Mi 10 Youth Edition | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 27 Apr 2020 12:10:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स को सबसे पहले मिलेगा MIUI 12 का अपडेट, क्या आपका फोन है इस लिस्ट में शामिल https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-update-for-these-smartphones-is-confirmed-by-xiaomi-know-smartphone-name/ https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-update-for-these-smartphones-is-confirmed-by-xiaomi-know-smartphone-name/#comments Mon, 27 Apr 2020 12:10:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43415 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज अपनी घरेलू मार्केट में नया फोन Mi 10 Youth Edition पेश कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एडवांस फीचर्स से लैस नया यूजर इंटरफेस MIUI 12 भी लॉन्च कर दिया है। शाओमी के नए मीयूआई में फोन्स में प्रिवेसी और एनिमेशंस जैसे शानदार फीचर्स के […]

The post Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स को सबसे पहले मिलेगा MIUI 12 का अपडेट, क्या आपका फोन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने आज अपनी घरेलू मार्केट में नया फोन Mi 10 Youth Edition पेश कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने एडवांस फीचर्स से लैस नया यूजर इंटरफेस MIUI 12 भी लॉन्च कर दिया है। शाओमी के नए मीयूआई में फोन्स में प्रिवेसी और एनिमेशंस जैसे शानदार फीचर्स के साथ तेज और स्मूथ प्रोसेसिंग मिलेगी।

एमआईयूआई 12 में यूजर इंटरफेस को काफी बदला गया है और डार्क मोड के साथ फिटनेस फीचर जैसे कई मोड्स दिए गए हैं। फिलहाल यह बीटा परीक्षण के लिए ओपन है। उपयोगकर्ता अपडेट करने के लिए ऐप स्टोर पर जा सकते हैं, जिससे वह इसके फीचर्स को अनुभव कर सकते हैं।

miui-12-inside-2
MIUI 12 की रिलीज डेट और उपलब्धता

Xiaomi का कहना है कि MIUI 12 के स्टेबल वर्जन को जून 2020 के आखिर में रोल आउट करना शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी बीटा टेस्टिंग चीन में खुल चुकी है। MIUI 12 अपडेट पाने वाले डिवाइस में शाओमी और रेडमी दोनों के हैंडसेट शामिल है। इसके अलावा नए एमआईयूआई 12 का अपडेट कुछ पुराने डिवाइस को भी मिलेगा जो कि काफी दिलचस्प है। आइए आगे जानते हैं किन फोन्स को मिलेगा MIUI 12 का अपडेट।
miui-12-new
Redmi के इन फोन्स को मिलेगा MIUI 12 का अपडेट

सबसे पहले हम बात करते हैं शाओमी के सब ब्रांड Redmi के फोन्स की। रेडमी ब्रांड के Redmi K30 Pro, Redmi K30 5G, Redmi K30 4G, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 5 स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आने वाले समय में इस लिस्ट में और नए फोन शामिल हों।

Xiaomi के इन फोन्स को मिलेगा MIUI 12 का अपडेट

शाओमी के फोन्स की बात करें तो Mi CC9 Pro, Mi CC9, Mi CC9 Meitu Custom Edition, Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 10 Youth Edition, Mi 9 Pro 5G, Mi 9, Mi 9 SE, Mi 8 Screen Fingerprint Edition, Mi 8 Youth Edition, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 SE, Mi 8, Mi 6, Mi 6X, Mi Mix 3, Mi Mix 2s, Mi Mix 2, Mi Note 3 और Mi Max 3 को नए MIUI 12 का अपडेट दिया जाएगा।

सबसे पहले इन फोन्स को मिलेगा अपडेट

Xiaomi Mi 10
Xiaomi Mi 10 Youth Edition
Xiaomi Mi 9 Pro
Redmi K30 Pro
Redmi K30
Redmi K20 Pro
Redmi K20

Note: बता दें कि यह लिस्ट चीन में मौजूदा फोन्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने जारी की है। ग्लोबली स्मार्टफोन्स के लिए अलग से लिस्ट जारी की जाएगी। नया मीयूआई जून महीने से उपरोक्त स्मार्टफोंस पर अपडेट होना शुरू हो जाएगा।

The post Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स को सबसे पहले मिलेगा MIUI 12 का अपडेट, क्या आपका फोन है इस लिस्ट में शामिल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/miui-12-update-for-these-smartphones-is-confirmed-by-xiaomi-know-smartphone-name/feed/ 1
Xiaomi Mi 10 Youth Edition लॉन्च, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-youth-edition-5g-launched-50x-periscope-quad-camera-full-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-youth-edition-5g-launched-50x-periscope-quad-camera-full-specs-price/#respond Mon, 27 Apr 2020 09:40:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=43411 यह फोन 50x पेरिस्कोप ज़ूम क्षमता वाला टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है।

The post Xiaomi Mi 10 Youth Edition लॉन्च, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कई दिनों पहले ही बता दिया था कि कंपनी 27 अप्रैल को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में ‘मी 10 सीरीज़’ का नया फोन लॉन्च करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। शाओमी ने Mi 10 Youth Edition को टेक मंच पर पेश कर दिया है। मी सीरीज़ का यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। Mi 10 Youth Edition एक 5जी फोन है जो पावरफुल कैमरा सपोर्ट करता है। फोन की लुक जहां आर्कषक है वहीं कंपनी ने इस दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया है।

Xiaomi Mi 10 Youth Edition

शाओमी मी10 यूथ एडिशन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। मी 10 यूथ एडिशन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का 5जी चिपसेट स्नैपड्रैगन 765जी दिया गया है।

Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5g launched 50x periscope quad camera full specs price

Xiaomi Mi 10 Youth Edition को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोर के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। इसी तरह मी 10 यूथ का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें : POCO F2 Pro आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 50x पेरिस्कोप ज़ूम क्षमता वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए मी 10 यूथ एडिशन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5g launched 50x periscope quad camera full specs price

Mi 10 Youth Edition एक डुअल ​सिम फोन है जो SA / NSA Dual Mode 5G सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 22.5वॉट चार्जर के साथ 4160एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Redmi Note 9 से 30 अप्रैल को उठ सकता है पर्दा, दमदार फीचर्स से होगा लैस

कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2099 युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 22,500 रुपये के करीब है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2299 युआन (तकरीबन 24,700 रुपये), 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन (तकरीबन 26,900 रुपये) और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2799 युआन (तकरीबन 30,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

The post Xiaomi Mi 10 Youth Edition लॉन्च, पावरफुल कैमरे के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10-youth-edition-5g-launched-50x-periscope-quad-camera-full-specs-price/feed/ 0