Meizu Pro 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Apr 2018 12:28:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में लॉन्च हुआ दो ​डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीजू प्रो 7, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-with-dual-display-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 03 Apr 2018 12:28:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18683 इस फोन में फ्रंट पैनल के साथ ही बैक पैनल पर भी छोटी डिसप्ले दी गई है।

The post भारत में लॉन्च हुआ दो ​डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीजू प्रो 7, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू ने पिछले साल अपने डुअल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन प्रो 7 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। बेहद ही शानदार डिजाईन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के लैस इस स्मार्टफोन को अब कंपनी द्वारा भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। मीजू ने आॅफिशियल तौर पर मीजू प्रो 7 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है तथा यह आॅनलाईन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मीजू प्रो 7 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी डुअल डिसप्ले है। इस फोन में फ्रंट पैनल के साथ ही बैक पैनल पर भी छोटी डिसप्ले दी गई है। बैक पैनल वाली डिसप्ले फोन की नोटिफिकेशन्स, टाईम और फोन की थीम को दिखाती है। बैक डिसप्ले होने के चलते रियर कैमरा से भी सेल्फी ली जा सकती है तथा ग्रुप फोटो के दौरान सामनें वाला व्यक्ति देख सकता है कि उसकी फोटो कैसी आ रही है। वहीं इनकमिंग कॉल इत्यादी को फोन के बैक डिसप्ले से ही रिस्पांस दिया जा सकता है।

meizu pro 7-3

मीजू प्रो 7 के स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें इस फोन को 1920 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर 536 × 240 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.9-इंच की एमोलेड डिसप्ले मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 64बिट आॅक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-टी880 चिपसेट दिया गया है।

शाओमी को टक्कर देगा यह शानदार स्मार्टफोन, सिर्फ 8,999 रुपये में मिलेगा 13-एमपी कैमरा, 5.7-इंच बेजल लेस डिसप्ले और 3जीबी रैम

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीजू प्रो 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसके फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

meizu-pro-7-1

मीजू प्रो 7 के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इसमें एम चार्ज तकनीक वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। मीजू प्रो 7 को ब्लैक, गोल्ड और रेड कलर में 22,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मीजू प्रो 7 प्लस स्मार्टफोन भी देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post भारत में लॉन्च हुआ दो ​डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीजू प्रो 7, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा डुअल डिसप्ले वाला मीज़ू प्रो 7 https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-to-launch-in-january-in-india-in-hindi/ Thu, 04 Jan 2018 08:03:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=15525 91मोबाईल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार मीज़ू प्रो 7 जनवरी के अंतिम सप्ताह में लॉन्च होगा।

The post एक्सक्लूसिव : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा डुअल डिसप्ले वाला मीज़ू प्रो 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी मीज़ू ने चीन में अपना डुअल ​स्क्रीन वाला स्मार्टफोन मीज़ू प्रो 7 लॉन्च किया था। चीन में लॉन्च हुए इस फोन को कंपनी ने डुअल डिसप्ले के साथ पेश किया था। वहीं अब कंपनी जल्द ही इस धाकड़ फोन को भारतीय बाजार में भी पेश करने वाली है। 91मोबाईल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार मीज़ू कंपनी जनवरी के अंतिम सप्ताह में मीज़ू प्रो 7 को भारत में लॉन्च करेगी और इसकी कीमत तकरीबन 30,000 रुपये होगी।

कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार मीज़ू भारत में अपना डुअल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन मीज़ू प्रो 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन लॉन्च की तारीख को अभी तय नहीं हो पाई है लेकिन कंपनी का इस फोन को जनवरी के अंतिम सप्ताह में लॉन्च करेगी। इस फोन की कीमत तकरीबन 30,000 रुपये होगी तथा यह फोन आॅनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

meizu-pro7

मीज़ू प्रो 7 की बात करें तो यह फोन कंपनी ने दो डिसप्ले के साथ लॉन्च किया था। यह फोन प्रीमियम मेटल डिजाईन पर बना है। फोन के रियर पैनल पर भी सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है, जो बिना स्क्रीन आॅन किए कॉल, मैसेज व अन्स नोटिफिकेशन अपडेट देती है। फोन की मुख्य डिसप्ले 5.2-इंच सुपर एमोलेड है।

meizu-pro-7

चीन में कंपनी ने इस फोन को दो मॉडल में पेश किया था। एक मॉडल जहां 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी के साथ हेलियो पी25 चिपसेट पर रन करता है वहीं दूसरे में 4जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी के साथ हेलियो एक्स30 प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों ही मॉडल फ्लेम ओएस 6 के साथ एंडरॉयड नुगट पर पेश किए गए हैं।

40-मेगापिक्सल के 3 कैमरे और आईफोन 10 जैसी डिसप्ले पर हुआवई पेश करेगी नया स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए मीज़ू प्रो 7 में 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। मीज़ू प्रो 7 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी जल्द ही आप तक लाई जाएगी।

साभार : केशव खेड़ा (एंकर 91मोबाईल्स)

The post एक्सक्लूसिव : जनवरी में भारत में लॉन्च होगा डुअल डिसप्ले वाला मीज़ू प्रो 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जल्द आ रहा है डुअल स्क्रीन वाला यह स्टाईलिश स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-to-be-launch-in-india-in-hindi/ Wed, 08 Nov 2017 06:14:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13484 मीजू इंडिया ने ट्वीट करते हुए भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है।

The post जल्द आ रहा है डुअल स्क्रीन वाला यह स्टाईलिश स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीजू ने जुलाई माह में अपने होम बाजार में मीजू प्रो 7 और मीजू प्रो 7प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। डुअल स्क्रीन से लैस ये स्मार्टफोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश और शानदार लुक वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है और यह जानकारी स्वयं कंपनी के आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से मिली है।

5 दिसंबर को लॉन्च होगा बेज़ल लेस डिसप्ले वाला आॅनर वी10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

दरअसल मीजू इंडिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। मीजू ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग ‘बी ए प्रो’ के साथ एक फोन की ईमेज शेयर की है। यह ईमेज़ किस फोन की है यह जानकारी तो कंपनी ने नहीं दी है लेकिन ईमेज़ में डुअल स्क्रीन वाला फोन नज़र आ रहा। इस ट्वीट से माना जा रहा है​ कि कंपनी जल्द ही भारत में मीजू प्रो 7 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

मीजू प्रो 7 की बात करें तो चीन में इस फोन को 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.6गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स30 ​चिपसेट पर रन करता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है।

meizu-pro-7

फोटोग्राफी के लिए मीजू प्रो 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन की डुअल डिसप्ले के चलते फोन के रियर कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

सैमसंग ने शुरू किया ‘सैमसंग फेस्ट’, 17,000 रुपये की छूट पर मिल रहे हैं स्मार्टफोन

मीज़ु प्रो 7 को 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 3,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया गया है मीजू के ही एक ट्वीट में इस फोन की कीमत की ओर भी ईशारा किया गया है। इसके अनुसार भारत में इस फोन को 25,000 रुपये की करीब मूल्य पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post जल्द आ रहा है डुअल स्क्रीन वाला यह स्टाईलिश स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
इसके स्टाइलिश लुक के आगे शाओमी का फोन भी पड़ जाएगा फीका https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-launched-with-dual-screen-and-dual-camera-in-hindi/ Wed, 26 Jul 2017 13:32:41 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10022 कंपनी की ओर से मीज़ु प्रो 7 को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। वहीं मीज़ु प्रो 7प्लस 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।

The post इसके स्टाइलिश लुक के आगे शाओमी का फोन भी पड़ जाएगा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी मी मिक्स जब लॉन्च हुआ तो लोग उसे देखते ही रह गए। परंतु अब एक और चीनी कंपनी मीज़ु ने ऐसा फोन लॉन्च किया है जिसकी एक झलक पर ही आप मर मिटेंगे। अपनी डुअल स्क्रीन के लिए लॉन्च से पहले ही टेक वर्ल्ड में छा चुके मीज़ु प्रो 7 से आज कंपनी की ओर से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी की ओर से मीजू प्रो 7 और मीजू प्रो 7प्लस मॉडल को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और इसका लुक भी शानदार है।

एलजी लाएगा प्लास्टिक का डिसप्ले, नहीं टूटेगी स्क्रीन और नहीं लगेगा स्क्रैच

मीज़ु द्वारा लॉन्च किए गए इस नए फोन पर नज़र डाले तो कंपनी ने मीज़ु प्रो 7 को जहां 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है वहीं मीज़ु प्रो 7प्लस 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन से लैस है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.6गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स30 ​चिपसेट पर रन करता है।

meizu-pro-7-1

कंपनी की ओर से मीज़ु प्रो 7 को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। वहीं मीज़ु प्रो 7प्लस 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।

फोटोग्राफी के लिए मीजू प्रो 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन की डुअल डिसप्ले के चलते फोन के रियर कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

meizu-pro7

मीज़ु प्रो 7 को 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 3,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया गया है तथा मीज़ु प्रो 7प्लस 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 3,500एमएएच बैटरी से लैस है।

डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स

मीजू प्रो 7 के दो वेरियंट हैं जिन्हें चीन में 2,880 यूआन और 3,380 यूआन में लॉन्च किया है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 27,500 रुपये और 32,200 रुपये है। वहीं मीजू प्रो 7 प्लस को 3,580 यूआन और 4,080 यूआन में लॉन्च किया गया है। भारतीय मूल्य के अनुसार ये लगभग 34,000 रुपये और 39,000 रुपये के बराबर है।

The post इसके स्टाइलिश लुक के आगे शाओमी का फोन भी पड़ जाएगा फीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
26 जुलाई को 8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा यह दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-launching-on-26-july-in-hindi/ Wed, 19 Jul 2017 10:28:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9720 कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि मीज़ु प्रो 7 को जुलाई की 26 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 26 जुलाई को 8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा यह दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी सप्ताह स्मार्टफोन कंपनी मीज़ु के आगामी डिवाईस प्रो 7 को लेकर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इस फोन का टीज़र शेयर किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि मीज़ु प्रो 7 को जुलाई की 26 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। सबसे पहले चीनी बाजार में इसे पेश करने के बाद यह फोन अन्य देशों में एंट्री करेगा।

लॉन्च से पहले ही शाओमी मी 5एक्स के लिए प्राप्त हुए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वेईबो ने मीज़ु प्रो 7 का मीडिया ईन्वाइट शेयर किया है। जिसमें फोन लॉन्च की डिटेल्स के साथ ही फोन की ईमेज़ भी दिखाई गई है। इस पोस्ट के अनुसार मीज़ु प्रो 7 इस जुलाई को चीन के ओपेरा हाउस में लॉन्च किया जाएगा जो कुछ ही दिनों में वहां सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

meizu-pro-7-4

मीज़ु के इस लॉन्च ईन्वाइट से इस बात पर भी मुहर लग गई है कि प्रो 7 को डुअल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो इस फोन में 5.7-इंच की डुअल ऐज़ कर्व्ड स्क्रीन होगी तथा इसे 6जीबी या 8जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा तथा फोन में 128जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के​ लिए यह फोन स्नैपड्रैगन 835 या हेलियो एक्स30 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

डुअल कैमरे वााले मोटो जी5एस के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी

मीज़ु प्रो 7 के बैक पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 तथा आईएमएक्स286 सेंसर दिये जा सकता हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक के अनुसार इस फोन के 6जीबी वेरिएंट को 2,799 युआन तथा 8जीबी वेरिएंट को 3,299 युआन पर लॉन्च किया जा सकता है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,699 रुपये और 31,499 रुपये होगी।

The post 26 जुलाई को 8जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा यह दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 64जीबी ​मैमोरी वाला मीज़ु प्रो 7 जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-leaked-with-specifications-in-hindi/ Mon, 17 Jul 2017 07:44:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9599 चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीज़ु को लेकर कुछ समय से लीक आ रहे थे कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 पर काम कर रही है और यह फोन कंपनी का डुअल कैमरे से लैस स्मार्टफोन होगा। वहीं तमाम लीक व अफवाहों के बीच स्वयं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने मीज़ु प्रो 7 के लॉन्च […]

The post 4जीबी रैम और 64जीबी ​मैमोरी वाला मीज़ु प्रो 7 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीज़ु को लेकर कुछ समय से लीक आ रहे थे कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 पर काम कर रही है और यह फोन कंपनी का डुअल कैमरे से लैस स्मार्टफोन होगा। वहीं तमाम लीक व अफवाहों के बीच स्वयं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने मीज़ु प्रो 7 के लॉन्च को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

सेल्फी लवर्स के लिए इंटेक्स ने लॉन्च किया कम कीमत वाला ‘एक्वा सेल्फी’

मीज़ु के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये मीज़ु प्रो 7 का एक टीज़र शेयर किया गया है तथा साथ ही लिखा गया है ‘कमिंग सून’। इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है और हो सकता है कि जुलाई माह में ही मीज़ु प्रो 7 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया जाए।

इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 5.7-इंच की डुअल ऐज़ कर्व्ड स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। इस फोन को 3जीबी या 4जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा तथा यह स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन में 32जीबी या 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है।

कम कीमत में ज़ोलो का यह 4जी फोन सेल्फी लवर्स के लिए है खास

मीज़ु प्रो 7 के बैक पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर दिये जा सकता हैं जिनमें से एक 12-मेगापिक्सल का होगा। बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी नहीं दी जाती तब तक फोन की स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता नहीं कहा जा सकता।

The post 4जीबी रैम और 64जीबी ​मैमोरी वाला मीज़ु प्रो 7 जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मीजू का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा प्रो 7, साथ में होगी बड़ी स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-leak-with-dual-rear-camera-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 08:59:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8383 कंपनी मीजू प्रो 7 और मीजू प्रो 7 प्लस नाम के दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

The post मीजू का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा प्रो 7, साथ में होगी बड़ी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन कंपनी मीजु अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजू प्रो 7 पर कार्य कर रही है। इस फोन को लेकर आ रहे लीक्स के बीच मीजू प्रो 7 के एक और वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। नए लीक में बताया गया है कि कंपनी इस फोन को मीजु प्रो 7 और मीजू प्रो 7 प्लस नाम के दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च से पहले जानें वनप्लस 5 की 5 खास बातें

गीज़मोचाइना ने खबर पब्लिश करते हुए मीजू प्रो 7 तथा मीजू प्रो 7 प्लस के रेंडर शेयर किए है। वेबसाइट के अनुसार ये दोनों फोन मीजू प्रो 6 और मीजू प्रो 6 प्लस के उन्नत वर्ज़न के रूप के पेश किए जाएंगे। बेबसाइट द्वारा शेयर की गई फोटो में फोन का ​बैक पैनल​ दिखाया गया है जिस पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मौजूद है।

meizu-pro-7-plus-1

गौरतलब है कि मीजु प्रो 7 कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा फोन को लेकर सामनें आए लीक्स पर नज़र डाले तो मीजू प्रो 7 को जहां 1080पिक्सल वाली 5.2-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। वहीं मीजू प्रो 7 प्लस में 5.7-इंच वाली 2के सैमसंग एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है।

3 डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगा मोटो, कीमत हुई लीक

इन दोनों वेरिएंट में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक या एक्सनोस चिपसेट को लेकर अभी संदेह कायम है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी की ओर से मीजु प्रो 7 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जाएगा और इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर आधिकारिक मुहर लगाई जाएगी।

The post मीजू का पहला डुअल कैमरे वाला फोन होगा प्रो 7, साथ में होगी बड़ी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
अब मीजु ला रहा है डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro7-will-support-dual-rear-camera-in-hindi/ Mon, 01 May 2017 09:10:27 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7262 मीजु जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 सामनें लाने वाली है जो डुअल रियर कैमरे से लैस होगा।

The post अब मीजु ला रहा है डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इन दिनों लगभग स​भी स्मार्टफोन कंपनियां डुअल रियर कैमरा सेग्मेंट में एंट्री कर रही हैं। एप्पल, एलजी, आॅनर और कूलपैड ने हाल में डुअल कैमरे वाले फोन लॉन्च किए थे। वहीं इसी कड़ी में नया नाम है चीनी कंपनी मीजु का। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीजु जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 सामनें लाने वाली है जो डुअल रियर कैमरे से लैस होगा।

चीनी वेब वेईबो पर एक टिपस्टर द्वारा मीजु प्रो 7 की फोटो शेयर की गई है, और साथ में लिखा गया है, ‘दिस डिजाईन इज़ वैरी गुड’। शेयर की गई इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि तथाकथित मीजु प्रो 7 के बैक पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

meizu-pro-7-3

मीजु प्रो 7 के लीक में कहा गया है कि यह फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ही डुअल ऐज़ कर्व्ड स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार इसे 5.7-इंच की 2के डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है तथा यह फोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा।

एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते

लीक के अनुसार यह 3जीबी या 4जीबी रैम पर पेश किया जाएगा जिनमें 32जीबी या 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स362 सेंसर दिया जा सकता है जिनमें से एक 12-मेगापिक्सल का होगा। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता कहने से परहेज़ किया जा रहा है।

The post अब मीजु ला रहा है डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मीजू प्रो 7 की फोटो लीक, बड़ी स्क्रीन के साथ डेका-कोर प्रोसेसर पर जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-image-leaked-in-hindi/ Tue, 04 Apr 2017 08:11:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6460 एक ताजा लीक में मीजू के नए फोन मीजू प्रो 7 की फोटोज़ सामने आई है जिसके बाद इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च के कयास लगाए जा रहे हैं।

The post मीजू प्रो 7 की फोटो लीक, बड़ी स्क्रीन के साथ डेका-कोर प्रोसेसर पर जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले ही मीजू कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीजू प्रो 6 लॉन्च किया था। अब ताजा खबर में सामने आ रहा है कंपनी जल्द ही इस फोन का उन्नत वर्ज़न मीजू प्रो 7 भी पेश करने वाली है। एक ताजा लीक में मीजू के इस नए फोन की फोटोज़ सामने आई है जिसके बाद इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च के कयास लगाए जा रहे हैं।

एंडरॉयड हैडलाईन्स ने मीजू प्रो 7 की फोटो शेयर करते हुए इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है। मीजू प्रो 7 हल्कें टॉप बेज़ल ​डिजाईन पर बना है जो देखने में काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस8 जैसा है। मीजू के इस फोन में कर्व्ड डिसप्ले के साथ ही किनारें भी हल्के राउंड दिए गए हैं।

meizu-pro-71

मीजू प्रो 7 बड़ी स्क्रीन वाली एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जिसके फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि मीजू अपने इस फोन को हेलियो एक्स30 64-बिट डेका-कोर प्रोसेसर पर पेश कर सकती है।

भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से हालांकि मीजू प्रो 7 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है ​लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो एक्सनोस 8895 पर पेश किया जा सकता है।

The post मीजू प्रो 7 की फोटो लीक, बड़ी स्क्रीन के साथ डेका-कोर प्रोसेसर पर जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
8जीबी रैम से लैस हो सकता है टाइटेनियम बॉडी वाला मीज़ू प्रो 7 https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-pro-7-leak-with-8gb-ram-in-hindi/ Tue, 31 Jan 2017 07:05:31 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4293 एक चीनी वेबसाइट पर मीज़ू प्रो 7 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का ख़ुलासा किया गया है। वेबसाइट का दावा है कि इस स्मार्टफोन को लेकर पब्लिश की गई रिपोर्ट कंपनी के ही विश्वसनीय सूत्र द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बनाई गई है।

The post 8जीबी रैम से लैस हो सकता है टाइटेनियम बॉडी वाला मीज़ू प्रो 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन स्मार्टफोन मोबाईल निर्माता मीज़ू के बहुप्रतीक्षित ​डिवाईस मीज़ू प्रो 7 को लेकर कुछ हफ्तों से लगातार लीक सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक चीनी वेबसाइट पर मीज़ू प्रो 7 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का ख़ुलासा किया गया है। वेबसाइट का दावा है कि इस स्मार्टफोन को लेकर पब्लिश की गई रिपोर्ट कंपनी के ही विश्वसनीय सूत्र द्वारा दी गई सूचना के आधार पर बनाई गई है।

आईबॉल ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला टैबलेट

ऐनझूओ डॉट सीएन द्वारा पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार मीज़ू प्रो 7 टाइटेनियम बॉडी से निर्मित होगा तथा इसमें 4के क्वालिटी वाली 5.7-इंच की स्क्रीन होगी। फोन की​ डिसप्ले का कंट्रास्ट रेशियो 10,000:1 तथा ब्राईटनेस रेशियो 1,800-निट का होगा। यह फोन मीडियाटेक एक्स30 चिपसेट पर आधारित होगा।

meizu-pro-7-2

रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाले 12-मेगापिक्सल के कैमरे हो सकते हैं जो 10-एलईडी फ्लैश से लैस होंगे।

meizu-pro-7-1

खबर पर यकीन करें तो मीज़ू रैम और स्टोरेज के हिसाब से अपने आगामी डिवाइस को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। शुरूआती मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसकी कीमत 3,299 चीनी युआन यानि तकरीबन 33 हजार रुपये होगी।
दूसरा मॉडल 3,599 चीनी युआन अर्थात करीब 36,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी होगी। वहीं मीज़ू प्रो 7 का टॉप वेरिएंट 8जीबी रैम व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है, जो 3,799 चीनी युआन यनि तकरीबन 37,500 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

स्वाईप ने कम कीमत में लॉन्च किया खास फ़ीचर्स वाला 4जी फोन

इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है ​लेकिन चीनी पब्लिशर की रिपोर्ट पर यकीन करें तो यह फोन बेहद दमदार फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

The post 8जीबी रैम से लैस हो सकता है टाइटेनियम बॉडी वाला मीज़ू प्रो 7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>