M-Tec G21 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Nov 2017 08:24:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुआ सेल्फी कैमरे वाला फोन, बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/m-tec-g24-selfie-feature-phone-launched-in-rs-899-in-hindi/ Wed, 08 Nov 2017 11:05:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13510 रिलायंस जियो की ओर 4जी फीचर फोन पेश किए जाने के बाद एयरटेल और वोडाफोन ने भी माइक्रोमैक्स, कॉर्बन और इंटेक्स जैसी कंपनियों के साथ मिल कर कम कीमत पर मोबाईल फोन पेश किए है। कम से कम कीमत पर अधिक सुविधाएं देने ही होड़ में लगी इन ​कंपनियों को टक्कर देते हुए मोबाईल कंपनी […]

The post सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुआ सेल्फी कैमरे वाला फोन, बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की ओर 4जी फीचर फोन पेश किए जाने के बाद एयरटेल और वोडाफोन ने भी माइक्रोमैक्स, कॉर्बन और इंटेक्स जैसी कंपनियों के साथ मिल कर कम कीमत पर मोबाईल फोन पेश किए है। कम से कम कीमत पर अधिक सुविधाएं देने ही होड़ में लगी इन ​कंपनियों को टक्कर देते हुए मोबाईल कंपनी एम-टेक ने भारत में अपना नया सेल्फी फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन को जी24 नाम से बाजार में उतारा गया है।

लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ मोटो एक्स4

एम-टेक कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया जी24 न सिर्फ कीमत में कम है बल्कि देखने में भी यह काफी आर्कषक लगता है। इस फोन की लुक काफी हद तक नए नोकिया 3310 से मिलती है। जी24 एक कॉम्पेक्ट फीचर फोन है जो देखने में काफी आर्कषक है। इस फोन को प्लास्टिक डिजाईन पर पेश किया गया है तथा फोन में 1.8-इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है।

m-tech-g24-1

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है तथा इसी तरह इसके रियर पैनल पर भी वीजीए कैमरा मौजूद है। फोन में आॅडियो तथा वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकती है स्टोरेज के लिए जी24 में 16जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर ही एलईडी टॉर्च लाईट दी गई है।

हर कंडीशन में ओपो एफ5 ले सकता है बेहतर तस्वीर, देखें परिणाम

यह फोन अंग्रेजी के साथ ही 4 भारतीय भाषाएं भी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इसमें एमपी3 प्लेयर, एमपी4 प्लेयर और एफएम रेडियो मौजूद है। डुअल सिम के साथ ही इसमें ब्लूटूथ भी दी गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 1,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

जल्द आ रहा है डुअल स्क्रीन वाला यह स्टाईलिश स्मार्टफोन

एम-टेक जी24 को 899 रुपये की कीमत पर ब्लैक, रेड, ब्लू, ग्रे और ब्राउन पांच कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के साथ ही यह फोन आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के आने से जियोफोन के साथ ही वोडाफोन और एयरटेल के फोन की ब्रिकी पर प्रभाव पड़ने के आसार है।

The post सिर्फ 899 रुपये में लॉन्च हुआ सेल्फी कैमरे वाला फोन, बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>