LG X Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 09 May 2017 06:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एलजी ला रहा है 4,500एमएएच बैटरी वाला फोन एक्स पावर2, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lg-x-power2-to-be-lauch-with-4500mah-battery-in-hindi/ Tue, 09 May 2017 06:12:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7508 कंपनी ने घोषणा की है कि एलजी एक्स पावर2 मई माह में भारत में अपनी पहली सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा।

The post एलजी ला रहा है 4,500एमएएच बैटरी वाला फोन एक्स पावर2, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने इस साल मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में अपना नया स्मार्टफोन एक्स पावर2 पेश किया था। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स और बड़ी बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन अब जल्द ही अपनी पहली सेल के लिए ​उपलब्ध होने वाला है। कंपनी ने घोषणा की है कि एलजी एक्स पावर2 मई माह में भारत में अपनी पहली सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा।

16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ नुबिया एम2 लाइट लॉन्च

एलजी एक्स पावर2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की इनसेल एचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर कार्य करता है।

lg-x-power2-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 1.5जीबी और 2जीबी के दो रैम वेरिंएट में पेश किया गया है, उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस फोन को 2जीबी रैम वेरिएंट ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

lg-x-power2-2

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 26घंटे का टॉकटाईम देती है।

6-इंच की स्क्रीन पर अल्काटेल ने पेश किया फोन

कंपनी की ओर से जारी प्रैस विज्ञिप्ति में बताया गया है कि इसी माह यह फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन फोन की कीमत तथा सेल की तारीख को लेकर फिलहाल कोई तय सूचना नहीं दी गई है। उम्मीद है एलजी एक्स पावर2 को मीड बजट रेंज में उतारा जाएगा।

The post एलजी ला रहा है 4,500एमएएच बैटरी वाला फोन एक्स पावर2, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एमडब्ल्यूसी 2017 में एलजी पेश करेगी बड़ी बैटरी वाला एक्स पावर 2 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-x-power-to-be-unveil-in-mwc-2017-with-4500mah-battery-in-hindi/ Fri, 24 Feb 2017 06:29:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5326 एमडब्ल्यूसी 2017 में एलजी द्वारा पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन में एक्स पावर 2 भी शामिल होगा।

The post एमडब्ल्यूसी 2017 में एलजी पेश करेगी बड़ी बैटरी वाला एक्स पावर 2 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता एलजी मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में हिस्सा लेने वाली है जहां वह अपनी तकनीक तथा प्रोडक्ट्स को प्रदर्शन करेगी। एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी के द्वारा पेश किए जाने वाले स्मार्टफोन में एक्स पावर 2 भी शामिल होगा। प्रेस विज्ञप्ति के ​जरिये फोन की जानकारी देते ​हुए एलजी ने इस एक्स पावर 2 की स्पे​सिफिकेशन्स और फ़ीचर्स साझा किए है।

कंपनी के अनुसार एलजी एक्स पावर 2 खासतौर पर मोबाईल गेमर्स और मल्टी​मीडिया का ज़्यादा प्रयोग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन में उपलब्ध फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की दमदार बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ख​सियत है, जो कंपनी के दावेनुसार सिर्फ 1 घंटे में 50​ प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखती है।

lg-x-power-1

एलजी एक्स पावर 2 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाती जाए तो यह फोन 5.5-इंच की एचडी इनसेल टच डिसप्ले पर उताया गया है। एक्स पावर 2 एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है जो 1.5गीगा​हर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

26 फरवरी को लॉन्च होंगे नोकिया के 4 फोन आप भी देख सकते हैं लॉन्च इवेंट लाइव

कंपनी द्वारा फोन को 1.5जीबी और 2जीबी वेरिएंट में सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा जो 16जीबी की इंटरनल मैमोर से लैस होगी। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के ​जरिये 2टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है वहीं एलईडी फ्लैश व वाईड एंगल लैंस के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लावा ने लॉन्च किया कम बजट में एक और 4जी फोन, 5.5-इंच ​डिसप्ले से होगा लैस

एलटीई सपोर्टिड इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। इस फोन की डायमेंशन 154.7 x 78.1 x 8.4एमएम और वजन 164ग्राम है। हालांकि एलजी की ओर से अब तक एक्स पावर 2 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस जानकारी के साथ यह फोन ब्लैक टाइटन, शाईनी टाईटन, शाईनी गोल्ड और शाईनी ब्लू कलर के साथ मार्च में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post एमडब्ल्यूसी 2017 में एलजी पेश करेगी बड़ी बैटरी वाला एक्स पावर 2 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी ने लॉन्च किया एक्स पावर जिसमें है 4,100 एमएएच की बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/lg-x-power-launched-in-india-price-specification-and-features-in-hindi/ Thu, 27 Oct 2016 12:12:34 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=992 एलजी एक्स पावर में 4,100 एमएएच की बैटरी दी है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसे पीई+ तकनीक से लैस किय गया है।

The post एलजी ने लॉन्च किया एक्स पावर जिसमें है 4,100 एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख कोरियन कंपनी एलजी ने आज भारतीय बाजार में एक्स पावर स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे विशेष तौर से बड़ी बैटरी से लैस किया है। इसके साथ ही फोन को फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट है। भारतीय बाजार में एलजी एक्वस पावर की कीमत 15,990 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर व आॅफलाइन दोनों स्टोर दोनों जगह उपलब्ध होंगे।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3-इंच की स्क्रीन दी गई है एचडी डिसप्ले है जो इन सेल तकनीक से लैस है जो फोन को पतला रखने में मदद करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट आधारित एलजी एक्स पावर में 1.3गीगाह​ट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमारी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिकसल का सेकेंडी कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ओटीजी के साथ यूएसबी मिलेगा। वहीं एलजी एक्स पावर में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप एक सिम में 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसमें वोएलटीई सपोर्ट है और आप जियो 4जी सिम का उपयोग कर सकते हैं।

3जीबी रैम के साथ और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम3एस

रही बात बैटरी की तो कंपनी ने एलजी एक्स पावर में 4,100 एमएएच की बैटरी दी है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसे पीई+ तकनीक से लैस किय गया है। कंपनी का दावा है कि इसनी बड़ी बैटरी वाले फोन को चार्ज करने में जहां लगभग 4 घंटे लग जाते हैं वहीं इस फोन को 1.8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह फोन ब्लैक और गोल्ड सहित दो रंगो में उपलब्ध है।

The post एलजी ने लॉन्च किया एक्स पावर जिसमें है 4,100 एमएएच की बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>