LG Stores | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Jul 2021 10:18:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 LG – Apple की डील हुई पक्की, चीनी कंपनियों पर भारी पड़ेगी यह दोस्ती, जानें क्या है पूरी कहानी https://www.91mobiles.com/hindi/lg-electronics-to-sell-apple-iphones-in-its-200-retail-outlets-from-august-in-korea/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-electronics-to-sell-apple-iphones-in-its-200-retail-outlets-from-august-in-korea/#respond Thu, 29 Jul 2021 10:18:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63760 LG Stores पर Apple Products व iPhone बेचे जा सकेंगे।

The post LG – Apple की डील हुई पक्की, चीनी कंपनियों पर भारी पड़ेगी यह दोस्ती, जानें क्या है पूरी कहानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तकरीबन डेढ़ महीने पहले खबर आई थी कि मोबाइल बाजार से अपना ​बोरिया-बिस्तर समेटने के बाद टेक ब्रांड LG Mobiles अमेरिकी दिग्गज़ कंपनी Apple से हाथ मिलाने जा रही है जिसके तहत अब LG Stores पर Apple iPhone व अन्य एप्पल प्रोडक्ट बिका करेंगे। इस साझेदारी पर काफी विवाद भी सामने आया था जिसमें Samsung का नाम भी उछला था। लेकिन अब सभी तरह की अफवाहों और विवादों पर रोक लगाती नई अपडेट सामने आई है जिसके अनुसार एलजी और एप्पल की डील पर पड़ी जमी धूल हट रही है और अलगे महीने यानी अगस्त से ही LG Electronics Store पर Apple प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हो जाएगी।

LG Stores पर बिकेंगे Apple iPhone

शुरू में जब बात सामने आई थी कि एलजी कंपनी अपने स्टोर्स पर एप्पल प्रोडक्ट्स बेचने की योजना बना रही है, तब कंपनी को छोटे उद्योग और मीडियम स्केल डिस्ट्रीब्यूटर्स की आलोचना का शिकार होना पड़ा था। व्यापारियों और रिटेस स्टोर्स मालिकों ने इस डील को छोटे बिजनेस के लिए खतरा बताया था। लेकिन अब LG Electronics और Korea Mobile Distribution Association के बीच नया एग्रीमेंट हुआ है जिसके बाद LG Stores पर Apple प्रोडक्ट्स व iPhone बेचे जा सकेंगे।

LG Electronics to sell Apple iPhones in its 200 retail outlets from August in korea

इन शर्तों के साथ होगा काम

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और कोरिया मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन एसोशिएशन के इस हुए इस करार में LG को iPhones बेचने की मंजूरी तो दे दी गई है लेकिन Apple products की बिक्री शुरू करने के पहले एलजी को छोटे डिस्ट्रीब्यूटर्स के सामने यह बताना होगा कि कंपनी एप्पल प्रोडक्ट्स की कितनी यूनिट्स को बेचने की प्लानिंग कर रही है। वहीं दूसरी ओर पहले जहां एलजी की योजना देश में मौजूद 400 LG Stores पर एप्पल प्रोडक्ट्स व आईफोन बेचने की थी, वहीं अब नए एग्रीमेंट के तहत कंपनी को मैक्सिमम 200 स्टोर्स पर ही एप्पल का सामान बेचने की अनुमति मिली है।

LG Electronics to sell Apple iPhones in its 200 retail outlets from August in korea

Samsung को भी थी परेशानी

बता दें कि Apple और LG की इस साझेदारी से Samsung को भी समस्या हुई थी। सैमसंग नहीं चाहती थी कि एलजी स्टोर्स पर एप्पल प्रोडक्ट बेचे जाएं क्योंकि ऐसा करने से सैमसंग की मार्केट पर भी बुरा असर पड़ता। कंपनी ने साल 2018 में एलजी और सैमसंग के बीच हुई डील की दलील दी थी, जिसके मुताबिक साउथ कोरिया में एलजी स्टोर्स पर सिर्फ एलजी मोबाइल फोंस और सैमसंग स्टोर्स पर सिर्फ सैमसंग स्मार्टफोंस ही बेचे जाने की बात तय हुई थी। Samsung ने कहा था कि एलजी स्टोर्स पर एप्पल आईफोंस बेचे जाएंगे तो यह डील का कानूनी उल्लंघन होगा। हालांकि दूसरी ओर LG ने सफाई दी थी कि जब कंपनी अपने मोबाइल बिजनेस से ही बाहर हो गई है तो यह डील भी कोई मायने नहीं रखती है।

LG Electronics to sell Apple iPhones in its 200 retail outlets from August in korea

क्या है LG – Apple की डील

कोरियन कंपनी एलजी और अमेरिकी कंपनी एप्पल के बीच हुई डील के तहत साउथ कोरिया में मौजूद एलजी स्टोर्स पर एप्पल प्रोडक्ट्स बेचे जाने हैं। इन प्रोडक्ट्स में iPhones, iPads और smartwatches के साथ-साथ अन्य Apple wearables डिवाईस भी शामिल किए जाने की बात सामने आई थी। एलजी कंपनी ने iMac, Mac Pro और Apple desktop computers को इस ​डील से बाहर रखा था क्योंकि एलजी स्टोर्स में कंपनी अपने खुद के LG ‘Gram’ laptops बेचेगी।

The post LG – Apple की डील हुई पक्की, चीनी कंपनियों पर भारी पड़ेगी यह दोस्ती, जानें क्या है पूरी कहानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-electronics-to-sell-apple-iphones-in-its-200-retail-outlets-from-august-in-korea/feed/ 0