LG Q92 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Aug 2020 08:57:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एलजी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन LG Q92, स्टाईल और स्पेसिफिकेशन्स में देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-launch-know-features-specifications-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-launch-know-features-specifications-price-sale/#respond Mon, 24 Aug 2020 08:57:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47939 फोन की मजबूती बनाए रखने के लिए LG ने इसे मिलिट्री स्टेंर्डड सर्टिफाइड रखा है

The post एलजी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन LG Q92, स्टाईल और स्पेसिफिकेशन्स में देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG ने पिछले सप्ताह ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन LG K31 स्मार्टफोन पेश किया है जो सबसे पहले अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस सस्ते मोबाइल के कुछ ही दिनों बाद अब एलजी ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक और नया 5G स्मार्टफोन LG Q92 भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। एलजी ने इस फोन को अपनी होम मार्केट यानि साउथ कोरिया में लॉन्च किया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी एंट्री लेगा।

LG Q92 5G

सीधे एलजी क्यू92 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। फोन डिसप्ले के दोनों साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर और नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 10 सितंबर को लॉन्च हो सकता है 7000एमएएच बैटरी वाला Samsung Galaxy M51

LG Q92 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एलजी के कस्टम वनयूआई के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू मौजूद है।

LG Q92 5G launch know features specifications price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG Q92 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ इंडिया आया Moto G9, कीमत: 11,499 रुपए

LG Q92 5G एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की मजबूती बनाए रखने के लिए LG ने इसे मिलिट्री स्टेंर्डड सर्टिफाइड रखा है जो इसे सर्दी, गर्मी, पानी, टकराव व चोट लगने पर भी सुरक्षित रखता है।

वेरिएंट व कीमत

LG Q92 5G को कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साउथ कोरिया में इस फोन को 499,600 won में लॉन्च किया है जो भारतीय करंसी अनुसार 31,390 रुपये के करीब है। टेक मार्केट में इस फोन ने White, Blue और Red कलर में एंट्री ली है।

The post एलजी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन LG Q92, स्टाईल और स्पेसिफिकेशन्स में देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-launch-know-features-specifications-price-sale/feed/ 0
LG का एक और नया फोन आया सामने, चीनी कंपनियों की टक्कर में लाएगी पावरफुल LG Q92 5G https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-listed-on-google-play-console-design-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-listed-on-google-play-console-design-specs-leaked/#comments Thu, 23 Jul 2020 10:44:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46836 इस तिमाही में 6 नए LG मोबाइल इंडिया में लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post LG का एक और नया फोन आया सामने, चीनी कंपनियों की टक्कर में लाएगी पावरफुल LG Q92 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG के बारे में कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि यह कंपनी भारत में एंटी चाइना कैंपेन के चीनी ब्रांड्स के बहिष्कार किए जाने के बाद इंडियन मार्केट के लिए एक नई स्ट्रेटजी बना रही है। यह साउथ कोरियन कंपनी भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है जिसके तहत इस तिमाही में तकरीबन 6 नए एलजी मोबाइल इंडिया में लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले दिनों LG K31 नाम का एक नया फोन सामने आया था। वहीं अब फिर से एलजी के एक और नए फोन LG Q92 5G का भी खुलासा हो गया है।

LG Q92 5G को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है जहां फोन अपनी फोटो के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। पहले LG K31 और अब LG Q92 5G सामने आने से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपने नए मोबाइल फोंस का लॉन्च शुरू कर सकती है। एलजी क्यू92 5जी की लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट ने सबसे पहले कवर किया है। आपको बता दें कि LM-Q920N मॉडल नंबर वाले एलजी फोन का एक लीक पहले भी सामने आ चुका है।

LG Q92 5G

एलजी क्यू93 5जी की लुक व डिजाईन की बात करें तो फोटो में एलजी क्यू92 5जी को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में दी गई है। फोन के बाएं पैनल पर तीन बटन नज़र आए हैं जो वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हो सकते हैं। वहीं फोन के दाएं पैनल पर एक सेंसर नज़र आ रहा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है। फोटो में डिसप्ले के दोनों साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर व नीचे की ओर बॉडी पार्ट दिया गया है।

LG Q92 5G listed on google play console design specs leaked

गूगल प्ले कंसोल की बात करें तो यहां LG Q92 5G की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली यानि फुलएचडी+ डिसप्ले पर बना बताया गया है। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह साफ हो गया है कि एलजी क्यू92 की डिसप्ले 420DPI सपोर्ट करेगी। उम्मीद की जा सकती है यह फोन एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 2 मिनट में ही बिक गए 1.5 लाख से अधिक Realme C11 स्मार्टफोन, क्या है इंडियन्स की पसंद ?

LG Q92 5G को गूगल प्ले कंसोल पर एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है जिसके साथ ही फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लिस्टिंग में नए एलजी फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 620 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए माना जा सकता है कि यह फोन मिड बजट में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए LG की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LG Q92 5G listed on google play console design specs leaked

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल कम्यूनिकेशन और बिजनस हेड ने कुछ दिनों पहले कहा था कि LG का फोकस अफोर्डेबल सेगमेंट पर है और कंपनी 15,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च करने वाली है। ​अधिकारी के अनुसार एलजी कंपनी विभिन्न कैटगरी में छह फोन लॉन्च करेंगे – जो कि 10,000 श्रेणी से शुरू होकर आगे की कैटगरी में शामिल होंगे। कंपनी इंडिया में टैबलेट डिवाईस लाने की तैयारी में है और इसके अलावा LG भारत में 15 गुना तक प्रॉडक्शन बढ़ाने की कोशिश में है।

The post LG का एक और नया फोन आया सामने, चीनी कंपनियों की टक्कर में लाएगी पावरफुल LG Q92 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-q92-5g-listed-on-google-play-console-design-specs-leaked/feed/ 1