Meizu 16Xs | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 30 May 2019 11:26:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/#respond Thu, 30 May 2019 10:30:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31530 MEIZU 16Xs कंपनी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ आता है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Meizu ने पिछले महीने अपनी घरेलू मार्केट में Meizu 16s को लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से डिवाइस के दूसरे वर्जन यानी Meizu 16Xs को लेकर जानकारी सामने आने लगी थी। वहीं, अब इन सब लीक्स व जानकारियों पर विराम लगाते हुए कंपनी ने Meizu 16Xs को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। Meizu 16Xs कंपनी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज का प्रोसेसर, नॉच-लैस डिसप्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार बैटरी है।

Meizu 16Xs की कीमत

चीन में MEIZU 16Xs के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंरनी ने 1,698 (लगभग 17,150 रुपए) और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,998 (लगभग 20,180 रुपए) है। हैंडसेट को मिडनाइट ब्लैक, ब्लू, कोरल ओरेंज और स्लिक व्हाइट कलर ऑप्शन में 10 जून को चीन में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा कंपनी ने अपने टाइप-सी ईयरफोन MEIZU EP2C Type-C को फोन के साथ पेश किया है। इस हैडसेट की कीमत RMB 129 (लगभग 1,300 रुपए) है। लेकिन, MEIZU 16Xs के साथ सिर्फ RMB 99 (लगभग 999 रुपए) में मिल जाएगा।
screenshot-2019-05-30-at-3-16-23-pm
Meizu 16Xs की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात कें इसकी स्पेसिफिकेशन की तो Meizu 16Xs में 6.2-इंच फुल-एचडी+ अमोलेड डिसप्ले और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.29 प्रतिशत है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC और 6जीबी रैम के साथ 64जीबी/ 128जीबी की स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर 48-मेगापिक्सल मेन शूटर के साथ 8-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल एडिशनल स्नैपर से लैस है। साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। दूसरी ओर फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/feed/ 0
30 मई को लॉन्च होगा 3 रियर कैमरे वाला Meizu 16xs, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-smartphone-set-to-launch-may-30-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-smartphone-set-to-launch-may-30-in-china/#respond Thu, 23 May 2019 06:24:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31180 यह डिवाइस Meizu 16s का छोटा वर्जन होगा।

The post 30 मई को लॉन्च होगा 3 रियर कैमरे वाला Meizu 16xs, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Meizu ने पिछले महीने Meizu 16s को इन-डिसप्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस डिवाइस के दूसरे वर्जन यानी Meizu 16Xs को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरु कर दिए हैं।

कंपनी डिवाइस को अपनी घरेलू मार्केट यानी चीन में 30 अप्रैल को लॉन्च करेगी। लॉन्च इनवाइट के अनुसार इस डिवाइस को तीन रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, कुछ समय पहले Meizu 16Xs की इमेज चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट टेना पर स्पॉट की गई थी। इसे भी पढ़ें: 48 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 के साथ आया Meizu 16s, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

टेना पर फोन की तस्वीर के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी सामने आई थी। इन रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी फोन के रियर पर 48-मेगापिक्सल मेन शूटर के साथ 8-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल एडिशनल स्नैपर से लैस होगा। साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होगा।

वहीं, फोन में 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (स्नैपड्रैगन 670 या स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट) होगा। वहीं, फोन में अमोलेड पैनल के साथ फुल एचडी+ रिजोल्यूशन और यूडी फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। दूसरी ओर फोन में 3,900एमएएच की बैटरी के साथ 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन होगा, जिससे डिवाइस की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ सकेगी।

Meizu 16s की स्पेसिफिकेशन्स
मीजू 16एस में 6.2-इंच का फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (1080×2340 पिक्सल) है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। मीजू 16एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है।

अगर बात करें फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीजू 16एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिलेगा जो ओआईएस तकनीक से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

सोर्स

The post 30 मई को लॉन्च होगा 3 रियर कैमरे वाला Meizu 16xs, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-smartphone-set-to-launch-may-30-in-china/feed/ 0