meizu m5s | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Feb 2017 14:01:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुुआ मीज़ु एम5एस https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5s-launched-with-3gb-ram-and-32gb-memory-price-specification-and-features/ Wed, 15 Feb 2017 14:01:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4944 मीज़ु एम5एस में 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले का उपयोग किया है। हालांकि स्क्रीन प्रेटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

The post 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुुआ मीज़ु एम5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिन पहले ही मीज़ु के एक फोन की जानकारी लीक हुई थी। इसके साथ ही खबर दी गई थी कि जल्द यह फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। मीज़ु एम5एस को आज कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसका प्रदर्शन फिलहाल चीन में किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में आने की संभावना है।

मीज़ु एम5एस में 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले का उपयोग किया है। हालांकि स्क्रीन प्रेटेक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फोन को मीडियाटेक एमटी मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी760 जीपीयू दिया गया है।

10,000 रुपये के बजट में लॉन्च होगा नोकिया 3, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

मीज़ु एम5एस दो इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। हालांकि दोनों मॉडल में 3जीबी रैम मैमोरी है लेकिन इसके साथ 16 और 32 जीबी इंंटरनल स्टोरेज है। फोन की मैमोरी 128जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।

भारतीय बाज़ार में ज़ेडटीई ने लॉन्च किया ब्लेड ए2 प्लस

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम में आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। हालांकि दूसरा सिम हाइब्रीद है जहां आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का भरोसा दिया है। मीज़ु एम5एस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है जो फ्लाइमी ओएस 6.0 आधारित है। भारतीय बाजार में ये दोनों फोन 10,000 रुपये से कम बजट में उपलब्ध हो सकते हैं।

The post 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुुआ मीज़ु एम5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मीज़ू एम5एस की फोटोज़ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5s-photo-leak-with-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 07 Feb 2017 06:48:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4559 चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर मीज़ू के आगामी स्मार्टफोन की फोटो लीक होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन मीज़ू एम5एस हो सकता है।

The post मीज़ू एम5एस की फोटोज़ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मीज़ू ने दिसंबर माह में ही एम5 नोट स्मार्टफोन को पेश किया था जो एक कम बजट का फोन था। वहीं ताजा लीक में इसी कंपनी के एक नए फोन की फोटो सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर मीज़ू के आगामी स्मार्टफोन की फोटो लीक होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन मीज़ू एम5एस हो सकता है।

प्लेफुलडरॉयड के मुताबिक मीज़ू के नए फोन की लीक हुई फोटो में फोन के फ्रंट पैनल को साफ देखा जा सकता है। यह फोन फ़ीचर्स के हिसाब से एम5एस हो सकता है। सामने आई फोटो में फोन के फ्रंट कैमरे के साथ होम बटन दिखाई दे रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। फोन के राईट पैनल पा वॉल्यूम की तथा लोवर पैनल पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नज़र आ रहा है। फोन के किनारों पर हल्के ऐज नज़र आ रहे हैं।

meizu-m5s

मीज़ू एम5एस को लेकर पहले सामने आए लीक्स पर गौर करें तो इसमें 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी जा सकती है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ आॅक्टा-कोर 1.3गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

4,000एमएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी एफ5

लीक्स की मानें तो इस फोन को रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन मॉडल में पेश किया जा सकता है। जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज होगी।

जियो की फ्री सर्विस पर फिर एयरटेल ने लगाया अड़ंगा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,930एमएएच की बैटरी हो सकती है तथा इस फोन को 999 चीनी युआन यानि तकरीबन 9,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post मीज़ू एम5एस की फोटोज़ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m5s-leaked-on-teena-know-the-features-and-specifications-in-hindi/ Tue, 27 Dec 2016 06:13:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2984 चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी कंपनी मीज़ु के पिछले महीने ही एम5नोट उतारा था। इस डिवाइस के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी अपने एम सीरीज़ के तहत एक ओर स्मार्टफोन जल्द ही लाने को तैयार है। ताजा लीक में साफ हुआ है​ कि मीज़ु का नया डिवाइस चीनी वेबसाइट टेना पर लिस्ट हुआ है आशा है कि यह मीज़ु एम5 एस हो।

चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिन पहले हुए लीक के बाद सामने आई मीज़ु के नए फोन की फोटोज़ भी काफी हद तक टेना पर लिस्ट हुए डिवाइस से मेल खाती है।

meizu-m5s-tenaa 91Mobiles

टेना पर लिस्टिंग के हिसाब से मीज़ु एम5 एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो स​कता है। मीज़ु एम5 एस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी या 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज़ या फिर 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ हो सकती है।

4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1

लिस्टिंग के अनुसार इस डिवाइस में 5.2 इंच की एचडी स्क्रीन हो सकती है तथा यह एंडरायड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1

लीक हुई फोटोज़ के अनुसार मीज़ु एम5 एस काफी हद तक मीज़ु एम5 नोट जैसा ही प्रतीत होता है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंस्टीग्रेटिड हो सकता है तथा बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर कैमरा लैंस के साथ एलईडी फ्लैश भी लगाई गई है। मीज़ु एम5 एस 148.2×72.53×8.4एमएम डायमेंशन के साथ 138 ग्राम तक का हो सकता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 2,930 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>