Meitu | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 Dec 2018 10:46:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3 सेल्फी कैमरे और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, कीमत है आईफोन से भी महंगी https://www.91mobiles.com/hindi/meitu-v7-tonino-lamborghini-edition-launched-triple-selfie-camera-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/meitu-v7-tonino-lamborghini-edition-launched-triple-selfie-camera-specifications-in-hindi/#comments Fri, 21 Dec 2018 10:46:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25321 ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही मीतू वी7 का डिजाईन भी अन्य स्मार्टफोंस से अलग है।

The post 3 सेल्फी कैमरे और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, कीमत है आईफोन से भी महंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की साझेदारी में मीतू ब्रांड टेक बाजार में अपने नए प्रोडक्ट लेकर आया है। स्मार्टफोन्स के फ्लैगशिप सेग्मेंट में अपनी पकड़ बनाते हुए मीतू ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए है। मीतू की ओर से वी7 तथा वी7 टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन पेश किए गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल फिलहाल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जहां यह अपनी लुक व डिजाईन के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के दमपर अन्य ब्रांड्स को टक्कर दे रहे हैं।

मीतू वी7 और वी7 टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का ट्रिपल सेल्फी कैमरा सेटअप है। कपंनी की ओर से इस फोन में तीन सेल्फी कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का लो लाइट सेंसर, 20-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 8-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल तथा 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

meitu-v7-tonino-lamborghini-edition-launched-triple-selfie-camera-specifications-in-hindi

मीतू वी7 तथा वी7 टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 1,080 x 2,248 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन उपर तथा नीचे की ओर से कोण शेप में बना है। मीतू वी7 के दोनों मॉडल एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किए गए हैं जिसके साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करते हैं। मीतू ने अपने फोन को 8जीबी की दमदार रैम पर पेश किया है।

meitu-v7-tonino-lamborghini-edition-launched-triple-selfie-camera-specifications-in-hindi

मीतू वी7 जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं मीतू वी7 टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन को 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी तथा 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4जी एलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मीतू वी7 के दोनों मॉडल 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। जैसा कि हमनें बताया ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही मीतू वी7 का डिजाईन भी अन्य स्मार्टफोंस से अलग है। इस फोन के उपरी व नीचले किनारें ‘वी’ शेप में बने हैं।

शाओमी का नया धमाका, 48एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा रेडमी प्रो 2

कीमत की बात करें तो मीतू वी7 को 4879 युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 48,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह मीतू वी7 टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन के 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 90,400 रुपये तथा 512जीबी मैमोरी वेरिएंट को करीब 1,10,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन के बैक पैनल पर 18 कैरेट गोल्ड लेम्बोर्गिनी लोगो भी लगा हुआ है।

The post 3 सेल्फी कैमरे और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, कीमत है आईफोन से भी महंगी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meitu-v7-tonino-lamborghini-edition-launched-triple-selfie-camera-specifications-in-hindi/feed/ 5
आ रहा है 3 सेल्फी कैमरे वाला फोन, 8जीबी रैम के साथ होगा सबसे फास्ट प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-meitu-to-launch-tonino-lamborghini-limited-edition-smartphone-with-triple-selfie-cameras-8gb-ram-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-meitu-to-launch-tonino-lamborghini-limited-edition-smartphone-with-triple-selfie-cameras-8gb-ram-in-hindi/#comments Thu, 20 Dec 2018 10:12:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25273 फोन के फ्रंट पैनल पर 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

The post आ रहा है 3 सेल्फी कैमरे वाला फोन, 8जीबी रैम के साथ होगा सबसे फास्ट प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सालों में स्मार्टफोन की तकनीक में बड़ा बदलाव आया है। सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर के साथ ही स्मार्टफोंस की लुक और डिजाईन में भी ​फर्क देखने को मिला है। बेजल लेस से होते हुए नॉच डिसप्ले आज ट्रेंड में चल रही है। हाल ही में इन डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले फोन भी सामने आने लगे हैं। वहीं अब इस तकनीक को एक कदम और आगे ले जाते हुए तीन सेल्फी कैमरे वाले फोन की खबर सामने आई है। जल्द ही ऐसा स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है जिसमें तीन सेल्फी कैमरे दिए जाएंगे।

शाओमी ने पिछले महीने टेक कंपनी मीतू​ से साझेदारी की थी। मीतू ब्रांड के स्मार्टफोंस को शाओमी कंपनी द्वारा बनाया जाएगा। 3 सेल्फी कैमरे वाला यह फोन शाओमी की इसी साझेदार कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाना है। चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर मीतू के स्मार्टफोन को एमपी101 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से भी घोषणा की जा चुकी है कि मीतू अपने नए स्मार्टफोन वी7 पर काम कर रही है और इस फोन का एक अन्य टोनियो लेम्बोर्गिनी लिमिटेड एडिशन भी पेश किया जाएगा।

xiaomi Meitu to Launch Tonino Lamborghini Limited Edition Smartphone with Triple Selfie Cameras 8gb ram in hindi

मीतू वी7 का डिजाईन भी अन्य स्मार्टफोंस से अलग होगा। इस फोन के उपरी व नीचले किनारें ‘वी’ शेप के होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी अपने लिमिटेड एडिशन वाले स्मार्टफोन को ट्रिपल सेल्फी कैमरे के साथ पेश करेगी। इस फोन के फ्रंट पैनल पर 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल व 8-मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

आ रहा है रेडमी गो, यह होगा शाओमी का पहला एंडरॉयड गो ​फोन, कीमत होगी बेहद ही कम

अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 2248 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी तथा फोन में 128जीबी व 256जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए मीतू वी7 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया जा सकता है।

शाओमी की टक्कर में लॉन्च हुए कूलपैड के तीन नए फोन, कीमत 3,999 रुपये से शुरू

शाओमी व मीतू की यह साझेदारी कितनी हिट साबित होती है इस बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन टेक मंच पर तकनीक के नए दरवाजे खोलेगा व अन्य कंपनियां भी इसी डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन पेश करेगी। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीनी बाजार में कदम रखने वाला है।

The post आ रहा है 3 सेल्फी कैमरे वाला फोन, 8जीबी रैम के साथ होगा सबसे फास्ट प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-meitu-to-launch-tonino-lamborghini-limited-edition-smartphone-with-triple-selfie-cameras-8gb-ram-in-hindi/feed/ 1