Madhav Seth | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 May 2025 08:49:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 NxtQuantum AI+ स्मार्टफोन की भारत में एंट्री कंफर्म, Flipkart पर होगा सेल https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-shift-technologies-ai-plus-smartphone-india-launch-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-shift-technologies-ai-plus-smartphone-india-launch-timeline/#respond Fri, 30 May 2025 08:49:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174767 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए टीजर्स के बाद, NxtQuantum Shift Technologies ब्रांड ने अपने नए AI+ स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। यह फोन जून 2025 के अंत तक Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस नए वेंचर का नेतृत्व माधव सेठ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह […]

The post NxtQuantum AI+ स्मार्टफोन की भारत में एंट्री कंफर्म, Flipkart पर होगा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • NxtQuantum Shift Technologies ने एक नया AI+ स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • यह AI+ स्मार्टफोन देश में जून 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।
  • यह फोन ऑनलाइन फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध होगा।

इस महीने की शुरुआत में जारी किए गए टीजर्स के बाद, NxtQuantum Shift Technologies ब्रांड ने अपने नए AI+ स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है। यह फोन जून 2025 के अंत तक Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस नए वेंचर का नेतृत्व माधव सेठ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला स्मार्टफोन पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है, जिसमें स्वदेशी यूजर इंटरफेस और स्थानीयकृत सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि लॉन्च के बाद ग्राहकों के लिए विभिन्न पेमेंट ऑप्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

NxtQuantum Shift Technologies AI+ स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च

  • कंपनी का कहना है कि ‘डिजाइन और मेड इन इंडिया’ अप्रोच का उद्देश्य यूजर्स को एक “सीमलेस और सुरक्षित मोबाइल अनुभव” प्रदान करना है।
  • बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मजबूत यूजर प्राइवेसी फीचर्स के साथ आएगा।खासतौर इसे डिजिटल सुरक्षा को लेकर बढ़ती जागरूकता को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
  • ब्रांड द्वारा पहले जारी किए गए टीजर्स से यह भी पुष्टि हुई थी कि फोन में NxtQuantum OS होगा।

AI+-brand

  • Flipkart पर जारी डेडिकेटेड लिस्टिंग में फोन की झलक दिखाई गई है, जिसमें सामने की ओर सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट नजर आता है। पावर बटन फोन के दाहिने साइड पर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने #BuiltForYou हैशटैग को भी उजागर किया है।
  • कंपनी का कहना है कि उसके पास 250+ शहरों में फैले करीब 280 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें 1000+ टेक्निकल रिसोर्सेज उपलब्ध हैं।
  • लॉन्च के समय, कंपनी Flipkart पर ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज स्कीम्स जैसी सुविधाएं भी देगी।

फिलहाल NxtQuantum Shift Technologies के आने वाले AI+ स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अब जब इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है, तो आने वाले दिनों में इसके बारे में और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

इस फोन से अलग माधव सेठ के नेतृत्व वाली Alcatel ने हाल ही में भारत में वापसी की है और Alcatel V3 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें V3 Classic, V3 Pro और V3 Ultra शामिल हैं। इनमें से V3 Ultra में स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है और यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पेटेंटेड NXTPAPER 4-in-1 डिस्प्ले मौजूद है। यह सीरीज Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है।

The post NxtQuantum AI+ स्मार्टफोन की भारत में एंट्री कंफर्म, Flipkart पर होगा सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nxtquantum-shift-technologies-ai-plus-smartphone-india-launch-timeline/feed/ 0
2022 में लॉन्च होने वाले Realme के ज्यादातर फोन 5G होंगे : माधव सेठ https://www.91mobiles.com/hindi/more-than-half-of-realme-smartphones-will-be-launched-in-2022-will-be-5g-enabled-says-madhav-seth/ https://www.91mobiles.com/hindi/more-than-half-of-realme-smartphones-will-be-launched-in-2022-will-be-5g-enabled-says-madhav-seth/#respond Thu, 20 Jan 2022 09:06:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74159 हाल में Realme द्वारा एक रिपोर्ट जारी किया गया था जिसमें कंपनी ने 2021 में 5G फोन सेग्मेंट में 800 फीसदी से भी ज्यादा की विकास करने की बात कही थी। वहीं इस साल को लेकर भी कंपनी का कुछ ऐसा ही प्लान है। 91मोबाइल्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कंपनी के सीईओ माधव सेठ […]

The post 2022 में लॉन्च होने वाले Realme के ज्यादातर फोन 5G होंगे : माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में Realme द्वारा एक रिपोर्ट जारी किया गया था जिसमें कंपनी ने 2021 में 5G फोन सेग्मेंट में 800 फीसदी से भी ज्यादा की विकास करने की बात कही थी। वहीं इस साल को लेकर भी कंपनी का कुछ ऐसा ही प्लान है। 91मोबाइल्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि “2022 लॉन्च होने वाले ज्यादातर फोन 5जी होंगे।” उन्होंने हमें स्पष्ट रूप से बताया कि 2022 में रियलमी द्वारा जितने भी फोन लॉन्च होंगे उनमें से 50 फीसदी से ज्यादा फोन 5G इनेबल होंगे। इसके अलावा हाल में लॉन्च होने वाले Realme 9 Pro सीरीज के सभी मॉडल 5जी कैपिबिलिटी के साथ आएंगे।

91मोबाइल्स को दिए ईमेल इंटरव्यू में माधव सेठ ने 5G को लेकर कई रोचक जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि “2019 से ही 5G टेक्नोलॉजी और डिवाइसेज को लेकर काफी बातें हो रही थीं। वहीं 2020 से ही हैंडसेट निर्माताओं ने 5जी फोन लॉन्च करना शुरू कर दिया था। यहां तक की रियलमी पहला ब्रांड था जिसके अपने X50 मॉडल के साथ भारत में 5G फोन की शुरुआत की थी और इस तकनीक को आम लोगों को तक लेकर आया। 5G Realme के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा लक्ष्य इस साल 5जी पोर्टफोलियो को और मजबूत करना है जिससे कि यह तकनीक हर किसी के लिए उपलब्ध हो सके। इस साल 5जी स्पेक्ट्रम के नीलामी की संभावना है और ऐसे में 2022 में लॉन्च होने वाले हमारे आधे से अधिक स्मार्टफोन 5G इनेबल होंगे। हमने पहले से ही अपने R&D संसाधनों का 90 फीसदी भाग को 5G टेक्नोलॉजी के विकास में लगा दिया है। 5G प्रोडक्ट के विकास और विस्तार के लिए 300 मिलियन डॉलर निवेश करने की हमारी योजना है। इसके साथ हमारा लक्ष्य सात 5G R&D सेंटर बनाने की है जिसमें से एक भारत में भी होगा।” इसे भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ

हालांकि उन्होंने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि फिलहाल कंपनी द्वारा 4G फोन भी इस दौरान लॉन्च किए जाते रहेंगे जो नई तकनीक से लैस होंगे।

गौरतलब है कि Realme ने हाल में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन 9आई को लॉन्च किया है जो कि कम बजट का एक 4जी फोन है। कंपनी का नंबर सीरीज काफी पॉप्युलर है और इस सेग्मेंट में अभी और भी कई मॉडल आने वाले हैं जिसमें रियलमी 9 और रियलमी 9 प्रो प्रमुख है।

Realme 9i की फुल स्पेसिफिकेशन
हाल में लॉन्च कंपनी के रियलमी 9आई मॉडल की बात करें तो इस फोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी ने पंच-होल कटआउट का उपयोग किया है जो बिल्कुल सेंटर में उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें : 5G स्मार्टफोन्स की सेल में इस Realme ने कर दिया बड़ा कमाल, दर्ज की इतनी ग्रोथ

50mp camera phone Realme 9i launched with Snapdragon 680 know price specs sale offer

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इमसें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल की ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर उपलब्ध है। सेल्फी के लिए आपको फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट मिलेगा। एंडरॉयड 11 आधारित Realme 9i में रियलमी यूआई 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिलेगा। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें तो 6nm फेब्रिकेशन्स बेस्ड क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर काम करता है। Realme 9i 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 5 जीबी की एडिशन वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह रियलमी फोन 11जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

The post 2022 में लॉन्च होने वाले Realme के ज्यादातर फोन 5G होंगे : माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/more-than-half-of-realme-smartphones-will-be-launched-in-2022-will-be-5g-enabled-says-madhav-seth/feed/ 0
एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-9-and-9-pro-will-soon-launching-in-india-says-madhav-seth/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-9-and-9-pro-will-soon-launching-in-india-says-madhav-seth/#comments Tue, 18 Jan 2022 13:16:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74083 9 प्रो सीरीज में आने वाले सभी मॉडल 5G से लैस होंगे। हम यही आशा करते हैं कि हमारे फोंस यूजर्स को निराश नहीं करेंगे।

The post एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में Realme 9i मॉडल को लॉन्च कर दिया है और जल्द ही कंपनी इसका अपग्रेड संस्करण रियलमी 9 और रियलमी 9 प्रो को लॉन्च करने वाली है। 91मोबाइल्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रियमी के इंडिया सीईओ माधव सेठ ने बताया है। ईमेल के माध्यम से लिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “हमने रियलमी 9 सीरीज में अपना पहला स्मार्टफोन 9आई लॉन्च कर इस साल की एक बेहतर शुरुआत की है। वहीं जल्द ही इस सीरीज में Realme 9 और 9 Pro को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हम भारतीय मोबाइल यूजर्स को हर सेग्मेंट में स्मार्टफोन की पूरी रेंज देने की कोशिश करते हैं जिससे कि उन्हें नई टेक्नोलॉजी के साथ ढेर सारे विकल्प मिले।”

इतना नहीं उन्होंने इस इंटरव्यू में फोन के कीमत को लेकर भी थोड़ी जानकारी दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि Realme 9 Pro सीरीज का प्राइस 15 हजार रुपये से ज्यादा होगा। वहीं 9 प्रो सीरीज में आने वाले सभी मॉडल 5G से लैस होंगे। हम यही आशा करते हैं कि हमारे फोंस यूजर्स को निराश नहीं करेंगे। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 11GB रैम वाले Realme 9i ने की धमाकेदार एंट्री, OnePlus और Xiaomi को अब होगी परेशानी

हालांकि लॉन्च तारीख के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन हाल में​ दिनों में कुछ लीक आए थे जिनमें यह जानकारी मिली थी कि इस फोन को फरवरी में भारत में पेश किया जा सकता है। वहीं इस बार रियलमी 9 और 9 प्रो के अलावा 9 प्रो प्लस को लेकर बातें हो रही हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है।

गौरतलब है कि माधव सेट रियमी इंडिया सीईओ के साथ, वीपी और रियलमी इंटरनेशनल बिजनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

Realme 9 स्पेसिफिकेशान

हाल में Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसमें भारत का प्रमुख मानक वेबसाइट BIS भी शामिल है। ऐसे में आशा यही है कि जल्द ही ये फोन भारत में दस्तक दे सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर हुआ लिस्ट, Realme 9 और Realme 9 Pro के साथ होगा लॉन्च

50mp camera phone Realme 9i launched with Snapdragon 680 know price specs sale offer
Realme 9i Image

अब तक जो लीक आए हैं उसके अनुसार Realme 9 Pro में आपको ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में पंच होल कटआउट के साथ 6.59-इंच की OLED डिसप्ले पेश कर सकती है जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कंपनी इसे क्वॉलकॉम के Snapdragon 695 5G चिपसेट पर पेया कर सकती है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है।

वहीं रियलमी 9 प्रो प्लस की ओर रुख् करें तो यह फोन प्रो मॉडल के समान ही होगा। सिर्फ इसमें आपको 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है।

The post एक्सक्लूसिव: जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे Realme 9 और 9 Pro- माधव सेठ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-9-and-9-pro-will-soon-launching-in-india-says-madhav-seth/feed/ 2