Made In India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 11:22:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Made in India स्मार्टफोन की डिमांड में आई भारी गिरावट! क्या लोग नापसंद कर रहे हैं भारत में बने फोन? https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-shipments-decline-8-percent-yoy-in-q3-2022/ https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-shipments-decline-8-percent-yoy-in-q3-2022/#respond Wed, 28 Dec 2022 11:54:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95067 भारत में इन मेड इन इंडिया स्मार्टफोंस की मांग में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

The post Made in India स्मार्टफोन की डिमांड में आई भारी गिरावट! क्या लोग नापसंद कर रहे हैं भारत में बने फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Made in India Smartphones की शिपमेंट में 8 प्रतिशत की कमी आई है।
  • यह गिरावट Q3 2021 और Q3 2022 के बीच दर्ज की गई है।
  • मेड इन इंडिया ओपो मोबाइल और सैमसंग फोन मजबूत स्थिति में रहे हैं

Apple, Xiaomi, Samsung, OPPO और Vivo जैसे कई ब्रांड्स पिछले कुछ वर्षों से भारतीय बाजार में काफी एक्टिव नज़र आए है। यह ​सक्रियता सिर्फ भारत में फोन बेचने में ही नहीं ​बल्कि देश में फोन बनाने में भी नज़र आई है। ये विदेशी टेक कंपनियां भारत में भी अपने मोबाइल्स बनाने लगी है जिससे कई मायनों में देश को फायदा हो रहा है। लेकिन अब ‘Made in India’ Smartphones से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार भारत में इन मेड इन इंडिया स्मार्टफोंस की मांग में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

काउंटरप्वाइंट की नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि पिछले महीनों में ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोंस की डिमांड में बड़ी कम देखी गई है। यह डाटा Q3 2022 यानी साल की तीसरी तिमाही है जिसमें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने शामिल हैं। इस रिपोर्ट में उन मोबाइल ब्रांड्स का जिक्र भी किया गया है जिसकी सेल में गिरावट हुई है तथा साथ ही उन मोबाइल कंपनी का डाटा भी शेयर किया गया है जिनकी मांग में उछाल आया है। इस गिरावट की बड़ी और मुख्य वजह मोबाइल यूजर्स की मांग में कम आना और खरीदारी कम करना बताया गया है।

made-in-india-smartphones

क्या कहती है यह रिपोर्ट?

‘Made in India’ smartphone से जुड़ी काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 थर्ड क्वार्टर में शिपमेंट में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल मेड इन इंडिया स्मार्टफोंस की शिपमेंट 8 प्रतिशत कम रही है। इस ​तिमाही में भारत में बनी 52 मिलियन मोबाइल यूनिट्स बिकी हैं जो पिछले साल की अपेक्षा काफी कम है। यह गिरावट vivo, Bharat FIH और Dixon Technologies में देखी गई है। यह भी पढ़ें: 2023 में इंडिया आ रहे हैं ये पावरफुल स्मार्टफोंस, लिस्ट देखकर हो जाएंगे गदगद

किसका घाटा किसका फायदा?

2021 और 2022 की तुलना करें तो काउंटरप्वाइंट के अनुसार ओपो और सैमसंग ब्रांड के मेड इन ​इंडिया स्मार्टफोंस की शिपमेंट में इस साल इजाफा हुआ है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में भारत में निर्मित स्मार्टफोंस के बाजार में ओपो का मार्केट शेयर 20.0 प्रतिशत था जो अब 23.8 प्रतिशत हो गया है तथा इसी तरह सैमसंग का मार्केट शेयर भी 16.3 प्रतिशत से बढ़कर 20.7 प्रतिशत हो गया है।

Xiaomi Samsung Vivo Realme OPPO market share and shipment in q3 2022 IDC report

मेड इन इंडिया स्मार्टफोंस के बाजार में वीवो, भारत एफआईएच और डिक्सॉन टेक्नोलॉजी की शिपमेंट में गिरावट देखी गई है। 2021 के थर्ड क्वार्टर की तुलना में इस साल Made in India Vivo की शिपमेंट 13.2% से गिरकर 12.4% आ गई है। इसी तरह Bharat FIH का शेयर जो पिछले साल 12.6% था वह अब 8.5% ही रहा है। वहीं पिछले साल जुलाई-अगस्त-सितंबर में Dixon Technologies ने 8.6% मेड इन इंडिया स्मार्टफोंस की शिपमेंट दर्ज की थी जो इस साल 7.8% पर आ गिरी है। यह भी पढ़ें: 8 हजार से कम बजट में आएगा Samsung Galaxy F04, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

कौन-सी कंपनी बनाती है मेड इन इंडिया स्मार्टफोन?

सबसे पहले तो पाठकों को यह जानना जरूरी है कि कौन से ब्रांड के स्मार्टफोन इंडिया में कौन सी कंपनी बनाती है। गौरतलब है कि Xiaomi व Redmi स्मार्टफोन बनाने का जिम्मा भारत में Bharat FIH के जिम्मे है। इसी तरह Samsung ब्रांड के कई मोबाइल फोन मॉडल Dixon Technologies बनाती है। OPPO, realme और OnePlus के मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का निर्माण भारत में ओपो कंपनी द्वारा किया जाता है।

The post Made in India स्मार्टफोन की डिमांड में आई भारी गिरावट! क्या लोग नापसंद कर रहे हैं भारत में बने फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-shipments-decline-8-percent-yoy-in-q3-2022/feed/ 0
दुनियाभर में बजा Made in India स्मार्टफोन का डंका, कुछ ऐसे दिखा कोरोना महामारी में देसी फोन का जलवा https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-exports-jump-in-june-2021-icea-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-exports-jump-in-june-2021-icea-report/#respond Thu, 26 Aug 2021 04:55:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65767 रिपोर्ट के अनुसार साल 2021-22 की पहली तिमाही में कुल 4600 करोड़ रुपए के मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट किया गया है।

The post दुनियाभर में बजा Made in India स्मार्टफोन का डंका, कुछ ऐसे दिखा कोरोना महामारी में देसी फोन का जलवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनियाभर में भारत निर्मित स्मार्टफोन को पसंद किया जा रहा है। इसकी वजह से घरेलू स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया है। इस साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत का स्मार्टफोन निर्यात तीन गुना बढ़कर 4,300 करोड़ रुपये हो गया, जो इंडस्ट्री में सुधार और विकास के सकारात्मक संकेत को दर्शाता है। इस बात का खुलासा इंडियन सेलुलर एंड इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन (ICEA) की रिपोर्ट में हुआ है। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें, तो इस साल अप्रैल से जून की तिमाही में भारत में मोबाइल एक्सपोर्ट में 250 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आइए आगे आपको इस रिपोर्ट की जानकारी देते हैं।

इंडियन सेलुलर एंड इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन (ICEA) की रिपोर्ट के अलावा आपको बता दें कि पिछली तिमाही में करीब 1,300 करोड़ रुपए था। वहीं, इस रिपोर्ट के आने के साथ ही ICEA के चैयरमैन पंकज मोहिंद्रो का कहना है कि मोबाइल हैंडसेट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Indian smartphone market Q2 2021 canalys report Xiaomi Samsung Vivo Realme OPPO Shipment Share

इसके अलावा मोहिंद्रो ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव (PLI) स्कीम के जरिए मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की मदद की और इसी कारण इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के एक्सपोर्ट में पिछले साल के मुकाबले साल 2021-22 में 100 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।

हालांकि स्मार्टफोन से अलावा भारत आयात होने वाले लैपटॉप और टैबलेट में साल की पहली तिमाही में 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2020-21 के मुकाबले साल 2021-22 में यह आंकड़ा 6,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 10,000 करोड़ रुपए हो गया है। ICEA के मुताबिक हर सरकार के साथ मिलकर लैपटॉप और टैबलेट के आयात में कमी लाने की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं, जिससे घरेलू स्तर पर लैपटॉप और टैबलेट का निर्माण किया जा सके।

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research की हाल ही कि रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OPPO — जिसमें OPPO के सब-ब्रांड OnePlus और Realme मई 2021 में स्मार्टफोन मार्केट में 16 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। ऐसे में ओप्पो सैमसंग के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी OPPO ने साल 2013 में OnePlus की शुरुआत की थी। इसके बाद ओप्पो ने साल 2018 में शाओमी के सब ब्रांड रेडमी को टक्कर देने के लिए Realme नाम के ब्रांड को पेश किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो ग्लोबल मार्केट में Oppo की मार्केट में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत की रही। इसके साथ ही Realme की मार्केट में हिस्सेदारी 5 प्रतिशत और वनप्लस की मार्केट की हिस्से 1 प्रतिशत की रही।

The post दुनियाभर में बजा Made in India स्मार्टफोन का डंका, कुछ ऐसे दिखा कोरोना महामारी में देसी फोन का जलवा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/made-in-india-smartphone-exports-jump-in-june-2021-icea-report/feed/ 0
Micromax ने कबूला In Note 1 स्मार्टफोन नहीं है पूरी तरह ‘Made In India’, फोन निर्माण में चीन का भी है हाथ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-smartphone-is-not-fully-made-in-india-battery-is-chinese/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-smartphone-is-not-fully-made-in-india-battery-is-chinese/#comments Tue, 01 Dec 2020 14:10:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51469 स्मार्टफोन में यूज़ हुए इस पार्ट को चीन से इंपोर्ट किया गया है।

The post Micromax ने कबूला In Note 1 स्मार्टफोन नहीं है पूरी तरह ‘Made In India’, फोन निर्माण में चीन का भी है हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी Micromax ने स्मार्टफोन बाजार में नई शुरूआत करते हुए दो नए स्मार्टफोन बीते दिनों में लॉन्च किए हैं। ये मोबाइल फोन Micromax In Note 1 और Micromax In 1b नाम के साथ बाजार में उतारे गए हैं जो कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। इन मोबाइल फोंस को लाने से पहले कंपनी ने सीधे तौर पर चीनी कंपनियों पर हमला बोला था और ‘आओ चीनी कम करें’ जैसी टैग लाईन को यूज़ करते हुए अपने स्मार्टफोंस को ‘इंडियन’ बताया था। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि माइक्रोमैक्स का फोन सच में पूरी तरह से ‘Made In India’ नहीं है और इसके निर्माण में चीनी कंपनी का सहयोग लिया गया है।

Micromax के सीईओ राहुल शर्मा ने एक वीडियो में इस बात को कबूला है कि Micromax In Note 1 स्मार्टफोन वाकई में पूरी तरह से मेड इन इंडिया फोन नहीं है और इसके ​निर्माण में चाइना का भी सहयोग है। राहुल ने बताया है कि माइक्रोमैक्स इन नोट स्मार्टफोन में यूज़ की गई बैटरी को चीन से इंपोर्ट किया गया है। हालांकि दूसरे फोन Micromax In 1b को कंपनी सीईओ ने शत प्रतिशत ‘Made In India’ स्मार्टफोन बताया है जिसके सभी पार्ट्स भारत में ही बनाए गए हैं।

micromax in note 1 smartphone is not fully made in india battery is chinese

Micromax In Note 1 की बैटरी को लेकर कंपनी अधिकारी ने साथ ही यह सफाई भी दी है कि इस फोन में यूज़ की जाने वाली बैटरी के निर्माण के कंपनी को सर्टिफिकेशन्स प्राप्त नहीं हुआ था। इस वजह से फोन को बाजार में उतारने के लिए चीनी कंपनी की मदद लेनी पड़ी और स्मार्टफोन में यूज़ की गई बैटरी को चाइना से आयात करना पड़ा। वहीं साथ ही माइक्रोमैक्स के सीईओ ने इस बात की भी दुहाई दी है कि फोन की बैटरी को छोड़कर अन्य सभी पार्ट्स तथा दूसरा स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स इन 1बी का निर्माण भारत में बनाए गए पार्ट्स और भारतीय कारीगरों द्वारा ही किया गया है।

यह है दोनों स्मार्टफोंस की कीमत

Micromax IN 1b को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य 6,999 रुपये है तथा फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

micromax in note 1 smartphone is not fully made in india battery is chinese

Micromax In Note 1 ने भी दो वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन के बेस वेरिएंट को 4 जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है तथा दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की ही इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है तथा बड़े वाले 6 जीबी रैम वेरिएंट को माइक्रोमैक्स द्वारा 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Micromax In Note 1 की फुल डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Micromax IN 1b के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Micromax ने कबूला In Note 1 स्मार्टफोन नहीं है पूरी तरह ‘Made In India’, फोन निर्माण में चीन का भी है हाथ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-note-1-smartphone-is-not-fully-made-in-india-battery-is-chinese/feed/ 1
Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/#respond Wed, 28 Oct 2020 06:05:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50540 माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है।

The post Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Micromax बता चुकी है कि कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से वापसी करने जा रही है और आने वाली 3 नवंबर को माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। इस नई शुरूआत को कंपनी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है कि तथा माइक्रोमैक्स के आने वाले स्मार्टफोंस ‘Micromax In’ सीरीज़ के तहत लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही माइक्रोमैक्स ने अपने आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

माइक्रोमैक्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कंपनी के आने वाले मोबाइल फोंस में दिए जाने वाले चिपसेट का खुलासा किया है। Micromax ने बता दिया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस में एक डिवाईस जहां मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा, वहीं दूसरे फोन में मीडियाटेक का ही हीलियो जी85 चिपसेट देखने को मिलेगा। चर्चा है कि माइक्रोमैक्स के ये आने वाले स्मार्टफोन Micromax In 1 और Micromax In 1a नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोट्स और लीक्स की मानें तो मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट सपोर्ट करने वाले फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करेगा तथा दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च होगा जिनमें से एक में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 32MP सेल्फी वाले Vivo V20 SE के इंडिया लॉन्च से पहले जानें कीमत

बताया जा रहा है कि उपरोक्त फोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। 2 जीबी रैम वेरिएंट की बात पहले करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

Micromax in series mediatek g35 g85 india launch on 3 november specs

इसी तरह फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक की मानें तो Micromax का यह फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लो बजट में आ रहा Realme C15s, इस हफ्ते करेगा एंट्री

Micromax In सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये के करीब बताई जा रही है लेकिन 3 नवंबर को फोन लॉन्च होने तक इन स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। बता दें कि माइक्रोमैक्स अपने आगामी फोंस के साथ ‘आओ चीनी कम करें’ टैग लाईन का यूज़ कर रही है, जो साफ करता है कि इंडियन कंपनी Micromax का सीधा टारगेट Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo जैसी चाइनीज़ कंपनियां है।

The post Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-series-mediatek-g35-g85-india-launch-on-3-november-specs/feed/ 0
Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/#comments Fri, 16 Oct 2020 09:45:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50098 माइक्रोमैक्स ने साफ कहा है, कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी।

The post Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन स्मार्टफोन बाजार पर चाइनीज़ कंपनियों का राज है और इस बात को कोई झुठला नहीं सकता। Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, OnePlus और Poco जैसे ब्रांड भारतीय मोबाइल बाजार के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किए हैं। कहीं न कहीं देश में ऑप्शन्य की कमी और इन कंपनियों द्वारा सही बजट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स दिया जाना भी भारतीय जनता को लुभा रहा है। लेकिन इन सबसे के बीच देसी कंपनी Micromax ने घोषणा कर दी है कि वह भारत में अपना सब-ब्रांड लाने जा रही है और इसका नाम ‘IN Mobiles’ होगा।

Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट की घोषणा कर दी है। राहुल ने यह खुलासा भी कर दिया है कि कंपनी देश में अपने नए सब-ब्रांड को उतार रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस सब-ब्रांड का ‘IN Mobiles’ होगा। यहां IN का मतलब इंडिया ही है। इस ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोंस को इसी टाइटल के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। नई अनाउंसमेंट करने के साथ ही माइक्रोमैक्स अधिकारी ने साफ कह दिया है​ कि कंपनी का सीधा टारगेट देश में मौजूद चीनी कंपनियां होगी।

IN Mobiles को माइक्रोमैक्स ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है। कंपनी की ओर से दावा किया है कि उनके आने वाले स्मार्टफोंस पूरी तरह से इंडिया में बने हुए होंगे और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं। ‘इन मोबाइल्स’ के तहत शुरूआत में कितने स्मार्टफोंस लॉन्च किए जाएंगे और उनके नाम क्या होंगे यह डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह जरूर कहा जाएगा कि Xiaomi व Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए Micromax और IN Mobiles को कम बजट को ही अपना ​हथियार बनाना होगा।

7,000 रुपये हो सकता है बजट

Micromax को लेकर कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कंपनी भारत में तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं और एक फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone

बहरहाल यह भी हो सकता है कि उपर बताए गए फोन IN Mobiles के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस से अलग है। रिपोर्ट की मानें तो ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों डिवाईसेज़ में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा। Micromax की तरफ से कोई भी नई अपडेट मिलते ही पाठको को सूचित किया जाएगा।

The post Micromax ने की घोषणा आ रही है ‘Indian’ सीरीज़, अब मिलेगी चीनी कंपनियों को पटखनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-founder-rahul-sharma-announced-new-sub-brand-in-indian-smartphone/feed/ 2
Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन https://www.91mobiles.com/hindi/apple-planning-to-shift-around-six-production-lines-from-china-to-india-iphone-ipad-imac-macbook/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-planning-to-shift-around-six-production-lines-from-china-to-india-iphone-ipad-imac-macbook/#comments Mon, 03 Aug 2020 07:50:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47179 iPhones ही नहीं बल्कि iPad और iMac का प्रोडक्शन भी हो सकता है इंडिया में शुरू

The post Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Apple के बारे में हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी न सिर्फ भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी व प्रोडक्टशन बढ़ाने जा रही है बल्कि साथ ही कंपनी के फ्लैगशिप फोन iPhone 11 का निर्माण भी इंडिया में शुरू हो चुका है। जानकारी मिली थी कि आईफोन 11 के साथ ही एप्पल आने वाले दिनों में iPhone SE 2020 भी इंडिया में ही बनाएगी। वहीं अब एप्पल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी चीन में स्थित अपनी पूरी प्रोडक्शन लाईन को बंद करके इंडिया लाने वाली है और आने वाले दिनों में सिर्फ iPhone ही नहीं बल्कि iPad, iMac और MacBook भी ‘Make In India’ होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार Apple कंपनी चीन में मौजूद अपने प्रोडक्शन को शिफ्ट करके भारत लाना चाहती है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल तकरीबन 6 प्रोडक्शन लाईन्स को चीन में बंद करके उन्हें भारत में स्थापित करने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि इंडिया में शुरू होने वाली इन प्रोडक्शन लाइन्स पर सिर्फ आईफोन ही नहीं बल्कि आईपैड, आईमैक और मैकबुक का भी निर्माण किया जाएगा।

Apple planning to shift around six production lines from China to India iPhone iPad iMac MacBook

मिलेंगी 55,000 नौकरियां

मशहूर अमेरिकी कंपनी Apple के इंडिया में प्रोडक्शन शुरू करने से न सिर्फ पूरी दुनिया में ‘​इंडिया’ निर्मित आईफोन व अन्य प्रोडक्ट्स बिकेंगे बल्कि साथ ही इन नई लाईन्स से देश में हजारों लोगों को नौकरियां भी प्राप्त होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एप्पल यदि चीन में अपना काम बंद करे उसे इंडिया में शुरू करेगी तो उम्मीद की जा सकती है कि देश में तकरीबन 55,000 नई नौकरियां शुरू होगी और बड़ी संख्या में भारतीयों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें : 5G से लेकर सस्ते फीचर फोन तक, जानें भारत में Jio कर रहा है कैसी तैयारी

सस्ते मिलेंगे Apple प्रोडक्ट

गौरतबल है कि Apple कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप फोन iPhone 11 का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। iPhone 11 को इंडिया में इम्पोर्ट करने पर Apple को तकरीबन 22 प्रतिशत का आयात शुल्क चुकाना पड़ता था। इस टैक्स के भुगतान के बाद ही खर्चे के अनुसार आईफोन 11 की कीमत ​तय होती थी। लेकिन अब आईफोन 11 का निर्माण इंडिया में ही होने पर एप्पल को यह इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ेगी और इसका सीधा असर Apple iPhone 11 की कीमत पर पड़ेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में आईफोन 11 की कीमत 10,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो सकती है।

Apple planning to shift around six production lines from China to India iPhone iPad iMac MacBook

बता दें कि इस फोन को चेन्नई शहर के नजदीक चित्तूर ईलाके में स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है। ईटी टेक की खबर के अनुसार एप्पल ने आईफोन 11 के निर्माण के ​लिए Foxconn से साझेदारी की है और फॉक्सकॉन ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में iPhone 11 का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई व आंध्रप्रदेश के कुछ रिटेलर्स को भारत में बने एप्पल आईफोन 11 मोबाइल भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

The post Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-planning-to-shift-around-six-production-lines-from-china-to-india-iphone-ipad-imac-macbook/feed/ 1
Micromax ला रहा है तीन नए Made In India फोन जो कम कीमत पर होंगे लॉन्च, क्या दे पाएंगे Xiaomi को टक्कर ? https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-to-launch-new-made-in-india-smartphones-in-september-with-mediatek-helio-p35-p25-low-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-to-launch-new-made-in-india-smartphones-in-september-with-mediatek-helio-p35-p25-low-budget/#comments Tue, 28 Jul 2020 07:14:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46986 भारत के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में चार ब्रांड चाइना के ही है।

The post Micromax ला रहा है तीन नए Made In India फोन जो कम कीमत पर होंगे लॉन्च, क्या दे पाएंगे Xiaomi को टक्कर ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में पनप रही एंटी चाइना वाली सोच ने गैर चीनी कंपनियों के साथ-साथ इंडियन ब्रांड्स में भी नई जान फूंक दी है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार पर राज कर रही Xiaomi, Realme, Oppo और Vivo जैसी चीनी कंपनियों के मोबाइल फोंस को भारतीय जनता द्वारा नकारा जा रहा है और इसके बदले में लोग ऐसे ब्रांड्स को यूज़ करना चाह रहे हैं जो चीन का न हो। Samsung कंपनी को इससे फायदा हो रहा है वहीं दूसरी ओर Lava और Micromax जैसी भारतीय कंपनियां भी अब फिर से मोबाइल बाजार में सक्रिय होने लगी है।

Micromax से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लाने जा रही है और ये नए फोस सितंबर महीने तक बाजार में उतार दिए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार वैसे तो ये तीनों फोन अगले महीने ही यानि अगस्त में ही लॉन्च होने थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रोडक्शन में कमी आई है और इसी वजह से अगस्त से आगे खिसक कर इन स्मार्टफोंस का लॉन्च सितंबर महीने में होगा।

कीमत होगी 7,000 से शुरू

माइक्रोमैक्स से जुड़ी यह जानकारी द मोबाइल इंडियन के जरिये मिली है। वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में Micromax के दो या फिर तीन नए फोन भारत में लॉन्च होंगे। ये तीनों ही स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में उतारे जाएंगे। इन तीनों डिवाईसेज़ में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत जहां 7,000 रुपये तक हो सकती है वहीं सबसे महंगे फोन का मूल्य अधिकतम 15,000 रुपये तक ही रखा जाएगा।

micromax to launch new made in india smartphones in september with mediatek helio p35 p25 low budget

रिपोर्ट के अनुसार Micromax के अपने तीनों ही स्मार्टफोंस को मीडियाटेक के चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस मोबाइल फोंस के नाम के बारे में तो अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट से लैस हो सकते हैं। बता दें कि हाल ही में Realme C11 इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं दूसरी ओर Micromax के एक फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड में से चार चाइनीज

साल 2020 के पहले क्वॉटर यानि जनवरी-फरवरी-मार्च की बात करें तो भारत में मौजूद टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में से चार ब्रांड चाइना के ही है। वहीं बड़ी बात यह कि टॉप ब्रांड्स की लिस्ट में भारतीय कंपनी दूर-दूर तक नहीं है। देश के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स की बात करें तो भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi है। इस लिस्ट में दूसरा नाम Vivo का है। Samsung इस सूची में तीसरे नंबर पर आती है जो कि एक कोरियन कंपनी है। इसके बाद टॉप 5 में चौथे नंबर पर Realme और पांचवें नंबर पर OPPO काबिज है।

The post Micromax ला रहा है तीन नए Made In India फोन जो कम कीमत पर होंगे लॉन्च, क्या दे पाएंगे Xiaomi को टक्कर ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-to-launch-new-made-in-india-smartphones-in-september-with-mediatek-helio-p35-p25-low-budget/feed/ 1
अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/ https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/#respond Fri, 24 Jul 2020 11:10:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46911 एप्पल को अब 22 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ेगी

The post अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दिग्गज कंपनी Apple को लेकर कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी व प्रोडक्टशन बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं अब एक और बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि एप्पल अपने सुपरहिट मोबाइल फोन iPhone 11 का निर्माण भी भारत में शुरू कर चुकी है। एप्पल आईफोन 11 अभी तक चाइना में असेंबल होता था लेकिन अब यह फोन इंडिया के चेन्नई में बनेगा और बेहद जल्द पूरी दुनिया में ‘Made In India’ टैग के साथ बिकेगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार Apple कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप फोन iPhone 11 का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है। इस फोन को चेन्नई शहर के नजदीक चित्तूर ईलाके में स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है। ईटी टेक की खबर के अनुसार एप्पल ने आईफोन 11 के निर्माण के ​लिए Foxconn से साझेदारी की है और फॉक्सकॉन ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में iPhone 11 का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई व आंध्रप्रदेश के कुछ रिटेलर्स को भारत में बने एप्पल आईफोन 11 मोबाइल भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

apple iphone 11 made in india manufacturing starts foxconn chennai plant

Apple iPhone 11 से पहले iPhone SE, iPhone XR और iPhone 7 भी भारत में बनाए जाने लगे थे, लेकिन ये फोन एप्पल के कम कीमत वाले आईफोंस है। जब्कि आईफोन 11 एप्पल का अभी तक लॉन्च हुआ सबसे महंगा और हाईएंड डिवाईस है। यह फोन पहले चीन में बनता था और वहां से आयात होकर भारतीय बाजार में बिकता था, लेकिन अब iPhone 11 का प्रोडक्शन चीन से उठा चेन्नई में आ जाने को न सिर्फ मोबाइल बाजार के लिए बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ कैपेंन के लिए भी बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कीमत भी होगी कम

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 11 को इंडिया में इम्पोर्ट करने पर Apple को 22 प्रतिशत का आयात शुल्क चुकाना पड़ता था। इस टैक्स के भुगतान के बाद ही खर्चे के अनुसार आईफोन 11 की कीमत ​तय होती थी। लेकिन अब आईफोन 11 का निर्माण इंडिया में ही होने पर एप्पल को यह 22 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं चुकानी पड़ेगी और इसका सीधा असर Apple iPhone 11 की कीमत पर पड़ेगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में आईफोन 11 की कीमत 10,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो सकती है।

Apple iPhone SE 2020 का निर्माण भी होगा शुरू

iPhone 11 के बाद Apple iPhone SE 2020 को भी भारत में ही बनाया जाएगा। आईफोन 11 को बनाने का कॉन्ट्रेक्ट जहां Foxconn को दिया गया है वहीं नए आईफोन एसई 2020 का निर्माण Wistron कंपनी करेगी। आपको बता दें कि फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चर यूनिट जहां चेन्नई के पास में है वहीं विस्ट्रॉन की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री बैंगलोर के नज़दीक स्थित है। बता दें कि आईफोन एसई 2020 का बेस ​वेरिएंट फिलहाल 42,500 रुपये में बिक रहा है और आने वाले दिनों में यह कीमत और भी कम हो जाएगी।

The post अब चीन नहीं चेन्नई का होगा पूरी दुनिया में बोलबाला, इंडिया में बनेगा Apple iPhone 11, होगा कम कीमत वाला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/apple-iphone-11-made-in-india-manufacturing-starts-foxconn-chennai-plant/feed/ 0
App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/ https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/#respond Mon, 06 Jul 2020 05:49:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46107 यह चैलेंज दो ट्रैक में काम करेगा, जिसमें मौजूदा ऐप्स का प्रचार और नए ऐप का विकास शामिल है।

The post App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स को बैन करने के बाद अब भारत सरकार ने देश के युवाओं के लिए बिल्कुल खास और नए ऐप इनोवेशन चैलेंज को शुरू किया है। इस ऐप इनोवेशन चैलेंज के मदद से सरकार देश में ‘आत्मानिर्भर ऐप इकोसिस्टम’ बनाना चाहती है। इस बात की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा ‘आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप समुदाय के बीच अपार उत्साह है. इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं।

इसके अलावा पीएम ने अपने ट्विट में कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि कुछ अच्छा करने की क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर भी अपने विचारों रखा, जहां देश के युवा बड़ी संख्या में नौकरी की तलाश के लिए एक्टिव रहते हैं।

Photo Credit: pexels
Photo Credit: pexels

2015 में लॉन्च हुआ था डिजिटल इंडिया प्रोग्राम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस चैलेंज की घोषणा पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते शनिवार को कि है उसकी नींव आज से पांच साल पहले जुलाई 2015 में रख दी गई थी। दरअसल, भारत सरकार ने साल 2015 में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को लॉन्च किया था। उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में गूगल जैसी कंपनी क्यों नहीं बन सकती है। उस कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि मैं एक ऐसे डिजिटल भारत की कल्पना करता हूं जहां टेक्नॉलजी की मदद से सरकार करप्शन फ्री होगी, रूरल इकॉनमी में ई-हेल्थकेयर की पहुंच होगी। साथ ही साथ भारत की वह पहचान बनेगी जब दुनिया की नजर भारत पर होगी। इसे भी पढ़ें: TikTok बैन से बढ़ी इन देशी ऐप्स की डिमांड, डेली शिफ्ट हो रहे लाखों भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

18 जुलाई तक कर सकते हैं एंट्री

मेइटी ने माईगॉव वेबसाइट के जरिए एंट्रीज भेजन की लास्ट डेट 18 जुलाई तय की है। विशेषज्ञों की ज्यूरी एंट्रीज का आकलन करेगी और सबसे अच्ठी ऐप को अवॉर्ड दिया जाएगा। अगर आप भी कोई ऐप बना चुके हैं या बनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है तो यहां पर क्लिक कर इस चैलेंज से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दो ट्रैक पर काम करेगा ये चैलेंज

यह चैलेंज दो ट्रैक में काम करेगा, जिसमें मौजूदा ऐप्स का प्रचार और नए ऐप का विकास शामिल है। पहला ट्रैक शुरू हो चुका है। इस ट्रैक के तहत पहले से इस्तेमाल हो रही ऐसी बेहतरीन मेड इन इंडिया ऐप की पहचान की जाएगी, जिसमें अपने संबंधित क्षेत्र में विश्वस्तरीय ऐप बनने की क्षमता है। पहला चरण एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरे ट्रैक में नए ऐप्‍स और प्‍लेटफॉर्म बनाने के लिए आइडिएशन के स्‍तर से लेकर के बाजार की पहुंच तक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे भी पढ़ें: Google ने Play Store से हटाए 30 खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

इन कैटगरी में होंगी ऐप

इस चैलेंज के तहत आठ कैटगरी में ऐप विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें सोशल नेटवर्किंग, ई-लर्निंग, मनोरंजन, स्वास्थ्य और वेलनेस, बिजनेस जिसमें एग्रीटेक, फिनटेक, समाचार और गेम्स शामिल हैं।

The post App Innovation Challenge: Made in india ऐप्स बनाने का मास्टर प्लान हुआ शुरू, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pm-modi-launches-aatmanirbhar-bharat-app-innovation-challenge-know-how-to-apply-for-this-made-in-india-app-challange/feed/ 0
Xiaomi छुपा रही कंपनी नाम, स्टोर्स पर लिखा ‘Made in India’, कर्मचारियों को भी MI यूनिफॉर्म न पहनने की सलाह https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-hiding-cover-retail-store-branding-with-made-in-india-logo-anti-china-campaign-fear/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-hiding-cover-retail-store-branding-with-made-in-india-logo-anti-china-campaign-fear/#respond Thu, 25 Jun 2020 11:46:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45799 बैनर्स, होर्डिंग्स को छुपाकर वहां 'Made in India' के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं।

The post Xiaomi छुपा रही कंपनी नाम, स्टोर्स पर लिखा ‘Made in India’, कर्मचारियों को भी MI यूनिफॉर्म न पहनने की सलाह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में इन दिनों चीनी कंपनियों और प्रोडक्ट्स का बहिष्कार किया जा रहा है। Xiaomi, OPPO, Vivo, Realme और OnePlus जैसी चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को भी लोगो की नफरत झेलनी पड़ रही है। एंटी-चाइना कैंपेन के चलते लोग चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए सामान को नहीं लेना चाहते हैं तथा दूसरों को भी चीनी ब्रांड के प्रोडक्ट ने लेने की नसीहत दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट चाइना के नाम पर भी इन कंपनियों पर भड़ास निकाली जा रही है। ऐसे में Xiaomi ने अपने स्टोर्स पर लगे बैनर्स, होर्डिंग्स व लोगो को छुपाकर वहां ‘Made in India’ के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं।

Xiaomi ने यह कदम दरअसल कंपनी के कर्मचारियों तथा उन स्टोर्स पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया है। सोशल मीडिया पर भड़क रही एंटी-चाइना की आग स्टोर्स पर काम करने वाले लोगों तक न पहुॅंच जाए, इसलिए शाओमी मी होम, मी स्टोर्स व कंपनी की आधिकारिक दुकानों तथा सर्विस सेंटर्स पर लगे Xiaomi के नाम को छुपाकर वहां ‘Made in India’ लिख रही है। सिर्फ इतना ही नहीं उन दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी कंपनी की ओर से शाओमी की यूनिफॉर्म न पहनने की सलाह दी गई है।

एंटी-चाइना की आड़ में हो सकती है लूटपाट

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि Xiaomi ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, पुणे, आगरा और पटना जैसे कई शहरों में अपने रिटेल स्टोर्स पर से कंपनी का नाम व पहचान ढक दिया है। शाओमी का लोगो छुपाने के लिए कंपनी ने नए ‘मेड इन इंडिया’ लिखे हुए नए बैनर्स छपवाएं है और अब उन्हें देश के अलग-अलग शहरों में भेजा जा रहा है। कंपनी को डर है कि एंटी-चाइना कैंपेन की आड़ में उपद्रवी दुकानों तथा स्टोर्स को जान-माल का नुकसान पहुॅंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : TikTok App डिलीट करने के बाद भी सर्वर पर मौजूद रहता है आपका पर्सनल डाटा, ये स्टेप्स करेंगे फॉलो तभी होगा पूरा सफाया

प्राप्त जानकारी अनुसार ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने भी भारत में काम कर रहे सभी चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स को पत्र लिखकर चेताया गया है कि कई जगहों पर दुकानों और चाइनिज ब्रांड्स के लिए काम कर रहे लोगों को धमकियां मिल रही है और इसी के चलते उन्हें अपनी ब्रांडिग्स यानि होर्डिंग्स इत्यादि छुपा या हटा लेने चाहिए।

xiaomi hiding cover retail store branding with made in india logo anti china campaign fear
image courtesy: News18

एआईएमआरए ने Xiaomi के अलावा OPPO, Vivo,Realme, OnePlus, Huawei, Lenovo और Motorola को भी सचेत किया गया है। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि सभी कंपनियां अपने रिटेलर्स व स्टोर्स को ब्रांड से होर्डिंग्स व बोर्ड्स छुपाने की परमिशन दे दे। 91मोबाइल्स अपने पाठकों को बताना चाहता है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी मोबाइल ब्रांड की दुकान या स्टोर पर कोई तोड़फोड़ या कुछ गलत हरकत करता है तो इसका नुकसान सिर्फ उस स्टोर मालिक को ही भुगतना पड़ेगा। यहां तक की ऐसे बोर्ड्स को होने वाले डैमेज की जिम्मेदारी भी रिटेलर की होती है।

यह भी पढ़ें : भारत के स्मार्टफोन बाजार में कितनी है चीन की हिस्सेदारी

The post Xiaomi छुपा रही कंपनी नाम, स्टोर्स पर लिखा ‘Made in India’, कर्मचारियों को भी MI यूनिफॉर्म न पहनने की सलाह first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-hiding-cover-retail-store-branding-with-made-in-india-logo-anti-china-campaign-fear/feed/ 0