LG W | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Jun 2019 13:18:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 26 जून को होगा LG W सीरीज़ का आगाज़, Samsung और Xiaomi को मिलेगी जबरदस्त टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-to-debut-in-india-on-26-june-lg-w10-triple-camera-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-to-debut-in-india-on-26-june-lg-w10-triple-camera-specs/#respond Fri, 21 Jun 2019 13:18:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32494 यह स्मार्टफोन सीरीज़ पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च की जा रही है।

The post 26 जून को होगा LG W सीरीज़ का आगाज़, Samsung और Xiaomi को मिलेगी जबरदस्त टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG काफी दिनों से टेक बाजार की सुर्खियों में छाई हुई है। कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए नई स्ट्रेटजी बना रही है और इस स्ट्रेटजी के तहत LG W सीरीज़ का लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन LG W10 होगा। इस स्मार्टफोन के कई अहम फीचर की जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है, वहीं आज LG ने अपनी W सीरीज़ की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। LG W सीरीज़ आने वाली 26 जून को इंडिया में दस्तक देगी।

LG India ने W सीरीज़ के लॉन्च से पर्दा उठाते हुए भारतीय मीडिया को इन्वाइट भेज दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि आने वाली 26 जून को LG राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट में मंच से कंपनी की W सीरीज़ टेक मंच पर दस्तक देगी। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ पूरी दुनिया में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च की जा रही है। इस सीरीज़ की मुख्य यूएसपी ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी मानी जा रही है जो सस्ती कीमत पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगी।

Lg w series to debut in india on 26 june lg w10 triple camera specs

ऐसी होगी लुक

LG W10 की लीक हुई फोटो में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा दिखाया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में दो सेंसर जहां ब्लैक रिंग में हैं वहीं तीसरा सेंसर रेड रिंग में दिखाया गया है। इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है जो कैमरा सेटअप के साईड में पैनल के बीच में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर नीचे ही ओर LG की ब्रांडिग दी गई है। इस फोटो में फोन का साईड पैनल और लोवर पैनल भी नज़र आया है। फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर लगा हुआ है तथा इसके नीचे पावर बटन मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट स्थित है। एलजी के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है।

स्पेसिफिकेशनस

LG W10 से जुड़े एक लीक में सामने आया है कि एलजी अपनी डब्ल्यू सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन को 6.2-इंच की डिसप्ले पर पेश करेगी। लीक के अनुसार एलजी का यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई वर्ज़न पर पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिक LG W10 को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि एलजी डब्ल्यू10 को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है।

Lg w series to debut in india on 26 june lg w10 triple camera specs

आपको बता दें कि LG India पहले ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर LG W10 का प्रोडक्ट पेज बना चुकी है जहां फोन से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन्स व जानकारियां मौजूद है। इस पेज से पता चला है कि LG अपनी W सीरीज़ के स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी। फोन की बैटरी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि LG W सीरीज़ स्मार्टफोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन का चिपसेट 12एनएम तकनीक बना होगा जो 64बिट ​आर्कटेक्चर प्रोसेसिंग पर काम करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M40 के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध

LG W10 को कंपनी अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही उतारेगी। LG W सीरीज़ के साथ कंपनी Samsung की Galaxy M सीरीज़ और Xiaomi तथा Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने वाली है। लगे हाथ आपको बता दें कि LG W सीरीज़ के लिए कंपनी ने शॉपिंग साइट अमेज़न से हाथ मिलाया है और यह स्मार्टफोन इसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 26 जून को होगा LG W सीरीज़ का आगाज़, Samsung और Xiaomi को मिलेगी जबरदस्त टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-to-debut-in-india-on-26-june-lg-w10-triple-camera-specs/feed/ 0
LG W सीरीज़ का पहला फोन इंटरनेट पर हुआ लीक, फोन की लाईव ईमेज़ हुई वायरल https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-phone-live-image-leaked-triple-rear-camera-fingerprint-scanner/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-phone-live-image-leaked-triple-rear-camera-fingerprint-scanner/#respond Thu, 13 Jun 2019 11:02:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32128 फोन 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस होगा।

The post LG W सीरीज़ का पहला फोन इंटरनेट पर हुआ लीक, फोन की लाईव ईमेज़ हुई वायरल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश करने जा रही है जिसे LG W नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से लैस होगा। फोन लॉन्च से पहले ही LG W सीरीज़ को Samsung की Galaxy M व Galaxy A सीरीज़ तथा Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स के लिए टक्कर बताया जा रहा है। LG W सीरीज़ को इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है जिसकी कई स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। वहीं आज एक ताजा लीक में LG W सीरीज़ के फोन की रियल फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई है।

LG W सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन की रियल फोटो को C4ETech द्वारा इंटरनेट पर शेयर किया गया है। इस लीक में एलजी फोन के बैक पैनल की फोटो को दिखाया गया है जिससे फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है। फोटो की बात करें तो इसमें फोन का ट्रिपल रियर कैमरा दिखाया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में दो सेंसर जहां ब्लैक रिंग में हैं वहीं तीसरा सेंसर रेड रिंग में दिखाया गया है।

lg w series phone live image leaked triple rear camera fingerprint scanner

लीक हुई फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है जो कैमरा सेटअप के साईड में पैनल के बीच में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर नीचे ही ओर LG की ब्रांडिग दी गई है। इस फोटो में फोन का साईड पैनल और लोवर पैनल भी नज़र आया है। फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर लगा हुआ है तथा इसके नीचे पावर बटन मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट स्थित है। एलजी के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है।

LG W india 4000mah battery triple rear camera specification

LG India ने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस पेज पर जानकारी सामने आई है कि LG अपनी W सीरीज़ के स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी। बैटरी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि LG W सीरीज़ स्मार्टफोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन का चिपसेट 12एनएम तकनीक बना होगा जो 64बिट ​आर्कटेक्चर प्रोसेसिंग पर काम करेगा।

LG अपनी आने वाली W सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन फोन का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन वेबसाइट से पता चला है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर शेड्स में लॉन्च कर सकती है।

The post LG W सीरीज़ का पहला फोन इंटरनेट पर हुआ लीक, फोन की लाईव ईमेज़ हुई वायरल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-phone-live-image-leaked-triple-rear-camera-fingerprint-scanner/feed/ 0
4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG W सीरीज़ स्मार्टफोन, होने वाला है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-india-4000mah-battery-triple-rear-camera-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-india-4000mah-battery-triple-rear-camera-specification/#respond Wed, 12 Jun 2019 06:09:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32034 LG W सीरीज़ वाकई में इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित होगी।

The post 4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG W सीरीज़ स्मार्टफोन, होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LG घोषणा कर चुकी है कि कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ को पेश करने जा रही है। कंपनी अपनी इस नई सीरीज़ को LG W नाम के साथ लॉन्च करेगी जो बेहद ही कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स प्रदान करेंगे। LG W सीरीज़ को Samsung की गैलेक्सी एम व गैलेक्सी ए सीरीज़ तथा Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स के लिए टक्कर बताया जा रहा है। वहीं अब इस सीरीज़ के फोन से जुड़ी ऐसी स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जो वाकई में LG W सीरीज़ को इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित करती है।

LG India ने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस पेज पर फोन की फोटोज़ के साथ ही इसके डिजाईन और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। वहीं अब इस प्रोडक्ट पेज से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है कि LG अपनी W सीरीज़ के स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी।

प्रोसेसर

फोन की बैटरी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि LG W सीरीज़ स्मार्टफोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन का चिपसेट 12एनएम तकनीक बना होगा जो 64बिट ​आर्कटेक्चर प्रोसेसिंग पर काम करेगा।

डिजाईन

LG की यह आने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ ट्रेंड में चल रही ‘वॉटरड्रॉप नॉच’ डिजाईन पर ही पेश किया जाएगी। फोटो में फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी ओर मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर ​मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बना दिखाया गया है। वहीं बैक पैनल की बात करें तो एलजी के आगामी स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमर सेंसर से लैस किया गया है।

LG W सीरीज़ के इस फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वर्टिकल शेप में स्थित हैं। इन कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर ​भी दिया गया है। LG के इस फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक भी नज़र आया है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

ट्रिपल कैमरा

LG W सीरीज़ की मुख्य यूएसपी इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही माना जा रहा है। एलजी अपनी नई सीरीज़ में बेहद ही कम कीमत पर ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लाने वाली है। यह कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ही वाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप पोर्टरेट मोड तथा नाइट मोड जैसे फीचर्स से भी लैस होगा।

LG W india 4000mah battery triple rear camera specification

LG अपनी आने वाली W सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन फोन का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन वेबसाइट से पता चला है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर शेड्स में लॉन्च कर सकती है।

LG W india 4000mah battery triple rear camera specification

आपको फिर से बता दें कि LG W सीरीज़ खासतौर पर इंडियन मार्केट के लिए बनाई गई है। जिस तरह से Samsung की Galaxy M सीरीज़ सिर्फ भारत में बिक रही है उसी तरह LG की W सीरीज़ भी सिर्फ इंडिया में ही बिकेगी। LG की यह आने वाली सीरीज़ सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़ पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगी और फोन के इस शॉपिंग साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।

The post 4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG W सीरीज़ स्मार्टफोन, होने वाला है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-india-4000mah-battery-triple-rear-camera-specification/feed/ 0
LG W सीरीज़ आ गई सामने, ट्रिपल कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगी लॉन्च, Galaxy M सीरीज़ से भी सस्ते बिकेंगे फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-teased-in-india-with-triple-rear-camera-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-teased-in-india-with-triple-rear-camera-on-amazon/#respond Thu, 06 Jun 2019 06:13:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31760 LG की इस स्मार्टफोन सीरीज़ में सस्ते बजट के ही स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

The post LG W सीरीज़ आ गई सामने, ट्रिपल कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगी लॉन्च, Galaxy M सीरीज़ से भी सस्ते बिकेंगे फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने इसी हफ्ते LG से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि यह टेक कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाने की तैयारी कर रही है। LG की यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ खास तौर पर Samsung की गैलेक्सी एम व गैलेक्सी ए सीरीज़ और Xiaomi तथा Realme जैसे ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा में उतारी जाएगी। हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए एलजी ने खुद ही इस नई सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल इं​डियन वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बनाते हुए खुलासा कर दिया है कि इसे LG W टाईटल के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

LG India ने कंपनी की वेबसाइट पर कपंनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। इस पेज पर फोन की फोटोज़ को भी दिखाया गया है जिससे डिजाईन और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट पेज़ पर ‘W’ वर्ड का यूज़ किया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी की यह स्मार्टफोन सीरीज़ LG W नाम के साथ ही भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। यहां फोन के कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा कर दिया गया है।

LG w series teased in India with triple rear camera on amazon

सिर्फ अमेज़न पर होगी सेल

वेबसाइट लिस्टिंग की बात करें तो यहां W के साथ ‘फोन द विन’ लिखा गया है। कंपनी ने क​मिंग सून के साथ ही प्रोडक्ट पेज पर यह भी लिखा है कि ‘इंतजार करने का फायदा ही होगा’। कपंनी ने LG W को शॉपिंग साइट अमेज़न के पेज पर भी रिडायरेक्ट किया है जहां LG W का अमेज़न पेज बना हुआ है। इस पेज पर ‘नेटिफाई मी’ बटन मौजूद है। शॉपिंग साइट पर LG W पेज पर अमेज़न स्पेशल लिखा है। इससे पुख्ता होता है कि LG की यह आने वाली सीरीज़ सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेज़ पर ही बिकेगी।

सस्ते में मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स

यह जानकारी हम पहले ही दे चुके थे कि LG की इस आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ में सस्ते बजट के ही स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। वहीं अपने आधिकारिक प्रोडक्ट पेज पर एलजी ने साफ शब्दों में लिख दिया है कि ‘ऐसा प्राइस आपने पहले नहीं देखा होगा।’ कंपनी की यह स्टेटमेंट बताती है कि LG अपनी डब्ल्यू सीरीज़ को बहुत ही एग्रेसिव प्राइस पर लॉन्च करने वाली है। कीमत के बारे में कंपनी ने Pocket-Worthy Price Tag कहा है। LG ईशारा कर रही है कि लो बजट व सस्ती कीमत के मामले में यह कंपनी Samsung, Xiaomi और Realme से भी चार कदम आगे निकलने वाली है।

LG w series teased in India with triple rear camera on amazon

डिजाईन

LG की यह आने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ ट्रेंड में चल रही ‘वॉटरड्रॉप नॉच’ डिजाईन पर ही पेश किया जाएगी। फोटो में फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जिसके उपरी ओर मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर ​मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बना दिखाया गया है। वहीं बैक पैनल की बात करें तो एलजी के आगामी स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमर सेंसर से लैस किया गया है।

LG W सीरीज़ के इस फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वर्टिकल शेप में स्थित हैं। इन कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर ​भी दिया गया है। LG के इस फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक भी नज़र आया है। वहीं फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

LG w series teased in India with triple rear camera on amazon

ट्रिपल कैमरा

LG W सीरीज़ की मुख्य यूएसपी इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही माना जा रहा है। एलजी अपनी नई सीरीज़ में बेहद ही कम कीमत पर ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन लाने वाली है। यह कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ ही वाइड एंगल लेंस और टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। यह कैमरा सेटअप पोर्टरेट मोड तथा नाइट मोड जैसे फीचर्स से भी लैस होगा।

LG अपनी आने वाली W सीरीज़ में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन फोन का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन वेबसाइट से पता चला है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन को ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर शेड्स में लॉन्च कर सकती है। आपको फिर से बता दें कि LG W सीरीज़ खासतौर पर इंडियन मार्केट के लिए बनाई गई है। जिस तरह से Samsung की Galaxy M सीरीज़ सिर्फ भारत में बिक रही है उसी तरह LG की W सीरीज़ भी सिर्फ इंडिया में ही बिकेगी। जरा दोनों सीरीज़ के टाईटल पर गौर फरमाइये, M और W का उल्टा-पुल्टा रिश्ता समझ आ जाएगा।

The post LG W सीरीज़ आ गई सामने, ट्रिपल कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगी लॉन्च, Galaxy M सीरीज़ से भी सस्ते बिकेंगे फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lg-w-series-teased-in-india-with-triple-rear-camera-on-amazon/feed/ 0