meizu | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 14 Oct 2020 09:17:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शानदार फीचर्स के साथ Meizu Buds भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-buds-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-buds-launched-in-india/#respond Wed, 14 Oct 2020 09:17:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=49987 इसकी कीमत 3499 रुपए है।

The post शानदार फीचर्स के साथ Meizu Buds भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी टेक कंपनी Meizu ने लंबे समय से चर्चा में बने बड्स को इंडिया में पेश कर दिया है। इस नए जेनरेशन TWS – Meizu Buds को हाई-क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल माइक ENC noise रिडक्शन और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जो कि Airoha AB1562M चिपसेट से लैस है। इस चिपसेट की मदद से बड्स को फोन्स से जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है।

Meizu ईयरबड्स एक अच्छा ऑडियो एक्सपीरियंस उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा यह बड्स फ्लिककार्ट पर 16 अक्टूबर से (इंट्रोडक्टरी कीमत) 2799 रुपए में सेल किए जाएंगे। इसी दिन से कंपनी अपनीBig Billion Day सेल का आयोजन कर रही है। हालांकि, इसकी कीमत 3499 रुपए है। इसे भी पढ़ें: जानें, सस्ते Oppo Enco W51 ईयरफोन को खास बनाने वाले ये टॉप 5 फीचर्स

meizu-buds-big-billion-day

Meizu Earbuds एक फास्ट-चार्जिंग फीचर के साथ आता है जो एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और एक चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक कॉलिंग समय प्रदान करता है। लाइटवेट चार्जिंग केस में 2 दिनों के मनोरंजन समय की पेशकश की जाती है।

The post शानदार फीचर्स के साथ Meizu Buds भारत में हुए लॉन्च, जानिए कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-buds-launched-in-india/feed/ 0
8 जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16t-launched-8gb-ram-snapdragon-855-chipset-4500mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16t-launched-8gb-ram-snapdragon-855-chipset-4500mah-battery/#respond Wed, 23 Oct 2019 11:45:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37133 कंपनी ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है

The post 8 जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Meizu भारत में कम एक्टिव है लेकिन अपनी होम मार्केट चीन में यह कंपनी लगातार प्रोडक्ट्स लॉन्च कर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करती है। आज फिर से अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Meizu ने नया स्मार्टफोन Meizu 16T लॉन्च कर दिया है। यह डिवाईस एक फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। चीन में इस फोन की शुरूआती कीमत 20,000 रुपये के करीब है।

Meizu 16T

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Meizu 16T 18.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2232 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। मीजू ने अपने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है जिसमें यूजर स्क्रीन पर टच करने से ही यह फोन अनलॉक हो जाता है। यह भी पढ़ें : Redmi को फिर चुनौती देगा Realme, Realme 5s मॉडल की कर रहा तैयारी

Meizu 16T एंडरॉयड 9 पाई आधारित फ्लेम ओएस 7 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। चीनी बाजार में यह डिवाईस दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल है। यह फोन 128 जीबी और 256 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Meizu 16T launched 8gb ram snapdragon 855 chipset 4500mah battery

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Meizu 16T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का Sony IMX362 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Meizu 16T में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola भी ला रही है 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन, देखें पहली झलक

Meizu 16T डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Meizu 16T यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। चीन में यह फोन ग्रीन, आरेंज और ब्लू कलर में लॉन्च हुआ है।

कीमत

Meizu 16T की कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1999 युआन में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 20,000 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2299 युआन और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत क्रमश: 23,000 रुपये और 25,000 रुपये के करीब है।

The post 8 जीबी रैम, 4500एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च हुआ यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16t-launched-8gb-ram-snapdragon-855-chipset-4500mah-battery/feed/ 0
ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/#respond Thu, 30 May 2019 10:30:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31530 MEIZU 16Xs कंपनी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ आता है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Meizu ने पिछले महीने अपनी घरेलू मार्केट में Meizu 16s को लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से डिवाइस के दूसरे वर्जन यानी Meizu 16Xs को लेकर जानकारी सामने आने लगी थी। वहीं, अब इन सब लीक्स व जानकारियों पर विराम लगाते हुए कंपनी ने Meizu 16Xs को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। Meizu 16Xs कंपनी का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरीज का प्रोसेसर, नॉच-लैस डिसप्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार बैटरी है।

Meizu 16Xs की कीमत

चीन में MEIZU 16Xs के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंरनी ने 1,698 (लगभग 17,150 रुपए) और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,998 (लगभग 20,180 रुपए) है। हैंडसेट को मिडनाइट ब्लैक, ब्लू, कोरल ओरेंज और स्लिक व्हाइट कलर ऑप्शन में 10 जून को चीन में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा कंपनी ने अपने टाइप-सी ईयरफोन MEIZU EP2C Type-C को फोन के साथ पेश किया है। इस हैडसेट की कीमत RMB 129 (लगभग 1,300 रुपए) है। लेकिन, MEIZU 16Xs के साथ सिर्फ RMB 99 (लगभग 999 रुपए) में मिल जाएगा।
screenshot-2019-05-30-at-3-16-23-pm
Meizu 16Xs की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात कें इसकी स्पेसिफिकेशन की तो Meizu 16Xs में 6.2-इंच फुल-एचडी+ अमोलेड डिसप्ले और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.29 प्रतिशत है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC और 6जीबी रैम के साथ 64जीबी/ 128जीबी की स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर 48-मेगापिक्सल मेन शूटर के साथ 8-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल एडिशनल स्नैपर से लैस है। साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। दूसरी ओर फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया Meizu 16Xs स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16xs-with-triple-rear-cameras-and-in-display-fingerprint-sensor-announced/feed/ 0
48 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 के साथ आया Meizu 16s, जानें कीमत और शानदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-with-snapdragon-855-soc-48-megapixel-camera-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-with-snapdragon-855-soc-48-megapixel-camera-launched/#respond Wed, 24 Apr 2019 09:36:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30029 फोन में पावर बैकअप के लिए 3,600एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 48 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 के साथ आया Meizu 16s, जानें कीमत और शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि मीजू एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Meizu 16s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए कंपनी ने Meizu 16s को ऑफिशियल तौर पर चीन में पेश कर दिया है।

खासियत
अगर बात करें इस फोन की खासियत की तो इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस में एमइंजन 3.0, हाइपरगेमिंग और पेमेंट के लिए Meizu Pay मौजूद है। कंपनी ने Meizu 16s स्मार्टफोन को कंडेंस्ड व्हाइट, कार्बन ब्लैक और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है।

कीमत
अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने Meizu 16s को आरएमबी 3,398 (लगभग 35,200 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज की है। वहीं, इस फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत आरएमबी 3,698 (लगभग 38,300 रुपए) और 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत आरएमबी 4,198 (लगभग 43,500 रुपए) है।

Meizu 16s की स्पेसिफिकेशन्स
मीजू 16एस में 6.2-इंच का फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन (1080×2340 पिक्सल) है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। मीजू 16एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है।

अगर बात करें फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीजू 16एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिलेगा जो ओआईएस तकनीक से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post 48 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 के साथ आया Meizu 16s, जानें कीमत और शानदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-with-snapdragon-855-soc-48-megapixel-camera-launched/feed/ 0
23 अप्रैल को लॉन्च होगा 48-एमपी कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस मीजू 16एस https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-launch-date-23-april-revealed-in-leak-with-lenovo-z6-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-launch-date-23-april-revealed-in-leak-with-lenovo-z6-pro/#respond Thu, 11 Apr 2019 07:26:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29615 इसी दिन लेनोवो ज़ेड6 प्रो भी लॉन्च होगा।

The post 23 अप्रैल को लॉन्च होगा 48-एमपी कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस मीजू 16एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Meizu अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे मीजू 16एस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिनों जहां इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी वहीं कल ही इस फोन की एक रेंडर ईमेज भी सामने आई थी। इस ईमेज से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी ​तो मिली ही थी वहीं यह उम्मीद और भी प्रबल हो गई थी कि Meizu 16s जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा। लेकिन आज कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मीजू 16एस की लॉन्च डेट का भी खुलास हो गया है। खबर सामने आई है कि मीजू 16एस 23 अप्रैल को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

Meizu 16s की लॉन्च डेट की जानकारी एक लीक में माध्यम से ही सामने आई है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक यूजर से पोस्ट करते हुए बताया है कि मीजू 16एस आने वाली 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन सबसे पहले चीनी बाजार में कदम रखेगा तथा बाद में विश्व की अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस लीक के सामने आने के बाद भी Meizu कंपनी की ओर से इस फोन के लॉन्च की तारीख का आफिशियली तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इसी दिन 23 अप्रैल को चीन में लेनोवो ज़ेड6 प्रो भी लॉन्च होगा।

meizu 16s launch date 23 april revealed in leak with lenovo z6 pro

मीजू 16एस डिजाईन

मीजू 16एस की लीक हुई फोटो में इस फोन को नैरो बेजल्स वाले डिजाईन पर बना दिखाया गया था। फोन के चारों किनारों पर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है तथा उपर की ओर मौजूद बेजल पर ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में है त​था पैनल पर बाईं ओर स्थित है। दोनों कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है जो रिंग में मौजूद है। Meizu 16s के रियर पैनल से हल्का कर्व्ड ऐज़ वाला है। यह भी पढ़ें : सैमसंग ने रचा इतिहास : लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए80

मीजू 16एस के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं बैक पैनल पर नीचे की ओर से ‘मीजू’ ब्रांडिग दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आडियो जैक भी नज़र आया है। यहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा एक्स्ट्रनल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। टाईप-सी यूएसबी होने के चलने उम्मीद की जा सकती है कि Meizu 16s फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

meizu 16s launch date 23 april revealed in leak with lenovo z6 pro

मीजू 16एस स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमनें पहले ही बताया Meizu 16s को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन विभिन्न ​लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो मीजू 16एस को 6.2-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। मीजू16 एस में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी या फिर यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा, यह जानकारी किसी प्रमाणित लीक के सामने आने पर ही साफ हो पाएगी। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: इन शानदार फीचर्स के साथ जल्द भारत आएगा Samsung Galaxy A2 Core, जानें क्या होगी कीमत

लीक्स के अनुसार Meizu 16s एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है। लीक्स की माने तो मीजू 16एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन में मौजूद चिपसेट को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मीजू 16एस 8जीबी रैम या किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

meizu 16s launch date 23 april revealed in leak with lenovo z6 pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार Meizu 16s डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिल सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में मीजू 16एस की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है मीजू द्वारा इस फोन को 3198 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 32,800 रुपये के करीब होगी। बहरहाल आपको बता दें कि जब तक फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आ जाती तब तक Meizu 16s की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post 23 अप्रैल को लॉन्च होगा 48-एमपी कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस मीजू 16एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-launch-date-23-april-revealed-in-leak-with-lenovo-z6-pro/feed/ 0
48-मेगापिक्सल कैमरा और बड़ी डिसप्ले के साथ आएगा Meizu 16s स्मार्टफोन, जानें इसके और भी दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-come-with-6-2-inch-display-and-48-mp-dual-rear-cameras-render-shows-phone-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-come-with-6-2-inch-display-and-48-mp-dual-rear-cameras-render-shows-phone-design/#respond Wed, 10 Apr 2019 03:16:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29508 इस फोन के रेंडर को कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने शेयर किया है।

The post 48-मेगापिक्सल कैमरा और बड़ी डिसप्ले के साथ आएगा Meizu 16s स्मार्टफोन, जानें इसके और भी दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से खबर सामने आ रही है कि मीजू एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Meizu 16s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस डिवाइस को कुछ समय पहले चीन की माइक्रोब्लागिंग साइट वीबो पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यही फोन चीन की सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हुआ। अब इस फोन के रेंडर को कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने शेयर किया है।

टेना लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई तो वहीं रेंडर में फोन का डिजाइन देखा गया है। रेडंर में स्मार्टफोन का सफेद कलर वेरिएंट देखा गया है, जिससे साफ हो गया है कि दिखने में यह फोन कैसा होगा। डिजाइन के मामले में यह फोन मीजू के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही स्लीक डिजाइन पर पेश किया जाएगा।
यह साफ है कि फोन में काफी कम बेजल होंगे जो कि डिसप्ले के साइड में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इससे हाई-स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलेगा। बैक में डुअल कैमरा सेटअप सेंसर के साथ वर्टिकली टॉप लेफ्ट साइड में प्लेस्ड होगा।

मीजू 16एस की स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई ​लीक्स के अनुसार मीजू 16एस को 6.2-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। मीजू16 एस में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी या फिर यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा, यह जानकारी किसी प्रमाणित लीक के सामने आने पर ही साफ हो पाएगी।

लीक्स के अनुसार मीजू 16एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है। लीक्स की माने तो मीजू 16एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन में मौजूद चिपसेट को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मीजू 16एस 8जीबी रैम या किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार मीजू 16एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिल सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में मीजू 16एस की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है मीजू द्वारा इस फोन को 3198 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 32,800 रुपये के करीब होगी।

सोर्स

The post 48-मेगापिक्सल कैमरा और बड़ी डिसप्ले के साथ आएगा Meizu 16s स्मार्टफोन, जानें इसके और भी दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-come-with-6-2-inch-display-and-48-mp-dual-rear-cameras-render-shows-phone-design/feed/ 0
मीजू 16एस सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही उजागर हुई इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-tenaa-listing-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-tenaa-listing-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/#comments Fri, 05 Apr 2019 10:31:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29429 मीजू एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे मीजू 16एस नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जाना है। कुछ दिनों पहले ही मीजू 16एस की फोटो को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया था, जिसमें फोन के डिजाईन से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी। वहीं अब मीजू का यही […]

The post मीजू 16एस सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही उजागर हुई इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मीजू एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे मीजू 16एस नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जाना है। कुछ दिनों पहले ही मीजू 16एस की फोटो को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया था, जिसमें फोन के डिजाईन से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी। वहीं अब मीजू का यही स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई वहीं यह उम्मीद भी प्रबल हो गई है कि मीजू 16एस जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे देगा। टेना पर मीजू 16एस को M971Q मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

मीजू 16एस डिजाईन

मीजू 16एस की लीक हुई फोटो में फोन के रियल पैनल को दिखाया गया है। फोन का बैक पैनल फोटो में काफी शाइनी नज़र आ रहा है, हो सकता है कि ग्लॉस पर बना हो। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में है त​था पैनल पर बाईं ओर स्थित है। दोनों कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है जो रिंग में मौजूद है। मीजू16एस के रियर पैनल से हल्का कर्व्ड ऐज़ वाला है।

मीजू 16एस के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं बैक पैनल पर नीचे की ओर से ‘मीजू’ ब्रांडिग दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आडियो जैक भी नज़र आया है। यहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा एक्स्ट्रनल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। टाईप-सी यूएसबी होने के चलने उम्मीद की जा सकती है कि मीजू 16एस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

meizu 16s tenaa listing 48 mp dual camera in display fingerprint sensor

मीजू 16एस स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमनें पहले ही बताया मीजू 16एस को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन विभिन्न ​लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो मीजू 16एस को 6.2-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। मीजू16 एस में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी या फिर यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा, यह जानकारी किसी प्रमाणित लीक के सामने आने पर ही साफ हो पाएगी।

लीक्स के अनुसार मीजू 16एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है। लीक्स की माने तो मीजू 16एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन में मौजूद चिपसेट को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मीजू 16एस 8जीबी रैम या किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

meizu 16s tenaa listing 48 mp dual camera in display fingerprint sensor

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार मीजू 16एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिल सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,540एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में मीजू 16एस की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है मीजू द्वारा इस फोन को 3198 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 32,800 रुपये के करीब होगी।

The post मीजू 16एस सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही उजागर हुई इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-tenaa-listing-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/feed/ 1
लॉन्च से पहले ही लीक हुई मीजू 16एस की फोटो, फोन में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-render-leaked-rear-panel-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-render-leaked-rear-panel-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/#respond Thu, 28 Mar 2019 06:31:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29052 इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुई मीजू 16एस की फोटो, फोन में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी मीजू अपने नए डिवाईस पर काम कर रही है जिसे मीजू 16एस नाम के साथ बाजार में लॉन्च किया जाना है। फोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में फोन के बैक पैनल की फोटो सामने आई है। मीजू16एस की फोटो को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस फोटो के सामने आने से एक ओर जहां फोन के डिजाईन से जुड़ी अहम जानकारी का खुलासा हुआ है वहीं फोटो के साथ ही मीजू 16एस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक के माध्यम से सामने आ गई है।

मीजू 16एस डिजाईन

वेईबो पर मीजू 16एस के बैक पैनल को दिखाया गया है। वेबसाइट पर फोन के सिर्फ रियर पैनल की ही फोटो शेयर की गई है। फोन का बैक पैनल फोटो में काफी शाइनी नज़र आ रहा है, हो सकता है कि ग्लॉस पर बना हो। फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में है त​था पैनल पर बाईं ओर स्थित है। दोनों कैमरा सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है जो रिंग में मौजूद है। मीजू16एस के रियर पैनल से हल्का कर्व्ड ऐज़ वाला है। यह भी पढ़ें : सैमसंग को करारा जवाब देने की तैयारी में शाओमी, जल्द आ रहा फोल्डेबल फोन

मीजू 16एस के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारेगी। वहीं बैक पैनल पर नीचे की ओर से ‘मीजू’ ब्रांडिग दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम आडियो जैक भी नज़र आया है। यहां यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा एक्स्ट्रनल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। टाईप-सी यूएसबी होने के चलने उम्मीद की जा सकती है कि मीजू 16एस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

meizu 16s render leaked rear panel 48 mp dual camera in display fingerprint sensor

मीजू 16एस स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमनें पहले ही बताया मीजू 16एस को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन विभिन्न ​लीक्स में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो मीजू 16एस को 6.2-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। मीजू16 एस में वॉटरड्रॉप नॉच दी जाएगी या फिर यह फोन पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा, यह जानकारी किसी प्रमाणित लीक के सामने आने पर ही साफ हो पाएगी। यह भी पढ़ें : लॉन्च होने से पहले ही आ गई गूगल पिक्सल 3ए और 3ए एक्सएल की कीमत, देखें कितना स्टाइलिश हैं यह फोन

लीक्स के अनुसार मीजू 16एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो फ्लेम यूआई पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जा सकता है। लीक्स की माने तो मीजू 16एस को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन में मौजूद चिपसेट को देखते हुए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मीजू 16एस 8जीबी रैम या किसी अन्य वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

meizu 16s render leaked rear panel 48 mp dual camera in display fingerprint sensor

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार मीजू 16एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसमें 48-मेगापिक्स1ल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर देखने को मिल सकता है जो ओआईएस तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,600एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई हो जो 24वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक में मीजू 16एस की कीमत भी सामने आई है। बताया जा रहा है मीजू द्वारा इस फोन को 3198 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत 32,800 रुपये के करीब होगी।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुई मीजू 16एस की फोटो, फोन में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-16s-render-leaked-rear-panel-48-mp-dual-camera-in-display-fingerprint-sensor/feed/ 0
4,000एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे पर लॉन्च हुआ मीजू नोट 9 https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-note-9-launched-48-mp-camera-4000mah-battery-6gb-ram-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-note-9-launched-48-mp-camera-4000mah-battery-6gb-ram-price-specifications/#respond Wed, 06 Mar 2019 11:33:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28222 यह फोन शाओमी रेडमी नोट 7 का कड़ा प्रतिद्वंदी बन कर बाजार में दाखिल हुआ है।

The post 4,000एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे पर लॉन्च हुआ मीजू नोट 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी मीजू की नोट सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन मीजू नोट 9 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके थे। कंपनी ने जहां पहले ही बता दिया था कि मीजू नोट 9 6 मार्च को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा, वहीं अब कंपनी ने इस फोन को बाजार में उतार दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए मीजू नोट 8 का ही नया व अपग्रेडेड वर्ज़न है जो फिलहाल चीनी मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। यह फोन 48-मेगापिक्सल कैमरे के साथ शाओमी रेडमी नोट 7 का कड़ा प्रतिद्वंदी बन कर बाजार में दाखिल हुआ है।

मीजू नोट 9 स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है। यह फोन 89.23 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से मीजू नोट 9 को 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फ्लेम 7.2 पर पेश किया गया है जो 10एनएम आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैनड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है।यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस10 मॉडल्स की खरीद पर 6,000 रुपये की छूट और 15,000 रुपये तक का फायदा, जानें सभी ऑफर्स

मीजू नोट 9 को 4जीबी तथा 6जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4जीबी रैम के साथ जहां 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी मैमोरी आप्शन मिलते हैं वहीं 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोन में गे​मिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए मीजू नोट 9 को हायपर गेमिंग फीचर से लैस किया गया है।

meizu-note-9-launched-48-mp-camera-4000mah-battery-6gb-ram-price-specifications

कैमरा सेग्मेंट

मीजू नोट 9 की मुख्य यूएसपी फोन को कैमरा सेग्मेंट है। यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो सैमसंग आईएसओसेल जीएम1 सेंसर है। साथ ही बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी दिया गया है जो लो लाईट फोटोग्राफी में भी सक्षम है। रियर कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश से लैस किया गया है। वहीं सेल्फी के लिए मीजू नोट 9 में एआई फीचर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

बैटरी व कनेक्टिविटी

मीजू नोट 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स के साथ ही 3.5एमएम जैक तथा यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मीजू नोट 9 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

meizu-note-9-launched-48-mp-camera-4000mah-battery-6gb-ram-price-specifications

मीजू नोट 9 प्राइज़

मीजू नोट 9 के सबसे छोटे 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1398 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 14,700 रुपये है। इसी तरह फोन के 4जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट तथा 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 1598 युआन में लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स की इंडियन कीमत तकरीबन 16,800 रुपये है। चीन में यह फोन ब्लैक, व्हाईट और ब्लू कलर में लॉन्च हुआ है। मीजू नोट 9 इंडिया कब आएगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

The post 4,000एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे पर लॉन्च हुआ मीजू नोट 9 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-note-9-launched-48-mp-camera-4000mah-battery-6gb-ram-price-specifications/feed/ 0
बिना नॉच वाली ट्रू बेजल लेस स्क्रीन और ताकतवर प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा मीजू 16एस स्मार्टफोन, होंगी और भी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-teases-meizu-16s-is-coming-to-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-teases-meizu-16s-is-coming-to-india/#respond Thu, 28 Feb 2019 10:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28007 फोन में 6.2- इंच का डिस्प्ले होगा।

The post बिना नॉच वाली ट्रू बेजल लेस स्क्रीन और ताकतवर प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा मीजू 16एस स्मार्टफोन, होंगी और भी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मीजू ने कुछ समय पहले अपने बटनलेस स्मार्टफोन मीूज जीरो को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपने अगले फोन को लॉन्च की तैयारी में जुट गई है। मिजू इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर एक बार फिर मोबाइल फोन यूजर्स को लुभाने की कोशिश करेगी। मीजू की ओर से पिछले साल दिसंबर में मीजू एम6टी, मीजू सी9 और मीजू 16टीएच भारतीय बाजार में उतारा था।

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर टीज कर रही है। ट्विट्स के अनुसार कंपनी भातीय मार्केट में मीजू 16एस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस डिवाइस के चीन में लॉन्च होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।

ट्विटर पर कंपनी “#दपावरऑफ6” का इस्तेमाल कर ट्विट कर रही है। ट्विट में किसी प्रकार की लॉन्च डेट और फोन की जानकारी सामने नहीं आई है। ट्विट में दिखाई गई फोटो को देखकर लग रहा है कि फोन में बिना नॉच वाला डिस्प्ले होगा। इसे हम बेजल लेस डिस्प्ले भी कह सकते हैं क्योंकि फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर बेहद पतला दिखाई दे रहा है।

इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में सामने आया था कि मीज़ू सीईओ ने बताया कि फोन में 6.2- इंच का डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और फोन में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी और सोनी आईएमएक्स586 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 39,900 रुपए के आसपास हो सकती है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

The post बिना नॉच वाली ट्रू बेजल लेस स्क्रीन और ताकतवर प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा मीजू 16एस स्मार्टफोन, होंगी और भी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meizu-teases-meizu-16s-is-coming-to-india/feed/ 0