Mi 10 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 12 May 2020 13:16:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10x-xiaomi-m2003j15sc-listed-on-geekbench-6gb-ram-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10x-xiaomi-m2003j15sc-listed-on-geekbench-6gb-ram-specs-leaked/#respond Tue, 12 May 2020 13:16:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44045 यह फोन 6 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

The post Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi का एक नया स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही सामने आया था, जिसका नाम Redmi 10X बताया गया था। इस फोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया था। जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। शाओमी ने हालांकि अभी तक अपने इस फोन के नाम की जानकारी भी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है, लेकिन कंपनी की घोषणा से पहले ही अब फिर से शाआमी का यह आने वाला स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स साइट के जरिये सामने आ गया है। इस बार रेडमी 10एक्स को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

शाओमी रेडमी 10एक्स को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 11 मई की है जिसके सबसे पहले एमएसपी ने स्पॉट किया है। यहां फोन को Xiaomi M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे लेकर वेबसाइट ने दावा किया है कि यह डिवाईस Redmi 10X ही है। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।

Redmi 10X Xiaomi M2003J15SC listed on geekbench 6gb ram specs leaked

Redmi 10X को गीकबेंच पर 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इस फोन को गीकबेंच पर 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 360 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में रेडमी 10एक्स को 1287 स्कोर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Poco F2 Pro 5G स्मार्टफोन 4700mAh बैटरी और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

गूगल प्ले कंसोल पर  इस फोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यहां फोन का स्क्रीन साईज़ तो नहीं बताया गया है लेकिन यह जरूर खुलासा हुआ है कि रेडमी 10एक्स की डिसप्ले 440DPI वाली होगी। यहां भी फोन को  एंडरॉयड 10 के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट से लैस दिखाया गया था। बता दें कि इस लिस्टिंग में Redmi 10X को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया था, ऐसे में माना जा सकता है कि यह फोन 6 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। वहीं साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई थी।

Xiaomi Mi 10

बता दें कि शाओमी ने मी 10 5जी फोन को भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है।  डिवाइस के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपए है और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपए है। मी 10 5जी अमेजन इंडिया पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है। फोन का प्री-ऑर्डर 17 मई तक चलेगा। Xiaomi Mi 10 के प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त मी वायरलेस पावरबैंक भी मिलेगा, जिसकी कीमत 2,499 रुपए है।

The post Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10x-xiaomi-m2003j15sc-listed-on-geekbench-6gb-ram-specs-leaked/feed/ 0
108MP कैमरे वाला Xiaomi MI 10 5G लॉन्च , जानें प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-launched-in-india-with-108mp-camera-256gb-storage-8gb-ram-and-4780-mah-battery-know-sale-price-details-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-launched-in-india-with-108mp-camera-256gb-storage-8gb-ram-and-4780-mah-battery-know-sale-price-details-amazon-india/#respond Fri, 08 May 2020 06:58:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43855 फोन में 256GB स्टोरेज और बड़ी बैटरी है।

The post 108MP कैमरे वाला Xiaomi MI 10 5G लॉन्च , जानें प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी Xiaomi पिछले कई दिनों से अपने नए फोन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थी। वहीं, आज कंपनी ने उस पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 को ऑफिशियल तौर पर इंडिया में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपनी ‘मी सीरीज’ का विस्तार करते हुए इस बहुप्रतीक्षित डिवाइस को ऑनलाइन इवेंट के दौरान पेश किया है। कोरोना वायरस के कारण डिवाइस के लॉन्च डेट काफी दिनों से आगे बढ़ाया जा रहा था। लेकिन, 4 मई को ई-कॉमर्स द्वारा ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्मार्टफोन की डिलीवरी को मंजूरी मिलने के बाद अब इस डिवाइस को पेश कर दिया गया है। वहीं, इंडिया से पहले मी 10 अपनी घरेलू मार्केट चीन में पेश किया जा चुका है। फोन के साथ ही कंपनी ने Mi True Wireless Earphones 2 और Mi Box लॉन्च किया है।

Mi Box

Xiaomi ने अपने मी बॉक्स को भी लॉन्च कर दिया है। इसमें ऑडियो के साथ 4K सपोर्ट दिया गया है। Mi Box में क्रोमकास्ट सपोर्ट भी होगा और यह वॉयस रिमोट के साथ आएगा। मी बॉक्स आपके नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने का काम करता है। भारत में मी बॉक्स को 3,499 रुपए में पेश किया गया है। इसकी टक्कर इंडिया में अमेजन फायर चीवी स्टिक और गूगल क्रोम कास्ट से होगी।
mi box
Mi True Wireless Earphones 2

कंपनी ने मी बॉक्स के साथ ही मी ट्रू वायरलेस इयरफोन 2 को लॉन्च किया है। यह ट्रू वायरलेस इयरफोन इस साल मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए थे। यह ब्लूटूथ 5.0 और LHDC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट करेगा, जो कि क्वालकॉम के aptX और सोनी के LDAC ब्लूटूथ कोडेक के लिए एक असामान्य प्रतियोगी है। इंडिया में Mi True Wireless Earphones 2 को 3999 रुपए में लॉन्च किया है। यह Realme Buds Air को टक्कर देंगे।

Mi True Wireless Earphones 2

Mi 10 का डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो शाओमी मी 10 में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा एक साथ एक ही मॉड्यूल के अंदर सेट हैं और एक कैमरा मॉड्यूल के नीचे अलग से दिया गया है। यह सेटअप वर्टिकल शेप में दिया गया है। इसके अलावा फोन फ्रंट में कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है। फोन का डिसप्ले होल-पंच कटआउट के सथा आया है जो डिस्प्ले के ऊपरी बाईं मौजूद है। इसके अलावा फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और सिम ट्रे का ऑप्शन है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi फिर बना देश का सबसे बड़ा ब्रांड, जानें Samsung, Realme और Vivo का हाल

xiaomi-mi-10-5g
दमदार डिसप्ले 

इस 5G फोन में 6.67 इंच 3D कर्व्ड E3 AMOLED पंच होल डिसप्ले दी गई है। वहीं, सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ यह डिवाइस पेश किया गया है। यह पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

शानदार कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिजोल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
xiaomi-mi10-108mo
फास्ट चार्जिंग से लैस बैटरी

शाओमी मी10 में पावर बैकअप के लिए 4,780एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 30वॉट वायर टर्बो चार्जिंग और 30 वॉट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वायरलैस चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 65 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा डिवाइस में 10 वॉट की वायरलैस चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। इस तकनीक की मदद से क्यूई क्षमता वाले फोन, हेडफोन, और दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
mi10
5G प्रोसेसर और रैम/स्टोरेज

फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। फोन में LPDDR5 रैम UFS 3.0 स्टोरेज है। डिवाइस को एक रैम व दो स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 8 Pro की 5 बड़ी परेशानियां, जो कर सकती हैं यूजर्स को तंग

ओएस और कनेक्टिविटी ऑप्शन

डिवाइस एंडरॉयड 10-बेस्ड MIUI पर काम करता है। इतना ही नहीं फोन में 5G कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए लगभग सभी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। हैंडेसट में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फेस अनलॉक भी है।

xiaomi-mi-10-launch

कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Mi 10 को दो वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपए है। मी 10 5जी को पहले ही अमेजन इंडिया पर लिस्ट किया जा चुका है और कंपनी ने यह भी पुष्टी कर दी थी कि फोन को आज दोपहर 2 बजे से ही प्री-ऑर्डर भी किया जाएगा। फोन का प्री-ऑर्डर 17 मई तक चलेगा। मी 10 5जी के प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त मी वायरलेस पावरबैंक भी मिलेगा, जिसकी कीमत 2,499 रुपए है।

The post 108MP कैमरे वाला Xiaomi MI 10 5G लॉन्च , जानें प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-launched-in-india-with-108mp-camera-256gb-storage-8gb-ram-and-4780-mah-battery-know-sale-price-details-amazon-india/feed/ 0
108एमपी कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Xiaomi Mi 10 कल इंडिया होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाईव https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-launching-in-india-know-how-to-watch-live-on-phone-full-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-launching-in-india-know-how-to-watch-live-on-phone-full-specs-price-sale-offer/#respond Thu, 07 May 2020 05:35:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43806 शाओमी कल भारत में यह पावरफुल फोन Mi 10 5G भी लॉन्च करने जा रही है।

The post 108एमपी कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Xiaomi Mi 10 कल इंडिया होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने जब से बताया है कि कंपनी भारत में अपना 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले फ्लैगशिप फोन Mi 10 लॉन्च करेगी तभी से ही इस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से पनपे आपातकाल के हालात ने इस फोन के लॉन्च से देरी कर दी। भारत में इस वक्त लॉकडाउन 3.0 चल रहा है जिसमें स्मार्टफोंस इत्यादि की बिक्री को मंजूरी मिल गई है। इसी मौको का फायदा उठाते हुए टेक कंपनी शाओमी कल यानि 8 मई को भारत में अपना यह पावरफुल फोन Mi 10 5G भी लॉन्च करने जा रही है।

Mi 10 5G के लॉन्च के लिए कंपनी ने किसी ईवेंट का आयोजन नहीं किया है बल्कि कंपनी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इस डिवाईस को भारतीय बाजार में उतारेगी। शाओमी का यह लॉन्च ईवेंट कल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी की ओर इस लॉन्च ईवेंट को लाईव प्रसारित किया जाएगा, जिससे पूरी दुनिया के लोग इसे अपने मोबाइल पर ही लाईव देख सकेंगे। मी 10 के लॉन्च को Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर भी लाईव देख सकते हैं। Mi 10 सीरीज़ के साथ ही कंपनी Xiaomi का set-top box Mi Box और Mi True Wireless Earphones भी लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi Mi 10

शाओमी मी 10 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा शाओमी ने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Xiaomi Mi 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10 5g launching in india know how to watch live on phone full specs price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी मी10 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi 10 Pro

शाओमी मी10 प्रो सीरीज़ का बड़ा मॉडल है। इस फोन में भी 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। मी 10 प्रो को भी कंपनी ने कर्व्ड डिजाईन पर बनाया है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। Xiaomi Mi 10 Pro भी एक 5G फोन है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 11 पर लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi 10 5g launching in india know how to watch live on phone full specs price sale offer

Xiaomi Mi 10 Pro के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright HMX सेंसर दिया गया है जिसके साथ 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शार्ट टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का बड़ा टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है। यह डिवाईस पावर बैकअप के लिए 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 108एमपी कैमरे वाला पावरफुल 5G फोन Xiaomi Mi 10 कल इंडिया होगा इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-launching-in-india-know-how-to-watch-live-on-phone-full-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Coronavirus: Vivo, Realme के बाद Xiaomi ने भी टाली अपने फोन की लॉन्चिंग, 108MP के साथ 31 मार्च को लॉन्च होना था Mi 10 https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-mi-10-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-mi-10-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/#respond Wed, 25 Mar 2020 10:57:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42149 फोन में 108MP का शानदार कैमरा होगा।

The post Coronavirus: Vivo, Realme के बाद Xiaomi ने भी टाली अपने फोन की लॉन्चिंग, 108MP के साथ 31 मार्च को लॉन्च होना था Mi 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत समेत पूरे विश्व के लिए काल बने कोरोना वायरस के कारण हाल ही में वीवो ने अपने वीवो वी19 और Realme ने Narzo 10 व Narzo 10A स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को रद्दा किया था। वहीं, इस लिस्ट में अब शाओमी की नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, देश में फैली Coronavirus की महामारी को देखते हुए शाओमी ने अपने 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Mi 10 5G के लॉन्च को टाल दिया है।

शाओमी Mi 10 की लॉन्चिंग 31 मार्च को ऑनलाइन इवेंट के द्वारा करने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कंपनी ने इस लॉन्चिंग को भी टाल दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में तय किया जाएगा कि Mi 10 को कब लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल COVID19 को देखते हुए इस लॉन्चिंग को टाला जा रहा है।
Xiaomi Mi 10 5G to launch in india on 31 march with 108mp camera battery chipset full specs price variant sale
Xiaomi Mi 10

बता दें कि कंपनी इस डिवाइस को पहले चीन में लॉन्च कर चुकी है इसलिए हमें शाओमी मी 10 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले से है। अगर बात पहले करें इस स्मार्टफोन की तो इसमें 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा शाओमी ने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Xiaomi Mi 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी मी10 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

The post Coronavirus: Vivo, Realme के बाद Xiaomi ने भी टाली अपने फोन की लॉन्चिंग, 108MP के साथ 31 मार्च को लॉन्च होना था Mi 10 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-mi-10-launch-cancelled-due-to-coronavirus-outbreak-in-india/feed/ 0
31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-to-launch-in-india-on-31-march-with-108mp-camera-battery-chipset-full-specs-price-variant-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-to-launch-in-india-on-31-march-with-108mp-camera-battery-chipset-full-specs-price-variant-sale/#respond Thu, 19 Mar 2020 07:09:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41904 शाओमी ने Mi 10 सीरीज़ के इस नए फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

The post 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कल ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी ‘मी सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कल शाओमी ने यह खुलासा तो कर दिया था कि मी सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस होगा, लेकिन कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया था। परंतु आज अपने इंडियन फैन्स को खुशखबरी देते हुए शाओमी ने Mi 10 सीरीज़ के इस नए फोन की लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है।

शाओमी ने ट्वीट करते हुए खुलासा किया है कि आने वाली 31 मार्च को कंपनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 लॉन्च कर देगी। कंपनी कोरोना के प्रकोप के चलते किसी ईवेंट का आयोजन नहीं करेगी बल्कि ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये इस डिवाईस को भारतीय बाजार में उतारेगी। Xiaomi ने अपने ट्वीट में इस आगामी फोन का नाम Mi 10 5G बताया है, जिससे साफ हो गया कि यह इंडिया आने वाला शाओमी का नेक्स्ट 5जी फोन होगा।

Xiaomi Mi 10 5G to launch in india on 31 march with 108mp camera battery chipset full specs price variant sale

Xiaomi Mi 10 5G का लॉन्च ईवेंट 31 मार्च की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब जैसे ब्रांड के सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि शाओमी मी 10 फोन के लॉन्च को लेकर ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया ने भी ट्वीट किया था। अमेज़न के ट्वीट के बाद यह भी साफ हो गया है कि Xiaomi Mi 10 भारत में इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल सीरीज़ के तहत एक ही फोन लॉन्च होगा या दो यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है।

Xiaomi Mi 10 Pro

शाओमी मी10 प्रो सीरीज़ का बड़ा मॉडल है। इस फोन में भी 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। मी 10 प्रो को भी कंपनी ने कर्व्ड डिजाईन पर बनाया है और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। Xiaomi Mi 10 Pro भी एक 5G फोन है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 11 पर लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi 10 Pro के कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright HMX सेंसर दिया गया है जिसके साथ 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का शार्ट टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का बड़ा टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है। यह डिवाईस पावर बैकअप के लिए 50वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10

शाओमी मी 10 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा शाओमी ने फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Xiaomi Mi 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10 Pro launching in india on 27 march 108 megapixel camera full specifications price sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और दो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी मी10 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

The post 31 मार्च को भारत में लॉन्च होगा 108एमपी कैमरे वाला Xiaomi का पावरफुल फोन Mi 10 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-5g-to-launch-in-india-on-31-march-with-108mp-camera-battery-chipset-full-specs-price-variant-sale/feed/ 0