LG X300 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Jan 2017 08:45:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एलजी ने लॉन्च किया 13-मेगापिक्स्ल कैमरे वाला फोन एक्स300, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-x300-launches-with-13-mp-camera-and-2gb-ram-price-specification-and-features/ Tue, 17 Jan 2017 08:45:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=3893 एलजी एक्स300 में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जिसे कंपनी ने इन—सेल टच डिसप्ले तकनीक से लैस किया है। यह तकनीक विशेष कर फोन को पतला रखने में मददगार होती है।

The post एलजी ने लॉन्च किया 13-मेगापिक्स्ल कैमरे वाला फोन एक्स300, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एलजी ने आज एक्स300 माडल को भारत में पेश कर दिया है। हालांकि इस फोन को फिलहाल कोरिया में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। इस फोन को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी एक्स300 में 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जिसे कंपनी ने इन—सेल टच डिसप्ले तकनीक से लैस किया है। यह तकनीक विशेष कर फोन को पतला रखने में मददगार होती है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही एड्रीनो 308 जीपीयू दिया गया है।

शाओमी मी 6 के बारे में नया खुलासा, डुअल ऐज स्क्रीन से होगा लैस

अन्य स्पेसि​फिकेशन की बात की जाए तो एलजी एक्स300 में 2जीबी रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है। एलजी का यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है।

4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। वहीं ब्लूटूथ और एनएफसी भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए एलजी एक्स300 मेंं 2,500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। जहां तक कीमत की बात है तो इसे 2,53,000 कोरियन वोन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय कीमत के अनुसार 14,500 रुपये के बराबर है।

The post एलजी ने लॉन्च किया 13-मेगापिक्स्ल कैमरे वाला फोन एक्स300, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>