The post 5 बेहतरीन लाइफ फोन जो चीनी ब्रांड की कर देंगे छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
वर्ष 2016 में अगर देखें तो भारतीय मोबाइल बाजार में चीनी कंपनियों का ही धाक रहा। 10 हजार रुपये के बजट में शाओमी ने वाहवाही बटोरी तो 10 हजार रुपये के उपर लेनोवो और मोटो की बराबरी करने वाला कोई नहीं था। वहीं थोड़े उंचे बजट में वनप्लस 3 का राज कायम था। परंतु इस बीच एक ऐसा भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड भी रहा जो इन चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने का दम रखता था। साल के अंतीम महीनों में इसने कुछ ऐसे फोन लॉन्च किए जो चीनी कंपनियों के माथे पर पसीना लाने के लिए काफी था। जी हां हम बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी की कंपनी लाइफ की।
वर्ष 2016 की शुरुआत में ही लाइफ ने अपने फोन भारत में लॉन्च किये थे और कुछ ही माह में भारत के प्रमुख 4जी फोन निर्माता में से एक बन गया। हालांकि उस वक्त कीमत के लिहाज से लाइफ के 4जी फोन की तुलना करते तो थोड़ा महंगा लगते थे लेकिन हाल में ही कंपनी कुछ ऐसे फोन लॉन्च किए जो शाओमी, लेईको और लेनोवो जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं। आगे हमने ऐसे ही 5 लाइफ फोन की जानकारी दी है जो चीनी कंपनियों के फोन से कहीं बेहतर कहे जा सकते हैं।
1. लाइफ फ्लेम 8

यह फोन 4,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इसमें आप न सिर्फ रिलायंस जियो सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं बल्कि कैमरा और चिपसेट के मामले में भी बेहतर है। लाइफ फ्लेम 8 में 8-मेगापिक्सल का आॅटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4.5-इंच का 854X480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला डिसप्ले दिया गया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर आधारित है इस फोन में 1.3गीगाहर्टज़ क्वाडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ है जिसे 128जीबी तक एक्वसपेंड कर सकते हैं।
5,000 रुपए के बजट में 10 एंडरॉयड स्मार्टफोन जिनमें है 8-मेगापिक्सल का कैमरा
2. लाइफ वाटर 3

पिछले महीने ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस डिजिटल ने लाइफ वाटर 3 को भारतीय बाजार में पेश किया था। यह फोन सेल के लिए एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 6,599 रुपये है। इसमें 1 साल की वारंटी है और यदि आप लाइफ केयर ऐप का उपयोग करते हैं तो अतिरिक्त एक साल की वारंटी दी जाएगी। लाइफ वाटर 3 में 5.5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस चिपसेट का उपयोग महेंग फोन में होता है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट है।फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं।
सबसे कम कीमत के 5 बेहतरीन डुअल कैमरे वाले फोन
3. लाइफ वाटर 7एस

लाइफ का यह फोन भी बेहद दमदार है। भारतीय बाजार में लाइफ वाटर 7एस की कीमत 7,499 रुपये है। फोन में 5.5—इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। इस बजट में बेहद कम ही फोन फुलएचडी स्क्रीन के साथ उपलब्ध हैं। एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें फिंगरप्रिट सेंसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4. लाइफ एफ1

पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस डिजिटल ने लाइफ एफ1 को भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त फोन की कीमत 13,999 रुपये थी लेकिन आज यह 4,400 रुपये की कटौती के साथ 9,599 रुपये में उपलब्ध है। इस बजट में यह शाओमी रेडमी नोट 3 और ले ईको ले 2 जैसे फोन से बेहतर कहा जा सकता है। फोन में एलटीई+ सपोर्ट है जो 4जी एलटीई का अडवांस संस्करण है। अर्थात आप इसमें सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। लाइफ एफ1 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है जो गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 3जीबी रैम 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोटोग्राफी के लिए लाइफ एफ1 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200 एमएचएच की बैटरी दी गई है।
5. लाइफ एफ1एस

10,000 रुपये से कम के बजट में लाइफ का एक और फोन है तो चीनी फोंस की छुट्टी कर सकता है। हाल में ही कंपनी ने एफ1प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्यूलेशन वाला 5.2-इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है। एफ1एस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर कार्य करता। इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा 128जीबी तक कार्ड सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए लाइफ एफ1 एस में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी 4जी वोएलटीई अडवांस सपोर्ट है। इसके अलावा वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी दिए गए हैं वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 9,599 रुपये हैं।
The post 5 बेहतरीन लाइफ फोन जो चीनी ब्रांड की कर देंगे छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अक्टूबर माह में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस डिजिटली ने लाइफ एफ1 स्मार्टफोन का भारत में पेश किया था। कुछ दिन बाद ही कपंनी ने इसका आॅनलाइन संस्करण एफ1 प्लस को भी उतारा था। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 13,999 रुपये थी लेकिन आज यह फोन बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध हो गया है
कंपनी ने इस फोन की कीमत में 4,400 रुपये की कटौती की है और इसके बाद लाइफ एफ1 को 9,599 रुपये में लिया जा सकता है। इस बजट में यह बेहद ही शानदार फोन कहा जा सकता है। लाइफ एफ1 एस की सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में एलटीई+ सपोर्ट है जो 4जी एलटीई का अडवांस संस्करण है। अर्थात आप इसमें सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि एफ1 को खास तकनीक से लैस किया गया है जहां आप इस पर जियो नेटवर्क का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। यह फोन विश्व में सबसे ज्यादा आईपी नेटवर्क को सपोर्ट करने में सक्षम है।
128जीबी मैमोरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज का ब्लैक पर्ल वेरिएंट लॉन्च
फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो न सिर्फ खंरोच से बचाते हैं बल्कि स्क्रीन को मजबूती भी प्रदान करते हैं। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 3जीबी रैम 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
3जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ एफ1एस
फोटोग्राफी के लिए लाइफ एफ1 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200 एमएचएच की बैटरी दी गई है।
The post बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया लाइफ एफ1 प्लस, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
अभी कुछ दिन पहले रिलायंस डिजिटल ने लाइफ ब्रांड के तहत एफ1 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज में दूसरा फोन भी उतारा है। रिलायंस ने एफ1 प्लस स्मार्टफोन को पेश किया है और यह आॅनलाइन स्टोर स्नैपडील पर सेल के लिए उपलब्ध है। लाइफ एफ1 की कीमत 13,399 रुपये है जबकि लाइफ एफ1 प्लस 13,099 रुपये में उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों फोन लगभग समान हैं अंतर सिर्फ चिपसेट का है।
लाइफ एफ1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश किया गया है जबकि लाइफ एफ1 प्लस सैमसंग के एक्सनोस चिपसेट आधारित है। इस फोन में 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में बाकी के स्पेसफिकेशन एक समान हैं।
सरकार ने दिए निर्देश, फोन में हिंदी के अलावा एक क्षेत्रीय भाषा का सपोर्ट होना जरूरी
लाइफ एफ1 प्लस में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इसके साथ ही आपको 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड स्लॉट है और मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ पीडीएएफ और ईआईएस सपोर्ट है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए दोहरा सिम दिया गया है। फोन में 4जी के साथ वोएलटीई सपोर्ट भी मिलेगा और आप जियो सिम पर फ्री कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ और ओटीजी सपोर्ट है।
एलजी ने लॉन्च किया एक्स पावर जिसमें है 4,100 एमएएच की बैटरी
सॉफ्टवेयर की बात करें तो लाइफ एफ1 प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन को कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में बिल्ट इन वीडियो प्लेयर है जिसके माध्यम से आप स्क्रीन पर एक साथ दो वीडियो प्ले कर सकते हैं। इसमें आपको स्मार्टप्ले और स्मार्ट रिंग फीचर भी मिलेगा। इसके माध्यम से यदि आप वीडियो देखते समय कहीं और देखते हैं तो यह खुद ही पाउज हो जाएगा। इस तरह एंबियंट न्वाइस के अनुसार खुद ही वॉल्यूम अडजस्ट कर देगा।
The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया लाइफ एफ1 प्लस, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया एलटीई+ स्मार्टफोन लाइफ एफ1, जानें फीचर्स स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस डिजिटल ने आज भारतीय बाजार में नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने लाइफ एफ1 को उतारा है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में एलटीई+ सपोर्ट है जो 4जी एलटीई का अडवांस संस्करण है। अर्थात आप इसमें सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि एफ1 को खास तकनीक से लैस किया गया है जहां आप इस पर जियो नेटवर्क का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। यह फोन विश्व में सबसे ज्यादा आईपी नेटवर्क को सपोर्ट करने में सक्षम है। आगे हमने फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी विस्तार में दी है।
स्क्रीन व डिसप्ले: लाइफ एफ1 स्मार्टफोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो न सिर्फ खंरोच से बचाते हैं बल्कि स्क्रीन को मजबूती भी प्रदान करते हैं।
रिलायंस जियो सिम पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग नहीं होगी बंद
प्रोसेसर: यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 1.52गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 405 जीपीयू दिया गया है।
मैमोरी: लाइफ एफ1 स्मार्टफोन में आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही एक्पेंडेबल स्डोरेज भी है। फोन आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो आॅटोफोकस और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। वीडियो के लिए यह फोन एचडी क्वलिटी का वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 8—मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए इसमें आप स्क्रीन फ्लैश का उपयोग कर सकते हैं।
3 दिंसबर को खत्म होगा वेलकम आॅफर, 4 दिसंबर से लगेगा शुल्क
आॅपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।
कनेक्टिविटी: दोहरा सिम आधारित इस फोन में एलटीई+ के साथ आपको वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट मिलेगा। इसमें एक स्लॉट में माइक्रो सिम का उपयोग किया जा सकता है जबकि दूसरे स्लॉट में नैनो सिम उपयेग कर सकते हैं।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए 3,200 एमएचएच की बैटरी दी गई है।
कीमत व उपलब्धता: लाइफ एफ1 की कीमत 13,999 रुपये है और यह देश भर मे रिलायंस डिजिटल स्टोर के माध्यम से उपलब्ध होगा। भारत भारत में कंपनी के कुल 3,383 आउटलेट्स हैं।
The post रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया एलटीई+ स्मार्टफोन लाइफ एफ1, जानें फीचर्स स्पेसिफिकेशन और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>