Meizu 16 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Nov 2018 11:55:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले मीजू 16एस फोन की फोटो लीक, जानें कैसा दिखेगा यह शानदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-render-leaked-in-display-selfie-camera-fingerprint-sensor-features-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Nov 2018 11:55:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24656 मीजू 16एस इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरा के साथ ही इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।

The post इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले मीजू 16एस फोन की फोटो लीक, जानें कैसा दिखेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी मीजू ने इस साल अलग अलग वक्त पर अपनी मीजू 16 सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मीजू की ओर से मीजू 16 व मीजू 16 प्लस के साथ ही मीजू 16एक्स स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर पेश किया जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। एक ताजा लीक में मीजू का नया स्मार्टफोन सामने आया है जिसका नाम मीजू 16एस बताया जा रहा है। इस लीक में मीजू 16एस की फोटो शेयर की गई है, जिससे फोन की लुक व डिसप्ले तथा डिजाईन की जानकारी मिली है।

मीजू 16एस को पूरी तरह से बेजल लेस डिजाईन पर बना दिखाया गया है। मीजू 16 व मीजू 16 प्लस जहां 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुए थे वहीं इस फोन में 19.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया जा सकता है। लीक हुई फोटो में मीजू 16एस के फ्रंट पैनल पर न तो कोई बेजल दिखाए गए हैं और न ही कोई नॉच दी गई है। फोन के चारों किनारें समान रूप के बेजल्स वाले हैं।​ डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर एक छोटा सा छेद नज़र आया है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यानि मीजू 16एस में आॅन डिसप्ले फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

meizu-16-1

आपको बता दें कि सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8एस में भी इसी तरह का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो डिसप्ले के बीच में स्थित होगा। मीजू 16एस का सेल्फी कैमरा भी फोन की बॉडी पर न होकर बेजल्स से थोड़ा दूर डिसप्ले पर होगा। लीक हुई फोटो में मीजू 16एस के फ्रंट पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर ​भी दिखाया गया है यानि मीजू 16एस इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरा के साथ ही इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। फोन का फिंगरप्रिंट अदृश्य रहेगा।

meizu-16

मीजू 16एस के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में होगा तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन मौजूद है। फोन डिसप्ले पर मौजूद नोटिफिकेशन्स बार में डुअल सिम सपोर्ट की भी पुष्टि हो गई है। बैक पैनल पर नीचे की ओर कंपनी लोगो लगा है। फोन को लेकर पहले सामने आए लीक्स में इस फोन को क्वालकॉम के आगामी चिपसेट स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट से लैस बताया गया है तथा इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है।

भारत में लॉन्च हुआ हुआवई मेट सीरीज़ का आगाज़, 8जीबी रैम वाले इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स पढ़ कर रह जाएंगे दंग

मीजू 16एस की सामने आई फोटो में फोन की नोटिफिकेशन्स बार में बैटरी की पावर 100 प्रतिशत बताई गई है जब्कि बैटरी आइकन कुछ डिस्चार्ज दिखाया गया है। ऐसे में कथित मीजू16 एस की फोटो पर पूरी तरह से यकिन नहीं किया जा सकता है। मीजू कंपनी की ओर से अभी तक मीजू 16एस को लेकर कोई भी ​आॅफिशियल घोषणा नहीं की गई है लिहाजा फोन की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। लीक के अनुसार मीजू 16एस को 35,700 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च करेगी।

The post इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले मीजू 16एस फोन की फोटो लीक, जानें कैसा दिखेगा यह शानदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सितंबर में लॉन्च होगा मीजू का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन मीजू 16एक्स, स्नैपड्रैगन 710 ​चिपसेट पर करेगा रन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16x-to-launch-in-september-with-with-snapdragon-710-in-hindi/ Fri, 10 Aug 2018 04:55:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21872 जैक वांग ने यह जानकारी मीजू की आॅफिशियल फोरम पर शेयर की है।

The post सितंबर में लॉन्च होगा मीजू का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन मीजू 16एक्स, स्नैपड्रैगन 710 ​चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू ने दो दिन पहले ही अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजू 16 एवं मीजू 16 प्लस को पेश किया है। ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल मीजू कंपनी के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करते हैं तथा पावरफुल रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करते हैं। मीजू 16 और मीजू 16 के लॉन्च के अगले ही दिन मीजू की ओर से यह आॅफिशियल कर दिया गया है कि कंपनी इसी सीरीज में एक और नया फोन मीजू 16एक्स लाने वाली है जो सितंबर महीने में लॉन्च होगा।

लॉन्च हुआ सैमसंग का सबसे ताकवर फोन गैलेक्सी नोट 9, इसमें है 512जीबी स्टोरेज, डुअल कैमरा और रिमोट वाला एसपेन

मीजू 16 और मीजू 16 प्लस के लॉन्च से पहले ही इस बात की चर्चा ​थी कि कंपनी मीजू 16एक्स नाम से भी फोन लाएगी। मीजू 16 और मीजू 16 प्लस के साथ तो कंपनी ने मीजू 16एक्स से पर्दा नहीं उठाया लेकिन अब कंपनी ने सीईओ जैक वांग ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि कंपनी ​मीजू 16एक्स नाम से भी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और यह सितंबर महीने में टेक जगत में कदत रखेगा। जैक वांग ने यह जानकारी मीजू की आॅफिशियल फोरम पर शेयर की है।

meizu-16x

मीजू 16एक्स की जानकारी देते हुए वांग ने यह भी खुलासा कर दिया है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि शाओमी द्वारा कंपनी की एनिवर्सरी पर लॉन्च किया गया मी 8 एसई स्मार्टफोन ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है। फोन लॉन्च की घोषणा करने के अलावा जैक ने मीजू 16एक्स की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना माना जा रहा है कि चीन में यह फोन शाओमी मी 8 एसई की टक्कर में लॉन्च होगा।

शाओमी ला रही है अपना सब-ब्रांड ‘पोको इंडिया’, पोकोफोन एफ1 होगा कंपनी का पहला फोन

कंपनी ने मीजू 16 और मीजू 16 प्लस को जहां बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया है वहीं मीजू 16एक्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन नॉच डिसप्ले के साथ बाजार में एंट्री करेगा और इस सेग्मेंट में मीजू का पहला फोन बनेगा। मीजू 16एक्स में भी बड़ी डिसप्ले और बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। बहरहाल फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और अन्य जानकारियों के लिए अभी मीजू की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

मीजू 16 और मीजू 16 प्लस के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और इन दोनों मॉडल्स की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

The post सितंबर में लॉन्च होगा मीजू का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन मीजू 16एक्स, स्नैपड्रैगन 710 ​चिपसेट पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ मीजू 16 प्लस, स्पेसिफिकेशन्स इतनी दमदार जो छोड़ दे सबको पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16-meizu-16-plus-official-in-china-feature-specification-price-in-hindi/ Wed, 08 Aug 2018 12:19:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21770 यह मीजू कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन हैं जिनमें अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ मीजू 16 प्लस, स्पेसिफिकेशन्स इतनी दमदार जो छोड़ दे सबको पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू को लेकर कई दिनों से लीक्स सामनें आ रहे थे कि कंपनी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजू 16 एवं मीजू 16 प्लस पर काम कर रही है और जल्द ही इन्हें अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं आज तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मीजू ने ये दोनों दमदार स्मार्टफोन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिए हैं। मीजू की ओर से चीन में मीजू 16 और मीजू 16 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में कदम रखेंगे।

मीजू 16 और मीजू 16 प्लस की एक बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल मीजू कंपनी के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किए गए हैं तथा फोन की फुलव्यू डिसप्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तो बाहर से​ दिखाई नहीं देता तथा फोन की स्क्रीन पर टच करने से फोन अनलॉक करता है।

meizu-16-1

मीजू के नए स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मीजू 16 में जहां 6-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है वहीं मीजू 16 प्लस को 6.5-प्लस की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन मॉडल फ्लैम 7 ओएस आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किए गए हैं जिसके साथ 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए जहां इसमें ऐड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है वहीं यह फोन हेक्सागॉन 685 डीएसपी एआई इंजन से लैस है।

शाओमी मी ए2 हुआ भारत में लॉन्च, जानें फोन की कीमत, फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीजू ने अपने नए स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 380 प्राइमरी सेंसर तथा 20-मेगापिक्सल का आईएमएक्स350 सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मीजू 16 में पावर बैकअप के लिए 3,010एमएएच की बैटरी दी गई है जब्कि मीजू 16 प्लस 3,640एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। ये दोनों ही स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

meizu-16-2

​कंपनी की ओर से मीजू 16 को 6जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इस तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2,698 युआन (तकरीबन 27,000 रुपये), 2,998 युआन (तकरीबन 30,000 रुपये) और 3,298 युआन (तकरीबन 33,000 रुपये) है।

7,300एमएएच बैटरी और 10.5-इंच स्क्रीन वाला सैमसंग टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च, देखें इस धाकड़ डिवाईस की दमदार स्पेसिफिकेशन्स

इसी तरह मीजू 16 प्लस को 6जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम / 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इस तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 3,198 युआन (तकरीबन 32,000 रुपये), 3,498 युआन (तकरीबन 35,000 रुपये) और 3,998 युआन (तकरीबन 40,000 रुपये) है।

The post 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ मीजू 16 प्लस, स्पेसिफिकेशन्स इतनी दमदार जो छोड़ दे सबको पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>