Meizu 16 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 14 Jun 2018 11:04:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मीजू 16 और मीजू 16 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 पर करेगा रन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16-meizu-16-pro-full-specification-price-feature-in-hindi/ Thu, 14 Jun 2018 11:04:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20467 मीजू कंपनी ने अपनी एनिर्वसरी को सेलिब्रेट करते हुए मीजू 15, मीजू 15 प्लस और मीजू 15 लाइट स्मार्टफोन पेश किए थे। ये ​तीनों ही स्मार्टफोन वेरिएंट अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हो चुके है। मीजू 15 सीरीज़ के इन स्मार्टफोंस के हिट होने के बाद कंपनी के फाउंडर हुआंग झांग ने घोषणा की थी​ कि […]

The post मीजू 16 और मीजू 16 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू कंपनी ने अपनी एनिर्वसरी को सेलिब्रेट करते हुए मीजू 15, मीजू 15 प्लस और मीजू 15 लाइट स्मार्टफोन पेश किए थे। ये ​तीनों ही स्मार्टफोन वेरिएंट अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च हो चुके है। मीजू 15 सीरीज़ के इन स्मार्टफोंस के हिट होने के बाद कंपनी के फाउंडर हुआंग झांग ने घोषणा की थी​ कि कंपनी अगस्त महीने तक अपनी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए मीजू 16 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट में सामनें आया है कि मीजू अपनी इस सीरीज़ में मीजू 16 और मीजू 16 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

आईटी होम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मीजू अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल्स पर काम कर रही है जिन्हें मीजू 16 और मीजू 16 प्रो नाम के साथ बाजार में उतारेगी। रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों स्मार्टफोन मॉडल बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किए जाएंगे जिनका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो बेहद कम होगा। इन दोनों ही फोन में नॉच नहीं दी जाएगी। मीजू 16 में जहां 5.6-इंच की डिसप्ले दी जाएगी वहीं मीजू 16 प्रो को 6.1-इंच की डिसप्ले पर उतारा जाएगा।

meizu-16

रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों ही फोन लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ फ्लैम 7.5 ओएस पर पेश होंगे तथा क्वालकॉम के सबसे फास्ट और ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेंगे। लीक के मुताबिक दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मीजू के इस फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस होगा।

अब आधार के लिए चेहरा भी होगा स्कैन, जानें पूरी कहानी

मीजू 16 और मीजू 16 प्रो में 3डी प्रैस और एआई तकनीक शामिल होगी। पावर बैकअप के लिए मीजू 16 में जहां 3,080एमएएच की बैटरी दी जा सकती है वहीं मीजू 16 प्रो को 3,600एमएएच की बैटरी पर पेश किया जा सकता है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। मीजू 16 को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है तथा मीजू 16 प्रो को कंपनी 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज पर लॉन्च कर सकती है।

5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3

मीजू के इन आने वाले स्मार्टफोंस की कीमतें भी इस रिपोर्ट में शेयर की गई है। इस लीक के मुताबिक मीजू 16 का 64जीबी वेरिएंट 2,999 युआन और 128जीबी वेरिएंट 3,299 युआन की कीमत पर लॉन्च होगा। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 31,000 रुपये और 35,000 रुपये के करीब होगी। इसी तरह मीजू 16 प्रो का 6जीबी रैम वेरिएंट 3,699 युआन (तकरीबन 39,000 रुपये) और 8जीबी रैम वेरिएंट 3,999 युआन (तकरीबन 42,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post मीजू 16 और मीजू 16 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 पर करेगा रन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>