The post Xiaomi Redmi 10 होगा इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ होगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi बीते कुछ दिनों से लगातार अपने आगामी स्मार्टफोन Redmi 10 को इंटरनेट पर टीज़ कर रही है। कंपनी की ओर से फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी बताई जा चुकी है वहीं अब शाओमी ने रेडमी 10 के लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ सामने नहीं आया है। ऐसे में Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन Helio G88 SoC पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
मीडियाटेक की ओर से हीलियो जी88 चिपसेट पिछले महीने ही पेश किया गया है। यह चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 x Cortex-A75 CPU cores और 6 x Cortex-A55 cores के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह चिपसेट माली जी52 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। मीडियाटेक का यह चिपसेट 1080+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले प्लेटफॉर्म देता है वहीं साथ ही MediaTek Helio G88 पर 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर काम करने में सक्षम है। यह चिपसेट बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है।
Need a better gaming experience?
Check out the MediaTek Helio G88 on #Redmi10! #LeverUp pic.twitter.com/xHp87gbijv
— Xiaomi (@Xiaomi) August 16, 2021
बीते दिनों गलती से सामने आए रेडमी 10 के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज से पता चला था कि यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह एक पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 161.95 x 75.53 x 8.92एमएम और वज़न 181 ग्राम बताया गया है जो Carbon Gray, Pebble White और Sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 10 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर पेश किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करेगा। वेबसाइट पर इस फोन को दो मॉडल्स में दिखाया गया था जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम शामिल थी। शाओमी रेडमी 10 को बाजार में 4 GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : वनप्लस ने की नए स्मार्टफोन OnePlus 9T की तैयारी, ट्वीट कर दी इस मोबाइल की जानकारी, देखें कब होगा लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने का भी खुलासा शाओमी ने अपनी वेबसाइट के जरिये कर दिया है।

Redmi 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करेगा। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। फोन में 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद रहेगी। बता दें कि हाल ही में यह फोन फोन की ईएमआई नंबर पर नजर रखने वाली इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट CEIR IMEI database पर भी लिस्ट हुआ है जिससे उम्मीद की जा रही है कि Redmi 10 series जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री लेगी।
The post Xiaomi Redmi 10 होगा इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ होगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>