Meizu M6 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 22 Sep 2017 12:35:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मीजु ला रहा है सस्ता 4जी फोन, इसमें है 32जीबी इंटरनल मैमोरी https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m6-leaked-with-specializations-in-hindi/ Fri, 22 Sep 2017 12:34:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12073 यह फोन कम बजट वाले सेग्मेंट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स प्रदान कर रहा है।

The post मीजु ला रहा है सस्ता 4जी फोन, इसमें है 32जीबी इंटरनल मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीजु ने अगस्त माह में 4जीबी रैम और डुअल कैमरे से लैस स्मार्टफोन एम6 नोट लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से इस फोन का एक और मॉडल मीजु एम6 नाम से पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया गया है, जहां यह कम बजट वाले सेग्मेंट में अच्छी स्पेसिफिकेशन्स प्रदान कर रहा है।

कल से शुरू हो सकती है​ जियोफोन की​ डिलिवरी, जानें किन्हें पहले मिलेगा यह फोन

मीजु एम6 की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 1080×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फ्लेम 6.0 यूआई आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली टी-860 जीपीयू भी मौजूद है।

meizu-m6-1

कंपनी की ओर से मीजु एम2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो 2जीबी रैम 16जीबी मैमोरी तथा 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को एक्सट्रर्नल कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

शाओमी मी मिक्स 2 से टक्कर लेने जियोनी ला रहा है एम7

मीजु एम6 एक डुअल सिम सपोर्टेड फोन है जिसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,070एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो 3जीबी/16जीबी वेरिएंट 899 चीनी युआन तथा 3जीबी/32जीबी वेरिएंट 899 युआन पर पेश किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 6,800 रुपये तथा 8,800 रुपये होगी।

The post मीजु ला रहा है सस्ता 4जी फोन, इसमें है 32जीबी इंटरनल मैमोरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>