Meizu M9 Note | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Jan 2019 11:44:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मीज़ू एम9 नोट https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m9-note-48mp-camera-4000mah-battery-specifications-price-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m9-note-48mp-camera-4000mah-battery-specifications-price-in-hindi/#respond Thu, 24 Jan 2019 11:44:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=26665 मीजू एम9 नोट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मीज़ू एम9 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर बेहद ही शानदार स्मार्टफोन मीजू ज़ीरो पेश किया है। मीज़ू ज़ीरो कंपनी का ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिनमें ने तो कोई फिजिकल बटन दिया गया है और न ही फोन में कोई छेद है। मीज़ू ज़ीरो में अपनी पहली दस्तक के साथ ही समूचे टेक जगत को अपना फैन बना लिया है। मीज़ू ज़ीरो के पेश किए जाने के साथ ही कंपनी ने अपने एक और आगामी स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है जो अगले महीने वैश्विक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

रियलमी जल्द लॉन्च करेगी सी1 के दो नए वेरिएंट

मीज़ू के फाउंडर हुआंग झांग ने कंपनी के आगामी स्मार्टफोन मीज़ू एम9 नोट की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। कंपनी अधिकारी ने बता दिया है कि मीज़ू आने वाले दिनों में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो मीज़ू एम9 नोट नाम के साथ बाजार में दस्तक देगा। हुआंग ने फोन का नाम ऑफिशियल करने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी है। मीज़ू एम9 नोट की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का कैमरा सेग्मेंट होगा।

meizu m9 note 48MP CAMERA 4000mah battery specifications price in hindi

मीज़ू एम9 नोट को लेकर कंपनी फाउंडर ने कहा है कि इस फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो सैमसंग जीएम1 होगा। यह कैमरा सेटअप एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करेगा जो वाइड एंगल फोटोग्राफी करने में सक्षम होगा। कैमरे की जानकारी देने के साथ ही मीजू एम9 नोट को लेकर बताया गया है कि यह फोन 11एनएम प्रोसेसर और कोरयो 460 सीपीयू कोर पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

12जीबी रैम पर पेश हुआ वीवो का अपेक्स 2019, यह फोन है पूरी तरह से बटन और होल लेस

एम9 नोट में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 612 जीपीयू दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि मीज़ू का यह आगामी स्मार्टफोन 4,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब हो सकती है। एम9 नोट की पुख्ता लॉन्च डेट के लिए अभी मीज़ू की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मीज़ू एम9 नोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-m9-note-48mp-camera-4000mah-battery-specifications-price-in-hindi/feed/ 0