The post मीजू ने लॉन्च किया 13-एमपी कैमरे वाला सस्ता बेजल लेस स्मार्टफोन एम8सी, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मीजू ने हाल ही में आॅफिशियली घोषणा कर बताया है कि कंपनी आने वाली 29 मई को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन मीजू एम6टी लॉन्च करने वाली है। यह फोन सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा जिसके बाद अन्य बाजारों में पहॅुंचेगा। मीजू एम6टी के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने रशियन बाजार में अपना एक अन्य स्मार्टफोन एम8सी पेश कर दिया है। मीजू की ओर से यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,000 रुपये की कीमत पर उतारा गया है।
मीजू एम8सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है।
वीवो एक्स21 की प्री-बुकिंग शुरू, 29 मई को होगा देश में लॉन्च
मीजू एम8सी को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जो 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करते हैं। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
13-एमपी सेल्फी कैमरा और 400जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी वाइड 3
मीजू का यह नया स्मार्टफोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। एम8सी मीजू का ऐसा स्मार्टफोन है जिसके फ्रंट या बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,070एमएएच की बैटरी दी गई है। रशियन मार्केट में यह स्मार्टफोन रेड, गोल्ड, ब्लैक और ब्लू ह्यू कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
The post मीजू ने लॉन्च किया 13-एमपी कैमरे वाला सस्ता बेजल लेस स्मार्टफोन एम8सी, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>