meizu m5 note | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Dec 2016 06:13:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5s-leaked-on-teena-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 06:13:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2984 चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी मीज़ु के पिछले महीने ही एम5नोट उतारा था। इस डिवाइस के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी अपने एम सीरीज़ के तहत एक ओर स्मार्टफोन जल्द ही लाने को तैयार है। ताजा लीक में साफ हुआ है​ कि मीज़ु का नया डिवाइस चीनी वेबसाइट टेना पर लिस्ट हुआ है आशा है कि यह मीज़ु एम5 एस हो।

चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले हुए लीक के बाद सामने आई मीज़ु के नए फोन की फोटोज़ भी काफी हद तक टेना पर लिस्ट हुए डिवाइस से मेल खाती है।

meizu-m5s-tenaa 91Mobiles

टेना पर लिस्टिंग के हिसाब से मीज़ु एम5 एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो स​कता है। मीज़ु एम5 एस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी या 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज़ या फिर 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ हो सकती है।

4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

लिस्टिंग के अनुसार इस डिवाइस में 5.2 इंच की एचडी स्क्रीन हो सकती है तथा यह एंडरायड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1

लीक हुई फोटोज़ के अनुसार मीज़ु एम5 एस काफी हद तक मीज़ु एम5 नोट जैसा ही प्रतीत होता है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंस्टीग्रेटिड हो सकता है तथा बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर कैमरा लैंस के साथ एलईडी फ्लैश भी लगाई गई है। मीज़ु एम5 एस 148.2×72.53×8.4एमएम डायमेंशन के साथ 138 ग्राम तक का हो सकता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 2,930 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4,000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम5 नोट https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5-note-launch-with-4000-mah-battery-and-4gb-ram-price-specification-and-features/ Tue, 06 Dec 2016 12:02:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2084 मीजु एम5 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी है।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम5 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मीजु ने आज नया एम5 नोट स्मार्टफोन को पेश किया है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। मीजु के अन्य नोट फोन की तरह यह भी कम कीमत में उपलब्ध है। इस फोन की शुरुआती कीमत 899 यूआन है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 8,900 रुपये है। इस फोन को दो रैम वेरियंट के साथ लॉन्च किया गया है।

मीजु एम5 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।
meizu-m5-note-launch
यह फोन मीडियाटेक एमटी6755 हीलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है और इमसें 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हेलिया मीडियाटेक का ताकतवर चिपसेट है और हाल में कई महंगे डिवाइस में भी यह देखने को मिला है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इमसें आपको फ्लाईमी ओएस देखने को मिलेगा।

इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये

फोटोग्राफी के लिए मीजु एम5 नोट में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के साथ वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ब्लूटूथ और वाईफाई भी उपलब्ध है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और वह होम स्क्रीन पर ही उपलबध है।

लेनोवो ने लॉन्च किया कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला फोन फैब 2, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

पावर बैकअप के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किए गए इस फोन में आप बैटरी की निकाल नहीं सकते।

The post 4,000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम5 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6 दिसंबर को लॉन्च होगा हेलियो पी10 चिपसेट वाला मीजू एम5 नोट https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5-to-be-launch-on-6-december-with-helio-p10-soc-in-hindi/ Mon, 28 Nov 2016 09:31:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1793 मीजू का नया फोन हेलियो पी10 चिपसेट पर आधारित होगा। गौरतलब है कि मीजू एम5 नोट पिछले साल लॉन्च मीजू एम3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण है।

The post 6 दिसंबर को लॉन्च होगा हेलियो पी10 चिपसेट वाला मीजू एम5 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू प्रो 6एस की सफलता के बाद चीनी मोबाईल कंपनी मीजू अपने नए स्मार्ट डिवाइस मीजू एम5 नोट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल में ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। वहीं अब खबर है​ कि कंपनी द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए प्रेस इन्वाइट भेजे जा चुके हैं।

मीजू की ओर से जारी इवेंट डिटेल्स से पता लगता है कि मीजू का नया फोन हेलियो पी10 चिपसेट पर आधारित होगा। गौरतलब है कि मीजू एम5 नोट पिछले साल लॉन्च मीजू एम3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण है।

आपको बता दें कि कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि लॉन्चिंग की तारीख यानि 6 दिसंबर तक मीजू की नोट सीरीज के 20 मिलियन हैंडसेट की ब्रिकी हो चुकी होगी। प्राप्त जानकारियों के अनुसार मीजू एम5 नोट में 1080X1920 रेजुलेशन के साथ 5.5-इंच स्क्रीन दी गई है।

यह फोन 3जीबी रैम के साथ एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित होगा।

meizu-m5-note-invite-1

फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा आॅटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है जो 1080पी विडियो रिर्काडिंग करने में सक्षम होगा।

मीजू एम5 नोट 1गीगाहर्टज़ की स्पीड के साथ मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर देखने को मिल सकता है। इस नए फोन में आॅक्टाकोर सीपीयू तथा माली-टी860 जीपीयू उपलब्ध होगा।

30 नवंबर को लॉन्च होंगे कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस

​​कपंनी की ओर से हालांकि अब तक मीजू एम5 नोट की कीमत पर कोई बयान नहीं दिया गया है पंरतु उम्मीद की जा सकती है ​कि एम नोट सीरीज़ का यह डिवाइस मीजू एम3 नोट से कहीं ज़्यादा बेहतर होगा।

The post 6 दिसंबर को लॉन्च होगा हेलियो पी10 चिपसेट वाला मीजू एम5 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
30 नवंबर को लॉन्च होगा मीजु एम5 नोट, जानें इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-to-launch-m5-note-with-helio-processor-in-hindi/ Tue, 22 Nov 2016 07:32:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1628 मीजु एम5 नोट फ्लेम आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी की रैम हो सकती है।

The post 30 नवंबर को लॉन्च होगा मीजु एम5 नोट, जानें इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में अपने मीजु प्रो 6एस को बाज़ार में उतारने के बाद चीनी मोबाईल निर्माता कंपनी मीजु एक नए फोन की तैयारी कर रही है। कंपनी 30 नवंबर को एक इवेंट कर रही है और इस दिन कंपनी नोट सीरिज़ में मीजु एम5 नोट को पेश कर सकती है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है इस फोन को मीडियाटेक ​हेलियो चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

पहले लीक हुई खबरों और हाल ही में मीजु द्वारा भेजे गए प्रेस इनवाइट के बाद जानकारी मिली है कि मीजु का नया फोन हेलियो पी10 चिपसेट पर आधारित हो सकता है। मीजु एम5 नोट पिछले साल लॉन्च मीजु एम3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण होगा।

लीक हुई जानकारियों के अनुसार मीजु एम5 नोट 1गीगाहर्टज़ की स्पीड के साथ मीडियाटेक हेलियो पी10 आॅक्टाकोर प्रोससर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है जो 1080पी विडियो रिर्काडिंग करने में सक्षम होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

मीजु एम5 नोट फ्लेम आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी की रैम हो सकती है। इस फोन की स्क्रीन साईज की जानकारी अभी नहीं आई है। परंतु माना जा सकता है कि इसकी स्क्रीन फुल एचडी होगी।

यदि इसे पुराने मीजु एम3 नोट के कंपेयर किया जाए जो उसमें 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। जो माली टी860 जीपीयू के साथ 1.8 गीगाहर्टज़ मीडियाटेक हेलियो पी10 आॅक्टा-कोर प्रोससर पर कार्य करता है। 13-मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ एम3 नोट एंडरॉयड 5.1 लॉलीपोप आधारित फ्लैम आॅपरेटिम सिस्टम पर कार्य करता है। डुअल सिम सपोर्टिड इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई के साथ ही 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

meizu-m5-note-1

मीजु एम5 नोट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि फीचर और स्पेसिफिकेशन्स् के मामले में यह फोन इस चीनी कपंनी के अन्य स्मार्टफोन्स् से भी कहीं ज़्यादा बेहतर होगा। आपको बता दें कि मीजु एम5 नोट के बाद कंपनी अपना पहला बेज़ल लेस स्मार्टफोन भी अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है। मीजु प्रो 7 नाम से यह फोन शाओमी एमआई मिक्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

The post 30 नवंबर को लॉन्च होगा मीजु एम5 नोट, जानें इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>