LPG Gas Cylinder | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 08 Jul 2023 06:25:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एचपी, भारत पेट्रोलियम और इंडेन ग्राहक व्हाट्सऐप से बुक करें सिलेंडर, जानें स्टेप बाई स्टेप https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-hp-bharat-petroleum-and-indane-gas-cylinders-through-whatsapp/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-hp-bharat-petroleum-and-indane-gas-cylinders-through-whatsapp/#respond Sun, 09 Jul 2023 09:30:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102891 भारत में करोड़ों लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भर रहते हैं। ग्राहक गैस सिलेंडर व्हाट्सऐप से भी बुक कर सकते हैं। यहां जानें पूरा प्रोसेस

The post एचपी, भारत पेट्रोलियम और इंडेन ग्राहक व्हाट्सऐप से बुक करें सिलेंडर, जानें स्टेप बाई स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • एलपीजी की प्रमुख कंपनी इंडेन, एचपी और भारत पेट्रोलियम हैं।
  • एलपीजी गैस सिलेंडर व्हाट्सऐप से भी हो सकते हैं बुक
  • यहां जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

भारत में खाना बनाने के लिए ज्यादातर लोग भारत में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) पर ही निर्भर रहते हैं। भारत में इंडेन, एचपी और भारत पेट्रोलियम के करोड़ों ग्राहक हैं। ग्राहकों को हर महीने सिलेंडर बुक करने की जरूरत होती है। सभी कंपनियां ग्राहकों वेबसाइट, फोन कॉल और एसएमएस के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा देती हैं। इसके साथ ही अब कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप पर भी सिलेंडर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

इस आर्टिकल में हम आपको व्हाट्सऐप से इंडेन, एचपी और भारत पेट्रोलियम के गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

एचपी का सिलेंडर व्हाट्सऐप से कैसे बुक करें

HP के ग्राहकों को व्हाट्सऐप से गैस सिलेंडर बुक करने ये स्टेप फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1: एचपी के ग्राहकों को सबसे पहले 9222201222 नंबर अपने फोन में सेव करना होगा।

स्टेप 2: अब आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से एचपी के नंबर पर “HP GAS BOOK” मैसेज करना होगा।

स्टेप 3: अब आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे आपको रिप्लाई में “Yes” सेंड करना है।

स्टेप 4: इस मैसेज को भेजते ही आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

भारत पेट्रोलियम ग्राहक व्हाट्सऐप से सिलेंडर कैसे बुक करें

स्टेप 1: भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को फोन में 1800224344 नंबर सेव करना होगा।

स्टेप 2: अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर “BOOK” या “1,” मैसेज सेंड करना होगा।।

स्टेप 3: आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा, जिसमें आपको पेमेंट लिंक भी मिल जाएगा।

इंडेन ग्राहक व्हाट्सऐप पर गैस सिलेंडर कैसे बुक करें

स्टेप 1: इंडेन ग्राहकों को अपने फोन पर 7588888824 नंबर सेव करना होगा।

स्टेप 2: ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘Refill’ मैसेज सेंड करना होगा।

स्टेप 3: अगर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप पर नहीं है तो आपको ‘Refill <16-अंको की इंडेन आईडी>’ मैसेज करना होगा।

स्टेप 4: अब आपको कंफर्मेशन मैसेज और डिजिटल पेमेंट लिंक मिल जाएगा।

The post एचपी, भारत पेट्रोलियम और इंडेन ग्राहक व्हाट्सऐप से बुक करें सिलेंडर, जानें स्टेप बाई स्टेप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-hp-bharat-petroleum-and-indane-gas-cylinders-through-whatsapp/feed/ 0
अब घर बैठे-बैठे बुक करें घर के लिए LPG Gas Cylinder, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से हो जाएगा सारा काम https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-indane-hp-bharat-lpg-gas-cylinder-online-whatsapp-mobile/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-indane-hp-bharat-lpg-gas-cylinder-online-whatsapp-mobile/#respond Wed, 22 Sep 2021 07:51:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67403 Indane, HP और Bharat Gas अपने ग्राहकों को Online LPG Cylinder Booking की सुविधा उपलब्ध कराती है।

The post अब घर बैठे-बैठे बुक करें घर के लिए LPG Gas Cylinder, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से हो जाएगा सारा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

डिजिटल इंडिया ने आम आदमी के अनेकों काम सुगम और सरल बना दिए हैं। हर घर तक इंटरनेट की पहुँच और विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों के होते डिजिटाइजेशन ने उन कार्यो को भी आसान कर दिया है जिनके लिए पहले लंबी-लंबी लाईनें लगानी पड़ती थी। आज हम आपने पाठकों को बताने जा रहे हैं कि किस तरीक से घर बैठे-बैठे अपनी घरेलू गैस यानी LPG Gas Cylinder को मोबाइल के जरिये बुक किया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ जरूरत है तो एक SmartPhone, एक चालू Internet Data और फोन में मौजूद WhatsApp की।

देश की तीन बड़ी एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियां Indian Oil की Indane, Hindustan Petroleum यानी HP Gas और Bharat Petroleum की इकाई Bharat Gas अपने ग्राहकों को Online LPG Cylinder Booking की सुविधा उपलब्ध कराती है। गैस सिलेंडर कॉलिंग के जरिये, वेबसाइट के जरिये, मोबाइल ऐप के जरिये, यूपीआई व डिजिटल वॉलेट के जरिये और व्हाट्सऐप के जरिये भी बुक किए जा सकते हैं।

How to book indane hp bharat lpg gas cylinder online whatsapp mobile

Indane यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

इंडेन कंपनी ने व्हाट्सऐप के जरिये एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए नंबर जारी कर रखा है जो 7588888824 है। यहां बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर को 7718955555 नंबर पर सीधे कॉल करके भी बुक किया जा सकता है। इन दोनों सर्विसेज़ का फायदा सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही उठाया जा सकता है। WhatsApp से सिलेंडर बुक करने के लिए 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज सेंड करना होगा। यह भी पढ़ें : खो गया Paytm वाला फोन तो ऐसे करें मिनटों में अपना Account Block, कोई नहीं कर सकेगा मिसयूज, पैसा रहेगा सेफ

HP यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

एचपी कंपनी ने कॉल और व्हाट्सऐप दोनों के लिए एक ही नंबर को पेश किया है। यह नंबर 9222201122 है। ग्राहक चाहें तो कॉल करके या फिर व्हाट्सऐप मैसेज करने अपने घर के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। WhatsApp मैसेज बॉक्स में जाकर 9222201122 पर ‘BOOK’ लिखकर मैसेज करना होगा और ऐसा करते ही गैस सिलेंडर बुक हो जाएगा। ध्यान रहें, इस सुविधा का लाभ भी सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही मिलेगा।

Bharat यूजर ऐसे करें सिलेंडर बुक

भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए जारी टोल फ्री नंबर है 1800224344. इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप मैसेज करके अपना एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp पर ‘BOOK’ या फिर ‘1’ लिखकर मैसेज सेंड करना होगा। जैसे ही नए सिलेंडर की बुकिंग कंफर्म हो जाएगी, तो आपके WhatsApp पर बुकिंग रिक्वेस्ट का स्टेटस अपडेट आ जाएगा।

The post अब घर बैठे-बैठे बुक करें घर के लिए LPG Gas Cylinder, सिर्फ एक WhatsApp मैसेज से हो जाएगा सारा काम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-book-indane-hp-bharat-lpg-gas-cylinder-online-whatsapp-mobile/feed/ 0