Mi 10i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 14:08:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Mi 10i 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-india-launch-how-to-watch-live-know-specs-feature-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-india-launch-how-to-watch-live-know-specs-feature-price-sale/#respond Mon, 04 Jan 2021 09:30:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=52560 फोन में 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया जाएगा।

The post Xiaomi Mi 10i 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कल भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Mi 10i लॉन्च करने जा रही है। ‘मी सीरीज़’ को कंपनी ने सितंबर महीने में टेक मंच पर पेश किया था जिसमें Xiaomi Mi 10T, Xiaomi Mi 10T Pro और Xiaomi Mi 10T Lite लॉन्च हुए थे। शाओमी मी 10आई के साथ कंपनी इंडिया में भी इस सीरीज़ को बढ़ा रही है। फोन लॉन्च से पहले ही शाओमी ने Mi 10i की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी दे दी हैं जो बताते हैं कि शाओमी मी 10आई एक पावरफुल फोन होगा।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि Xiaomi Mi 10i को कंपनी ऑनलाईन तरीके से लॉन्च करने वाली है। यह ईवेंट कल यानि 5 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस लॉन्च ईवेंट का प्रसारण लाईव किया जाएगा जिसे शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी शाओमी मी 10आई का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है और शाओमी फैन्स इस पेज पर भी लॉन्च ईवेंट को लाईव देख सकते हैं।

Xiaomi Mi 10i

शाओमी मी 10आई की डिटेल इसकी लुक से शुरू करें तो कंपनी ने फोन के रियर पैनल की फोटोज़ को इंटरनेट पर शेयर कर दी है लेकिन अभी तक फोन के फ्रंट पैनल को नहीं दिखाया है। ऐसे में फोन डिसप्ले को लेकर कुछ पुख्ता तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन लेटेस्ट ट्रेंड और बजट सेग्मेंट को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली हो सकती है। इस फोन के Atlantic blue और Pacific Sunrise कलर सामने आ चुके हैं। यह भी पढ़ें : Poco F2 का इंतजार होने वाला है खत्म, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

मी 10आई के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो पैनल के बीच में बनी रिंग में मौजूद है। इस सेटअप में दो सेंसर उपरी और दो सेंसर नीचे लगे हैं। वहीं सेटअप के बाहर दाईं ओर फ्लैश् लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Mi लोगो और 5G लिखा गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।

Xiaomi Mi 10i को लेकर कंपनी ने बता दिया है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो र्कोटेक्स ए-77 सीपीयू पर काम करता है। बता दें कि यह​ चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी से लैस है, यानि शाओमी मी 10आई एक 5जी फोन होगा। वहीं शाओमी इस बात की भी ऑफिशियल घोषणा कर चुकी है कि मी 10आई 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। Xiaomi Mi 10i की अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी कल फोन लॉच होने के तुरंत बाद ही पाठको को दे दी जाएगी।

The post Xiaomi Mi 10i 5G कल होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-5g-india-launch-how-to-watch-live-know-specs-feature-price-sale/feed/ 0
8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/#respond Thu, 10 Dec 2020 12:10:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51721 Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Mi 10i स्मार्टफोन लाॅन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक साफ नहीं किया है कि यह मोबाइल फोन कब तक इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा लेकिन शाओमी मी 10आई की घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है जहां लाॅन्च डेट सामने आने से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

Xiaomi Mi 10i की यह लिस्टिंग कल यानि 9 दिसंबर की है जहां फोन को M2007J17I माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर मी 10आई को एंडराॅयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन को सिंगल-कोर में 652 और मल्टी-कोर में 2004 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

Xiaomi Mi 10i

कहा जा रहा है कि इंडिया आने वाला मी 10आई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुए Mi Note 10 Lite का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा। मी नोट 10 लाईट को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 3डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की है। Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 Power स्मार्टफोन 17 दिसंबर को होगा इंडिया में लाॅन्च, यह होगी कीमत

Xiaomi की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी प्रदर्शित किया है ​लेकिन उसे बाजार में आने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 Lite आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 Lite क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक वहीं पावर बैकअप के लिए 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,260एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-10i-on-geekbench-m2007j17i-8-gb-ram-snapdragon-750g-soc/feed/ 0