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है जो फोन की मजबूती बयां करता है। यह भी पढ़ें : iPhone 11 का इंतजार हुआ खत्म, 10 सितंबर को होगा लॉन्च इवेंट

LG Q70 मे सिक्योरिटी के​ लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन क्यूसी 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कोरिया में LG Q70 को ब्लैक मिरर कलर में लॉन्च किया गया है। बहरहाल LG Q70 इंडियन मार्केट में आएगा यह नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है।

The post पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ LG Q70 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q70-launch-punch-hole-display-triple-rear-camera-specifications/feed/ 0