LML Electric Scooter | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:29:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Electric Two Wheeler मार्केट में LML की धमाकेदार एंट्री, बैटरी वाली स्कूटी, बाइक और साइकिल से उठाया पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/lml-electric-scooter-bike-cycle-concept-launch-india-know-sale-range-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/lml-electric-scooter-bike-cycle-concept-launch-india-know-sale-range-specification/#respond Fri, 30 Sep 2022 05:49:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89486 इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल अगले साल मिड में हो सकती है।

The post Electric Two Wheeler मार्केट में LML की धमाकेदार एंट्री, बैटरी वाली स्कूटी, बाइक और साइकिल से उठाया पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LML Electric Scooter, Bike and Cycle: भारत के जानेमाने ऑटोमोबाइल ब्रांड एलएमएल ने अपनी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर दी है। कंपनी ने अपनी एनिवर्सरी के मौके पर इंडियन मार्केट में तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कॉन्सेप्ट्स को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट कॉन्सेप्ट्स न केवल इनोवेटिव हैं बल्कि इनका भावनात्मक महत्व भी है क्योंकि इतने वर्षों से एलएमएल ब्रांड का देश के लाखों-करोड़ों लोगों से भावनात्मक रिश्ता रहा है। कंपनी द्वारा “Reimagining the Legend” थीम के तहत- स्टार (ई-स्कूटर), मूनशॉट (ई-हाइपरबाइक) और ओरियॉन (ई-बाइक) को पेश किया गया है। आइए आगे आपको इनके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

LML Electric Scooter Star

LML अपनी बैटरी वाली स्कूटी को ‘Star’ का नाम दिया है। हालांकि, इंडिया लॉन्च के समय Electric Scooter का नाम कुछ और हो सकता है। वहीं, इस new LML Star के कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन काफी शानदार दिखाई दे रहा है। इस e-scooter में एक डिसप्ले पैनल भी मिलता है जो कि कस्टम टेक्सट मैसेज को दिखाएगा। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंजीनियरिंग, अर्गोनॉमिक्स, गैजेटरी, आराम, सुरक्षा और राइड अनुभव का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

lml-electric-scooter-new

LML Electric Bike Moonshot

एलएमएल मूनशॉट एक ई-बाइक है जिसमें स्लिम और ऊंचा फ्यूल टैंक मिलता है जो कि एक डर्ट बाइक डिजाइन की याद दिलाता है। इसके अलावा इसमें एक लंबा सिंगल-पीस सैडल, ऊंची चोंच जैसा फेंडर और एक बेयर फ्रेम भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाइड्रोफॉर्म्ड 6061 अलॉय फ्रेम की वजह से इसका ढांचा हल्का हो जाता है। वहीं, इसमें शहर में राइड करते हुए आराम दिलाने के लिए टिल्टेड बटरफ्लाई हैंडलबार हैं।

lml-electric-bike-new

साथ ही कंपनी ने इस ई-बाइक में हर मौसम में सुरक्षा के लिए आईपी67 बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि इसमें हैप्टिक फीडबैक की वजह से रिस्पांसिव व ज्यादा दिलचस्प राइड,इनबिल्ट जीपीएस, साथ में प्रीडिक्टिव रूट सेंसर और इंटेलीजेंट स्पेस पॉकेट्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह आपको कॉन्क्रीट के जंगल से इस तरह गुज़ारेगी कि जैसे आप किसी आसमानी रेंडियर पर बैठे हों, आपके रास्ते की हर बाधा से यह आपको तेज़ी से आगे बिना किसी परेशानी के ले जाएगी।

LML Electric Cycle Orion

एलएमएल ओरियन एक इलेक्ट्रिक साइकिल है जिसमें एक दिलचस्प डिजाइन देखने को मिलता है। ई-साइकिल में ऑनबोर्ड नेविगेशन के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस सिस्टम के साथ हैप्टिक फीडबैक तकनीक मिलती है। यह ई-साइकिल शून्य से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को तुरंत पकड़ लेती है। इसके अलावा इसमें पोर्टेबल बैटरी मिलती है। वहीं, सर्ज/सिटी मोड्स बैटरी वाली साइकिल में मिलेंगे।

lml-electric-cycle

LML Electric Two Wheeler Price और Sale

गौरतलब है कि यह तीनों ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट हैं और कंपनी ने अभी इनके लॉन्च की जानकारी भी नहीं दी है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में मिड तक इन्हें इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि LML Star की कीमत Rs 1 lakh (ex-showroom) और Moonshot का प्राइस बी Rs 1 lakh व LML Orion को लगभग Rs 40,000 में लॉन्च किया जा सकता है।

नोट: हालांकि, अभी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और साइकिल की रेंज, बैटरी पैक और दूसरे फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट है इसलिए हमें इनके लॉन्च तक इन सब बातों को जानने के लिए इंतजार करना होगा।

The post Electric Two Wheeler मार्केट में LML की धमाकेदार एंट्री, बैटरी वाली स्कूटी, बाइक और साइकिल से उठाया पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lml-electric-scooter-bike-cycle-concept-launch-india-know-sale-range-specification/feed/ 0
पुरानी यादें होगी ताजा, सड़कों पर फिर दौड़ेंगे LML Scooter, 29 सितंबर को उठेगा 3 Electric Two-Wheeler से पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/3-new-lml-electric-2-wheeler-to-unveil-on-29-september-in-india-battery-scooter/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-new-lml-electric-2-wheeler-to-unveil-on-29-september-in-india-battery-scooter/#respond Tue, 30 Aug 2022 07:33:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87027 LML आने वाली 29 सितंबर को इंडिया में 3 नए Electric Two-Wheeler Vehicles यानी Electric Scooter लॉन्च करने जा रही है।

The post पुरानी यादें होगी ताजा, सड़कों पर फिर दौड़ेंगे LML Scooter, 29 सितंबर को उठेगा 3 Electric Two-Wheeler से पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में तेजी से तरक्की कर रहा है। पेट्रोल प्राइस में आए उछाल ने बिजली से चलने वाले बैटरी व्हीकल्स पर तरफ लोगों को रूझान बढ़ाया है। देसी ऑटोमोबाइल कंपनी LML Electrics भी अब इस बाजार में अपना दांव खेलने जा रही है। LML आने वाली 29 सितंबर को इंडिया में 3 नए Electric Two-Wheeler Vehicles यानी Electric Scooter पर से पर्दा उठाते हुए अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कॉन्सेप्ट को पेश करेगी।

LML Electric Scooter

LML ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 29 सितंबर को एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से LML Electrics अपने नए Electric Scooters को पहली बार पेश करेगी। दरअसल इन दिन कंपनी अपने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स के कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने रखेगी और उम्मीद है कि इसी के साथ 29 सितंबर को एलएमएल तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च व सेल से जुड़ी जानकारी भी देगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाले महीनों में ऑफिशियली लॉन्च किए जाएंगे। ये LML electric 2-wheeler देश में पहले से मौजूद OLA, Ather, Hero, TVS और Okinawa जैसे अन्य ब्रांड्स को तगड़ी चुनौती देने वाले हैं।

3 new LML electric 2-wheeler to unveil on 29 september in india battery Scooter

कैसे होंगे LML Scooter

29 सितंबर को कंपनी अपने पहले 3 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कॉन्सेप्ट को पेश करेगी। इस मंच से कंपनी अपने वाहनों की क्षमता और काबिलियत पर प्रकाश डालने के साथ ही LML Electrics के टारगेट तथा प्लानिंग की भी जानकारी देगी। कंपनी के एमडी डॉ योगेश भाटिया के अनुसार एलएमएल के आने वाले प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में बेस्ट साबित होंगे।

3 new LML electric 2-wheeler to unveil on 29 september in india battery Scooter

Made in India हो सकते हैं LML Electric Scooter

LML Electrics ने इंडियन EV Market में एंट्री लेने के लिए दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी कर रखी है। बता दें कि यही सिएरा इलेक्ट्रिक ऑटो वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है। चर्चा है कि साल 2025 तक कंपनी हर महीने 18,000 Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण करने का टारगेट रखती है जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया होंगे।

The post पुरानी यादें होगी ताजा, सड़कों पर फिर दौड़ेंगे LML Scooter, 29 सितंबर को उठेगा 3 Electric Two-Wheeler से पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3-new-lml-electric-2-wheeler-to-unveil-on-29-september-in-india-battery-scooter/feed/ 0
भारत की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे LML Electric Scooter, कंपनी ने शुरू की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उतरने की तैयारी https://www.91mobiles.com/hindi/electric-scooter-in-india-lml-with-saera-electric-auto-to-launch-cheap-ev/ https://www.91mobiles.com/hindi/electric-scooter-in-india-lml-with-saera-electric-auto-to-launch-cheap-ev/#respond Fri, 21 Jan 2022 08:12:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74267 LML Electric Scooter जल्द सड़कों पर दौड़ते नज़र आने वाले हैं

The post भारत की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे LML Electric Scooter, कंपनी ने शुरू की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उतरने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Electric Vehicles का बाजार इंडिया में धीरे-धीरे ही सही लेकिन चमक पकड़ रहा है। एक ओर जहां पेट्रोल-डीजल के बढ़ते प्राइस ने आम जनता को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ अटरेक्ट किया है वहीं पर्यावरण के लिए मददगार होने के चलते बिजली से चलने वाले वाहनों में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी रूचि दिखा रही है। ऐसी ही कंपनियों में अब एक नाम और जुड़ गया है LML का। एलएमएल स्कूटर्स का चलन इंडिया में काफी आम है और बेहद जल्द LML Electric Scooter भी भारत की सड़कों पर दौड़ते नज़र आने वाले हैं।

LML Electric Scooter

एलएमएल कंपनी ने अपनी नई ईकाई LML Electric की शुरूआत की है और अब इंडियन EV Market में तगड़ी एंट्री लेने वाली है। अपने ईवी बिजनेस के लिए कंपनी ने दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत हरियाणा स्थित प्लांट में एलएमएल के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का निर्माण किया जाएगा। एलएमएल के सीईओ योगेश भाटिया का कहना है कि उनकी टीम का टारगेट उच्च तकनीक वाले वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स बनाना है और इसके लिए कंपनी प्रोडक्शन के क्षेत्र में खास काम करने वाली है। वहीं आने वाले समय में पूरी तरह से मेड इन इंडिया LML Electric Scooter भी बाजार में उतारे जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि सिएरा इलेक्ट्रिक ऑटो वर्ल्ड फेमस Harley Davidson के लिए भी गाड़ियां बना चुकी है।

Electric Scooter in India LML with Saera Electric Auto to launch Cheap EV

हर महीने बनेंगे 18,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर

LML Electric और Saera Electric Auto के बीच समझौते के बाद से ही एलएमएल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के निर्माण का पहला चरण शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक एलएमएल ब्रांड वाले बिजली से चलने वाले स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि उनके पास 2,17,800 स्क्वायर फीट का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और कंपनी हर महीने 18,000 Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण करेगी। यह भी पढ़ें : Electric Scooters की मार्केट में आने वाला है भूचाल, Mahindra और Hero Electric मिलकर करेंगे ये बड़ा काम

क्या सस्ते होेंगे LML Electric Vehicles?

एलएमएल कंपनी अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च की प्लानिंग और स्ट्रैटजी पर काम शुरू कर चुकी है और उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ ही महीनों में कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी अन्य डिटेल्स भी शेयर कर देगी। कंपनी द्वारा लाए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहनों में Electric Scooter के साथ ही Electric Bike भी शामिल रहेगी। LML की ओर से हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उनके Electric Vehicles किस प्राइस सेग्मेंट में बाजार में एंट्री लेंगे। लेकिन एक वक्त पर मिडल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनने वाले एलएमएल स्कूटर्स को लेकर इंडियन यूजर्स यही उम्मीद करेंगे कि LML Electric Vehicles का दाम भी किफायती ही रखा जाएगा।

The post भारत की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे LML Electric Scooter, कंपनी ने शुरू की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उतरने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/electric-scooter-in-india-lml-with-saera-electric-auto-to-launch-cheap-ev/feed/ 0