Meizu 15 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 23 Apr 2018 09:52:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मीज़ू ने लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन, 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ स्पेसिफिकेशन्स हैं दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-15-meizu-15-plus-meizu-15-lite-launched-feature-specifications-price-in-hindi/ Mon, 23 Apr 2018 09:52:19 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19280 ये फोन 29 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post मीज़ू ने लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन, 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ स्पेसिफिकेशन्स हैं दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीज़ू को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि साल 2018 में कंपनी के 15 साल पूरे होने वाले हैं और मीज़ू अपनी 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं इस उपलक्ष में मीज़ू ने तीन नए स्मार्टफोन मीज़ू 15, मीज़ू 15 प्लस और मीज़ू 15 लाइट अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च कर दिए गए हैं। मीज़ू की ओर से ये तीनों स्मार्टफोन 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किए गए हैं जो फिलहाल चीनी बाजार में ही पेश किए गए हैं। ये फोन 29 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

मीज़ू 15 को जहां 5.46-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है वहीं मीज़ू 15 प्लस 5.95-इंच की क्यूएचडी एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। मीज़ू 15 फ्लैग ओएस आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है तथा एड्रेनो 512जीपीयू मौजूद से लैस है। वहीं मीज़ू 15 प्लस सैमसंग के एक्सनॉस 8895 चिपसेट पर कार्य करता है तथा इसमें माली जी71 जीपीयू दिया गया है।

meizu 15-1

मीज़ू 15 को कंपनी ने 4जीबी रैम के साथ पेश किया है जो 64जीबी व 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा वहीं मीज़ू 15 प्लस 6जीबी की पावरफुल रैम से लैस है और इसे 64जीबी व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए मीज़ू 15 तथा मीज़ू 15 प्लस दोनों स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एआई तकनीक से लैस है। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो 12-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 380 और 20-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 350 के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

meizu 15-2

4जी वोएलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मीज़ू 15 में 3,000एमएएच तथा मीज़ू 15 प्लस में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

वहीं मीज़ू 15 लाइट की बात करें तो यह फोन 5.46-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है तथा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर और 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

meizu 15-3

मीज़ू 15 के 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (तकरीबन 26,300 रुपये) रखी गई है। वहीं फोन के 4जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,799 चीनी युआन (करीब 29,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मीज़ू 15 प्लस के 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,500 रुपये) तथा 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,299 चीनी युआन (करीब 34,700 रुपये) रखी गई है।
मीज़ू 15 लाइट को 1,699 चीनी युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 17,800 रुपये होगा।

The post मीज़ू ने लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन, 6जीबी रैम और डुअल कैमरा के साथ स्पेसिफिकेशन्स हैं दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अपनी 15वीं सालगिरह पर मीजू लॉन्च करेगा मीजू 15 प्लस, आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर होगा पेश https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-15-plus-photo-leak-with-bezel-less-display-in-hindi/ Wed, 31 Jan 2018 08:49:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16423 इस फोन में अंडर डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

The post अपनी 15वीं सालगिरह पर मीजू लॉन्च करेगा मीजू 15 प्लस, आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल एप्पल ने आईफोन की दसवीं सालगिरह मनाते हुए अपना स्पेशल फोन आईफोन 10 लॉन्च किया था। यह आईफोन एप्पल द्वारा लॉन्च किए गए सभी आईफोन से सबसे खास था। वहीं अब एप्पल के नक्शे कदम पर चलते हुए टेक कंपनी मीजू भी अपनी 15वीं सालगिरह मनाने को तैयार है। अपनी इस 15वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करते हुए मीजू अपना नया हाईएंड स्मार्टफोन मीजू 15 प्लस पेश करने जा रही है। वहीं अब इस फोन के लॉन्च से पहले ही मीजू 15 प्लस की फोटोज़ भी सामनें आ गई है।

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर मीजू के इस फोन की फोटोज़ शेयर की गई है। फोटोज़ में मीजू 15 प्लस को बिना बेज़ल वाली फुल व्यू डिसप्ले पर दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर ही उपर की ओर सेल्फी कैमरा मौजूद है।

लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत आई सामनें

फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 10-एलईडी फ्लैश लाईट से लैस है। फोन के उपरी पैनल पर हैडफोन जैक दिया गया है तथा दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। मीजू 15 प्लस की एक खास बात यह भी कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। माना जा रहा है कि इस फोन में अंडर डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

एचएमडी ग्लोबल ने लिया नोकिया एक्सप्रेस सीरीज का अधिकार, क्या फिर आएंगे धमाकेदार म्यूजिक वाले नोकिया फोन

वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि इस फोन में आईफोन 10 की तरह फेशियल अनलॉक फीचर भी दिया जा सकता है। फिलहाल मीजू 15 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी तो नहीं है लेकिन मीडिया लीक में मीजू 15 की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये तथा मीजू 15 प्लस की कीमत 35,000 रुपये के करीब बताई जा रही है।

The post अपनी 15वीं सालगिरह पर मीजू लॉन्च करेगा मीजू 15 प्लस, आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर होगा पेश first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>