Meta | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 18 Sep 2025 07:34:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Meta ने लॉन्च किए नए AI Smart Glasses, फीचर्स हैं कमाल https://www.91mobiles.com/hindi/meta-new-ai-smart-glasses-launched-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/meta-new-ai-smart-glasses-launched-features/#respond Thu, 18 Sep 2025 07:34:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182647 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Meta ने अपने AI Glasses पोर्टफोलियो को Connect 2025 इवेंट में आगे बढ़ा दिया है। जहां तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए गए हैं। इनमें Ray-Ban Meta (Gen 2), Meta Ray-Ban Display और Oakley Meta Vanguard शामिल हैं। यह नए स्मार्टग्लासेस बेहतर कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और AI व EMG(Electromyography) टेक्नोलॉजी के कंट्रोल ऑप्शंस के […]

The post Meta ने लॉन्च किए नए AI Smart Glasses, फीचर्स हैं कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Meta ने अपने AI Glasses पोर्टफोलियो को Connect 2025 इवेंट में आगे बढ़ा दिया है। जहां तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए गए हैं। इनमें Ray-Ban Meta (Gen 2), Meta Ray-Ban Display और Oakley Meta Vanguard शामिल हैं। यह नए स्मार्टग्लासेस बेहतर कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और AI व EMG(Electromyography) टेक्नोलॉजी के कंट्रोल ऑप्शंस के साथ आए हैं। आइए, आगे खूबियां और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Meta और EssilorLuxottica की पार्टनरशिप से बने Ray-Ban Meta (Gen 2) को पहले जनरेशन से कई अपग्रेड्स के साथ लाया गया हैं। इसमें अब 3K Ultra HD वीडियो कैप्चर सपोर्ट है, जिसमें अल्ट्रावाइड HDR और 60fps रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है। हाइपरलैप्स और स्लो-मोशन जैसे मोड्स इस बार सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़ेंगे। बैटरी बैकअप में भी बड़ा सुधार मिलेगा। यानी अब यह 8 घंटे तक का बैकअप दे पाएंगे। साथ ही फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 20 मिनट में 50% चार्ज हो सकते हैं। चार्जिंग केस 48 घंटे का अतिरिक्त बैकअप प्रदान कर सकता है।

नए फीचर्स में Conversation Focus शामिल किया गया है, जो शोरगुल वाले माहौल में सामने वाले की आवाज बेहतर आती है। साथ ही अब जर्मन और पुर्तगाली भाषा के लिए Live Translation सपोर्ट भी जोड़ा गया है। डिजाइन की बात करें तो ये Wayfarer, Skyler और Headliner स्टाइल्स में उपलब्ध होंगे और इसके लिए कई नए कलर कॉम्बिनेशन भी पेश हुए हैं।

Meta Ray-Ban Display कंपनी ने नई कैटेगरी में लॉन्च किया है। जिसमें इन-लेंस डिस्प्ले और Neural Band EMG कंट्रोल मौजूद है। यह मैसेज, फोटो, ट्रांसलेशन और Meta AI असिस्टेंस जैसी चीजें आसानी से दिखा सकता है।

Neural Band एक EMG रिस्टबैंड है, जो यूजर की हल्की-सी मसल एक्टिविटी को भी कमांड में बदल सकता है। यह एक्सेसिबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है और छोटे मूवमेंट्स से भी कंट्रोल हो सकता है। यह ग्लासेस 6 घंटे का बैकअप दे सकते हैं और चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक चल सकते हैं।

Neural Band 18 घंटे बैकअप, IPX7 वॉटर रेसिस्टेंस और टिकाऊ Vectran मटेरियल के साथ आया है। इन ग्लासेस में स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस, वीडियो कॉलिंग, लाइव ट्रांसलेशन, नेविगेशन और जेस्चर कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं।

Oakley Meta Vanguard खासतौर पर स्पोर्ट्स और हाई-इंटेंसिटी एक्टिविटीज के लिए बनाया गया है। इसमें 12MP कैमरा और 122° वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। यह 3K वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन और हाइपरलैप्स को सपोर्ट कर सकता है। यह ग्लासेस Garmin और Strava जैसे फिटनेस ऐप्स से इंटीग्रेट हो सकते हैं।

ऑडियो के लिए इसमें अब तक के सबसे तेज open-ear speakers और 5-माइक एरे मिलते हैं। जो हवा के शोर को कम कर सकता है। Oakley का Three-Point Fit सिस्टम आरामदायक पहनने का अनुभव देता है और यह हेलमेट व कैप्स के साथ भी कम्पैटिबल है। इन ग्लासेस को IP67 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है। इसकी बैटरी 9 घंटे टोटल और 6 घंटे कंटीन्यूअस म्यूजिक चला सकती है। इसके अलावा चार्जिंग केस 36 घंटे का बैकअप दे सकता है।

Meta के AI Glasses को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है। जिसमें Camera AI Glasses यानी Ray-Ban और Oakley ब्रांड्स, Display AI Glasses यानी Meta Ray-Ban Display व Augmented Reality Glasses यह अभी प्रोटोटाइप डेवलपमेंट में हैं। इन सभी चश्मों का मकसद यूजर्स को वीडियो कैप्चर, फिटनेस ट्रैकिंग, AI फीचर्स और इंट्यूटिव कंट्रोल के साथ ज्यादा कनेक्टेड और स्मार्ट एक्सपीरियंस देने का है।

कीमत की बात करें तो Ray-Ban Meta (Gen 2) की कीमत $379 (लगभग 33,400 रुपये) है यह चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगा। जबकि मेक्सिको और भारत में लॉन्च जल्द हो सकता है। Meta Ray-Ban Display की कीमत $799 (लगभग 70,370 रुपये) । यह 30 सितंबर से U.S. में उपलब्ध होगा। वहीं, 2026 की शुरुआत में कनाडा, फ्रांस, इटली और UK में लॉन्च हो सकता है। Oakley Meta Vanguard चश्मे की कीमत $499 (लगभग 43,900 रुपये) रखी गई है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 21 अक्टूबर को आएगा। साथ ही साल के अंत तक भारत सहित कई देशों में उपलब्ध होगा।

Meta के CEO Mark Zuckerberg ने इस बड़े इवेंट में कहा कि, “हमने पिछले एक दशक में Reality Labs के जरिए जाना कि इतने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बनाना केवल टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि नए आइडिया ईजाद करने की हिम्मत पर भी निर्भर है। आज सिर्फ AI Glasses के लिए ही नहीं बल्कि वियरेबल टेक्नोलॉजी के भविष्य के लिए भी एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।”

The post Meta ने लॉन्च किए नए AI Smart Glasses, फीचर्स हैं कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/meta-new-ai-smart-glasses-launched-features/feed/ 0
Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/#respond Wed, 12 Feb 2025 04:37:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166674 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंस्टाग्राम ने आज घोषणा की है कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए टीन अकाउंट्स ला रहा है। कंपनी ने पहली बार पिछले साल टीन अकाउंट्स पेश किए थे। हालांकि, उस समय ये अकाउंट्स केवल अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उपलब्ध थे। वहीं, अब लगभग पांच महीने बाद मेटा का यह फोटो और […]

The post Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • इंस्टाग्राम भारत में टीन अकाउंट शुरू कर रहा है।
  • टीन अकाउंट में कम रिस्ट्रिक्टिव सेटिंग में बदलाव के लिए माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता होती है।
  • टीन अकाउंट में रेगुलर उपयोग सीमा और प्रतिबंधात्मक सामग्री सेटिंग डिफॉल्ट रूप से सेट होती हैं।

इंस्टाग्राम ने आज घोषणा की है कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए टीन अकाउंट्स ला रहा है। कंपनी ने पहली बार पिछले साल टीन अकाउंट्स पेश किए थे। हालांकि, उस समय ये अकाउंट्स केवल अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उपलब्ध थे। वहीं, अब लगभग पांच महीने बाद मेटा का यह फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म इस फीचर को भारत में ला रहा है।

टीन अकाउंट्स के साथ 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को कुछ विशिष्ट सेटिंग्स बदलने और ऐप में कुछ प्रतिबंधित फीचर्स का उपयोग करने के लिए अपने माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी।

इंस्टाग्राम टीन अकाउंट के फीचर्स

  • इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि टीन अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट सेट किए जाते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को स्वीकृत करना होगा और जो लोग उन्हें फॉलो नहीं करते हैं वे उनके द्वारा प्लेटफार्म पर पोस्ट किए गए कंटेंट को देख या उस पर इंटरैक्ट नहीं कर सकेंगे।
  • टीन अकाउंट्स यूजर्स केवल उन अकाउंट्स से संदेश प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें वे फॉलो करते हैं या जिनसे वे पहले से जुड़े हुए हैं।
  • इंस्टाग्राम का कहना है कि टीन अकाउंट्स को डिफॉल्ट रूप से सबसे प्रतिबंधित कंटेंट सेटिंग्स के तहत रखा जाता है। ये सेटिंग्स उन्हें संवेदनशील कंटेंट तक पहुंचने से रोकती हैं।
  • किशोर खातों वाले यूजर्स को एक अधिसूचना मिलती है जो उन्हें रोज उपयोग के 60 मिनट बाद ऐप से बाहर निकलने के लिए कहती है।
  • टीन अकाउंट में स्लीप मोड रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक चालू रहता है। यह रात भर नोटिफिकेशन और डी.एम. को म्यूट कर देता है।
  • टीन अकाउंट्स में टैगिंग या मेंशन को सीमित कर दिया गया है, जिन्हें यूजर पहले से ही फॉलो करते हैं।
  • इंस्टाग्राम ने टीन अकाउंट्स में डिफॉल्ट रूप से एंटी-बुलिंग फीचर, हिडन वर्ड्स को भी सक्षम किया है।
  • जिन्हें नहीं पता, उनके लिए हिडन वर्ड्स फीचर यूजर्स को कमेंट, मैसेज रिक्वेस्ट और सुझाए गए पोस्ट से शब्दों, वाक्यांशों और इमोजी को फिल्टर करने देता है।

Instagram

इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स: माता-पिता के लिए निगरानी वाली सुविधाएं

इंस्टाग्राम पर टीन अकाउंट माता-पिता के लिए कई तरह के निगरानी सुविधाएं देता है। जिससे उन्हें अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके अकाउंट की सेटिंग में बदलाव करने की सुविधा मिलती है।

  • इंस्टाग्राम का कहना है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कम प्रतिबंधात्मक सेटिंग में किसी भी बदलाव के लिए माता-पिता की मंजूरी की आवश्यकता होगी।
  • माता-पिता 16 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पर्यवेक्षण सुविधाएं (supervision features) भी सक्षम कर सकते हैं।
  • नए पर्यवेक्षण टूल के साथ, माता-पिता बिना कंटेंट को देखे उन लोगों की सूची देख सकते हैं जिन्हें उनके बच्चों ने पिछले सात दिनों में मैसेज भेजा है।
  • माता-पिता द्वारा निर्धारित रोज की उपयोग सीमा तक पहुंचने के बाद बच्चे इंस्टाग्राम तक नहीं पहुंच पाएंगे।
  • माता-पिता दिन या रात में विशिष्ट समय पर इंस्टाग्राम तक पहुंच को प्रतिबंधित भी कर सकते हैं।

The post Instagram ने लॉन्च किया टीन अकाउंट, जानें कैसे हैं फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-teen-accounts-indian-users-features/feed/ 0
WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, अब चैट करना होगा और भी मजेदार https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-features-double-tap-reactions-selfie-stickers-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-features-double-tap-reactions-selfie-stickers-know-details/#respond Wed, 15 Jan 2025 11:20:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164488 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मेटा ने WhatsApp का नया अपडेट लॉन्च किया है, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब यूजर्स मैसेज पर जल्दी रिएक्शन भेज सकते हैं, सेल्फी स्टिकर्स बना सकते हैं और स्टिकर पैक दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नए फिल्टर का विकल्प भी […]

The post WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, अब चैट करना होगा और भी मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • जब आप किसी मैसेज पर डबल-टैप करेंगे, तो आपको इमोजी प्रतिक्रियाओं की एक रो दिखाई देगी।
  • मेटा एआई विजेट टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के साथ-साथ अपलोड की गई इमेज के आधार पर प्रॉम्प्ट करने का विकल्प भी देता है।
  • भेजे गए सेल्फी स्टिकर स्टिकर पैनल में सेव हो जाते हैं।

मेटा ने WhatsApp का नया अपडेट लॉन्च किया है, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब यूजर्स मैसेज पर जल्दी रिएक्शन भेज सकते हैं, सेल्फी स्टिकर्स बना सकते हैं और स्टिकर पैक दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नए फिल्टर का विकल्प भी उपलब्ध है। ये फीचर्स यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और जुड़ाव बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी एक Meta AI widget पर भी काम कर रही है, जिससे चैटबॉट को तेजी से एक्सेस करना आसान होगा।

व्हाट्सएप्प के नए फीचर्स की डिटेल्स

Quicker रिएक्शंस

अब आप मैसेज पर डबल-टैप करके इमोजी के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं। जानिए कैसे:

स्पेट1: WhatsApp चैट खोलें और उस मैसेज पर डबल-टैप करें जिस पर आप प्रतिक्रिया देना चाहते हैं।

स्टेप 2: आपको इमोजी की एक पंक्ति दिखाई देगी। आपको जो पसंद हो उसे चुनें।

सेल्फी स्टिकर

आप अपनी सेल्फी के स्टिकर बना सकते हैं और उन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको किसी विशेष परिस्थिति या भावना के अनुकूल स्टिकर की तलाश करने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने का तरीका इस प्रकार है:

स्पेट 1: व्हाट्सएप चैट स्क्रीन में, टाइपिंग फील्ड के बाएं कोने पर स्टिकर विकल्प पर टैप करें।

स्टेप 2: हरे रंग के क्रिएट (पेंसिल लोगो के साथ) विकल्प पर टैप करें।

स्टेप 3: कैमरा बटन चुनें और एक उपयुक्त सेल्फी लें। आप भावना को दर्शाते हुए भाव बना सकते हैं। WhatsApp अपने आप इसका एक स्टिकर बना देगा। आपके द्वारा भेजे गए सेल्फी स्टिकर स्टिकर पैनल में सेव रहेंगे।

स्टिकर पैक शेयर करें

स्पेट 1: उस व्यक्ति का व्हाट्सएप चैट खोलें जिसके साथ आप स्टिकर पैक शेयर करना चाहते हैं।

स्पेट 2: नीचे की ओर, आपके द्वारा डाउनलोड या जोड़े गए विभिन्न स्टिकर पैक होंगे।

स्पेट 3: उस स्टिकर पैक पर टैप करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।

स्पेट 4: स्टिकर पैक के नाम के समानांतर ऊपरी बाएं कोने पर 3-डॉट बटन पर टैप करें।

स्पेट 5: सेंड बटन पर टैप करें।

स्पेट 6: स्टिकर पैक चैट बॉक्स पर दिखाई देगा (स्टिकर पैक के लिंक और विवरण के साथ)। चैट बॉक्स के बगल में हरे रंग के भेजें बटन पर टैप करें।

सामने वाले व्यक्ति को ‘व्यू स्टिकर पैक’ विकल्प मिलेगा, जिस पर टैप करने पर ‘Add to my stickers’ विकल्प मिलेगा। स्टिकर पैक जोड़ दिया जाएगा। सभी स्टिकर पैक व्हाट्सएप के सभी वर्जन पर नहीं मिलेंगे।

कैमरा इफेक्ट्स

WhatsApp पर किसी के साथ फोटो या वीडियो शेयर करते समय, आपको अपने द्वारा शेयर किए जा रहे कंटेंट के मूड से मेल खाने वाले फिल्टर चुनने का विकल्प मिलेगा। ऐसा करने का तरीका इस प्रकार है:

स्पेट 1: व्हाट्सएप चैट विंडो खोलें और अटैचमेंट पिन बटन पर टैप करें और फिर इमेज चुनने के लिए गैलरी या कैमरा विकल्प पर टैप करें।

स्पेट 2: इसे भेजने से पहले, आपके द्वारा चुनी गई इमेज पर ऊपर की ओर स्वाइप करें जिससे फिल्टर, स्टिकर और अन्य एडिट विकल्प सामने आ जाएंगे।

Meta का दावा है कि इसमें 30 बैकग्राउंड, फिल्टर और इफेक्ट्स हैं जिन्हें आप शेयर करने से पहले कंटेंट को एडिट कर सकते हैं।

Meta AI widget

यह अभी आधिकारिक नहीं है, लेकिन व्हाट्सएप टिपस्टर WABetaInfo ने 4×1 मेटा AI विजेट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

WhatsApp Meta AI widget

Widget पर Ask Meta AI प्रॉम्प्ट है। AI का उपयोग करने के लिए टेक्स्ट फील्ड में अपनी क्वेरी या प्रॉम्प्ट दर्ज करें। विजेट में इमेज अपलोड करने और इसके बारे में जानकारी या डिजाइन प्रॉम्प्ट प्राप्त करने के लिए कैमरा बटन भी है। इस फीचर के लाइव होने के बाद हम आपको अपडेट करेंगे।

The post WhatsApp पर मिलेंगे ये नए फीचर्स, अब चैट करना होगा और भी मजेदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/whatsapp-new-features-double-tap-reactions-selfie-stickers-know-details/feed/ 0
GB WhatsApp क्या है, इसे इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है? यहां जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-gb-whatsapp-how-to-download-and-safe-to-use-or-not-check-every-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-gb-whatsapp-how-to-download-and-safe-to-use-or-not-check-every-details/#comments Thu, 14 Sep 2023 04:40:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88309 GB WhatsApp ऐप ऑरिजिनल व्हाट्सएप का क्लोन वर्जन है। इस ऐप को इस्तेमाल करना यूजर्स के लिए कितना खतरनाक है।

The post GB WhatsApp क्या है, इसे इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है? यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने फीचर्स के चलते दुनियाभर में यूजर्स के बीच में काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही कंपनी समय-समय पर नए फीचर भी इसमें जोड़ते रहती है। यही कारण है कि दुनियाभर में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस मैसेंजर ऐप पर यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुछ फीचर्स नहीं दिए हैं।

इन्हीं फीचर्स को व्हाट्सएप की क्लोन ऐप जीबी व्हाट्सएप (GB WhatsAPP) में दिया गया है। यह भी इंटरनेट पर पॉपुलर है। यहां हम आपको बताएंगे कि जीबी व्हाट्सएप क्या है? इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या जीबी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है।

GB WhatsAPP क्या है?

जीबी व्हाट्सएप पॉपुलर मैसेंजर ऐप WhatsApp का क्लोन एप हैं जो कि ऑरिजिनल ऐप की तरह ही दिखती है। इसमें कई सारे दिलचस्प फीचर्स भी मिलते हैं। इस तरह की क्लोन ऐप वर्जन को मोडेड ऐप्स भी कहते हैं। यह क्लोन ऐप ऑफिशियल नहीं है, इसलिए इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। इस ऐप को थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां हम आपको जीबी व्हाट्सएप के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

GB WhatsAPP के क्या हैं फीचर्स

  • बड़ी साइज की फाइल करें सेंड: व्हाट्सएप पर यूजर्स को अब जाकर बड़ी फाइल भेजने की सुविधा मिली है, लेकिन GB WhatsApp में यह फीचर पहले से ही है। इसकी मदद से यूजर्स 100MB तक की फाइल को सेंड कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन और टाइपिंग स्टेट छिपाएं: GB WhatsApp पर आपको प्राइवेसी के लिए ज्यादा कंट्रोल मिलते हैं। इस ऐप में ऑनलाइन स्टेट, टाइपिंग स्टेट और वॉइस रिकॉर्डिंग स्टेटस को हाइड करने का ऑप्शन मिलता है।
  • शेड्यूल मैसेज: GB WhatsApp पर यूजर्स को मैसेज शेड्यूल करने का एडवांस ऑप्शन भी मिलता है।
  • डीएनडी: अगर आप चाहते हैं कि कुछ देर के लिए आपके व्हाट्‌सएप पर मैसेज आने बंद हो, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी चालू रहे तो आप जीबी व्हाट्सएप के डू-नॉट-डिस्टर्ब फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डिलीट किए मैसेज को पढ़ें: व्हाट्सएप पर यूजर्स डिलीट किए हुए मैसेज पढ़ नहीं सकते हैं, लेकिन व्हाट्सएप के क्लोन वर्जन जीबी व्हाट्सऐप में सेंडर के डिलीट किए हुए मैसेज को पढ़ने का ऑप्शन मिलता है।
  • स्टेटस अपडेट में ज़्यादा कैरेक्टर लिमिट: जीबी व्हाट्सऐप में यूजर्स को ऑरिजिनल व्हाट्सएप के मुकाबले स्टेटस अपडेट करने के लिए ज्यादा कैरेक्टर्स मिलते हैं।
  • स्टेटस डाउनलोड: जीबी व्हाट्सऐप में यूजर्स को स्टेटस में लगे इमेज और वीडियो पोस्ट को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है।
  • सेंड हाई-रिजॉल्यूशन इमेज: जीबी व्हाट्सएप से यूजर्स हाई रिजॉल्यूशन पिक्चर सेंड कर सकते हैं। ऑरिजिनल व्हाट्सएप में इमेज का साइज कॉम्प्रोमाइज हो जाता है।
  • फोटो गैलरी से हाइड करें मीडिया फाइल्स: व्हाट्सएप पर यूजर्स मीडिया फाइल को फोटो गैलरी से हाइड करने का ऑप्शन नहीं मिलता है, लेकिन GB WhatsApp में यह फीचर मिलता है।

GB WhatsApp कितना सुरक्षित है?

क्लोन या मोडेम ऐप आमतौर पर सुरक्षित नहीं होते हैं। GB WhatsApp भी अपवाद नहीं है। WhatsApp की क्लोन और मोडेड ऐप यूजर्स को बैन करने की सख्त पॉलिसी है। जीबी व्हाट्सएप के मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड नहीं होत हैं, ऐसे में यह यूजर्स की पर्सनल सिक्योरिटी के लिए खतरनाक है। इसके साथ ही जीबी व्हाट्सएप में यूजर्स को एड भी भेजे जाते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट नहीं है, इसलिए इसे डाउनलोड करने से बचना चाहिए। इसके बावजूद अगर आप जीबी व्हाट्सएप को इस्तेमाल करना चहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि कैसे इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

GB WhatsApp को कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: स्मार्टफोन के ब्राउजर पर जाएं और GB WhatsApp apk सर्च करें। यहां आपको कई लिंक मिलेंगे, आप अच्छे रिव्यू वाले अपडेटेड वर्जन को डाउनलोड कर लें।

स्टेप 2 : APK फाइल डाउनलोड होने के बाद इस APK फाइल को इंस्टॉल करें।

स्टेप 3: इस फाइल को इंस्टॉल करने के लिए आपको फोन में सिक्योरिटी सर्टिफिकेट एक्सपायर होने का मैसेज दिखाई देगा। ऐप इंस्टॉलेशन प्रोसेस को पूरा करें।

स्टेप 4 : इंस्टॉलेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद जीबी व्हाट्सएप पर मोबाइल नंबर के साथ साइन इन करें।

नोट: जीबी व्हाट्सएप के मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड नहीं हैं, तो ऐसे में यह यूजर्स की पर्सनल सिक्योरिटी के लिए सही नहीं है। इसलिए हम आपको इसे डाउनलोड करने की सलाह नहीं देंगे।

whatsapp-logo

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या जीबी व्हाट्सएप और व्हाट्सएप एक ही ऐप हैं?

GB WhatsApp (जीबी व्हाट्सएप) ऑरिजिनल व्हाट्सएप (WhatsApp) का क्लोन है। जो कि ऑरिजिनल ऐप के कोड पर आधारित है यानी जीबी व्हाट्सएप और व्हाट्सएप दोनों अलग-अलग ऐप हैं।

क्या जीबी व्हाट्सएप यूज करने पर व्हाट्सएप बैन कर सकता है?

हां, व्हाट्सएप की पॉलिसी है कि वह मोडेड या फिर क्लोन ऐप यूज करने वाले यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से टेंप्रेरी और पर्मानेंट बैन करता है। व्हाट्सएप को यह पता चले कि आप जीबी व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप उसके प्लेटफॉर्म से बैन किए जा सकते हैं।

क्या जीबी व्हाट्सएप एंड्रॉयड मोबाइल में काम करता है?

हां, जीबी व्हाट्सएप एंड्रॉयड मोबाइल्स में भी कार्य करता है, लेकिन ध्यान रखना होगा कि थर्ड पार्टी एप है।

क्या जीबी व्हाट्सएप परमानेंट एंटी बैन है?

नहीं, GBWhatsapp के लेटेस्ट वर्जन पर स्थायी रूप से प्रतिबंधित नहीं है। हालांकि व्हाट्सएप किसी भी समय अकाउंट को सस्पेंड कर सकता है।

क्या GBWhatsapp लाइट वर्जन ?

हां, 2024 में उपलब्ध GBWhatsapp का लेटेस्ट वर्जन लाइट वेट का है, जो सामान्य रूप से 54 एमबी का होता है।

क्या GBwhatsapp बैकअप की अनुमति देता है?

आधिकारिक व्हाट्सएप की तरह GBWhatsapp भी बैकअप लेता है, लेकिन आपको कुछ अलग सुविधाओं को इनेबल करके इसे मैनुअल रूप से करना होगा।

क्या पीसी में GBWhatsapp वेब इंस्टॉल कर सकते हैं?

GBWhatsapp 2024 के लेटेस्ट एपीके पीसी या लैपटॉप पर चला सकते हैं।

The post GB WhatsApp क्या है, इसे इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित है? यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/what-is-gb-whatsapp-how-to-download-and-safe-to-use-or-not-check-every-details/feed/ 28
फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/#respond Thu, 06 Apr 2023 06:56:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102497 मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम में इस मॉडल को काफी समय से इस्तेमाल कर रहा है।

The post फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Meta ने पेश किया एआई SAM (सेगमेंट एनीथिंग मॉडल) 
  • फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान
  • यह नॉन कमर्शियल लाइसेंस के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Facebook की मूल कंपनी Meta ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडल SAM को लॉन्च कर दिया है। यह एआई मॉडल किसी इमेज से ऑब्जेक्ट को अलग-अलग सलेक्ट कर पहचान कर सकता है। मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम में इस टेक्नोलॉजी को पहले से इस्तेमाल कर रहा है। फोटो टैग करने, निषिद्ध कंटेंट को बैन करने, यूजर्स की पोस्ट को रिकमेंड करने के लिए मेटा इस टेक्नोलॉजी को यूज करता है। मेटा का यह प्रोजेक्ट अब नॉन कमर्शियल लाइसेंस के तहत डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

मेटा का एआई मॉडल SAM

  • ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी
  • मेटा ने तैयार किया सबसे बड़ा डेटासेट
  • नया कंटेंट करेगा तैयार

Meta की रिसर्च डिविजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में एआई मॉडल SAM (सेगमेंट एनीथिंग मॉडल) के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा, “हम सेगमेंट एनीथिंग (SA) प्रोजेक्ट पेश कर रहे हैं, जो इमेज सेगमेंट के लिए एक नया टास्क, मॉडल और डेटासेट का काम करेगा।

इस मॉडल के डेटा कलेक्शन लूप का इस्तेमाल कर हमने अब तक का सबसे बड़ा सेगमेंटेशन डेटासेट तैयार किया है। ब्लॉग पोस्ट में मेटा के रिसर्च डिविजन ने बताया है कि यह एआई मॉडल की मदद से किसी इमेज के ऑब्जेक्ट पर क्लिक कर उसे अलग कर सकते हैं। या फिर किसी टेक्स्ट लिखकर भी इमेज से यूजर्स ऑब्जेक्ट को अलग कर सकते हैं।

उदाहरण : कोई एक इमेज में बिल्ली है तो यूजर्स बिल्ली पर क्लिक कर इमेज से बिल्ली को अलग कर सकते हैं। या फिर उन्हें इमेज से बिल्ली को अलग करने के लिए CAT या बिल्ली टाइप करना होगा। इस तरह वे इमेज से बिल्ली को अलग कर सकते हैं।

SAM क्या कर सकता है?

  • SAM की मदद से यूजर्स किसी इमेज से ऑब्जेक्ट को सेग्मेंट कर सकते हैं। इसके साथ वह इंटरएक्टिवली क्लिक पॉइंट्स से ऑब्जेक्ट को इमेज से बाहर या शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑब्जेक्ट को बॉक्स भी कर सकते हैं।
  • SAM इमेज के अलग-अलग इमेज को सारे वैलिड मास्क में कन्वर्ट कर उन्हें सेगमेंटेड कर सकता है। यह रियल वर्ल्ड में सेग्मेंटेशन को सॉल्व करने के लिए किसी AI के लिए एक आवश्यक और जरूरी क्षमता है।
  • SAM किसी इमेज में मौजूद ऑब्जेक्ट को ऑटोमैटिकली पहचान कर उनको मास्क कर सकता है।
  • SAM किसी इमेज को प्रोसेस करने के बाद रियलटाइम में ऑब्जेक्ट की सेगमेंटशन या फिर उन्हें मास्क कर सकता है। यानी यह इमेज को बार-बार प्रोसेस नहीं करता है, जिससे समय की बचत होती है।

SAM को कैसे इस्तेमाल करें?

मेटा का एआई मॉडल SAM को नॉन कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एआई को कंपनी के ऑफिशियल साइट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मॉडल को इस लिंक पर क्लिक कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

SAM को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

मेटा इस मॉडल में जनरेटिव एआई के साथ प्रयोग कर रहा है, जो डेटा को केवल पहचानने या कैटगराइज करने के बजाय नया कंटेंट भी बनाने की क्षमता रखता है। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस साल मेटा के ऐप्स में इस तरह की टेक्नोलॉजी को शामिल करना उनकी प्राथमिकता है।

The post फेसबुक ने पेश किया अपना AI मॉडल SAM, फोटो से कर सकता है अलग-अलग ऑब्जेक्ट की पहचान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-ka-ai-model-sam-kya-hai/feed/ 0
नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/ https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/#respond Mon, 12 Dec 2022 10:10:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93879 नेटफ्लिक्स के इंडियन मैचमेकिंग शो में दिखाई देने वाली सुरभि गुप्ता को मेटा कंपनी ने निकाल दिया है।

The post नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Surbhi Gupta वही हैं, जिन्हें Netflix’s के Indian Matchmaking शो में देखा गया था।
  • वह फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta में प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट पर थीं।
  • Meta ने लगभग 11,000 कर्मचारियों को पिछले माह निकाला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के बाद अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook lay off) की मूल कंपनी मेटा (Meta) में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इस छंटनी का शिकार एक भारतीय महिला हुई है। दरअसल, Meta ने USA में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर काम कर रही engineer Surbhi Gupta को निकाल दिया है। वहीं, साल 2009 से अमेरिका में काम कर रही थीं। वहीं, Surbhi कुछ समय पहले Netflix के पॉप्यूलर शो ‘Indian Matchmaking’ में दिखाई दी थीं। वहीं, इस छंटनी के बाद सुरभि का मानना है कि कि कंपनियों द्वारा नई भर्तियों के मामले में गिरावट को देखते हुए उन्हें दूसरी नौकरी खोजने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

ई-मेल से मिली जानकारी

साल 2018 में ‘मिस भारत-कैलिफोर्निया’ जीतने वाली सुरभि गुप्ता ने इस छंटनी के बाद न्यूज साइट बीबीसी से बातचीत में बताया कि छंटनी प्रक्रिया के संबंध में एक सुबह उसे एक मेल मिला, जिसके बाद वह अपने कंप्यूटर और ऑफिस जिम तक में एंटर नहीं कर पाईं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना जीवन बनाने में उन्हें पंद्रह साल लग गए। उन्होंने कहा कि यह टाइटैनिक डूबने जैसा महसूस हुआ क्योंकि मैं एक-एक करके चीजों तक पहुंच खो रही थी – ऑफिस, फिर ईमेल, फिर लैपटॉप। हालांकि, मेटा ने सुरभि को तत्काल प्रभाव से ऑफिस छोड़ने के लिए नहीं कहा। लेकिन, कार्यालय में उनका लास्ट माह जनवरी होगा। उन्होंने कहा कि उनका असली काम जल्द से जल्द दूसरी नौकरी ढूंढना है, क्योंकि सरभि के पास एच1-बी वीजा है, जिसका मतलब है कि वह मेटा छोड़ने के बाद 60 दिनों से अधिक समय तक संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं रह सकती हैं।

क्यूं टेक कंपनी कर रहीं हैं छटनी?

आपको बता दें कि मेटा ने पिछले महीने करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की, यानी कुल कर्मचारियों की संख्या का 13 फीसदी। लेकिन मेटा ऐसा करने वाली अकेली टेक कंपनी नहीं है, क्योंकि Twitter, Amazon, BYJUs और कई अन्य कंपनियों ने इससे पहले अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है।

इन छंटनी के पीछे के कारण सभी कंपनियों के अलग-अलग हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि कंपनियों ने महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर हायरिंग की होड़ में लोगों नौकरी दी थी, जिससे धीरे-धीरे उन्हें नुकसान होने लगा और अपने घाटे में कटौती करने के लिए मजबूर हैं और कर्मचारियों की छंटनी करना ऐसा करने का एक तरीका है। छंटनी के पीछे एक और संभावित कारण 2023 में मंदी की आशंका का माना जा रहा है।

The post नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/feed/ 0
Amazon ​छिनने वाला है 10 हजार कर्मचारियों की जॉब! Twitter और Facebook के बाद फिर जाएगी लोगों की नौकरी https://www.91mobiles.com/hindi/10000-employees-amazon-lay-off-report-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-employees-amazon-lay-off-report-in-hindi/#respond Tue, 15 Nov 2022 04:13:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92050 खबर है कि अमेज़न तकरीबन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

The post Amazon ​छिनने वाला है 10 हजार कर्मचारियों की जॉब! Twitter और Facebook के बाद फिर जाएगी लोगों की नौकरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Twitter और Facebook (Meta) ने बीते दिनों अपनी कंपनियों से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इन दोनों बड़ी कंपनियों द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने से पूरी दुनिया में सनसनी मची है। लोग जहां इन कंपनियों को सबसे सुरक्षित और अच्छी सैलरी देने वाली कंपनियों में गिनते थे, वहीं अब लगातार छंटनी होने के बाद हर फिल्ड में काम कर रहे लोगों को जॉब जाने का डर लग रहा है। ट्विटर और फेसबुक के बाद अब Amazon भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। खबर है कि अमेज़न तकरीबन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

Amazon lay off: फिर जाएगी नौकरी

अमेज़न द्वारा छंटनी किए जाने की खबर द न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से सामने आई है। अखबार ने न्यूज पब्लिश करते हुए बताया है कि अमेरिकी कंपनी अमेजन अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है कि और इस कड़ी में तकरीबन 10,000 लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह ले ऑफ कॉर्पोरेट (corporate) और टेक्नोलॉजी technology) के काम से जुड़े अमेजन कर्मियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इस बड़े कदम के बाद Amazon India ऑफिस में कितनी नौकरियां जाएंगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

10000 employees amazon lay off report in hindi

Twitter ने जॉब से निकाला

ट्विटर की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क के आने के बाद अभी तक 3700 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। इसी तरह भारत में भी 90 प्रतिशत ट्विटर कर्मचारियों की जॉब चली गई है। इतनी बड़ा गिनती में छंटनी किए जाने के बाद अब ट्विटर इंडिया ऑफिस में 10-12 कर्मचारियों की बचे हैं। Twitter कर्मचारियों नौकरी से निकाले जाने पर Elon Musk का कहना है कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 33 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और इस नुकसान को बचाने के लिए ही ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

10000 employees amazon lay off report in hindi

Facebook कर्मचारियों की गई नौकरी

Facebook से बदल कर Meta बनी कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। कंपनी सीईओ Mark Zuckerberg फेसबुक से 11 हजार लोगों को जॉब से निकाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि मार्क जुकरबर्ग तकरीबन 13 प्रतिशत फेसबुक कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। इस छंटनी की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुए जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी है कि मेटा इस वक्त संघर्ष के दौर से गुज़र रही है और यह कदम कंपनी के बिजनेस में आई गिरावट के चलते उठाया जा रहा है।

The post Amazon ​छिनने वाला है 10 हजार कर्मचारियों की जॉब! Twitter और Facebook के बाद फिर जाएगी लोगों की नौकरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-employees-amazon-lay-off-report-in-hindi/feed/ 0
Twitter के बाद Facebook कंपनी Meta ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 11000 एम्पलाई की छूटी जॉब! https://www.91mobiles.com/hindi/11000-employee-fired-from-jobs-in-meta-facebook-by-mark-zuckerberg/ https://www.91mobiles.com/hindi/11000-employee-fired-from-jobs-in-meta-facebook-by-mark-zuckerberg/#respond Fri, 11 Nov 2022 04:02:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91862 मार्क जुकरबर्ग फेसबुक से तकरीबन 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं।

The post Twitter के बाद Facebook कंपनी Meta ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 11000 एम्पलाई की छूटी जॉब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Elon Musk ने Twitter को अपने कब्जे में लेने के बाद धड़ाधड़ लोगों को नौकरी से निकालना शुरू कर रखा है। ट्विटर सीईओ Parag Agrawal (पराग अग्रवाल) से शुरूआत करते हुए ट्विटर इंडिया ऑफिस में भी 90 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। एलन मस्क की इसी राह पर चलते हुए अब Meta CEO Mark Zuckerberg ने भी Facebook में छंटनी शुरू कर दी है। खबर है कि मार्क जुकरबर्ग फेसबुक से तकरीबन 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं।

Facebook ने नौकरी से निकाला

Facebook से बदल कर Meta बनी कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। कंपनी सीईओ Mark Zuckerberg फेसबुक से 11 हजार लोगों को जॉब से निकाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि मार्क जुकरबर्ग तकरीबन 13 प्रतिशत फेसबुक कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। इस छंटनी की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुए जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी है कि मेटा इस वक्त संघर्ष के दौर से गुज़र रही है और यह कदम कंपनी के बिजनेस में आई गिरावट के चलते उठाया जा रहा है।

11000 employee fired from jobs in meta facebook by mark zuckerberg
Image courtesy : fastcompany

Twitter कर्मचारियों की गई जॉब

ट्विटर की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क के आने के बाद अभी तक 3700 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। इसी तरह भारत में भी 90 प्रतिशत ट्विटर कर्मचारियों की जॉब चली गई है। इतनी बड़ा गिनती में छंटनी किए जाने के बाद अब ट्विटर इंडिया ऑफिस में 10-12 कर्मचारियों की बचे हैं। Twitter कर्मचारियों नौकरी से निकाले जाने पर Elon Musk का कहना है कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 33 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है और इस नुकसान को बचाने के लिए ही ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।

11000 employee fired from jobs in meta facebook by mark zuckerberg

Twitter Blue Tick भी हुआ पेड

ट्विटर पर बड़ी हस्तियों तथा सेलिब्रेटी की पहचान उनके ब्लू टिक से होती आई है। ट्विटर ब्लू टिक को वेरिफाईड अकाउंट भी कहा जाता है। लेकिन अब से ट्विटर ब्लू टिक पाने के लिए हर व्यक्ति को 20 डॉलर चुकाने होंगे। यह ब्लू टिक वेरिफिकेशन अभी तक मुफ्त में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए पैसे देने होंगे। Elon Musk द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद भारत के पीएम मोदी, राजनेता, अभिनेता और सेलिब्रिटीज सभी को अपना ट्विटर ब्लू टिक पाए रखने के लिए हर महीने अमेरिकी कंपनी को पैसे चुकाने पड़ेंगे।

The post Twitter के बाद Facebook कंपनी Meta ने भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 11000 एम्पलाई की छूटी जॉब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11000-employee-fired-from-jobs-in-meta-facebook-by-mark-zuckerberg/feed/ 0
Instagram पर क्रिएटर्स की होगी कमाई, कंटेट देखने लिए यूजर्स को खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-subscription-feature-testing-begins-in-the-us/ https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-subscription-feature-testing-begins-in-the-us/#respond Sat, 22 Jan 2022 04:30:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74321 Instagram के इस फ़ीचर के लिए पेड सब्सक्राइबर्स को एक स्पेशल बैज दिया जाएगा, जिससे ऐसे यूज़र्स को कमेंट सक्शेन और फ़ॉलोवर्स लिस्ट में आसानी से पहचाना जा सकता है।

The post Instagram पर क्रिएटर्स की होगी कमाई, कंटेट देखने लिए यूजर्स को खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Instagram इन दिनों सब्सक्रिप्शन सर्विस को टेस्ट कर रहा है। इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स अपने कंटेंट का एक्सेस को सिर्फ़ उन यूज़र्स को देंगे जो उन्हें पेमेंट करेंगे। इस फ़ीचर को फ़िलहाल अमेरिका में टेस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम का यह फ़ीचर सबसे पहले पिछले साल नवंबर में स्पॉट किया गया था। इंस्टाग्राम के इस फ़ीचर के लिए पेड सब्सक्राइबर्स को एक स्पेशल बैज दिया जाएगा, जिससे ऐसे यूज़र्स को कमेंट सक्शेन और फ़ॉलोवर्स लिस्ट में आसानी से पहचाना जा सकता है।

Meta Platforms के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने लिमिटेड यूजर्स के लिए इस नए फीचर को पेश किया गया है। सबसे पहले इस फीचर को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम क्रिएटर्स अपने फॉलोवर्स से पैसा कमा सकते हैं। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि सब्सक्रिप्शन क्रिएटर्स के लिए अतिरिक्त आय प्राप्त करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है – एक ऐसा तरीका जो किसी भी पोस्ट पर आपकी पहुंच से जुड़ा नहीं है, जो अनिवार्य रूप से समय के साथ ऊपर और नीचे जाने वाला है।


View this post on Instagram

A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)


क्रिएटर्स सब्सक्रिप्शन के ज़रिए अपने पेड फ़ॉलोवर्स को एक्सक्लूसिव इंस्टाग्राम स्टोरीज़, फ़ोटो या वीडियो पोस्ट का एक्सेस दे सकते हैं जो 24 घंटे बाद हट जाएगा। इसके साथ ही क्रिएटर्स सब्सक्रिप्शन के जरिए इंस्टाग्राम लाइव रियल टाइम वीडियो स्ट्रीमिंग सेशन का एक्सेस भी दे पाएंगे।

सब्सक्रिप्शन के लिए कितने रुपये देने होंगे?

Instagram से पहले Facebook ने साल 2020 में सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च किया था। फ़ेसबुक ने कहा है कि वह 2023 तक क्रिएटर्स से किसी तरह की पेमेंट नहीं लेगा। मेटा का कहना है कि इंस्टग्राम पर भी सब्स्क्रिप्शन के लिए यही पॉलिसी रहेगी। Instagram के सब्सक्रिप्शन रेंज 0.99 डॉलर (करीब 73.59 रुपये) से 99.99 डॉलर (क़रीब 7432.64 रुपये) तक रहेगी।

Twitter ने भी कुछ समय पहले इसी तरह का फीचर लॉन्च किया था। ट्विटर का यह फीचर ‘सुपर फॉलोवर्स’ के नाम से पेश किया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को उनके कंटेंट के लिए पेमेंट कर पाएंगे। Twitter का यह फीचर सिंतबर महीने में लॉन्च किया गया था। ट्विटर पर सब्सक्रिप्शन 2.99 डॉलर (करीब 222.26 रुपये) से 9.99 डॉलर (करीब 742.60 रुपये) तक है।

The post Instagram पर क्रिएटर्स की होगी कमाई, कंटेट देखने लिए यूजर्स को खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/instagram-subscription-feature-testing-begins-in-the-us/feed/ 0
Facebook पर चलता रहा Banned Content, डिलीट करने में हुई देरी तो सरकार ने लगाया 17 मिलियन का फाइन! https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-meta-fines-rub-17-million-in-russia-over-moscow-deems-illegal-banned-content/ https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-meta-fines-rub-17-million-in-russia-over-moscow-deems-illegal-banned-content/#respond Mon, 20 Dec 2021 09:05:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72186 फेसबुक की लापरवाही और गलती के चलते कंपनी पर 17 मिलियन रूबल का जुर्माना लगा है।

The post Facebook पर चलता रहा Banned Content, डिलीट करने में हुई देरी तो सरकार ने लगाया 17 मिलियन का फाइन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Facebook कंपनी ने अपना नाम बदलकर Meta रख लिया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के साथ ही WhatsApp और Instagram भी मेटा के तहत आते हैं। कई सालों से इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में राज करने वाली फेसबुक कई तरह के विवादों में भी छाई रही है तथा कंपनी की पॉलिसी से लेकर, प्राइवेसी व सिक्योरिटी तक को लेकर FB पर सवाल उठते रहे हैं। बीते दिनों फेसबुक को भारत सरकार के भी कड़े रवैये का सामना करना पड़ा है वहीं अब रूसी सरकार ने भी फेसबुक की लापरवाही और गलती के चलते कंपनी पर 17 मिलियन रूबल का जुर्माना लगा है।

Facebook पर Fine

मीडिया रिपोर्ट के जरिये सामने आई जानकारी के अनुसार Facebook के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसे कंटेट को पब्लिश होने दिया था जो मास्को सरकार के हिसाब से गैरकानूनी था। फेसबुक ने ऐसे कंटेंट को अपने चैनल पर पब्लिश होने से भी नहीं रोका और फिर पब्लिश होने के बाद भी उसे डिलीट करने में देरी कर दी है। सरकारी की ओर से दी गई चेतावनी के बाद भी जब कंटेंट को सही समय पर बैन नहीं किया गया तो उसके बाद फेसबुक पर भारी जुर्माना लगाया गया है और अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंपनी को RUB 17 million यानी तकरीबन 1.7 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें : WhatsApp ने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर्स, बढ़ेगा प्राइवेसी पर कंट्रोल

पहले भी लगा है 520 करोड़ रुपये का जुर्माना

दो महीने पहले अक्टूबर में भी Facebook पर 520 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लग चुका है। यह फाइन ब्रिटेन की कम्पीटिशन एंड मार्केट अथॉरिटी (CMA) की ओर से लगाया गया था। इस अथॉरिटी ने एफबी पर आरोप लगाया था कि अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी ने Giphy की डील में कुछ गड़बड़ी की थी। और इस मामले को लेकर फेसबुक पर 520 करोड़ का जुर्माना कंपनी को जर्मनी में भरना पड़ा था। ब्रिटेन की अथॉरिटी ने दो टूक कहा था कि फेसबुक ने सरकार का मजाक बनाने के साथ ही अपने कानूनी दायित्वों की भी अवहेलना की है।

Facebook meta fines RUB 17 Million in Russia Over Moscow deems illegal Banned Content

सीएमए का कहना है कि जीफी के साथ फेसबुक का जो अनुबंघ हुआ था उसे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां फेसबुक की ओर से रेगुलेटरी के समक्ष रखनी थी। लेकिन फेसबुक ने न सिर्फ डिटेल्स को अधूरा रखा बल्कि साथ ही जब संपूर्ण जानकारी देने की चेतावनी दी गई तब कंपनी की ओर से इनकार भी कर दिया गया। बता दें कि फेसबुक पर चैटिंग या कमेंट में आप लोग जो GIF का यूज़ करते है वह जीफी प्लेटफॉर्म की ओर से ही चलाई जाती है।

The post Facebook पर चलता रहा Banned Content, डिलीट करने में हुई देरी तो सरकार ने लगाया 17 मिलियन का फाइन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/facebook-meta-fines-rub-17-million-in-russia-over-moscow-deems-illegal-banned-content/feed/ 0