Messenger | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 27 Jun 2017 08:18:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-messenger-new-features-update-in-hindi/ Tue, 27 Jun 2017 08:18:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8940 यूजर्स के वीडियो कॉल और चैट के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाते हुए फेसबुक ने अपनी मैसेजिंग ऐप मैसेंजर के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं जो बेहद की खूबसूरत और मजेदार है।

The post फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आज सिर्फ यूथ ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों की पहली पसंद है। यह लोगों से जुड़ने, उनकी अपडेट जानने और चैट करने के सबसे मनोरंजक साधनों में से एक है। अपने यूजर्स के वीडियो कॉल और चैट के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाते हुए फेसबुक ने अपनी मैसेजिंग ऐप मैसेंजर के लिए नए फीचर्स जारी किए हैं जो बेहद की खूबसूरत और मजेदार है।

ईमोजी आईकन

facebook-messenger-1

फेसबुक मैसेंज​र पर वीडियो चैट के दौरान बिना शब्दों के अपनी ​फिलिंग्स जताने का यह एक शानदार जरिया है। इस फीचर्स को यूजर ग्रुप चैट और पर्सनल चैट में यूज कर सकते हैं। इसमें इमोशन, लव, लाफ्टर, उदासी, गुस्सा, सरप्राईज़ जैसे ईमोजी शामिल हैं। आप अपने रिऐक्शन को मनचाहे ईमोजी के आईकन पर क्लिक कर ज़ाहिर कर सकते हैं। ईमोजी आईकन का क्लिक करते ही स्क्रीन पर ऐनीमेशन आएगा, जो अपकी चैट को और शानदार बना देगा।

फिल्टर

facebook-messenger-2

नए फीचर्स में से एक है ​कूल फिल्टर्स। मैसें​जर के नए अपडेट में ब्लैक एंड वाईट, रेड, यैलो व अन्य रंगों के फिल्टर्स शामिल है। यदि आप सिंपल वीडियो चैट से बोर हो चुके हैं तो ये नए फिल्टर्स आपके मूड के अनुरूप आपके चैट बॉक्स को कलरफुल कर देंगे। किसी भी फिल्टर को एप्लाई करने से पहले आप मैसेंजर में इसकी प्रीव्यू भी देख सकते हैं।

वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर

न्यू मास्क

facebook-messenger-3

यह नया फीचर कुछ हद तक स्नैपचैट की तरह काम करते है। इसके साथ आप लाईव चैट के दौरान कूल, ब्यूटीफुल और फनी मास्क का यूज कर सकते हैं। ये मास्क आपके फेस और हाथों की मूवमेंट के हिसाब से खुद ही एडजेस्ट होते रहते हैं।

फोमो (एफओएमओ)

facebook-messenger-4

आपके स्कूल या कॉलेज फ्रेंड हो या दूर रहने वाले रिश्तेदार। कई बाद ग्रुप चैट इतनी मजेदार होती कि आपका मन करता है कि काश इस पल को स्क्रीनशॉट कर लेते। मैसेंजर का यह नया फीचर आपको यही सुविधा मुहैया कराता है। फोमो के जरिये आप ग्रुप चैट के दौरान मैसेंजर स्क्रीन को कैप्चर कर सकते हैं और गैलरी में सेव करने के साथ ही इसे अन्यों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

The post फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>